452001
इंदौर में 35,000 किलो शक्कर और ट्रक की चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35,000 किलो शक्कर से भरे एक ट्रक की चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। DCP विनोद कुमार मीणा के मुताबिक, पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस चोरी की साजिश ट्रक मालिक के भाई ने रची थी। उसने ड्राइवर को 5 लाख रुपये का लालच देकर अपने साथ मिला लिया था। पुलिस ने चोरी की गई शक्कर को बरामद कर लिया है और आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिनदहाड़े सूने मकानों की चोरी: कोटा-एसीसीयू ने बिलासपुर-कोरबा गैंग गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोटा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर और कोरबा जिले की चोरी की 10 वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और तीन वाहन जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खेती-किसानी के काम से ग्रामीणों के घरों से बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांजगीर जिले में पहले से 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। ग्रामीण इलाकों में दिन के समय सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोटा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय और एसीसीयू के नोडल अधिकारी सुदीप सरकार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र से विनोद कुमार वासुदेव, भूपेंद्र सिंह राठौर उर्फ गुरुजी और राज प्रजापति उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दोपहर के समय उन मकानों को निशाना बनाते थे, जहां ताला लगा होता था। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी के लिए लोगों के घर से बाहर निकलने के दौरान आरोपियों को चोरी का मौका मिल जाता था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बिलासपुर जिले की नौ और कोरबा जिले की एक चोरी की वारदात का खुलासा किया है।0
0
Report
जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप; भाजपा धरना, कार्रवाई की मांग
Shajapur, Madhya Pradesh:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व प्रोफेसर और मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद अंगोमचaa बिमोल अकोइजम पर 11 छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के मामले में सोमवार को शाजापुर में जिला भाजपा एवं महिला मोर्चा ने स्थानीय बस स्ट Stand पर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद का पुतला दहन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी इस सांसद को पार्टी से निष्कासित करते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता पाटीदार सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस और आरोपी सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता आक्रोशित और भावुक भी नजर आईं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के केंद्र होते हैं, जहां छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। ऐसे संस्थान से जुड़े व्यक्ति पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना चिंताजनक है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित छात्राओं को न्याय मिल सके। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से भी मामले में अपना रुख स्पष्ट करने और आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। उनका कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। बाईट- डॉ रवि पांडे जिला अध्यक्ष भाजपा बाईट- अनिता पाटीदार जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बाईट- वीणा माहेश्वरी पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा0
0
Report
नवरात्र में सोनभद्र: मिशन शक्ति फेज-6 से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का जागरण
Obra, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के बीच सोनभद्र में महिला सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रॉबर्ट्सगंज में भव्य पैदल मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरि झंडी दिखाकर पैदल मार्च को रवाना किया। इस दौरान छात्राओं और विभिन्न महिला संगठनों की महिलाओं ने भागीदारी करते हुए नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने साथ होने वाले अन्याय, उत्पीड़न और Shोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक करना भी है। पुलिस ने अपील की कि किसी भी तरह की समस्या या आपातकालीन स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस की सहायता लें। इसके लिए आपातकालीन सेवा 112, महिला पावर लाइन 1090, महिला पुलिस हेल्पलाइन 1091, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी भी दी गई। सोनभद्र पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके। कुल मिलाकर संदेश साफ है, महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नारी का सम्मान, उसकी सुरक्षा और उसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समाज की भागीदारी ही मिशन शक्ति की असली ताकत है।0
0
Report
Advertisement
नागपुर रेलवे स्टेशन के पास अवैध रेत खनन-भंडारण, खनिज विभाग दोबारा कार्रवाई की तैयारी
एंकर — मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की आड़ में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण का मामला सामने आया है। अमृतधारा नदी से ट्रैक्टरों के जरिए रेत निकालकर रेलवे स्टेशन परिसर में भंडारण किया जा रहा है। दिन-रात रेत के उत्खनन और परिवहन के आरोपों के बीच रेलवे ठेकेदार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वन विभाग और खनिज विभाग की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। इस मामले में खनिज अधिकारी का कहना है कि 10 जून को अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अधिकारी ने यह भी कहा कि अब दोबारा शिकायत मिलने पर संबंधित स्थल पर कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि क्या रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के लिए अनुमति नहीं ली गई थी तो? यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी? और पहले कार्रवाई होने के बावजूद यदि दोबारा अवैध भंडारण किया जा रहा है, तो इसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है? फिलहाल, खनिज विभाग ने दोबारा कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना होगा कि विभाग की जांच में क्या सामने आता है और कथित अवैध रेत भंडारण पर क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
सिवनी अस्पताल SNCU में 80 नवजातों की मौत, जांच के आदेश
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी, मध्य प्रदेश। बालाघाट के बाद अब सिवनी जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत का मामला सामने आया है। यहाँ 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट यानी SNCU में 80 नवजात शिशुओं की मौत दर्ज की गई है। मामला उस समय उजागर हुआ, जब भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन औचक निरीक्षण पर अस्पताल पहुंचे। विधायक ने एसएनसीयू पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की, जहां उन्हें डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिले। रिकॉर्ड के अनुसार, नर्सों ने 46 नवजातों की मौत की जानकारी दी। मामले को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पंकज दुबे ने छह माह में 80 नवजातों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए जांच टीम गठित करने की जानकारी दी। सीएमएचओ के मुताबिक, इस अवधि में एसएनसीयू में 1008 नवजातों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि यहां कम वजन, संक्रमण और सांस लेने में परेशानी जैसी गंभीर स्थितियों वाले बच्चों को भर्ती किया जाता है। उनके अनुसार, दर्ज मौतों की दर करीब 8 प्रतिशत है, जबकि शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार 10 प्रतिशत तक मृत्यु दर को सामान्य बताया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की बात कही गई है। मामला अब राजनीतिक तूल भी पकड़ रहा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजा बघेल ने नवजातों की मौत को गंभीर मामला बताते हुए अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने भी मामले की सूक्ष्मता से जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि अस्पताल से दूसरे संस्थानों में रेफर किए जाने वाले बच्चों की स्थिति का भी पूरा हिसाब सामने आना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि रेफर किए गए बच्चों की स्थिति का संज्ञान लेने पर मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। खुराना ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
विक्रमशिला सेतु मरम्मत तेज: 25 साल तक उम्र बढ़ाने की तकनीक से काम
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के विक्रमशिला सेतु को दोबारा चालू करने और उसकी मजबूती बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। सेतु पर क्षतिगस्त स्पैन को ग्राइंडर और कटर से काटकर हटाया जा रहा है। वहीं मुंबई से पहुँची विशेषज्ञ तकनीकी टीम कार्बन प्लेटिंग यानी स्ट्रेंथनिंग तकनीक के जरिए पुल के कमजोर ढांचे को अतिरिक्त मजबूती देने में जुटी है। दावा है कि इस आधुनिक तकनीक से पुल की उम्र करीब 25 साल तक बढ़ाई जा सकती है। लेकिन सवाल यह है कि जब पुल की मरम्मत का काम चल रहा है, तो भागलपुर की जनता को इस बड़ी परेशानी से कब राहत मिलेगी? दरअसल, विक्रमशिला सेतु के तीन कमजोर और क्षतिग्रस्त स्पैन को काटकर हटाया जा रहा है। इसके लिए पुल की रेलिंग और सड़क की सतह यानी स्लैब की कटिंग की जा रही है। एक स्लैब पहले ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा चुका है। अब कुल चार स्पैन पर स्टील ट्रस ब्रिज स्थापित कर उसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जाएगा, ताकि पुल को फिर से मजबूत और सुरक्षित बनाया जा सके। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से एसपी सिंगला कंस्ट्रन्शन कंपनी इस निर्माण कार्य को अंजाम दे रही है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए मकर संक्रांति तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन पूर्ण निर्माण निगम के एमडी ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को इससे पहले काम पूरा करने का निर्देश दिया है। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या निर्माण एजेंसी निर्धारित समय से पहले काम पूरा कर पाएगी या फिर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर अब केवल आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर आम जनजीवन और कारोबार पर भी पड़ रहा है। लोगों को गंगा पार करने के लिए जहाज का सहारा लेना पड़ रहा है। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले जिस दूरी को लोग कुछ ही मिनटों में तय कर लेते थे, अब उसी सफर में घंटों लग रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस पुल पर लाखों लोगों की आवाजाही और कारोबार की निर्भरता है, उसकी मरम्मत में लगने वाले समय का बोझ आखिर कब तक आम जनता उठाएगी? क्या निर्माण कार्य की लगातार निगरानी कर तय समय से पहले पुल को चालू किया जा सकेगा? अब भागलपुर की जनता को आश्वासन नहीं, बल्कि जल्द से जल्द राहत और सुरक्षित आवागमन की बहाली का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
आगर मालवा में कांग्रेस ने बिजली कटौती और बिलों के खिलाफ कार्यालय घेरा
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में बिजली कटौती और भारी-भरकम बिजली बिलों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने अनावश्यक बिजली कटौती बंद करने, गलत बिजली बिलों की जांच और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। किसानों, विद्यार्थियों और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर किए गए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। बिजली विभाग के कार्यालय पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और बिजली बिलों से जुड़ी समस्याओं को उठाया। कांग्रेस का आरोप है कि लोड सेटिंग के नाम पर बार-बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीण परिवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने मांग की कि अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए, भारी-भरकम और गलत बिजली बिलों की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, रात के समय बिजली कटौती बंद करने और समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग भी उठाई गई।0
0
Report
शाजापुर के विद्युत कर्मियों की 20 मांगे, आंदोलन का अल्टीमेटम और धरना तय
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में सोमवार को मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मनीषा वास्कले को अपनी 20 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने के कारण चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की मांग है भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र (जनसंकल्प 2023) के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारी को संविदा कर्मचारियों का दर्जा देकर संविदा कर्मचारियों के समान सुविधा और लाभ दिया जाए। आगामी भारतीयों में ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर को संशोधित कर क्लास-4 का पद सृजित करते हुए अनुभवी विद्युत आउटसोर्स श्रमिकों का समायोजन किया जाए। एवं भर्ती परीक्षा में संविदा कर्मचारियों की तरफ 50% आरक्षण एवं कार्य अनुभव के आधार पर 30 अंक बोनस के दिए जाएं। मांगे मंजूर नही होने पर कंपनी मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन। चर्चा के दौरान संयुक्त संघ के संगठन मंत्री अशोक राठौर ने बताया कि संगठन की 20 सूत्री प्रमुख मांगे हैं, और इन प्रमुख मांगों के निराकरण के लिए पहले संगठन के कर्मचारी प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। प्रशासन को अब यह हमारा आखिरी ज्ञापन है यदि इस ज्ञापन के बाद भी अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो आगामी 16 अक्टूबर विद्युत कंपनी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और 26 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या संगठन के कर्मचारी पहुंच कर ज्ञापन सौंपेंगे यदि इसके बावजूद भी निराकरण नहीं होता है तो आने वाली 3 नवंबर को केंद्रीय भवन भोपाल में संयुक्त रूप से निर्णय लेकर अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा. बाईट- अशोक राठौर संयुक्त संघ संगठन मंत्री0
0
Report
बम की खबर के बाद मौके पर पुलिस टीम, इलाके में अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:बम की खबर के बाद मौके पर पुलिस की टीम0
0
Report
Advertisement
उरांव समाज की नई कार्यकारिणी: शिक्षा, एकता और सामाजिक उत्थान की पहल
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले में धर्मान्तरित हुए लोगों सहित आदिवासी समाज को संगठित करने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। राजी पड़हा भारत के देवान विनोद भगत के आह्वान पर पादा पड़हा छत्तीसगढ़ की नवमनोनित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जगदेव भगत को छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के प्रमुख (बेल) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह मनोनयन राजी पड़हा भारत, मुली पड़हा सीतापुर एवं पादा पड़हा छत्तीसगढ़, उरांव समाज के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आदिवासी उरांव समाज अपनी सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। समाज का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासियों की भागीदारी बढ़ाकर उनकी पहचान को मजबूत करना है। समाज से दूर हुए और धर्मांतरित लोगों को भी सामाजिक रूप से साथ लाने के लिए पहल की जा रही है। संगठन का कहना है कि समाज के सभी लोगों को एकजुट कर आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना आवश्यक है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से संगठन का उद्देश्य आदिवासी समाज के उत्थान, सामाजिक एकता और सामुदायिक गतिविधियों को गति देना है। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक विकास के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। बाईट_01_जगदेव भगत_छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के प्रमुख_राजी पड़हा भारत बाईट_02_तिलक राम भगत_सदस्य बाईट_03_सरिता बघेल_सदस्य0
0
Report
अनपरा में प्रेमी से शादी की जिद पर युवती टावर पर चढ़ी, रेस्क्यू से सुरक्षित
Obra, Uttar Pradesh:अनपरा में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती हाईटेंशन नहीं, बल्कि नेटवर्क टावर पर चढ़ गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस की समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र के तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेंटर के पास का है। यहां प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती नेटवर्क टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति को लेकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किए। पुलिस ने सूझबूझ और समझाइश के जरिए युवती को टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामले की पुष्टि करते हुए अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर टावर पर चढ़ गई थी। पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतार लिया है और अब उसकी काउंसलिंग की जा रही है। फिलहाल युवती सुरक्षित है और पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
बेतालघाट, नैनीताल में गुलदार आबादी क्षेत्र में पहुंचा; महिला की सूझबूझ से सुरक्षित रहा रेस्क्यू
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के तल्ली सेठी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गुलदार आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। गुलदार को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन इसी बीच एक महिला की सूझबूझ से गुलदार को घर के अंदर बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के रेस्क्यू के लिए अभियान शुरू किया। काफी सतर्कता के साथ वन विभाग की टीम ने पहले गुलदार को बेहोश किया और फिर उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सामने आया है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में आईजी के आगमन के साथ मिशन शक्ति फेज-6 की रैली शुरू
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : आईजी रेंज किरण एस. पहुंचे उन्नाव。 पुलिस लाइन पहुंचने पे डीएम घनश्याम मीणा, एसपी जेपी सिंह और एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत。 मिशन शक्ति अभियान फेज -6 रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना。 रैली के बाद बड़े चौराहे से गांधी नगर तिराहे से तक करेंगे पैदल गश्त。 इसके बाद नवरात्री के मद्देनजर विसर्जन स्थल का भी कर सकते है स्थलीय निरीक्षण。 इसके बाद विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक कर करेंगे समीक्षा。 महिला अपराध और लंबित विवेचनाओ के संबंध मे करेंगे बैठक。 पुलिस लाइन मे आयोजित है मिशन शक्ति अभियान फेज -6 का कार्यक्रम。0
0
Report
ग्रिंडर डेटिंग से होटल बुलाकर युवक को बंधक बनाकर लूट: ग्वालियर में पांच गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ग्रिंडर डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर युवक को होटल में बुलाकर बंधक बनाने और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लूटपाट का मामला सामने आया है। पांच बदमाशों ने युवक को कमरे में बंद कर पीटा, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और 1.38 लाख रुपये लूट लिए। पैसा नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार की और मांग की थी युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि तीन फरार हैं। माधौगंज निवासी नितिन (28) ने बताया कि वह ग्रिंडर डेटिंग ऐप चलाता है। 8 अक्टूबर को उसकी हरियाणा नाम की आईडी से एक युवक से बात हुई। उसने रूबरू मिलने के लिए उसे होटल गोल्डन लीफ आने को कहा। दोस्त समझकर नितिन शाम को होटल पहुंचा, वहां राहुल नाम का युवक मिला, जो उसे कमरा नंबर 206 में ले गया। कमरा बंद करते ही उसके चार साथी वहां आ गए। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे पीटा, कपड़े उतरवाए और झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दी। निर्वस्त्र वीडियो बनाकर 5 लाख रुपये मांगे। जेब में रखे 8 हजार रुपये और SBI का ATM कार्ड लूट लिया। बदमाशों ने पासवर्ड पूछकर ATM से 30 हजार निकाले और 30 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उसे कार से सिरोल में ले गए और वहां से 70 हजार रुपये और मांगे। होटल लौटकर उसे कार से उतार दिया और धमकी दी कि बदनामी से बचना है तो 70 हजार और दो, वरना वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद बदमाश भाग गए। डर के मारे युवक ने बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में सोनू गुर्जर और हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर निवासी सरायछोला, मुरैना को दबोच लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी टोली हत्या के प्रयास में जेल में बंद थी। वहीं नितिन से दोस्ती कर वारदात का तरीका जेल में ही सीखा था। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि प्लान था कि नितिन का निर्वस्त्र वीडियो अपने पास रखेंगे तो वह शिकायत करने की हिम्मत नहीं करेगा और जब तक उसे धमकाकर पैसा ऐंठते रहेंगे। तलाशी में पता चला कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे और टारगेट की तलाश में थे। पुलिस के मुताबिक तीन आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
कार्तिक पूर्णिमा से पहले कपिल सरोवर की सफाई, जलजन्य वनस्पतियों का हटना शुरू
Bikaner, Rajasthan:कार्तिक पूर्णिमा मеле से पहले कपिल सरोवर की सफाई शुरू जलजन्य वनस्पतियों को हटाने के लिए विशेष मशीन पहुंची कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में चलाया जा रहा सफाई अभियान करीब 80 बीघा क्षेत्र में फैले सरोवर में जलजन्य वनस्पतियां फैल गई हैं इसके चलते सरोवर की सुंदरता प्रभावित हो रही है कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां कपिल मुनि के दर्शन और सरोवर में स्नान के लिए पहुंचते हैं ऐसे में मेले से पहले सरोवर की सफाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है सरोवर का क्षेत्रफल बड़ा होने और वनस्पतियों का फैलाव अधिक होने के कारण सफाई कार्य में एक महीने से ज्यादा समय लगने का अनुमान है इसके लिए विशेष मशीन को कुछ समय के लिए कोलायत लाया गया है ताकि निर्धारित अवधि में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र की सफाई की जा सके गौरतलब है कि कपिल सरोवर में पहले भी मशीनों की मदद से सफाई करवाई जा चुकी है अब एक बार फिर प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके0
0
Report
Advertisement
