452001
इंदौर में देर रात तक खुले बारों पर कार्रवाई, सीसीटीवी से निगरानी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में रात 12 बजे के बाद खुले रहने वाले बारों पर सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी बारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। रात 12 से सुबह 4 बजे तक आबकारी विभाग को लाइव एक्सेस मिलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रजेश गंझू इनकाउंटर के विरोध में TSPC ने 24–26 सितंबर बंद का आह्वान
Ansar Nagar, Jharkhand:TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में हुई पुलिस इनकाउंटर में मौत से बौखलाए संगठन ने 24 से लेकर 26 सितंबर तक बंद का आह्वान किया है। बंदी को लेकर संगठन के लोहरदगा, लातेहार, महुआडांड़, गारूसीमा, गुमला और पलामू सीमान्त जोनल कमिटी के जोनल कमांडर नथुनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जारी विज्ञप्ति के माध्यम से चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला जिलों में बंद बुलाया गया है। संगठन ने ब्रजेश जी हत्या को फर्जी एनकाउंटर करार देते हुए विरोध का ऐलान किया है। जोनल कमांडर नथुनी के नाम से जारी बयान में दावा किया गया है कि ब्रजेश गंझू के साथ संगठन के रिजनल कमांडर शशिकांत और जोनल कमांडर नथुनी की 10 सितंबर को बातचीत हुई थी। संगठन का आरोप है कि इसके बाद 16 सितंबर को पुलिस ने केरेडारी के जंगल से ब्रजेश को पकड़कर अपने साथ ले गई, लेकिन काफी तलाश के बावजूद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद संगठन ने दावा किया कि 20 सितंबर को वाराणסי में उसकी हत्या कर दी गई। संगठन ने मुठभेड़ की पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर बताते hुवे पुलिस द्वारा बार-बार कानून अपने हाथ में लेने की बात कही गई है। उन्होंने आगे कहा है कि ऐसे मामलों पर हाईकोर्ट संज्ञान क्यों नहीं लेता। संगठन ने मुठभेड़ की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग का संकेत दिया है.0
0
Report
जहानाबाद में लापता अमित कुमार: पुलिस ने तकनीकी टीम से सुराग मिलने का दावा
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में गुड़ व्यवसायी का 20 वर्षीय पुत्र और जमीन कारोबारी अमित कुमार पिछले चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। शनिवार शाम से गायब अमित का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों में भारी बेचैनी है और वे किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। मामला नगर थाना क्षेत्र के शिवजीपथ का है। अमित के भाई रोशन कुमार ने बताया कि गुड़ व्यवसायी के साथ साथ अमित कुछ दिनों से जमीन का कारोबार में जुड़ा था। शनिवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दोस्तों, रिश्तेदारों और तमाम परिचितों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। चिंता की बात यह है कि अमित का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। काफी तलाश के बाद परिजनों ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वही हाल ही में शहर में लापता बजाज फाइनेंस के एरिया मैनेजर का शव मिलने की घटना के बाद से अमित के परिजनों की चिंता और अधिक बढ़ गई है। पीड़ित पिता महेंद्र प्रसाद ने व्यथित होकर कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी बेटे का कोई अता-पता नहीं चलने से पूरा परिवार गहरे सदमे और असमंजस में है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए टेक्निकल टीम को लगाया गया है, जो अमित के मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अंतिम लोकेशन को ट्रेस कर रही है। पुलिस का मानना है कि तकनीकी इनपुट मिलने के बाद अनुसंधान को ठोस दिशा मिलेगी।0
0
Report
विकासनगर में स्कूल प्रिन्सिपल के घर लुटेरों ने घुसकर लाखों की नगदी-ज्वेलरी लूट
Dehradun, Uttarakhand:सीसीटीवी वीडियो 19 सेकेंड वाली वीडियो है... मॉ मुजम्मिल (विकासनगर) ... ग्रेट वैल्यू मॉर्डन स्कूल की प्रिंसिपल नीलम राठौर के घर में हथियारबंद तीन लुटेरों ने घुसकर उनके पति और बेटे के साथ मारपीट की, सब हाथ-पैर बंधवाकर घर में लूट-पाट की। लुटेरों ने लगभग 80 हजार कैश और लाखों की ज्वेलरी लूटी। घटना के बाद तीनों लुटेरे इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद दिखे... फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है... पुलिस सीसीटीवी में कैद इन लुटेरों की पहचान की तलाश में जुटी है...0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में मैट्रीमोनियल साइट के जरिये साइबर फ्रॉड गैंग गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे साइबर फ़्रॉड का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां साइबर क्रिमिनल्स का गैंग मैट्रीमोनियल साईट के ज़रिये भोली भाली लड़कियों को निशाना बनाता था। यह गैंग मैट्रीमोनियल साईट पर एआई के ज़रिये अपनी आकर्षक फोटो के साथ एनआरआई बनकर रिश्ते की रिक्वेस्ट डालते थे। अच्छे रिश्ते की चाहत मे भोली भाली लडकियां इन फ्राड गैंग की बातों मे आ जातीं और पर्सनल नम्बर तक पर बातचीत होने लगती। तब यह साइबर फ़्रॉड गैंग के सदस्य उन्हें विदेश से कोई गिफ्ट भेजने की बात कहते। इधर लड़की को गिफ्ट भेजने की बात कहते और उधर इन्ही के गैंग का कोई सदस्य फ़ोन करके खुद को कस्टम विभाग से बताता और विदेश से उसके नाम पर आये गिफ्ट की जानकारी देते हुए उस पर लगने वाला टैक्स का अमाउंट अपने खाते मे मंगवा लेता। एक बार लड़की उस अकाउंट पर पैसा भेज देती तो सारे नम्बर बंद हो जाते। हरचंदपुर थाने की पुलिस ने साइबर फ़्रॉड के मामले मे अरविन्द नाम के एक युवक को उठाया तो उसने बताया कि वह लोग किसी अन्य के नाम खाता खुलवा कर उसका एक्सेस खुद ले लेते और उसमे पैसा डलवाने के बाद निकाल लेते थे। पुलिस ने अरविन्द की निशानदेही पर शिवा, प्रसून और मिथलेश नाम के अन्य गैंग मेंबरों को भी दबोच लिया।0
0
Report
स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ प्रभारी बनें, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
Kawardha, Chhattisgarh:स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विजय शर्मा ने स्मृति ईरानी का स्वागत करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी एक दबंग नेता हैं और उनका नेतृत्व अच्छा है। वे अच्छे सोच-विचार और आक्रामकता के साथ काम करने वाली नेता हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी का स्वागत है और उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने स्मृति ईरानी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं。0
0
Report
त Tilakनगर में चोरी की स्कूटी बेचन के दौरान शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Delhi, Delhi:चोरी की स्कूटी बेचने के दौरान गुप्त सूचना पर पकड़ गया शातिर वाहन चोर 18 अपराधिक मामलों में शामिल आरोपी चोरी की स्कूटी और दो मोबाईल के साथ हुआ गिरफ्तार तिलकनगर के तीन मामलों का हुआ खुलासा राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के तिलक नगर थाने की पुलिस टीम ने एक शातिर वाहन चोर को उस समय धर दबोचा जब वह चोरी की स्कूटी बेचने के लिए जा रहा था। पकड़े गए शातिर वाहन चोर की पहचान अमितउर्फ राजू 24 निवासी सुभाष नगर, दिल्ली, के रूप में हुई है। इस पर पहले से ही 18 अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने चोरी की स्कूटी और दो मोबाईल फोन भी बरामद किए है। इसके पकड़े जाने से तिलकनगर थाने के तीन मामलों का खुलासा किया है। पश्चिमी जिला के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान टीम को एक आदमी के बारे में खास जानकारी मिली जो चोरी की स्कूटी बेचने जा रहा है। जानकारी पर तुरंत एक्शन लेते हुए, टीम तिलक नगर फ्लाईओवर के पास पहुँची और नज़र रखी। थोड़ी देर बाद, संदिग्ध आदमी को देखा गया। पुलिस को देखकर, उसने भागने की कोशिश की लेकिन पीछा करके उसे पकड़ लिया गया। वेरिफिकेशन करने पर, एक्टिवा स्कूटी तिलक नगर के कृष्णा पार्क इलाके से चुराई थी। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि उसने बरामद स्कूटी कृष्णा पार्क इलाके से चुराई थी और कथित तौर पर उसे बेचने के लिए ले जा रहा था जब उसे पकड़ लिया गया।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के प्रमुख बीमा सितारे श्री बद्री प्रसाद MDRT और कोर्ट ऑफ द टेबल से प्रेरित
Noida, Uttar Pradesh:श्री बद्री प्रसाद वर्ष 2000 में डालटनगंज शाखा में बीमा सलाहकार (Insurance Advisor) के रूप में एलआईसी ऑफ इंडिया (LIC of India) में शामिल हुए। बहुत ही कम समय में, वह वर्ष 2005 में "अध्यक्ष क्लब फॉर एजेंट्स" (Chairman’s Club for agents) के सदस्य बने, और फिर वर्ष 2015 में "कॉर्पोरेट क्लब फॉर एजेंट्स" (Corporate Club for agents) के सदस्य बने। एलआईसी की अपनी इस यात्रा में, उन्होंने पिछले 19 वर्षों (2007 से) से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था "मिलियन डॉलर राउंड टेबल" (MDRT) की सदस्यता हासिल की है और पिछले 12 वर्षों (2014 से) से "कोर्ट ऑफ द टेबल" (Court of the table) के लिए भी अर्हता (Qualify) प्राप्त की है। उन्होंने जीवन के बड़े जोखिमों का सामना कर रहे व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है और 2047 तक "सभी के लिए बीमा" के मिशन को बढ़ावा देते हुए मुख्य रूप से ग्रामीण परिवारों के 9000 से अधिक लोगों का जीवन बीमा किया है। आज, वह झारखंड में जीवन बीमा क्षेत्र की बेहद लोकप्रिय और प्रसिद्ध हस्ती हैं।0
0
Report
बीकानेर पंचायत चुनाव: आरक्षण लॉटरी से बदले समीकरण, 24 सितम्बर पर नजर
Bikaner, Rajasthan:आरक्षण की लॉटरी… अब पंचायत की सियासी बिसात तैयार, पंचायत चुनाव की सियासी बिसात बिछी आरक्षण की लॉटरी से कई दावेदारों के समीकरण बदले बीजेपी-कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को लेकर कसी कमर निकाय के बाद अब पंचायत में दमखम दिखाने की तैयारी 24 सितंबर को सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण से तस्वीर होगी पूरी जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन की मौजूदगी में दो बच्चों के हाथों आरक्षण की लॉटरी निकाली लॉटरी के साथ ही जिला परिषद, पंचायत समितियों और प्रधान पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ Intro - निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब बीकानेर में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है कलेक्ट्रेट में हुई आरक्षण की लॉटरी ने कई सीटों पर दावेदारों के समीकरण बदल दिए हैं जिला परिषद की 41 सीटों, 15 पंचायत समितियों के प्रधान पदों और 237 पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण तय किया गया है लॉटरी के दौरान बीजेपी और कांग्रेस-दोनों ही दलों के बड़े चेहरे मौजूद रहे और पंचायत चुनाव को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों के संकेत भी दिए बीकानेर जिला परिषद की 41 सीटों में 10 सीटें एससी, 9 ओबीसी और 11 सीटें सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं जबकि 11 सीटें सामान्य वर्ग के लिए रखी गई हैं वहीं 15 पंचायत समितियों के प्रधान पदों में 4 एससी, 3 ओबीसी और 8 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण तय हुआ है इसके साथ ही बीकानेर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, कोलायत, बज्जू, खाजूवाला, पांचू, पूगल, जसरासर, रुणिया, रीड़ी, छतरगढ़, हदां और बीठनोक पंचायत समितियों में सदस्य पदों का वार्डवार आरक्षण भी तय कर दिया गया है। आरक्षण की लॉटरी निकलते ही पंचायत चुनाव की सियासी हलचल तेज हो गई है जिन सीटों पर पुराने दावेदार लंबे समय से तैयारी कर रहे थे उनमें से कई के समीकरण आरक्षण के बाद बदल गए हैं वहीं आरक्षण की बदली तस्वीर से नए चेहरों के लिए भी चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता खुला है अब नजर 24 सितंबर पर है जब संबंधित क्षेत्रों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी होगी इसके बाद पंचायत चुनाव की जमीनी तस्वीर और ज्यादा स्पष्ट होगी। लॉटरी के दौरान बीजेपी की ओर से विधायक ताराचंद सारस्वत और अंशुमान सिंह भाटी के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दोनों विधायकों ने निकाय चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन के बाद पंचायत चुनाव में भी बेहतर परिणाम के लिए कवायद शुरू करने की बात कही।ताराचंद सारस्वत और अंशुमान सिंह भाटी का कहना है कि निकाय चुनाव में पार्टी को मिले परिणामों के आधार पर अब पंचायत चुनाव में भी मजबूत तैयारी के साथ आगे बढ़ा जाएगा यानी बीजेपी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब अगला सियासी फोकस पंचायत चुनाव है। वहीं कांग्रेस ने भी पंचायत चुनाव को लेकर अपने दावे सामने रख दिए हैं कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि जिस तरह बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है, उसी तरह पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस अपना प्रभाव दिखाएगी यानी निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं एक तरफ बीजेपी निकाय चुनाव के परिणामों को पंचायत चुनाव की तैयारी का आधार मानकर आगे बढ़ने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस बीकानेर नगर निगम में मेयर चुनाव की जीत को पंचायत चुनाव के लिए अपने पक्ष में माहौल के तौर पर देख रही है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आरक्षण की लॉटरी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन और एडीएम प्रशासन उम्मेद सिंह रतनू समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर के आरक्षण की तस्वीर सामने आ चुकी है लेकिन पंचायत चुनाव की पूरी तस्वीर 24 सितंबर के बाद ही साफ होगी कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, किन पुराने दावेदारों की दावेदारी प्रभावित होगी और किन नए चेहरों को मौका मिलेगा इन सभी सवालों के जवाब सरपंच और वार्ड पंच की आरक्षण लॉटरी के बाद सामने आएंगे निकाय के बाद अब पंचायत की बिसात—आरक्षण ने खोल दिए नए सियासी समीकरण, और 24 सितंबर की लॉटरी पर टिकी अगली नजर। बाईट - ताराचंद सारस्वत (विधायक) बाईट - अंशुमान सिंह भाटी (विधायक ) बाईट - बिशनाराम सियाग (कांग्रेस अध्यक्ष)0
0
Report
बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव के लिए लॉटरी पूरी, सदस्य पदों पर आरक्षित सीटें घोषित
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाडा\nविधानसभा- बांसवाडा\nलोकेशन - बांसवाडा\nएंकर - बांसवाडा जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर आज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव और ADM पर्वत सिंह चुण्डावत ने जिला कलेक्ट्री सभागार में जिला परिषद सदस्य और प्रधान के लिए लॉटरी आरक्षित की गई, इसमें समस्त पार्टियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने पारदर्शिता के साथ एक छोटी बच्ची से लॉटरी ओपन करवाई गई, जिसमें जिले में 16 प्रधान के लिए लॉटरी आरक्षित ओपन की गई, जिसमें 8 सीट पर महिला प्रधान के लिए लॉटरी ओपन हुई तो आठ पुरुष ST पुरुष के लिए लॉटरी आरक्षित हुई। जिला परिषद सदस्य 43 सीटो के लिए 50 प्रतिशत महिला एसटी के लिए लॉटरी आरक्षित हुई, वहीं 16 पंचायत समिति के 280 सदस्य पदों के लिए लॉटरी आरक्षित हुई। जिले के कुल 12 लाख 74 हजार 482 मतदाता पंचायती राज चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की सरकार बनाएंगे, जिसमें पुरुष मतदाता 6 लाख 39 हजार 104 और 6 लाख 35 हजार 371 महिला मतदाता है और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की सरकार चुनेंगे। 24 तारीख को सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी प्रक्रिया होंगी।0
0
Report
Advertisement
पैंगोलिन स्केल्स बेचने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
Rajsamand, Rajasthan:पैंगोलिन की स्केल्स बेचने का सौदा करते 4 आरोपी गिरफ्तार राजसमंद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, वन विभाग और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन की स्केल्स (स्कीन) की बिक्री का सौदा करते हुए गिरफ्तार किया। भावा पेट्रोल पंप के पास हुई कार्रवाई में वन विभाग ने हीरालाल जोगी, सुरेश जोगी, लादू जोगी और गोपी लाल पूर्बिया को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की गई। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.0
0
Report
मंडाना टोल से जगपुरा तक तीन हादसे, किसी की जान नहीं गई
Kota, Rajasthan:पहला हादसा मंडाना टोल प्लाजा के पास हुआ। बिजली के पोल ठीक करने के लिए सड़क किनारे खड़ी हाइड्रा मशीन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइड्रा मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को चोटें आई हैं। दूसरा हादसा रावठा रोड चौराहे के पास हुआ। झालावाड़ की तरफ से आ रहे ट्रक को रोडवेज बस ने पीछे के हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर ही पलट गया। ट्रक में कागज के खाली कार्टन भरे थे। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। और तीसरा हादसा जगपुरा में मुकंदरा सरोवर होटल के सामने हुआ। झालावाड़ से कोटा आ रही प्याज से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्याज की बोरियां सड़क और डिवाइडर पर फैल गईं और कुछ देर यातायात प्रभावित रहा。 राहत की बात ये रही कि किसी भी हादसे में जनहानि नहीं हुई。0
0
Report
बहरोड़ के नए सभापति कमल यादव ने साफ-सफाई और विकास का बड़ा लक्ष्य तय किया
Jaipur, Rajasthan:खबर--TV व हाईपर जिला--कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन-बहरोड़ रिपोर्टर-अमित कुमार इंट्रो:--बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़).....नगर परिषद बहरोड़ के नवनिर्वाचित सभापति कमल यादव ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। नगर परिषद पहुंचने पर उन्होंने दहलीज को नमन किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर सभापति की कुर्सी संभाली। इस दौरान नगर परिषद के 55 वार्डों के पार्षदों सहित जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के बाद सभापति कमल यादव ने कहा कि उनका पहला सपना बहरोड़ की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना है। उन्होंने दावा किया कि अगले 15 दिनों में पूरा बहरोड़ साफ-सुथरा और चमकता-दमकता नजर आएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी 55 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। चाहे पार्षद निर्दलीय हो, भाजपा का हो या कांग्रेस का, सभी वार्डों को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने नालियों व नालों का निर्माण, सड़कों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बहरोड़ में प्रवेश करने पर लोगों को नया बहरोड़ दिखाई दे, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। भ्रष्टाचार के सवाल पर यादव ने कहा कि नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था को लेकर उन्होंने व्यापारियों और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने की बात कही। सभापति ने कहा कि वे आम जनता के लिए पहले की तरह ही जनसेवक रहेंगे। उन्होंने कहा कि 55 पार्षद उनके लिए समान हैं और सभी को सम्मान देते हुए मिलकर नगर परिषद क्षेत्र का विकास कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट की सख्ती के बाद रामसर- पचेरी खुर्द में 122 अतिक्रमण हटाए गए
Jhunjhunu, Rajasthan:बुहाना, झुंझुनूं हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रामसर-पचेरी खुर्द में जेसीबी चली पांच अक्टूबर को बुहाना एसडीएम को हाईकोर्ट में होना है पेश एसडीएम की पेशी से पहले 122 निर्माणों पर कार्रवाई हुई गैर मुमकिन जोहड़ में बने छोटे-बड़े निर्माणों पर चला ''बुलडोजर'' तहसीलदार के नेतृत्व में 10 पटवारी-गिरदावर पहुंचे, पुलिस जाब्ता तैनात रामसर से शुरू हुई कार्रवाई पचेरी खुर्द गांव तक पहुंची कार्रवाई के दौरान दोनों गांवों में मचा हड़कंप, लोग जुटे 30 अप्रेल के आदेश की पालना में प्रशासन ने कार्रवाई की कोर्ट के आदेश, अतिक्रमियों पर आपराधिक मामले भी हो दर्ज हाईकोर्ट की सख्ती के बाद झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के_ramसर और पचेरी खुर्द गांवों में गैर मुमकिन जोहड़ की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट ने बुहाना एसडीएम को 5 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। इससे पहले प्रशासन ने दोनों गांवों में करीब 122 छोटे-बड़े निर्माणों को अतिक्रमण मानते हुए हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुबह बुहाना तहसीलदार बाबूलाल जाट के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम रामसर पहुँच गई। कार्रवाई के लिए करीब 10 पटवारी-गिरदावर और 50 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया। रामसर से शुरू हुई कार्रवाई पचेरी खुर्द तक पहुंची तो दोनों गांवों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई करीब साढ़े चार घंटे तक चली। दरअसल, 30 अप्रैल को हाईकोर्ट ने गैर मुमकिन जोहड़ से अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। करीब पांच महीने बाद भी आदेश की पूरी पालना नहीं होने पर अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया और एसडीएम की व्यक्तिगत उपस्थिति तय की। मामले की शुरुआत शीशराम नाम के व्यक्ति की ओर से सिंघाना नायब तहसीलदार न्यायालय में दायर वाद से हुई थी। इसमें गैर मुमकिन जोहड़ की जमीन पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। नायब तहसीलदार सिंघाना के न्यायालय ने मामले में अतिक्रमण मानते हुए संबंधित अतिक्रमियों को बेदखली के आदेश जारी किए थे। कार्रवाई में देरी होने के बाद शीशराम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बुहाना तहसीलदार बाबूलाल जाट के मुताबिक दोनों गांवों में चिह्नित अतिक्रमियों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे। मुनादी के जरिए भी लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए आगाह किया गया था। तहसीलदार ने बताया कि हाईकोर्ट और नायब तहसीलदार न्यायालय के आदेशों की पालना में कार्रवाई की जा रही है। दोनों गांवों में कुल 122 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं और इन्हें अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की। 30 अप्रैल के आदेश में हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ संबंधित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। राजस्व और पुलिस विभाग को मिलकर कार्रवाई करने को कहा गया था। इसके अलावा तहसीलदार, पटवारी और एसडीओ की जिम्मेदारी तय करते हुए राजस्व सचिव और डीजीपी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए थे। करीब पांच महीने से लंबित कार्रवाई और हाईकोर्ट की सख्ती के बीच अब रामसर और पचेरी खुर्द में प्रशासन ने जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। एक तरफ हाईकोर्ट की सख्ती, दूसरी तरफ 5 अक्टूबर को एसडीएम की व्यक्तिगत पेशी—और उससे ठीक पहले 122 छोटे-बड़े निर्माणों पर कार्रवाई ने बुहाना क्षेत्र में पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है। बाइट : बाबूलाल जाट, तहसीलदार, बुहाना0
0
Report
चूरू में महिला प्रधान आरक्षण: पंचायत समितियों की नई तैनाती
Churu, Rajasthan:चूरू मुख्यालय पर इस बार महिला बनेगी पंचायत समिति प्रधान, जिला परिषद सभागार में निकाली गयीं 39 जिला परिषद सदस्य, 13 पंचायत समिति प्रधान और चूरू के 30 पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी. चूरू जिले में पंचायत चुनावों के लिए बुधवार को जिला परिषद सभागार में आरक्षण लॉटरी निकाली गयी. जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के समक्ष स्कूली बच्चों से लॉटरी निकलवायी. परीसिमन के बाद अब पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव हुआ हैं. जिला परिषद में पहले 27 सदस्य होते थे. मगर परीसिमन के बाद अब 39 सदस्य हो गये हैं. जिनकी लॉटरी निकाली गयी हैं. वहीं जिले में पहले सात पंचायत समिति प्रधान बैठते थे। मगर अब परीसिमन के बाद 13 प्रधान की लॉटरी निकाली गयी हैं. चूरू पंचायत समिति में पहले 19 सदस्य थे। मगर परीसिमन के बाद चूरू नॉर्थ व चूरू दो पंचायत समिति बनायी गयी हैं। अब चूरू में दो पंचायत समित प्रधान बैठेंगे. आरक्षण लॉटरी में चूरू मुख्यालय प्रधान का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व किया गया हैं. इन चुनावों के बाद पहली बार चूरू, तारानगर, सरदारशहर और राजगढ़ में दो-दो प्रधान बैठेंगे. चूरू मुख्यालय पर चूरू और चूरू नॉर्थ के निर्वाचित प्रधान बैठेंगे. इसी तरह सरदारशहर में सरदारशहर और सरदारशहर ईस्ट के प्रधान होंगे. तारानगर में तारानगर के अलावा तारानगर वेस्ट भालेरी में प्रधान का मुख्यालय रहेगा. राजगढ़ में राजगढ़ के अलावा चांदगोठी के प्रधान का मुख्यालय होगा. चूरू जिले की 13 पंचायत समितियों में कुल 12 लाख 42 हजार 951 मतदाता दर्ज हैं. इनमें 6 लाख 44 हजार 917 पुरुष और 5 लाख 98 हजार 34 महिला मतदाता शामिल हैं. पंचायत चुनाव के लिए 13 पंचायत समिति में 1359 बूथ बनाए गए हैं. सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी 24 सितंबर को निकाली जाएगी.0
0
Report
कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह बोले आमेट नगरपालिका में भ्रष्टाचार की परत खुलेगी; जांच होगी
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले में निकाय चुनावों के परिणाम के बाद कुंभलगढ़ विधायक का बड़ा बयान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह बोले आमेट नगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार की अब खुलेगी परत, जाँच होगी और भ्रष्टाचार करने वाले जेल जायेगे विधायक बोले आमेट नगरपालिका मे 7 हजार रुपए के पोल का 35 हजार रूपये उठाये, विधायक बोले राज क्या होता है अब हम दिखायेंगे विधायक बोले कांग्रेस ने बड़े-बडे सपने दिखाये और पाँच साल जो भ्रष्टाचार किया इनका होगा हिसाब विधायक आज राजसमंद जिला परिषद में लॉटरी में भाग लेने आये तब दिया बयान0
0
Report
Advertisement
