461771
सोहागपुर में जंगली सुअरों ने नष्ट की सोयाबीन की फसल, किसान ने मांगा मुआवजा
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर के रघुवंशीपुरा वार्ड निवासी अशोक रघुवंशी ने अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर जंगली सुअरों द्वारा उनकी फसल नष्ट करने का मुआवजा मांगा है। आवेदन में कहा गया है कि ग्राम टूराखापा में उनकी कृषि भूमि पर सोयाबीन और धान की फसल थी, जिसमें सोयाबीन पूरी तरह नष्ट हो गई है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे जीवन यापन में संकट उत्पन्न हो गया है। किसान ने तत्काल मुआवजे की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवक ने घरेलू आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस मर्ग दर्ज
Saiki, Bihar:सारंगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 02, दुबे कॉलोनी मार्ग प्रतापगंज निवासी शंकर देवांगन ने बीती रात अपने घर के आंगन में अज्ञात कारणों से रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सारंगढ़ सिटी कोतवाली Police मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
दलित किसान की संदिग्ध मौत: हत्या का शक, पैसे के लेनदेन से जुड़ा मामला
Damoh, Madhya Pradesh:सन्दिग्ध हालात में खेत में मिला दलित किसान, अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका.. एंकर/ दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र में आने वाले हिनौता गांव में एक दलित किसान संदिग्ध हालत में मिला और फिर अस्पताल में उसकी मौत हो गई इस मौत के बाद सनसनी फैल गई है मामला हत्या या आत्महत्या में उलझ गया है। दरअसल हिनौता गांव के 40 साल के किसान संतोष अहिरवाल अपने ही खेत ने संदिग्ध हालत में परिजनों को मिले थे। जिन्हें उनके परिजन हटा सिविल अस्पताल लाये जहां इलाज मिलने से पहले ही किसान ने दम तोड़ दिया। किसान संतोष के परिजनों के मुताबिक उनके पास फोन आया था कि खेत में उनके साथ मारपीट हो रही है और वो लोग जल्दी आ जाएं और जब लोग खेत में पहुंचे तो संतोष अचेत अवस्था में पड़े हुए थे जबकि उनके अलावा खेत में कोई नहीं था। परिजनों का आरोप है कि ये हत्या का मामला है और वजह पैसे का लेनदेन है। परिजनों के मुताबिक गांव के ही दो लोगों से संतोष को पैसे चाहिए थे और अभी खरीफ की बुआई के लिए खाद बीज खरीदने पैसे की जरूरत थी लेकिन जिन लोगों से उधार दिए पैसे चाहिए थे उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया जिस वजह से आपस में विवाद चल रहा था और इस घटना को उन्हीं के द्वारा अंजाम दिया गया है। इस मामले में गैसाबाद पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी और पुलिस अभी हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। बाइट/ कुरा अहिरवाल ( मृतक किसान के भाई) बाइट/ शांति अहीरवाल ( मृतक किसान की पत्नी) बाइट/ सौरभ शर्मा ( थाना प्रभारी गैसाबाद दमोह)0
0
Report
धौलपुर के विपरपुर में बच्चों के खेल विवाद से खूनी संघर्ष, जीजा की मौत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बच्चों के खेल में विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा की हत्या, तीन घायल धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गांव विपरपुर में बच्चों का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-भाटा जंग हुई। इस हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। *कैसे शुरू हुआ विवाद* मिली जानकारी के अनुसार, विपरपुर गांव में दो पक्षों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। झगड़े के बाद एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के बच्चे के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मामला बच्चों से बड़ों तक पहुंच गया और दोनों परिवार आमने-सामने हो गए। *थाने में शिकायत करने गए तो कर दिया हमला* विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के कुछ लोग शिकायत दर्ज कराने मनियां थाने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के जीजा गुलफान पर लोहे के सरियों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से गुलफान लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल गुलफान को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। *पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार* घटना की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, हमला करने वाला दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। *तीन साल से ससुराल में रह रहा था मृतक* बताया जा रहा है कि मृतक गुलफान मूल रूप से आगरा का रहने वाला था और पिछले तीन साल से अपनी ससुराल विपरपुर में रह रहा था। गुलफान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कहा कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर सरियों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। Byte-1: हरिसिंह चौहान, SI मनियां थाना0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में बुजुर्ग के साथ शराबियों की बेरहमी मारपीट वायरल वीडियो
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर. दुकानदार के साथ मारपीट का बीडीओ बायरल बुजुर्ग व्यक्ति के साथ शराबियों ने की बुरी तरीके से मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो में शराबियों ने शराब पीने के लिए गिलास और पानी के पैसे मांगने पर हुई मारपीट, बुजुर्ग के साथ प्लास्टिक के पाइप और लात घूसो से बेरहमी से मारपीट, बीते रात का बताया गया वायरल वीडियो, कोतवाली थाना क्षेत्र के चौबे तिराहा की घटना.0
0
Report
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी कटघरे में केक काटने से श्रद्धालुओं में रोष
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा।जगप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में एक बार फिर मर्यादा हुई तार तार, बरेली के मेयर ने जन्मदिन के मौके पर विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी कठघरे में काटा केक वीआईपी कटघरे में मेयर द्वारा केक काटते हुए का वीडियो हुआ शोशल मीडिया पर वायरल मंगलवार को हैलीकॉप्टर द्वारा वृंदावन में जन्मदिन मनाने आए थे बरेली के मेयर उमेश गौतम वीडियो वायरल होने के बाद आम श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त श्रद्धालुओं ने लगाए मंदिर प्रबंधन पर वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप0
0
Report
दमोह के झापन में ब्यारमा पुल डूबा, 70 गांवों का संपर्क टूट गया
Damoh, Madhya Pradesh:पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश से डूबा झापन का पुल लोगों को हुई परेशानी.. एंकर/ दमोह जिले के अधिकांश इलाकों में मानसून अब भी अपना असर नहीं दिखा रहा है और बादल साफ है तो कुछ इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ है इस बीच पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश का असर दमोह जिले में भी देखने को मिल रहा है जब एक ही दिन में नदिया लबालब भर गई है, जिले से बहने वाली ब्यारमा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और देर रात तक इसका पानी पुल पर आ गया है। जिले के झापन में ब्यारमा नदी पर बना पुल पूरी तरह से डूब गया है और इस पुल पर पानी आने के बाद सागर से जबलपुर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है और इसकी वजह से इस रास्ते का उपयोग करने वाले करीब 70 गांव के लोगों का संपर्क भी ब्लाक और जिला मुख्यालय से टूटा है जबकि इन अधिकांश गांव में बारिश नहीं हुई लेकिन नदी का जल स्तर बढ़ने से उनका रास्ता बंद है। झापन का ये पुल पिछले साल भीषण बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था और प्रशासन ने इस पर से आवागमन बंद कर दिया था और अभी तक पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। यहां के लोगों ने अपने स्तर पर पुल को इस लायक बना लिया था कि लोग पैदल और बाइक से निकल सकें और रोक के बाद भी लोग इसका उपयोग कर रहे थे लेकिन अब कल से ये आवागमन बंद है। हालांकि जबलपुर से सागर जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग जरूर है जिसके लिए लोगों को 26 किलोमीटर ज्यादा सफ़र करना पड़ेगा लेकिन आसपास के गांव के लोगों के लिए फिलहाल परेशानी ही झेलनी पड़ेगी।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में लवकुश मिश्र का अवैध मकान: नक्शा नहीं, बुलडोजर की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:आरोपी लवकुश के मकान का निर्माण अवैध राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस एक ओर आरोपितों के घरों पर छापेमारी कर नकदी और अन्य सामान की बरामदगी करने में जुटी है तो दूसरी ओर इससे जुड़े आरोपितों की संपत्तियों पर भी प्रशासन की नजर है। इनकी संपत्तियां खंगाली जा रही है। प्रकरण के बहुचर्चित आरोपित लवकुश मिश्र का निर्माणाधीन मकान ही 'अवैध निकला है। लवकुश ने इसका नक्शा पास कराए बिना मकान का निर्माण करा लिया। अयोध्या विकास प्राधिकरण की जांच में यह सच सामने आया है। अब इसके ध्वस्तीकरण के आसार बढ़ गए हैं। प्राधिकरण ने इसकी नोटिस भी भेज दी है। इस निर्माणीन मकान का क्षेत्रफल लगभग एक हजार वर्ग फिट से अधिक है। लवकुश का मकान सआदतगंज में निर्माणाधीन है। विकास प्राधिकरण के जेई की जांच में पता चला कि इस भवन का नक्शा पास नहीं हुआ है। यह भी पता चला है कि इस मकान को बनाने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवेदन ही नहीं किया गया है। बिना मानचित्र आवेदन के ही मकान निर्माण शुरू करा दिया गया। ये भी सूचना है कि इसका लेआउट प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं है। दरअसल ये नोटिस जेल में निरुद्ध लवकुश मिश्र की पत्नी सुप्रिया के नाम जारी हुई है। चर्चा कि विकास प्राधिकरण की नोटिस का जवाब न मिलने पर निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी हो सकती है। बताया गया कि सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत निर्माणीन मकान के खिलाफ नोटिस दी गई है। लवकुश मूलरूप से थाना रुदौली के ठकुरान फगौली का रहने वाला है। उसके घर से लगभग 14 लाख 25 हजार की नकदी भी मिली है। उधर एक अन्य आरोपित के घर पर राजस्व टीम के जाने की चर्चा है। यह मकान शहर में ही है।0
0
Report
बिहार के महनार में शादी से पहले हथियार लहराते दूल्हा-परिजन का वीडियो वायरल
Hajipur, Bihar:शादी समारोह में हथियार लहराना और हर्ष फायरिंग करना बिहार के लिए कोई नई बात नहीं है।आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती है लेकिन शादी समारोह में हथियार प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई है वह हैरान करने वाली।क्योंकि इस वीडियो में ना सिर्फ घर के लोग बल्कि दूल्हा बनने जा रहा युवक भी खुलेआम हाथ मे हथियार लेकर डांस करता दिख रहा है।वैशाली में महनार के लावापुर का यह वीडियो अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते है कि पहले एक युवक हथियार लेकर एक जाति विशेष पर बने गाने पर झूम रहा है।वहीं पीला कुर्ता पहना युवक भी हाथ मे हथियार लेकर प्रदर्शन कर रहा है और बताया जा रहा कि उसी युवक की शादी होने वाली है।दरअसल बताया जा रहा है कि लावापुर गांव के जय राम राय के पुत्र गुड्डू कुमार کی शादी से قبل बिलौकि का रस्म चल रहा था और घर की महिलाएं देवी पूजा के लिए जा रही है जिसमे शामिल खुद गुड्डू और उसका भाई सिंटू बारी बारी से हथियार लहरा रहा है।इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है。0
0
Report
आम काटने वाली मशीन ने बारीक कटिंग में नया मानक स्थापित किया
Noida, Uttar Pradesh:A machine that slices a ripe mango flawlessly0
0
Report
Advertisement
आदमी ने बंदर की सुरक्षा सुनिश्चित की
Noida, Uttar Pradesh:Man safeguard the Monkey0
0
Report
मंदिर में व्यवस्थापक पास से अनुकल्प मिश्रा का घोटाला राज खुला
Noida, Uttar Pradesh:सबसे बड़ा exclusive खुलासा मंदिर में व्यवस्था कार्यकर्ता के तौर पर बनता था अनुकल्प मिश्रा का पास अनुकल्प मिश्रा का exclusive प्रवेश पत्र zee media के पास हर विशेष कार्यक्रम में बनता था मंदिर में प्रवेश का पास व्यवस्था कार्यकर्ता के तौर पर बने पास से ही चंदे की रकम की करता था काउंटिंग0
0
Report
रांजणी में तहसीलदार से किसान की दमदाटी का वीडियो वायरल
Shirur, Maharashtra:Location रांजणी/पुणे Anchor link- पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यात शेतरस्त्याच्या वादाची पाहणी करण्यासाठी गेलेल्या तहसीलदारांना एका शेतकऱ्याने दमदाटी केल्याचा कथित प्रकार समोर आला आहे. या घटनेचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाला असून, संबंधित शेतकरी राजकारणातही सक्रिय असल्याची माहिती समोर येत आहे. राज्यात शेतरस्त्यांवरून निर्माण होणारे वाद सोडवण्यासाठी महसूल विभागाकडून वेळोवेळी प्रत्यक्ष स्थळपाहणी केली जाते. याच अनुषंगाने आंबेगाव तालुक्याचे तहसीलदार डॉ सचिन वाघ हे रांजणी येथे शेतरस्त्याच्या वादाची पाहणी करण्यासाठी गेले होते. पाहणी सुरू असताना रांजणी येथील शेतकरी महादू भोर यांनी तहसीलदारांना त्यांच्या बाजूने निर्णय देण्याची मागणी करत, अन्यथा परिणाम भोगावे लागतील अशा आशयाची दमदाटी केल्याचे कथितरित्या व्हायरल व्हिडिओमध्ये दिसून येत आहे. या प्रकारामुळे काही काळ तणावाचे वातावरण निर्माण झाले. महादू भोर हे स्थानिक राजकारणात सक्रिय असून, ते आंबेगाव पंचायत समितीचे माजी उपसभापती राहिल्याची माहिती मिळत आहे. दरम्यान, या घटनेचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर मोठ्या प्रमाणात व्हायरल झाला असून, सरकारी अधिकाऱ्यांशी अशा प्रकारची वर्तणूक योग्य आहे का, याबाबत चर्चा सुरू झाली आहे.0
0
Report
Advertisement
पाइप से पानी छोड़कर SUV धोने वाला मालिक सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:SUV washed by a vehicle owner with water gushing from a pipe0
0
Report
बालू लदा हाइवा चार घरों में घुसा; चालक फरार, उपचालक घायल, भारी नुकसान
Munger, Bihar:बालू लदा हाइवा अनियंत्रित होकर चार घरों में घुसा, बड़ा हादसा टला।चालक फरार, उपचालक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी। मुंगेर: हवेली खड़गपुर। खड़गपुर-बरियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-333) पर बहिरा गालिमपुर गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे बालू लदा एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे स्थित चार घरों में घुस गया। हादसे में चारों घर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई और घरों में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए。 ग्रामीणों के अनुसार, जमुई से बालू लेकर खगड़िया होते हुए मधेपुरा जा रहा हाइवा अचानक अनियंत्रित हो गया और शोले सिंह, परमानंद सिंह उर्फ परम सिंह, जवाहर सिंह तथा कारु सिंह के घरों में जा घुसा। घर के पिलर में वाहन फंस जाने के कारण वह वहीं रुक गया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया。 घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं, हाइवा में फंसे उपचालक को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल उपचालक को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर भेजा गया। हादसे में चारों मकानों को भारी क्षति पहुंची है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने क्षतिपूर्ति की मांग की है. सूचना मिलने पर शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को घटनास्थल भेजा गया है। फरार चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जफराबाद में 4 साल की बच्ची हत्या: आरोपी गिरफ्तार, रासुका की तैयारी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जफराबाद थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से मिले कई अहम साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया。 घटना रविवार रात की है, जब गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान चार वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद सोमवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया。 जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक इनपुट और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसी क्रम में एक स्थानीय युवक पर संदेह गहराया। उसके घर की तलाशी में पुलिस को ऐसे कपड़े मिले जिन पर खून के धब्बे थे। साथ ही घटनास्थल से बरामद एक विशेष प्रकार के गुटखे के रैपर से भी जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया。 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात से जुड़े कई तथ्य बताए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में था और शादी समारोह से बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की मौत गला दबाने से हुई है। अन्य पहलुओं की पुष्टि के लिए चिकित्सकीय और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डीएनए जांच के लिए नमूने भी भेजे गए हैं。 एसएसपी ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक धाराएं बढ़ाई जाएंगी। साथ ही आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि विवेचना शीघ्र पूरी कर न्यायालय में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाए।0
0
Report
Advertisement
