icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461771
SDShwetal DubeyFollow25 Sept 2024, 10:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कवर्धा में किसानों का महाचक्काजाम जारी, सरकार से ठोस निर्णय की मांग

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में किसानों का महाचक्काजाम कबीरधाम जिला अंतर्गत कवर्धा मुख्यालय में किसानों की बलराम किसान न्याय यात्रा और ट्रैक्टर महा रैली का आज दूसरा दिन है। अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर डटे हुए हैं। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर चक्काजाम से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। सड़कों के दोनों किनारों और बीचों-बीच खड़े ट्रैक्टरों के कारण यात्री बसों, मालवाहक वाहनों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसान भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वे अपने साथ राशन और खाना बनाने के बर्तन लेकर आए हैं। किसानों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार किसानों की मांगों पर क्या पहल करती है और आम जनता को इस जाम से राहत कब मिलती है। फिलहाल कवर्धा में आंदोलन जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
0
0
Report

उत्तराखंड में भूकंप जागरूकता के लिए 112 सायरन और 169 सेंसर सक्रिय

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन हर संभव आपदा से लड़ने के लिए अपनी तैयारी कर रहा है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन के निर्देश में हर महा 9 तारीख को 11:00 बजे भूकंप जन जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए सायरन और सेंसर्स एक्टिव किए जाएगा। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन केंद्र से सचिव विनोद कुमार सुमन प्रदेश भर में 112 सायरन, 169 सेंसर उत्तराखंड सरकार और आईआईटी रुड़की द्वारा विकसित भू देव ऐप का प्रशिक्षण किया गया। इस दौरान फोन और सायरन पूरे प्रदेशभर में सुनाई दिए। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भूकंप के प्रति जन जागरूकता के लिए यह अभ्यास और उत्तराखंड राज्य और वैज्ञानिक संस्थाओं द्वारा विकसित किए गए उपकरणों की जांच की जा सके। बाइट विनोद सुमन सचिव आपदा प्रबंधन
0
0
Report
Advertisement

41वीं पुण्यतिथि पर मदनसिंह आर्य को श्रद्धांजलि, आर्य वीर दल का यज्ञ आयोजन

Jalore, Rajasthan:जालोर। आर्य वीर दल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य वीर दल राजस्थान के संस्थापक कर्मयोगी मदनसिंह आर्य की 41वीं पुण्यतिथि पर सुंदेलाव तालाब स्थित आर्य वीर दल हनुमान व्यायामशाला में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के आचार्य आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता विनोद आर्य रहे। मुख्य यजमान महेंद्र सोलंकी एवं ममता देवी सपत्निक रहे। वहीं नवनिर्वाचित पार्षद कैलाश सुंदेशा, माफी देवी, भावेश कुमार, नैना टांक एवं मनीषा कंवर ने भी यज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर आर्य वीर दल की तीनों व्यायामशालाओं से जुड़े आर्य वीर एवं वीरांगनाओं ने मदनसिंह आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। आर्य समाज प्रधान दलपत सिंह आर्य एवं विनोद आर्य ने कहा कि मदनसिंह आर्य ने युवाओं को व्यायाम, शारीरिक शिक्षा और खेलों से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन शाखानायक कन्हैयालाल मिश्रा ने किया। इस दौरान जगदीश आर्य, भंवर सिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

हिंगोली में मुख्यमंत्री मेरी लाडकी बहन योजना ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त किया

Hingoli, Maharashtra:अँकर -राज्य सरकारने जून 2024 पासून सुरू केलेल्या ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेमुळे राज्यातील महिलांच्या जीवनात मोठा सकारात्मक बदल पाहायला मिळत आहे. 21 ते 65 वयोगटातील पात्र महिलांना या योजनेअंतर्गत दरमहा दीअद हजार रुपयांची थेट आर्थिक मदत दिली जात आहे. या योजनेमुळे महिलांचे आर्थिक sक्षमेकरण तर झालेच आहे, शिवाय त्यांच्या कौटुंबिक आणि सामाजिक स्तरातही मोठा बदल घडून येत आहे. हिंगोली जिल्ह्याचा विचार केला, तर तब्बल 2 लाख 82 हजार 661 पात्र महिला या योजनेचा प्रत्यक्ष लाभ घेत आहेत. पाहुयात यावर खास रिपोर्ट.. व्हिओ -ह्या आहेत हिंगोली जिल्ह्यातील हिंगोली येथील रहिवासी असलेल्या सारिका चांदणे महिलांचे सक्षमीकरण, आरोग्य, शिक्षण आणि रोजगार निर्मितीला चालना देण्यासाठी राज्य सरकारने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना अमलात आणली. पूर्वी छोट्या-मोठ्या गरजांसाठी, मुलांच्या शिक्षणासाठी किंवा औषधोपचारासाठी महिलांना घरातील इतरांवर अवलंबून राहावे लागत होते. मात्र, आता दरमहा मिळणाऱ्या 1500 रुपयांमुळे महिलांच्या हाती स्वतःचा पैसा आला असून त्या आर्थिकदृष्ट्या सक्षम बनल्या आहेत. दरमहा मिळणाऱ्या १५०० रुपयांमुळे आमच्या कुटुंबाला मोठा हातभार लागत आहे. मुलांचे शिक्षण असो वा अचानक उद्भवणारा वैद्यकीय खर्च, यासाठी या पैशांचा मोठा उपयोग होतो. आधी छोट्या गरजेसाठीहि दुसऱ्यांकडे मागावे लागतायचे, पण आता आम्ही स्वतःच्या पायावर उभ्या आहोत हिंगोली जिल्ह्यातील सारिका चांदणे या योजनेच्या लाभार्थींपैकी एक आहेत. नाव: सारिका चांदणे (लाभार्थी महिला, हिंगोली) व्हिओ -लाडकी बहीण योजनेमुळे हिंगोलीतील हजारो महिलांनी स्वतःचे छोटेमोठे व्यवसाय सुरू करून स्वावलंबनाकडे पाऊल टाकले आहे. महिला व बालविकास विभागाकडून योजनेची अंमलबजावणी प्रभावीपणे सुरू असून, लाभार्थींना कोणतीही अडचण आल्यास जिल्हा महिला व बालविकास अधिकारी कार्यालयाशी संपर्क साधण्याचे आवाहन प्रशासनाने केले आहे. बाईट - संतोष दर्पलवार (जिल्हा महिला बालविकास अधिकारी ) व्हीओ -​हिंगोलीतील तब्बल 2 लाख 82 हजार महिलांच्या चेहऱ्यावर या योजनेने हसू फुलवले असून, महिला वर्गातून सरकारचे आभार मानले जात आहेत... बाईट -महिला एकंदरीतच, 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजने'ने हिंगोली जिल्ह्यातील २ लाख ८२ हजारांहून अधिक महिलांच्या चेहऱ्यावर एक वेगळेच हास्य फुलवले आहे. कधी काळी स्वतःच्या छोट्या-मोठ्या खर्च्यासाठी दुसऱ्यांसमोर हात पसरणाऱ्या या लाडक्या बहिणी आज स्वतःच्या पायावर उभ्या राहून कुटुंबाचा आर्थिक कणा मजबूत करत आहेत. ही योजना खऱ्या अर्थाने हिंगोलीतील महिलांसाठी 'संजीवनी' ठरत आहे..
0
0
Report
Advertisement

पटना बीजेपी कार्यालय में मोदी के 25 साल पूरे पर खास प्रदर्शनी

Patna, Bihar:PATNA / SUNNY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके नेतृत्व में किए गए प्रमुख कार्यों को प्रदर्शित किया गया है。 प्रदर्शनी में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में किए गए प्रमुख कार्यों, केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास से जुड़ी उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है。 प्रदर्शनी में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके प्रमुख कार्यों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई जा रही है। इसके जरिए पार्टी कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को उनके 25 वर्षों के राजनीतिक और प्रशासनिक सफर की जानकारी दी जा रही है。
0
0
Report

ANM के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, मां की हालत गंभीर

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow12m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:ANM के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, मां की हालत गंभीर मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी लवकुश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पर प्रसव के दौरान लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित लवकुश पटेल का आरोप है कि एएनएम के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान उनके नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई। मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लवकुश पटेल के अनुसार, 29 तारीख की रात उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम की सलाह पर वह अपनी पत्नी को एएनएम के निजी क्लीनिक पर ले गए। वहां पूरी रात महिला को रखा गया। सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। पीड़ित के मुताबिक, निजी अस्पताल में जांच के दौरान नवजात शिशु मृत पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और अत्यधिक दबाव के कारण उनकी पत्नी की बच्चेदानी फट गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
0
0
Report

हनुमानगढ़: पूर्व सभापति सुमित रिणवा समेत कई पर मुकदमा दर्ज

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: पूर्व सभापति सुमित रिणवा सहित कई अन्य जनों पर मुकदमा दर्ज, टाउन थानाधिकार को धमकाने और हिरासत से आरोपी ले जाने के आरोप, आरपीएस करण सिंह ने दर्ज करवाया मुकदमा, पूर्व सभापति सुमित रिणवा, अमित माहेश्वरी, प्रमोद सोनी, नवीन बाकोलिया, सोहन लाल, अजमेर सिंह सहित अन्य पर दर्ज करवाया मुकदमा। नगरपरिषद की पुरानी फाइलों में गड़बड़ी की जांच कर रही थी टाउन पुलिस. इसी दौरान थाने में लेखाधिकारी मालचंद की तबीयत बिगड़ने का मामला, पुलिस खुद मालचंद को लेकर अस्पताल भेज रही थी. आरोप है कि पूर्व सभापति और उनके साथियों ने थानाधिकारी को धमकाया, धमकाने के बाद हिरासत में ले गए सभी आरोपी.
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी: एसएसबी कैंप के जवान का शव पेड़ पर मिला, मानसिक तनाव संभावना

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके थे माजरा गांव के पास 70वीं वाहिनी एसएसबी के कैंपस में एक जवान का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मृतक एसएसबी का यह जवान कल से लापता बताया जा रहा है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही घटना से जुड़े हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मूल निवासी केहर सिंह मसराम के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया जवान मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है । बीते 7 अक्टूबर को घर से यह जवान छुट्टी से लौटा था । इस जवान का साइकोलॉजिस्ट डाक्टर से इलाज भी चल रहा था।
0
0
Report

भचुण्डला विद्यालय में ब्लॉक प्रबल कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पीएम श्री विद्यालय भचुण्डला में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भचुण्डला में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य एसएल कटारा की अध्यक्षता में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद ‘21वीं सदी का भारत’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें दलोट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। आशु भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभा दिखाई और अच्छी रैंक हासिल की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्याख्याता श्यामलाल मीणा ने आभार जताया, जबकि भंवरलाल रैदास ने संचालन किया। विद्यालय स्टाफ के ईश्वर सिंह सिसोदिया ने जानकारी दी।
0
0
Report

चुनाव आयोग ने छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू किया विशेष पंजीकरण अभियान

Noida, Uttar Pradesh:SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान बिहार में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों, खासकर युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत BLO घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे और फॉर्म-6 के जरिए उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाएगा। मजदूर बस्तियों, आश्रय स्थलों और बेघर नागरिकों तक पहुंचने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान तैयार सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की जाएगी। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top