452001
इंदौर में आयोजित हुआ “राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान” समारोह
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में शनिवार शाम को "राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संगीतकार उत्तम सिंह और गायिका केएस चित्रा को सम्मानित किया। उत्तम सिंह ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं चित्रा ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। यह सम्मान 1984 से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
DLF क्षेत्र में साइकिल सवार की मौत, अज्ञात वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई
Faridabad, Haryana:अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, दो दिन तक चले उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने चालक को पकड़ने की मांग. फ्रीदाबाद के DLF इलाके से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ दो दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए साइकिल सवार अशोक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अशोक एक कंपनी में काम करता था और ड्यूटी खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद अशोक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अब तक टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा पाई है। परिवार के मुताबिक अशोक घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
उधम सिंह नगर के फर्जी प्रमाणपत्र घोटाले में प्रशासन जवाबदेही की मांग तेज
Jaspur, Uttarakhand:स्लाग : गप्रशासनिक शह पर पनपते फर्जीवाड़े के खेल की पड़ताल करती यह विशेष रिपोर्ट लोकशन उधम सिंह नगर फर्जी प्रमाणपत्रों के सिंडिकेट में राजस्व तंत्र का मौन संरक्षण, जांच की आंच से बाहर क्यों है पटवारी की कलम? कागजी फर्जीवाड़े पर मोहरों पर गाज, पर डिजिटल दस्तखत करने वाले 'साहबों' पर मेहरबानी कब तक? उधम सिंह नगर में फर्जी प्रमाणपत्रों का बड़ा खेल: आवेदकों पर मुकदमे, लेकिन संस्तुति देने वाले राजस्व अधिकारी बेदाग क्यों? फाइनल व्यू : जब तक इस सिंडिकेट की जड़ों पर वार नहीं होगा और केवल 'मोहरों' को बलि का बकरा बनाकर मुख्य सूत्रधारों को छोड़ दिया जाएगा, तब तक फर्जीवाड़े का यह खेल थमने वाला नहीं है। केवल प्रमाणपत्र निरस्त कर देने या किसी प्राइवेट बिचौलिए पर मुकदमा दर्ज करा देने से राजस्व विभाग अपनी आपराधिक जवाबदेही से मुक्त नहीं हो सकता। समय आ गया है कि शासन इस पूरे तंत्र की जांच कराए और उन भ्रष्ट पटवारियों व अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर सलाखों के पीछे भेजे, जिनकी कलम की मेहरबानी से फर्जी दस्तावेजों को सरकारी मुहर मिल रही है।0
0
Report
लखनऊ में बीजेपी मंत्री दया शंकर सिंह ने राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): BJP Minister Daya Shankar Singh Pays Tribute To Senior SP Leader Ram Govind Chaudhary0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में लगातार बारिश से सामान्य जीवन प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh) Continuous Rainfall Affects Normal Life0
0
Report
कटिहार का पहला आधिकारिक गजेटियर बना इतिहास का नया रिकॉर्ड
Katihar, Bihar:कटिहार जिला के गठन के 53 साल बाद पहली बार प्रकाशित होगा कटिहार जिला का अपना गजेटियर। पूर्णिया जिला से 02 अक्टूबर 1973 को अलग होने के बाद कटिहार स्वतंत्र जिला बना। नया गजेटियर आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनेगा और स्थानीय विरासत का दस्तावेजीकरण होगा। यह पहला गजेटियर महज सरकारी आंकड़ों की किताब नहीं, बल्कि इस माटी के आत्मसम्मान और पहचान का दस्तावेज होगा। कटिहार जिल के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, विशिष्ट भूगोल और समकालीन विकास गाथा को संजोने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित आधिकारिक गजेटियर पहली बार जारी किया जाएगा। कटिहार अब अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकास यात्रा को एक आधिकारिक दस्तावेज के रूप में संजोने जा रहा है। जिले के गठन के बाद गजेटियर के प्रकाशन का लक्ष्य इतिहास, भूगोल, प्रशासन, जनसंख्या, समाज, संस्कृति, भाषा, कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, महत्वपूर्ण स्थान, प्राकृतिक संसाधन और विकास के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप में दर्ज करना है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ जिले के विकास का प्रमाणिक रिकॉर्ड प्राप्त कर सकें। गजेटियर के तैयार करने में आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वह अधिक तथ्यपरक और समृद्ध हो सके। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि गजेटियर केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि कटिहार की ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और developmental पहचान का प्रामाणिक दस्तावेज होगा और वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में हुए प्रमुख विकास कार्यों, उपलब्धियों और बदलावों को इसमें समाहित किया जाएगा।0
0
Report
पाकुड़ में 13 वर्षीय बालक की हत्या: 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया...बालक का अपहरण कर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था...पुलिस ने मामले में नयाग्राम निवासी 40 वर्षीय हत्यारा मनोज कुमार को हिरणपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है... उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टेंपो और लोहे का जैक बरामद किया गया है...पुलिस के अनुसार बालक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था...टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की...जांच में घरेलू और जमीन विवाद के कारण बालक की हत्या किए जाने की बात सामने आई...पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की...एसडीपीओ ने बताया की आरोपी मृतक के घर के पास अपना टेंपो खड़ा करता था, जिसको लेकर बच्चे के परिजनों से विवाद होता था...इसी विवाद के चलते उसने करमा पूजा के दिन बालक का अपहरण कर हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया...पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बालक का शव बरामद कर सदर अस्पताल, पाकुड़ भेज दिया है...मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में मौसम बदला, बारिश से तापमान में गिरावट
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी। जनपद में बदला मौसम का मिजाज बारिश शुरू। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर जनपद में अलर्ट जारी किया। बारिश होने से तपमान में गिरावट की गई दर्ज।0
0
Report
कानपुर में लगातार बारिश से जलजमाव, मौसम अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:Kanpur (Uttar Pradesh): Continuous rainfall leads to waterlogging amid weather alert0
0
Report
उन्नाव में पड़ोसी पर चाकू हमला: आरोपी शाहबान फरार, अस्पताल में भर्ती
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: विशेष समुदाय के पड़ोसी ने अपने पड़ोसी पर चाकू से हमला किया। शाहबान नाम के युवक ने अपने पड़ोसी राम नारायण की गर्दन में चाकू मारी। घटना के बाद आरोपी पड़ोसी मौके से फरार। गंभीर हालत में घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी शाहबान की गिरफ्तारी और घटना के पीछे वजह पता करने का प्रयास पुलिस कर रही है। उन्नाव सदर कोतवाली के सिकंदरपुर सरोसी गाँव का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में तेज हवा से पेड़ गिरा, शताब्दी बस में बचाव-यात्री सुरक्षित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश के साथ तेज हवाओं का कहर, तेज हवा के कारण शताब्दी स्लीपर बस पर गिरा विशाल पेड़, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, हादसे में बाल बाल बचे यात्री, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, ड्राइवर ने बस को सड़क से नीचे कच्चे में उतारा, बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात बाधित, मौके पर जुटी लोगों की भीड़, कोंच से दिल्ली जा रही शताब्दी स्लीपर बस पर गिरा पेड़, कोंच कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड़ स्थित आशीर्वाद क्लब के सामने की घटना।0
0
Report
नासिरदा में नशे के खिलाफ बच्चों की जागरूकता रैली, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Tonk, Rajasthan:टोंक में नासिरदा में नशे के खिलाफ बच्चों की हुंकार, जागरूकता रैली निकाल दिया नशा मुक्ति का संदेश नासिरदा में नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार और लक्ष्मीनाथ मोहल्ले से होकर वापस स्कूल परिसर पहुंची। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। तख्तियों पर “स्मैक पीना छोड़ दो, अपना जीवन मोड़ दो” और “नशे को दूर भगाना है, खुशहाली को लाना है” जैसे संदेश लिखे थे। रैली में छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रही नशे की समस्या पर चिंता जताई। रैली के माध्यम से बच्चों ने प्रशासन से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और नासिरदा क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की मांग की。0
0
Report
जावरा में गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण, दो समुदायों के बीच सौहार्द की मिसाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के जावरा में शुक्रवार का दिन जहां तनाव और चिंता के बीच गुजरा, वहीं रात होते-होते तस्वीर पूरी तरह बदल गई। गणेश विसर्जन का आयोजन उत्साह, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। गबेश विसर्जन जुलुस मे चर्चित भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजन पr सभी लोग बड़ी संख्या मे झूमते नाचते निकले जिस मैदान से गणेश विसर्जन जुलूस निकालने को लेकर बीते दिनों दो समुदायों के बीच मतभेद सामने आए थे, वही मैदान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जुलूस का गवाह बना। इस दौरान जावरा के लोगों ने धैर्य और समझदारी का परिचय दिया। किसी भी विवाद को तूल देने के बजाय लोगों ने अमन, सौहार्द और शांति को प्राथमिकता दी। गणेश विसर्जन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जावरा की इस तस्वीर की अब हर तरफ सराहना हो रही है। अलग-अलग धर्म और समाज के लोगों ने मतभेदों से ऊपर उठकर शांति का संदेश दिया। तनाव के बीच जावरा ने एक बार फिर दिखाया कि समझदारी और आपसी भाईचारे से हर चुनौती का शांतिपूर्ण रास्ता निकाला जा सकता है। रतलाम0
0
Report
Advertisement
क Kali Mata मंदिर चोरी: चोरो ने तीन में से दो ताले तोड़े, सोने की नथ चुरा ली; CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के जेवरा-सिरसा स्थित काली माता मंदिर में चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 13-14 सितंबर की रात चोरी करने के लिए चोर ने मंदिर के मुख्य दरवाजे के तीन में से दो ताले तोड़े और चप्पल उतारकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मां काली की प्रतिमा से करीब 1 ग्राम वजन की सोने की नथ चोरी कर ली गई, जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई जा रही है। घटना का पता 14 सितंबर को सुबह 5 बजे पूजा करने पहुंचे पुजारी को चला, जिसके बाद 14 सितंबर 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
ATM डकैती की कोशिश: जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:ATM robbery attempted ATM robbery0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन: बिठोड़ा कला खेत के अवैध धुलाई पर 2 बीघा भूमि निरस्त
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन जिला पाली मारवाड़ जंक्शन के बिठोड़ा कला गांव खेत में अवैध प्रदूषित धुलाई मामला, न्यायालय के आदेश से खातेदार की 2 बीघा भूमि होगी निरस्त, न्यायालय के आदेश से मारवाड़ तहसीलदार इसी सप्ताह करेंगे कार्रवाई, उक्त भूमि पर अब होगा सरकारी कब्जा, खसरा नंबर375 की भूमि पर पकड़ा गया था अवैध धुलाई का प्लांट, मौके पर सैक counselor टन प्रदूषित कपड़े और मिली थी 13 होदीयां, न्यायालय के आदेश भू अधिनियम धारा 9 के तहत होगी कार्रवाई, मामले में खेत मालिक सहित 3आरोपियों को हो चुकी जेल, मारवाड़ तहसीलदार भागीरथ चौधरी ने भूमि निरस्त करने की शुरू की प्रकिया।0
0
Report
Advertisement
