icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूजन पंडाल से निकाली गई माता रानी की विसर्जन यात्रा, पिपरिया घाट पर किया गया विसर्जन

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollowJust now
Shahabad, Uttar Pradesh:नौ दिन तक चले नवदुर्गा पूजन पंडाल कार्यक्रम के बाद माता रानी की स्थापित मूर्ति की मंगलवार को एक भव्य विसर्जन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। विसर्जन यात्रा का शुभारंभ पूजन पंडाल से हुआ। तत्पश्चात गाजे बाजे और झांकियों से सुसज्जित यह विसर्जन यात्रा बड़ी बाजार, सदर बाजार, घंटाघर, पुरानी सब्जी मंडी, पावर हाउस होते हुए बासित नगर नगर चौराहा पहुंची। जगह-जगह माता रानी की विसर्जन यात्रा का आरती पूजन और भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात कमेटी के मुख्य सदस्यों द्वारा माता रानी की विसर्जन यात्रा को पिपरिया घाट ले जाया गया जहां पर मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे विधि विधान से माता रानी की मूर्ति को गर्रा नदी में विसर्जित कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

पानीपत दशहरा: 100 फुट रावण दहन से जय श्रीराम की गूंज, सत्य-धर्म की विजय

Panipat, Haryana:पानीपत। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व पर पानीपत में दशहरा उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेक्टर-25 स्थित दशहरा मैदान में 100 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान हनुमान के स्वरूपों ने भी उत्सव में भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रावण दहन के साथ पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की। उन्होंने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि अहंकार, अन्याय और अधर्म चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः उनकी हार निश्चित है। भगवान श्रीराम ने समाज को एकजुट होने की सीख दी : महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में वैवाहिक संघर्ष: सुलेखा के आरोप, दहेज-मारपीट और सुरक्षा की मांग

Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली.... * 15 साल के वैवाहिक रिश्ते के बाद भी न्याय के लिए भटक रही सुलेखा... * महिला ने CRPF जवान पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप... * दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अभद्रता कर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप... * पति पर दूसरी शादी करने का भी गंभीर आरोप, तीन बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित महिला... * पीड़िता का दावा- कई बार समझौते के बावजूद नहीं थमा कथित उत्पीड़न... * 18 अक्टूबर को फिर मारपीट किए जाने का आरोप, डायल 112 पर दी थी सूचना... * डायल 112 पुलिस के समक्ष मारपीट, मूकदर्शक बनी पुलिस... * पुलिस से शिकायत के बावजूद अपेक्षित मदद नहीं मिलने का सुलेखा ने लगाया आरोप... * खुद और अपने तीन बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, अधिकारियों से लगाई गुहार... * पीड़िता की मांग- मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को मिले सुरक्षा... * चकिया कोतवाली क्षेत्र के ढोढन पुर का मामला... बाइट: सुलेखा मौर्या, पीड़िता...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ तीन दिन की हड़ताल का ऐलान

Nuh, Haryana: बिजली के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने भरी हुंकार, तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान। नूंह में बिजली कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, बिजली मंत्री, मुख्यमंत्री और एचईआरसी अध्यक्ष के पुतले फूंके हरियाणा बिजली नियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी ‘इलेवन पावर’ को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को नूंह में बिजली कर्मचारियों ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया और सरकार के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。 प्रदर्शन की अध्यक्षता पलवल सर्कल सचिव राजेश शर्मा और सुबोध जाखड़ ने की, जबकि मंच संचालन राज्य सचिव समून खान ने किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य उपप्रधान जितेंद्र तेवतिया और उपमहासचिव विजय हुड्डा ने कहा कि सरकार की सह पर लिया गया निजीकरण का यह फैसला जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुनाफे वाले और अधिक राजस्व देने वाले क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपकर सरकारी बिजली निगम दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण व्यवस्था का निजीकरण होने से सरकारी बिजली निगमों, कर्मचारियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं के हित प्रभावित होंगे। संयुक्त मोर्चा इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगा और बिजली कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा। बिजली दफ्तर से होडल बाईपास तक निकाला पैदल march प्रदर्शन में नूंह के साथ पलवल जिले के सैकड़ों बिजली कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कर्मचारियों ने नूंह स्थित बिजली दफ्तर से पैदल march शुरू किया और होडल बाईपास पर पहुंचकर बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और एचईआरसी के चेयरमैन मुकेश गर्ग के पुतले फूंके। कर्मचारियों ने निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। तीन दिवसीय हड़ताल समेत आंदोलन का ऐलान संयुक्त मोर्चा ने निजीकरण के फैसले के विरोध में आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत आज मंगलवार 20 अक्टूबर को प्रदेशभर में सरकार के प्रतिनिधियों के पुतले फूंकने, 21 अक्टूबर को एचईआरसी के आदेश की प्रतियां जलाने और 22, 23 व 24 अक्टूबर को तीन दिवसीय हड़ताल करने का ऐलान किया गया है। मोर्चा के अनुसार, 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे हड़ताल के तीसरे दिन आगामी आंदोलन और भावी रणनीति की घोषणा की जाएगी।
0
0
Report

कपूरथला के सल्तानपुर लोढ़ी में दशहरे की धूम, रावण-मेघनाथ-के पुतलों का दहन

Kapurthala, Punjab:कपूरथला के सल्तानपुर लोढ़ी में दशहरे की पवित्रता और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर दशहरे ग्राउंड में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरān बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर त्यौहार की खुशियाँ साझा कीं। पूरा माहौल त्योहारी रंग में रंगा नजर आया और लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्यौहार को उत्साह से मनाया। दशहरे के इस समागम के दौरान विधायक राजा इंदर प्रताप सिंह और आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने भी लोगों को खास संदेश दिया। दोनों नेताओं ने दशहरे की महत्ता से जुड़े विचार लोगों के साथ साझा करते हुए इस पवित्र त्यौहार की बधाई दी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top