452001
इंदौर में ऑनलाइन अवैध क्रिकेट सट्टा संचालन में 5 गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा चला रहे थे। लसुड़िया थाना क्षेत्र के प्लेटिनम पैराडाइस के एक फ्लैट में यह गतिविधि संचालित हो रही थी। पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों से एक लैपटॉप, 19 मोबाइल, दो आईपैड, एक जिओ डोंगल और करोड़ों के हिसाब-किताब की डायरी जब्त की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मलिहाबाद के शराब ठेके पर सेल्समैन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मलिहाबाद के ढेढेमऊ गांव मे देशी शराब ठेके पर सेल्समैन अजय जायसवाव (43) की लोहे की राड से पीटकर हत्या बीच बचाव के दौरान एक अन्य युवक भी हुआ जख्मी आरोपी मौके से अरेस्ट0
0
Report
बांसवाड़ा अमरदीप कॉलोनी में पागल कुत्ते के हमले से इलाके में दहशत
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा शहर की अमरदीप कॉलोनी में सोमवार को पागल कुत्ते के आतंक से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक आक्रामक हुए डॉग ने घर के बाहर बैठे एक बच्चे और उसके बड़े पापा पर हमला कर them घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल संजय पिता प्रकाश और गणेश पिता विजय को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार पागल कुत्ता पिछले कुछ समय से कॉलोनी में घूम रहा था और लोगों पर झपटने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद मोहल्लेवासियों में डर का माहौल है। लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर पागल डॉग को पकड़ने की मांग की है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। मामला राजतालाब थाना क्षेत्र की अमरदीप कॉलोनी का बताया जा रहा है।0
0
Report
पटना के नालों पर सड़क-निर्माण से बड़े बदलाव, मेट्रो और शहर विकसित
Patna, Bihar:पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नविन किशोर सिन्हा पथ का किया लोकार्पण... सांसद नितिन नबिन .. उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव.. मंत्री नीतीश मिश्रा.. मंत्री रामकृपाल यादव संजय सरावगी सहित भाजपा के कई विधायक मौजूद... सांसद नितिन नबिन का बयान.. आज का दिन मेरे लिए विशेष है मेरे पिता नवीन किशोर सिन्हा का जयंती है.. उन्होंने पटना के सभी बड़े नाला को लेकर जो सपना देखा वो योजना नीतीश कुमार जी ने पूरा किया हमलोग ने कहाँ था बहुत जल्द काम पूरा होगा...समस्त मंदिरीवासी को बधाई देता हूँ... मुझे सब का संघर्ष याद है.. स्थानीय लोगों को काफी परेशानी आई.. लेकिन मुझे भरोसा था जिस दिन योजना पूरी होगी जीवन में बड़ा बदलाव होगा... आप सबके जीवन में नया बदलाव आने वाला है.. सुशासन की सरकार से समृद्ध बिहार बनाने का सपना माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का है.. मैं भी विधायक के रूप में इस क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ योगदान दिया... पटना के सभी बड़े नालों पर सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है... मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने शुरू की अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार उसको आगे बढ़ा रहे हैं... नीतीश कुमार ने जिस योजना को शुरू किया है वर्तमान सरकार और गति देगी... नीतीश कुमार की सोच थी पटना को पार्कों का शायर बनाया जाए... उसे दिशा में भी काफी तेजी से कम हो रहा है.. मुख्य्मंत्री सम्राट चौधरी का सम्बोधन.... मैं जब से पटना आया तब से इस पूरे इलाके से मैं देखता रहा हूं.. ये नाल बड़ा नाला बना.. पुरे इलाके के लिए अभिश्राप था... धन्यवाद देता हूं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और नितिन नवीन जी को उनके प्रयास से नाला पर सड़क बना.. 31 मार्च 2027 को पटना आइये अध्यक्ष जी सीधा मरीन ड्राइव से जोड़ने का काम बिहार की सरकार करेगी... इस इलाके के लोग काफी परेशान होते थे... यह सड़क बन जाने के बाद पूरा इलाका कमर्शियल होने जा रहा है बड़े-बड़े मॉल खुलने लगेंगे पूरी अर्थव्यवस्था बदल जाएगी... पूरी संरचना के लिए नीतीश कुमार जी को और नितिन नवीन जी को धन्यवाद देता हूं... पटना के दोनों तरफ नए शहर बनाना है... पाटलिपुत्र और हरिहर बाबा का इलाका वहां टाउनशिप बनाने का काम सरकार ने शुरू किया है... मोदी चाहते हैं देश विकसित हो नीतीश जी चाहते हैं बिहार समृद्ध हो... दोनों नेता के आशीर्वाद से बिहार समृद्ध होगा भारत विकसित होगा... नीतीश कुमार जी ने अच्छा मैनेजमेंट किया सुशील मोदी जी ने किया विजेंद्र यादव और विजय चौधरी जी ने किया.. मैं पुलिस का हाथ खोल दिया है..पुलिस को कोई चैलेंज करता है उसको 48 घंटे में पुलिस जवाब देने का काम करेगा... कोई बच नहीं सकता है.. अगर इंडस्ट्री को लाना है तो सुशासन को और गति से बढ़ता है.. कोई अपराधी हो फर्क नहीं पड़ता किस जाति का है यह फर्क नहीं पड़ता हमारे लिए मायने रखता है अपराध मुक्त बिहार... बारिश का मौसम आने वाला है उससे पहले नाला की सफाई अच्छे तरीके से हो... मेट्रो का काम भी तेजी से करने का निर्देश दिया गया है.. एक महीने के अंदर दीदारगंज से कच्ची दरगाह होते हुए राघोपुर होते हुए हाजीपुर तक सड़क जा रहा है इसका उद्घाटन करेंगे... सड़क के साथ हवाई मार्ग भी मजबूत किया जा रहा है.. गंगा में वाटर मेट्रो अगले एक से 2महिना में शुरू करेंगे... मैं मुख्य सचिव से कह रहा हूं अगले साल पुण्यतिथि के अवसर पर यहां नवीन किशोर सिन्हा जी का एक मूर्ति भी बनाया जाए... आज से पटना को एक नया रास्ता मिला है...0
0
Report
Advertisement
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की रिहाई पर आवास पर ईद-दिवाली साथ मनाई गई
Ranchi, Jharkhand:पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को रिहाई के बाद उनके आवास पर ईद और दिवाली साथ मनाई जा रही है उनके प्रशंसक लगातार उनके आवास पर पहुंचकर मिठाई बांट रहे और पटाखे फोड़े जा रहे हैं करीबन 2 वर्षों के बाद आलमगीर आलम जेल से बाहर आएंगे और उनके स्वागत की जोरदार तैयारी चल रही है। आलमगीर आलम के समर्थक उनके रिहाई पर भावुक भी हैं कि लंबे समय से उनके गार्जियन स्वरूप आलमगीर आलम जेल में थे।0
0
Report
सीतामढ़ी में 270 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; पिकअप सहित तस्कर गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की तस्करी कुरियर कंपनी के सामान की आड़ में शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहे थे। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बोहा गांव के समीप की यहां छापेमारी कर पुलिस ने शराब से लदी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के دوران पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब्त पिकअप वाहन से हरियाणा निर्मित ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की 30 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई।0
0
Report
जबलपुर में सड़क हादसा: तीन मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ीं, एक की मौत, चार घायल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुरब्रेकिंग न्यूज़ तीन मोटरसाइकिल आपस में टकराई एक की मौत चार घायल ग्राम मेढी झामर की घटना अलग-अलग गांव की रहने वाले हैं घायल मोटरसाइकिल सवार दंपति और उसकी बेटी भी हुई घायल तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर टक्कर के बाद पीछे से आ रही मोटरसाइकिल भी दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ी घायलों को पाटन अस्पताल इलाज के लिए लाया गया एक व्यक्ति की मौत एक की हालत गंभीर गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर कियागया पाटन पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच जारी0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार ज्वालापुर: 15 वर्षीय किशोरी की लापता के बाद मौत, जहर की पुष्टि, जांच जारी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदिग्ध जहर की पुष्टि के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। परिजनों ने किशोरी के मित्र ऋतिक समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।0
0
Report
त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास अनियंत्रित कार से श्रद्धालु घायल, चालक की तलाश जारी
Jaunpur, Uttar Pradesh:त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास अनियंत्रित कार का कहर, कई श्रद्धालु घायल जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार ने दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर परिसर के पास श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान अचानक एक कार तेज गति से पहुंची और नियंत्रण खो बैठी, जिससे वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार जारी है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर तक मंदिर मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा。0
0
Report
ऋषिकेश में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी-डीलर्स के बीच होटल के बाहर मारपीट, पुलिस जांच शुरू
Rishikesh, Uttarakhand:हाईप्रोफाइल बवाल ऋषिकेश में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लेनदेन को लेकर शहर में हुआ जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए; होटल के बाहर जमकर हंगामा हुआ और कथित तौर पर लात-घूंसे व धक्का-मुक्की भी हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि मामला करोड़ों रुपये की एक प्रॉपर्टी डील से जुड़ा है; एक पक्ष का दावा है कि नक्शे और निर्माण अनुमति को लेकर विवाद पैदा हो गया, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बातचीत के दौरान अभद्र व्यवहार हुआ, जिससे विवाद बढ़ा। सूत्रों के अनुसार शहर के प्रभावशाली कारोबारी नाम जुड़े होने के कारण मामला चर्चा का विषय बना हुआ है; पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर शहर में भी चर्चाएं तेज हैं कि पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी या दोनों पक्ष समझौते की संभावना बनाएंगे। फिलहाल घटनाक्रम पर पुलिस की अगली कार्रवाई पर लोग निगाह टिकाए हुए हैं; बाइट में अतुल गुप्ता (प्रथम पक्ष) और दिनेश कोठारी (दूसरा पक्ष) की प्रतिक्रिया शामिल है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में तेज रफ्तार पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरी सब्जियां
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी. सब्जियाँ लादकर जा रही पिकअप पलटने से सब्जियाँ सड़क पर बिखरी. पिकअप पलटने से मचा हड़कंप, हादसे में बाल-बाल बचा पिकअप चालक. माधौगढ़ की ओर सब्जियाँ लाद कर जालौन की तरफ जा रही थी पिकअप. घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से हटाई गई सड़क पर बिखरी सब्जियाँ. जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-बंगरा रोड पर सुढ़ार के पास का हादसा।0
0
Report
सोमनाथ मोदी रोड शो में पीएम मोदी का विजुअल, पूजा और हवाई करतब दिखे
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में पीएम मोदी का रोड शो का विजुअल है। पूजा करने का विजुअल है। हवाई करतब दिखाते हुये विजुअल है।0
0
Report
IOCL पर्ची से विवाद: दूदू में ट्रक ओवरलोड पर बढ़ी जुर्माने
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। कम्प्यूटराइज्ड धर्म कांटे की गड़बड़ी या परिवहन विभाग की? जयपुर के दूदू में बिना गलती काट दिया ट्रक का चालान。 इंडियन ऑयल के पानीपत से 7 मई को सुबह रवाना हुआ ट्रक。 IOCL के वे ब्रिज से ग्रॉस वजन मापा गया 43410 किलोग्राम。 जयपुर के दूदू में 8 मई को सुबह RTO उड़नदस्ते ने करवाया कांटा。 राजधानी कम्प्यूटराइज्ड धर्मकांटे पर करवाया गया ट्रक का वजन。 तो 45390 किलो वजन की जारी कर दी गई रसीद。 इस आधार पर दूदू DTO के निरीक्षक राजकुमार ने कर दिया चालान。 ट्रक को ओवरलोड बताते हुए 29 हजार रुपए का कर दिया चालान。 लेकिन ट्रक मालिक ने विरोध किया और शिकायत की बात कही。 इस पर आज सुबह फिर से उसी धर्म कांटे पर कराया गया वजन。 तो आज वजन 43660 किलोग्राम बताया गया。 रोचक यह कि ट्रक है 3 दिन से सीज तो वजन कम हुआ कैसे? आखिर क्यों धर्मकांटा संचालक बता रहे वाहनों का गलत वजन? सवाल यह भी कि निरीक्षक ने क्यों नहीं मानी IOCL की कांटा पर्ची?0
0
Report
Advertisement
मोदी की बचत-संयम अपील पर आम लोगों ने किया स्वागत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। वैश्विक आर्थिक और ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई बचत और संयम की अपील का आमजन ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि संभव हो तो एक वर्ष तक सोने की खरीदारी टालें, पेट्रोल-डीजल की बचत करें तथा घरों में कुकिंग ऑयल का सीमित उपयोग अपनाएं। उनका कहना है कि इससे न केवल आर्थिक बचत होगी बल्कि देश की आयात निर्भरता भी कम होगी। जोधपुर के लोगों ने प्रधानमंत्री की इस अपील को समय की आवश्यकता बताया। नागरिकों का कहना है कि कोविड काल के बाद देश एक बार फिर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है और ऐसे समय में हर नागरिक का दायित्व बनता है कि वह संसाधनों की बचत में सहयोग करे। लोगों ने कहा कि पेट्रोल की बचत से जहां आर्थिक राहत मिलेगी वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी मदद होगी। वहीं खाने में तेल का कम उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित होगा। शहरवासियों ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी संदेश देती है और देशहित में सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।0
0
Report
संभल के स्कूल में इस्लामी प्रार्थना वीडियो वायरल, प्रिंसिपल-निलंबित
Noida, Uttar Pradesh:संभल के स्कूल में इस्लामी प्रार्थना का वीडियो वायरल हुआ है। स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद अनजार अहमद और सहायक प्रिंसिपल मोहम्मद गुल एजाज के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पवही प्रभारी टीचर बालेश कुमार को भी सस्पेंड किया गया। अध्ययन के अनुसार बच्चों से बातचीत के आधार पर आरोप सामने आये कि स्कूल परिसर में इस्लामी प्रार्थनाओं का संचालन किया गया। Zee News की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुँचकर बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने भी इस्लामी प्रार्थना पढ़वाने के बारे में कहा। टीचर शाकिब अंसारी ने बताया कि स्कूल में प्रतिदिन विभिन्न प्रार्थनाएं पढ़ाई जाती हैं, पर प्रार्थनाओं के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी। प्रिंसिपल मोहम्मद अनजार अहमद ने कहा कि आरोप गलत हैं और उन्हें कोई प्रार्थना याद नहीं है; वो पिछले 11 वर्षों से इस स्कूल में कार्यरत हैं।0
0
Report
बोकारो सिटी से 47 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार—पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो सिटी थाना पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सिटी थाना क्षेत्र के न्यायमोड़ बस स्टैंड से पुलिस ने 47 किलो गांजा लावारिश हालत में बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि गांजा तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। *बस से बिहार के आरा भेजने की थी तैयारी* डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यायमोड़ बस स्टैंड से बिहार के आरा गांजा की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना पर सिटी थाना पुलिस ने बस स्टैंड में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर बोरे में भरा गांजा छोड़कर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। जहां पुलिस गांजा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। *47 किलो गांजा बरामद, कीमत 7 लाख* talाशी के दौरान पुलिस को तीन बोरों में 47 किलो गांजा मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये आंकी गई है। अनुमान लगाया जा रहा कि गांजा ओडिशा से बोकारो लाया गया था और यहां से बस के जरिए आरा भेजा जाना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस को एक सीक्रेट कोड हांथ लग गई और उस सीक्रेट कोड के जरिए की गई बातचीत का जब जांच किया गया गया और छापेमारी की गई तो गांजा बस स्टैंड में पकड़ा गया। *तस्कर की तलाश में छापेमारी तेज* डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस बस स्टैंड के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। *नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई* बोकारो एसपी के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक महीने में यह गांजा की दूसरी बड़ी खेप बरामद की गई है। इससे पहले बोकारो रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के द्वारा बरामद किया गया था। बताते चले बड़ी संख्या में उड़ीसा से गांजा बोकारो पहुंच रहा है। पुलिस का दावा है कि बोकारो को नशा तस्करों का ट्रांजिट पॉइंट नहीं बनने दिया जाएगा। बोकारो के सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि गांजा तस्कर की जल्द गिरफ्तारी होगी। बाइट — आलोक रंजन, डीएसपी सिटी, बोकारो ।0
0
Report
Advertisement
