461223
सिवनी मालवा के अस्पताल में गलत जांच रिपोर्ट, सीबीएमओ ने कहा आईडी हैक
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा के भीमराव अंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को गलत ब्लड जांच रिपोर्ट दी जा रही है। पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में पॉजिटिव की जगह नेगेटिव और नेगेटिव की जगह पॉजिटिव दिखाया जा रहा है, जिससे मरीजों का सही उपचार नहीं हो पा रहा है। इस मामले में सीबीएमओ ने कहा कि जांच में आईडी हैक होने की संभावना है। मरीजों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में जेटेट परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शिता के साथ कराने को सरकार की कड़ी तैयारी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में होने वाली जेटेट की परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरीके से गंभीर है। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी कदाचार के हो ये सरकार की प्रतिबद्धता है。 इसी को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि जिस तरीके से बीते कुछ परीक्षाओं को लेकर लोगों को दुख हुआ है और जेपीएससी और जेएसएससी के एग्जाम में कुछ अनियमिताएं प्रकाश में आई उसके खिलाफ एक्शन लिया उसी को लेकर आगामी परीक्षाओं के लिए हमारी प्रतिबद्धता और भी बढ़ गई है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि एग्जाम होने के बाद आगे की नियुक्तियों का मार्ग प्रशस्त होगा। इस परीक्षा का आयोजन पारदर्शी तरीके से हो ईमानदारी से हो स्वच्छ वातावरण में हो और लोगों को परेशानी ना हो। इसी को लेकर सभी उपायुक्त और पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स के साथ मीटिंग की गई। परीक्षा पूर्ण रूप से अपने उद्देश्य को पूर्ति कर सके ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए गौरतलब है कि 10 वर्षों की लंबी अंतराल के बाद झारखंड में जेटेट की परीक्षा आयोजित हो रही है। 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में राज्य के तकरीबन 5:30 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में 900 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं。0
0
Report
राजद के अनिल कुमार झा बिहार विधान परिषद चुनाव जीते
Darbhanga, Bihar:दरभंगा - बिहार विधान परिषद चुनाव में राजद समर्थित उम्मीदवार अनिल कुमार झा की जीत। 38 एलीमेटेड के बाद 539 मतों से आगे हुये राजद के अनिल झा। NDA समर्थित उम्मीदवार सर्वेश कुमार पराजित। अनिल कुमार झा ने लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, ललित यादव, अब्दुल वारी सिद्दकी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया, साथ ही उन्होंने अपने मतदाताओं को भी धन्यबाद दिया।0
0
Report
रुपईडीहा पुलिस ने 26 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 29.10.2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 26 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की गयी, पूछताछ में व्यक्ति की पहचान चांद बाबू उर्फ चंदू कुरैशी पुत्र मुस्तफा कुरैशी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी चिकवन मोहल्ला मुनीरगंज कस्बा थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0- 298/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के सआदतगंज में ट्रिपल हत्याकांड, आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के सआदतगंज ब्राह्मण टोला में हुई सनसनीखेज ट्रिपल हत्याकांड का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी ऋषभ शुक्ला सरेआम गोलियां बरसा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। वहीं दूसरा वीडियो आरोपी को पुलिस द्वारा दबोचे जाने का है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही धर दबोचा। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
नौकरी के नाम पर 6.60 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख 60 हजार रुपये की ठगी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र के रेलमंडी नई बस्ती का है। कृष्णकान्त ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उपेन्द्र कुमार ने रेलवे ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे 6 लाख 60 हजार रुपये लिए थे। न्यायालय के आदेश पर 4 अगस्त 2026 को जसवंतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान 29 अक्टूबर को पुलिस को आरोपी के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 40 वर्षीय उपेन्द्र कुमार शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 223/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 316(2), 336(3) और 338 में मामला दर्ज है।0
0
Report
कोंडागांव में फर्जी कलेक्टर आदेश वायरल, स्कूलों में अवकाश पर चर्चा
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव। चक्रवात के चलते स्कूलों में अवकाश को लेकर कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर वाला आदेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। 28 अक्टूबर को कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। वहीं, 29 अक्टूबर को छुट्टी की आधिकारिक घोषणा से पहले ही फर्जी आदेश वायरल होने से स्कूलों में असमंजस की स्थिति बन गई। हालांकि, बाद में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने 29 अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। इधर, फर्जी आदेश वायरल होने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कोंडागांव थाने में आवेदन देकर फर्जी आदेश जारी करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गईं है0
0
Report
Advertisement
सिरोंज-कुरवाई रोड पर भीषण हादसा, मोटरसाइकिल सवारों में दो की मौत
Vidisha, Madhya Pradesh:सिरोंज-कुरवाई रोड पर भीषण सड़क हादसा। मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में दो की मौके पर मौत। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। बागरोदा ग्राम से सिरोंज की ओर आ रहे थे मोटरसाइकिल सवार। हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिरोंज थाना का मामला।0
0
Report
रायसेन के सांची में हाईवे किनारे 20 पशु मिले; चार बैलों की मौत
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र के मेहगांव के पास हाईवे किनारे करीब 20 पशु मिले। इनमें चार बैलों की मौत हो चुकी थी, जबकि 10 से अधिक गाय-बछड़े घायल थे। सूचना पर विहिप जिला मंत्री राजेश लोधी सहित कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की मदद से घायल पशुओं का उपचार शुरू कराया गया। पशुओं के पैर बंधे होने पर विहिप ने गो-तस्करी की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है0
0
Report
झालावाड़ में करवा चौथ उत्साह: महिलाएं पूजा-थाली लेकर चंद्र दर्शन के लिए तैयार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला मुख्यालय पर करवा चौथ पर्व के अवसर पर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। आज सुबह से ही शहर के चौथ माता मंदिर पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। जहां महिलाएं अपने पति के साथ पहुंचकर पूजा अर्चना करती नजर आईं। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा आज सुबह से ही निर्जला व्रत रखा गया। जिसके लिए महिलाओं द्वारा खास तैयारी की गई। शहर के मुख्य बाजार में करवा, चलनी व चौथ माता की तस्वीरों की जमकर बिक्री हुई। सजी-धजी महिलाएं बाजार में व्रत तथा पूजा की सामग्रियां खरीदती नजर आईं। गौरतलब है कि सुहाग, समर्पण और अटूट प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व… भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर उपवास करने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन, पूजा-अर्चना और पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है। इस विशेष अवसर पर महिलाएं सुबह से ही व्रत की तैयारियों में जुट जाती हैं। हाथों में मेहंदी, पारंपरिक परिधान, सोलह शृंगार और पूजा की थाली के साथ महिलाएं इस पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाती हैं। शाम के समय महिलाएं एकत्रित होकर चौथ माता की पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं। इसके बाद सभी को चंद्रमा निकलने का इंतजार रहता है। चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। बदलते दौर में करवा चौथ का पर्व पारंपरिक मान्यताओं के साथ-साथ पति-पत्नी के आपसी प्रेम, सम्मान और रिश्तों की मजबूती का संदेश भी दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
EC को निशाना बनाकर विपक्ष भ्रम फैलाने का आरोप: संजय जायसवाल
Patna, Bihar:BJP के सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनावी हार की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्था के खिलाफ गलत नैरेटिव बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है राहुल गांधी और कांग्रेस चुनाव में लगातार हार का सामना कर रहे हैं, लेकिन अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं और तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस ने हारने की सेंचुरी पूरी कर ली है। संजय जायसवाल के इस बयान के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा की निश्चित रूप से हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने समीक्षा की है। चुनाव के बाद हर व्यक्ति समीक्षा करता है। हर पार्टी समीक्षा करती है। और समीक्षा के बाद ही पता चलता है कि यह जनादेश नहीं है, यह ज्ञानादेश है, जो भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ब्यूरोक्रेट्स को हथियार बना करके सत्ता में बने रहने के लिए जो वोट चोरी की जा रही है। तो अब समीक्षा के बाद जब बातें सामने निकल कर के आई हैं और देश के नौजवान, छात्र, किसान, मजदूर, आम आवाम जब सड़कों पर उतर आए हैं, तो भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। और भारतीय जनता पार्टी का यह पुराना बीमारी है कि आदरणीय राहुल गांधी जी पर अनाप-शनाप टीका-टिप्पणी करें और टिप्पणी करके सत्ता में बने रहें। लेकिन अब यह सब ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी जुमलेबाजों की पार्टी नहीं है। कांग्रेस पार्टी सत्य और अहिंसा पर चलने वाली एक विचारधारा है जिसके साथ देश के आम आवाम खड़े हैं। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा संजय जायसवाल जी राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं। कदाचित भूल जाते हैं कि कांग्रेस पार्टी पुराना दल है और लंबे समय तक देश में रूल किया है। हारने की शतक बता रहे हैं ये। आरजेडी... में लॉन्चिंग पैड मान करके जो राजद में से शुरुआत करते हैं भाजपा में नहीं कुछ मिलने के बाद और वो भी बात कर रहे हैं। देखिए, बिहार की राजनीति में जितनी भी भारतीय जनता पार्टी कसरत कर ले, विकास की राजनीति वो कभी बल नहीं दे सकता है। उसकी पूरी जो है... जो प्राण है, प्राणवायु है, वो राजद में बसा हुआ है। राजद का नाम ना ले, तो पेट का पानी नहीं पचता है भाजपा का। कांग्रेस पार्टी पर हमला कर रहे हो। कांग्रेस पार्टी का अतीत कितना पुराना है बताने की जरूरत है? ये... ये अंग्रेजों से माफी मांगने वाले दल के लोग भी अगर सवाल खड़ा करेंगे तो सवाल तो खड़ा हो ही जाएगा ना। अपना भी तो एक बार देखिए... कहां-कहां से होकर आए? जेडयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की कांग्रेस का जिस तरह का स्थिति बना हुआ है, वो एक सेंचुरी नहीं बल्कि वो डबल सेंचुरी भी लगा ले तो आश्चर्य नहीं होगा। श्री संजय जायसवाल जी ने तो बिल्कुल सही आईना दिखाने वाली बात कही है। लगातार चुनाव हार रही है कांग्रेस, और अपनी समीक्षा करनी चाहिए हार का, बजाय इसके अपनी हार का दोष किसके ऊपर मढ़ते हैं? संवैधानिक संस्थाओं के ऊपर, इलेक्शन कमीशन के ऊपर। और जो इनकी लगातार हार हो रही है, जो हार की सेंचुरी बन रही है, इससे तो स्पष्ट है ना कि देश की जनता उनके निगेटिव पॉलिटिक्स को और उनके लीडरशिप को पूरी तरह से खारिज कर चुकी है।0
0
Report
कोटपाड़ पुलिस ने 27 गाय बचाईं, 9 क्विंटल गौमांस बरामद; 10 गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:ओडिशा के कोटपाड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 गायों को कत्लखाने से बचाया, जबकि मौके से लगभग 9 क्विंटल गौमांस बरामद किया, बता दें कि बस्तर और कोटपाड़ के गौसेवकों की पहल के बाद उड़ीसा पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, बचाई गई गायों में से 19 को बस्तर के कुरंदी स्थित हैप्पी कामधेनु गौशाला और 8 को स्थानीय गौपालकों को सौंपा गया है, वहीं बस्तर के गौ सेवकों ने गौ वंशों के संभावित परिवहन, बिक्री और तस्करी नेटवर्क की व्यापक जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की फिलहाल कोटपाड़ में उक्त मामले में स्थानीय पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है गोमांस को पुलिस टीम ने नष्ट कर दिया है।0
0
Report
गोंडा के डेहरास-परसपुर मार्ग हादसे में 30 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय मासूम की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरास परसपुर मार्ग पर स्थित सरदार पुरवा गांव के पास आज शनिवार देर शाम 4:30 बजे के करीब हुए सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय युवक और एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस जिला प्रभारी गोंडा जितेंद्र पांडे के निर्देश पर एंबुलेंचालक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर लेकर के पहुंचा। जहां डॉक्टरों द्वारा गंभीर रूप से घायल मासूम बच्ची को गोंडा अंबेडकर कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज में मासूम बच्ची का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक ही मोटरसाइकॉल पर बैठकर मृतक 30 वर्षीय युवक 12 वर्षीय मासूम बच्ची और 3 वर्षीय मासूम बच्ची तीनों जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परसपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ में ओके में पहुंच गए हैं। दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान करने में जुटे हुए हैं। अभी फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है न ही घायल 3 वर्षीय मासूम बच्ची की पहचान हो पाई है सोशल मीडिया का सहारा पुलिस द्वारा लिया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
सआदतगज ट्रिपल मर्डर का वायरल वीडियो: देखें अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:सआदतगज ट्रिपल मर्डर का वायरल लाइव वीडियो कृपया इस वीडियो को चलते समय अच्छे से मोज़ेक ब्लर जरूर कर लें。0
0
Report
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार
Balrampur, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। उन पर विद्यार्थियों को विवादित कथावाचक आसाराम से जुड़ी पुस्तकें बांटने और उसे पढ़कर परीक्षा देने का अनुचित दबाव बनाने का गंभीर आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नरेंद्र निरापुरे ने जांच बैठाई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।Balrampur: School In-Charge Principal Removed for Distributing Asaram's Book and Pressuring Students0
0
Report
पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, सुरक्षा एजेंसियों की कार्यवाही
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। 29 अक्टूबर को चतरो गांव के अंतर्गत जोकाई नाला और सतकटिया के पहाड़ी एवं जंगली इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान 494 जिलेटिन स्टिक, 16 कमर्शियल डेटोनेटर और करीब 1800 मीटर कॉर्डेक्स वायर समेत कई सामान मिले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने किसी विध्वंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से विस्फोटक सामग्री और हथियार छिपाकर रखे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम गठित की गई। इसके बाद CRPF 154वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट भट्टाचार्य उपाध्याय भाष्कर और खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CRPF, जैप और जिला पुलिस बल की टीम ने कानीडीह, चतरो, जोकाई नाला तथा सतकटिया के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। 29 अक्टूबर की सुबह से दोपहर तक चली छापेमारी के दौरान उक्त सामग्री बरामद की गई। अभियान के दौरान EMULDYNE कंपनी की 494 जिलेटिन स्टिक, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 16 कमर्शियल डेटोनेटर और कॉर्डेक्स वायर के नौ बंडल बरामद किए गए। प्रत्येक बंडल में लगभग 200 मीटर वायर होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा काले रंग के राइफल की सीलिंग के दो पीस, एक क्षतिग्रस्त स्पीकर और दो क्षतिग्रस्त वायरलेस सेट भी मिले। इनमें एक मोटोरोला और दूसरा TALKABOUT कंपनी का है। अभियान में शामिल अधिकारी: सर्च ऑपरेशन में CRPF 154वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट भट्टाचार्य उपाध्याय भाष्कर, इंस्पेक्टर निमाईचंद महतो, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, हरलाडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार तथा खुखरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक नीलमचन्द्र एक्का शामिल रहे। इनके साथ CRPF 154वीं बटालियन, जैप और जिला पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पारसनाथ के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री की बरामदगी को सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
