452001
नशे में धुत्त युवक ने की यातायात पुलिस कर्मी की पिटाई
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर शहर में एक बार फिर यातायात पुलिस कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एसआई के साथ शराब के नशे में गाड़ी चला रहे युवक रवि कश्यप ने मारपीट की। युवक ने पहले ऑटो चालक को टक्कर मारी और फिर समझाइश देने वाले पुलिस कर्मी के साथ विवाद करने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक रवि कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है और ड्रिंक एंड ड्राइव सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
BRICS सम्मेलन पर नितिन नवीन का तीखा पलटवार, चिदंबरम के बयान पर जवाब
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम के बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का पलटवार. रुद्रपुर, उत्तराखंड। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने BRICS सम्मेलन को लेकर कहा, "BRICS का सम्मेलन होने जा रहा है। पूरे विश्व की निगाहें भारत पर हैं मगर इस समय कांग्रेस के नेताओं का जो बयान देखने को मिल रहा है, वो शर्मसार करता है। जब ये देश अपने सामर्थ्य को बढ़ा रहा है, अपनी शक्ति को बढ़ा रहा है, आज पूरा विश्व भारत के साथ चलने को तैयार है तो कहीं न कहीं ये कांग्रेस के लोग भारत के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं... विदेशी जमीन पर जाकर भी राहुल गांधी से लेकर अन्य नेता भारत को अपमानित करते रहे हैं। आज इस देश में जब इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, उसमें भी इनको पीड़ा हो रही है..."0
0
Report
दिल्ली ने 18वें BRICS समिट का स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:This is Delhi. This is the moment. With its heritage glowing and Bharat Mandapam ready, the capital welcomes the 18th BRICS Summit.0
0
Report
Advertisement
आबूराज नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत जुटाई
Sirohi, Rajasthan:राजस्थान की सबसे ऊँची नगर पंचायत आबूराज में कल होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा चुनाव प्रभारी दानाराम चौधरी ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए आबूराज नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था के साथ काम किया जाएगा। वहीं भाजपा अध्यक्ष अक्षय चौहान और भाजपा युवा नेता नरपतदान ने भी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और भाजपा के पक्ष में माहौल होने की बात कही। अब आबूराज की जनता के मतदान के बाद ही तय होगा कि नगरपालिका की सत्ता की कमान किसके हाथों में आती है। आइए सुनते क्या कुछ कहा चुनाव प्रभारी दानाराम चौधरी ने हमारे संवाददाता शरद टाक से।0
0
Report
नगर पालिका चुनाव: 34 वार्ड में कल मतदान, वार्ड 23 निर्विरोध
Tonk, Rajasthan:ट Todarain s i ngh, टोंक निर्वाचन विभाग ने दिया व्यवस्थाओं को अंतिम रूप नगर पालिका चुनाव कल मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण के बाद किया बूथों के लिए रवाना, नगरपालिका क्षेत्र को 5 सेक्टर में विभाजित कर किये प्रभारी नियुक्त, नगरपालिका 34 वार्ड के लिए कल होगा मतदान, वार्ड 23 में निर्विरोध हुआ है निर्वाचन0
0
Report
नगर परिषद चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों को एक साथ बस में रवाना कर रणनीति तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:नगर परिषद झुंझुनूं के भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की गई है। गुरुवार को भाजपा के सभी प्रत्याशियों को एक बस में बैठाकर एक साथ रवाना किया गया। चुनाव परिणाम आने से पहले पार्टी की ओर से अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सभी प्रत्याशियों को एक स्थान पर रखा जाएगा। प्रत्याशियों को कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। नगर परिषद झुंझुनूं में अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी गणित महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में मतदान के बाद से ही राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के संपर्क में हैं। भाजपा प्रत्याशियों की एक साथ बाड़ाबंदी को भी इसी राजनीतिक रणनीति से जोड़ा जा रहा है। गुरुवार को सभी भाजपा प्रत्याशी एक बस में सवार होकर रवाना हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रत्याशियों को एकजुट रखने और किसी भी तरह की राजनीतिक उठापटक से बचने के लिए पार्टी स्तर पर पूरी निगरानी रखे जाने की चर्चा है। अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। परिणाम सामने आने के बाद नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए होने वाली राजनीतिक कवायद और तेज होने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर नगर निगम चुनाव: ईवीएम में दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य 14 सितम्बर में
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और अब सभी की निगाहें ईवीएम पर टिक गई हैं। मतदान के बाद सभी ईवीएम को बीकानेर पॉलिटेक्निकल कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच ईवीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 14 सितम्बर को मतगणना के साथ ईवीएम का पिटारा खुलेगा और सामने आएगा कि शहर की सियासी बिसात पर किसके पक्ष में जनादेश गया है। बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में से 79 वार्डों में मतदान हुआ है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी ईवीएम को पॉलिटेक्निकल कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचाया गया। निर्वाचन प्रशासन और पुलिस की ओर से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस चुनाव में कुल 3 लाख 29 हजार 238 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बीकानेर में 68.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान के साथ ही कांग्रेस और बीजेपी समेत चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। अब इंतजार 14 सितंबर का है जब मतगणना के साथ ईवीएम का पिटारा खुलेगा; किस वार्ड में किस उम्मीदवार के पक्ष में फैसला आया, किसके सियासी समीकरण काम आए और किसे झटका लगा—इन सभी सवालों के जवाब मतगणना के बाद सामने आएंगे। फिलहाल ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित हैं और राजनीतिक दलों से लेकर शहरवासियों तक की निगाहें अब नतीजों पर टिकी हैं। 14 सितम्बर को तय होगा कि बीकानेर शहर की सियासी बागडोर किसके हाथ आएगी।0
0
Report
खबर नहीं निकली: इनपुट में कोई समाचार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मथुरा-वृंदावन में जेबकटी के शक पर युवक की बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में निर्दयता की हद पार: भीड़ ने युवक की बेरहमी से पिटाई, जेबकटी के शक में प्लास से किया हमला मथुरा के वृंदावन में भीड़ ने एक युवक को जेबकटी के शक में पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बांके बिहारी मंदिर से करीब 200 मीटर दूर हुई इस घटना में भीड़ में शामिल कुछ लोग युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दिए। इस मामले का वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक हेलमेट लगाए एक व्यक्ति प्लास से युवक पर वार करता दिखाई दे रहा है। जबकि युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए छोड़ने की गुहार लगा रहा है। हरिणीकुंज चौराहा के पास की घटना वृंदावन कोतवाली इलाके की बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित हरि निकुंज चौराहा के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में भीड़ एक युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रही है। इस भीड़ में से कुछ लोग पकड़े गए युवक को इधर उधर खींच रहे हैं। जबकि एक व्यक्ति युवक की पिटाई कर रहा है। भीड़ में मौजूद कुछ लोग उसे पुलिस को सौंपने के लिए भी कहते हैं। हाथ में प्लास और पानी मांगने पर अपशब्दों का किया प्रयोग बुधवार देर शाम वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति हेलमेट लगा हुआ दिखाई देता है। उसके हाथ में प्लास है,वह कभी उसे थप्पड़ मारता है तो कभी उस पर प्लास से बार करता है। इस दौरान युवक पानी मांगता है तो उससे अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। हेलमेट लगाए हुए व्यक्ति कहता है इसने मेरा पर्स गायब किया जबकि युवक कहता है कि उसे जमीन पर पड़ा हुआ मिला। इस दौरान हेलमेट लगाए हुए व्यक्ति प्लास से युवक के कान खींचता है और फिर उस पर प्लास मारता है। कुछ लोग बचा रहे थे तो कुछ देख रहे थे तमाशा हरि निकुंज चौराहा के पास हुई इस घटना में मौके पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। इस भीड़ में कुछ लोग कहते हैं पुलिस को बुलाओ इसे पुलिस को सौंप दो। वहीं कुछ लोग उसे बचाने का भी प्रयास करते हैं। भीड़ में से आवाज आती है प्लास से इसके कान मत खींचो मर जाएगा। वहीं भीड़ में मौजूद अधिकांश लोग तमाशा देख रहे थे,तो कुछ लोग वीडियो बनाते हुए नजर आए। इसी दौरान पिटने वाला युवक हाथ जोड़कर कहता है गलती हो गई माफ कर दो। वीडियो की जांच में जुटी पुलिस युवक के साथ भीड़ द्वारा की गई इस मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सीओ वृंदावन संदीप कुमार ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई वीडियो है तो जांच की जाएगी,इस मामले में जो वैधानिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी। लेकिन जिस जगह मारपीट हुई वहां पुलिस तैनात रहती है। मौके पर भीड़ है लेकिन किसी ने पुलिस को बुलाने की बजाय खुद ही कानून हाथ में ले लिया।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर हिरासत में मौत मामले पर मुख्यमंत्री साय ने कहा दोषियों पर कार्रवाई होगी
Raipur, Chhattisgarh:जांजगीर हिरासत में मौत मामला. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान, मुख्यमंत्री ने कहा- जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी0
0
Report
तेजस्वी यादव के बाढ़ दौरे पर राजनैतिक बयानबाजी तेज
Patna, Bihar:पटना बाढ़ पर राजनीति पहले से हो रही है अब बाढ़ का जायजा लेने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे तो राजनैतिक बयानबाजी और तेज हो गई.. सत्तापक्ष जहां तेजस्वी यादव के दौरे को फोटो सेशन करार दे रही है वही विपक्ष सत्तापक्ष पर सवाल खड़ा कर रहा है तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया तो सत्तापक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बाढ़ से कोई लेना देना नहीं है वे सिर्फ फोटो सेशन के लिए घूमने गए हैं बाइट 1 संजय सरावगी,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाइट 2 अनुप्रिया,जेडीयू प्रवक्ता सत्तापक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौरे पर निशाना साधने पर विपक्ष ने जोरदार हमला किया..आरजेडी ने कहा कि सरकार का खजाना खाली है और वे कुछ कर नहीं पा रहे जबकि तेजस्वी यादव को जनता की चिंता है, वही कांग्रेस ने कहा कि फोटो सेशन तो आपदा के समय एनडीए के नेता और मंत्री करते हैं,यहां तक कि मुख्यमंत्री भी दाल सब्जी के साथ फोटो सेशन में लगे हैं। बाइट 3 शक्ति यादव,आरजेडी मुख्य प्रवक्ता बाइट 4 ऋषि मिश्रा,कांग्रेस नेता बाढ़ के मुद्दे पर राजनैतिक बयानबाजी और व्यक्तिगत टिप्पणी भी जारी है..सत्तापक्ष जहां जायद राहत और बेहतर सुविधा साधन को लेकर दावेदारी कर रही है वही विपक्ष का कहना है कि आपदा पीड़ितों पर राज्य के राजस्व का पहला हक होना चाहिए लेकिन सरकार इसे अन्यत्र खर्च कर अब संकट में हैं0
0
Report
बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी पर भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश कराने का आरोप
Raipur, Chhattisgarh:बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश कराने का मामला. भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत पाणिग्रही ने साधा निशाना, कहा- मिलने गये कार्यकर्ताओं को विक्रम मंडावी ने कांग्रेस का गमछा पहना दिया. कांग्रेस देशभर से खत्म हो रही है, उनके पास कार्यकर्ताओं की कमी, तभी इसतरह का काम कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
चारबाग रेलवे के बीच 900 साल पुरानी खम्मन पीर बाबा दरगाह का रहस्य
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक जगह का इतिहास जितना पुराना है उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है यहां से जुड़ी मान्यता रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच मौजूद खम्मन पीर बाबा की दरगाह कहा जाता है कि जब ब्रिटिश काल के जमाने में अंग्रेज यहां रेलवे ट्रैक बिछा रहे थे, तो दिन में बिछाई गई पटरियां रात में अपने आप उखड़ जाती थीं कई कोशिशों के बाद भी जब यह सिलसिला नहीं रुका, तो इस जगह को पीर बाबा की आरामगाह माना गया आज यहां हर जुमेरात को बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते है और हिंदू-म Muslims के लोग मन्नत मांगते हैं… देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट… लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन जहां ट्रेनों की आवाजाही के बीच रेलवे पटरियों के बीच एक ऐसी दरगाह मौजूद है जिसका इतिहास करीब 900 साल पुराना बताया जाता है नाम है खम्मन पीर बाबा की दरगाह मान्यता है कि ये जगह शाह सैयद क़ायमुद्दीन की आखिरी आरामगाह है दरगाह तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद अनोखा है रेलवे ट्रैक के बीच से होकर जायरीन यहां पहुंचते हैं दरगाह के बाहर रंग-बिरंगी और सुनहरी चादरों की दुकानें नजर आती हैं जायरीन इन चादरों को बाबा की मजार पर चढ़ाते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं मान्यता है कि सच्चे दिल से यहां मांगी गई मुराद पूरी होती है यही वजह है कि हर जुमेरात को यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं खास बात ये है कि खम्मान पीर बाबा की दरगाह सिर्फ मुस्लिम समुदाय की आस्था का केंद्र नहीं है बल्कि बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु भी यहां पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाते हैं लेकिन इस दरगाह से जुड़ी सबसे दिलचस्प कहानी है इसके रेलवे ट्रैक से जुड़े होने की दरगाह के इमाम कारी निजामुद्दीन के मुताबिक, सदियों पहले यहां भदेवां नाम का जंगल हुआ करता था।इसी इलाके में एक जंग के दौरान पीर बाबा के शहीद होने की मान्यता है और उनकी कब्र इसी जगह पर बनाई गई कहा जाता है कि करीब 200 साल पहले अंग्रेजों ने यहां रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू किया लेकिन यहीं से शुरू हुआ एक ऐसा सिलसिला, जिसने अंग्रेज इंजीनियरों को भी परेशान कर दिया आगे उन्होंने बताया कि अंग्रेज दिन में रेलवे ट्रैक बिछाते थे लेकिन रात होते-होते पटरियां अपने आप उखड़ी हुई मिलती थीं पहले अंग्रेजों को लगा कि कोई जानबूझकर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा रहा है लेकिन बार-बार ऐसा होने के बाद भी जब इसकी वजह सामने नहीं आई, तो इसे लेकर तरह-तरह की मान्यताएं बनने लगीं इमाम के मुताबिक, एक अंग्रेज इंजीनियर के ख्वाब में पीर बाबा आए और उन्होंने बताया कि ये उनकी आरामगाह है इसके बाद रेलवे ट्रैक के लिए इस जगह को छोड़ दिया गया और आज भी दरगाह रेलवे लाइन के बीच मौजूद है बाइट. इमाम कारी निजामुद्दीन , खतीब-ओ-इमाम, खम्मन पीर दरगाह खम्मान पीर मजार के केयरटेकर फख्रआलम बताते है कि यहाँ भदेवां जंगल और पीर बाबा की कब्र का इतिहास अंग्रेजों द्वारा रेलवे ट्रैक बिछाने की कोशिश रात में पटरियां उखड़ने की मान्यता अंग्रेज इंजीनियर के ख्वाब में बाबा के आने की कहानी रेलवे प्रशासन द्वारा दरगाह की जगह छोड़े जाने की बात आज इस दरगाह खास रौनक रहती है दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं कोई चादर चढ़ाता है, तो कोई मन्नत मांगता है बाबा की शान में हर साल चार दिन का उर्स भी आयोजित किया जाता है आस्था, इतिहास और रेलवे की हलचल के बीच मौजूद खम्मन पीर बाबा की ये दरगाह आज भी अपने साथ कई कहानियां समेटे हुए है बाइट...फख्रआलम (खम्मान पीर मजार के केयरटेकर) वही मजार पर दूर से आने वाले जायरीनों ने बताया कि हम लोग कई साल से यहां पर मजार में आ रहे हैं यहां पर जो मुराद मांगते हैं पूरी होती है बाबा का इतिहास पुराना है कि हिंदू लोगों से भी बात की उन्होंने बताया कि हम लोग कई साल से यहां पर आ रहे हैं कई बीमार लोग यहां पर आते हैं जो ठीक हो जाते हैं दूर-दूर से लोग यहां आतe हैं हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोगों के भरोसा है इस मजार पर काफी पुरानी यह मजार है0
0
Report
पेट्रोल पंप टैंक में आग: महफूज़ खान की हालत स्थिर, मालिक पर मुकरने का आरोप
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर के शिंदे की छावनी में स्थित पेट्रोल पंप के टैंक में कल बुधवार को लगी आग को बुझाने में झुलसे कर्मचारी महफूज खान की हालत अभी स्थिर बनी हुई है वो 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं , अस्पताल में इलाज जारी है लेकिन परिवार परेशान है उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं, उनका आरोप है कि जिस पेट्रोल पंप को बचाने में महफूज ने अपनी जान की परवाह नहीं की अब उसका मालिक वादे के बाद मुकर रहा है अस्पताल में देखने तक नहीं आया, परिवार ने मोहल्ले के लोगों के साथ पेट्रोल पंप को घेर लिया और धरने पर बैठ गए हैं, इंदरगंज थाना पुलिस उन्हें समझाइश दे रही है, एसपी धर्मवीर ने महफूज की हिम्मत की तारीफ की और कहा उसके बेहतर इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि घटना के बाद पेट्रोल पंप को फ़िलहाल सील कर दिया गया है। बाइट-घायल कर्मचारी की परिजन बाईट-धर्मवीर सिंह,एसएसपी,ग्वालियर0
0
Report
सीएम निर्देश पर जहरीली शराब कांड: बुलडोजर से आरोपियों के कब्जे पर कार्रवाई
Sagar, Madhya Pradesh:सीएम के निर्देश पर कार्यवाही शुरू, जहरीली शराब कांड के आरोपियों के कब्जों पर बुलडोजर एक्शन... बंडा इलाके में जहरीली शराब कांड के तीन मुख्य आरोपी सरगना चन्दू राजा, मनीष लोधी और आशीष साहू के पांच अवैध मकानों और गोदामों पर बुलडोजर चलाया गया है। एसडीएम ने बताया कि सीएम की जोरो टार्लेंस की मंशा के तहत ये कार्यवाहियां की जा रही है और अभी ये पहले दौर की कार्यवाही है जबकि बाकी जगहों को भी चिन्हित किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
