461001
विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्रि गरबा को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नर्मदापुरम में तहसीलदार श्री देव शंकर धुर्वे को नवरात्रि गरबा कार्यक्रमों के संदर्भ में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि गरबा में केवल मर्यादित गीत बजाए जाएं और विधर्मियों को कार्यक्रम में प्रवेश न दिया जाए। इसके तहत गरबा समितियों से आग्रह किया गया कि ड्रेस कोड निर्धारित किया जाए और हर व्यक्ति की आईडी चेक कर तिलक लगाकर ही प्रवेश दिया जाए, ताकि सभी उपस्थित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच में हवा भरने वाली टंकी फटने से 13 वर्षीय जाहिद अली की मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. हवा भरने वाली टंकी फटी, 13 वर्षीय किशोर जाहिद अली गंभीर रूप से घायल हो गया,परिजन जबतक इलाज के लिये अस्पताल ले जाते तब तक उसका दम निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि उसका एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा पैर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया。 हादसे के बाद मची अफरा-तफरी घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गयी। इलाज के दौरान तोड़ा दम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जाहिद अली की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Circassian dance: महिलाओं के छोटे कदमों से उभरता है तैरते जैसा भ्रम
Noida, Uttar Pradesh:In the Circassian dance, women appear to create an illusion of floating due to their remarkably short steps.0
0
Report
Japan ki monorail praṇālī meṁ svacālit trak badli ki suvidhā se trainen ruit badal sakti hain
Noida, Uttar Pradesh:In Japan there is a monorail system with automated track changing capabilities, allowing trains to switch between different routes by physically moving sections of the track itself.0
0
Report
Advertisement
20 नवंबर नतीजे के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारी, जिला परिषद-प्रधान जीत का दावा
Kishanganj, Bihar:पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। किशनगढ़ में कांग्रेस के पंचायत समिति और जिला परिषद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रत्याशियों का उत्साह और एकजुटता साफ नजर आ रही है। प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने के लिए विधायक एवं देहात जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी भी बाड़ेबंदी में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने एकजुट होकर चुनावी नतीजों को लेकर अपना विश्वास जताया। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में डॉ. विकास चौधरी ने दावा किया कि 20 नवंबर को आने वाले नतीज़ों में कांग्रेस जिला परिषद और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अगला सिलोरा पंचायत समिति प्रधान और अजमेर जिला परिषद प्रमुख कांग्रेस का होगा। बाड़ेबंदी के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल प्रत्याशियों को सीकर में रखा गया है, हालांकि मतगणना से पहले बाड़ेबंदी का ठिकाना बदलने की भी चर्चा है। अब सभी की निगाहें 20 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। कांग्रेस ने प्रधान और जिला प्रमुख के पदों पर कब्जा जमाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सियासी मुकाबला दिलचस्प है और कांग्रेस का दावा कितना दमदार साबित होता है, इसका फैसला मतगणना के बाद ही होगा।0
0
Report
कानपुर से मुंबई तक भीषण आग, फैक्ट्री और गोदाम जलकर राख
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर से मुंबई तक भीषण आग का कहर देखने को मिला... कहीं केमिकल फैक्ट्री धधक उठी... तो कहीật टेंट का गोदाम आग की लपटों में घिर गया... आग इतनी भयानक थी कि जान बचाने के लिए कर्मचारियों को छत से छलांग तक लगानी पड़ी... आग की इन घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है... कहीं फैक्ट्री जलकर खाक हो गई... तो कहीं गोदाम में रखा सामान राख हो गया... फिलहाल दोनों घटनाओं में आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
स्कूल के सामने मधुमक्खी छत्ता, 30 से अधिक छात्र घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के चरचा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों के झुंड ने जमकर कहर बरपाया। मधुमक्खियों के हमले में करीब 30 से 34 छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि स्कूल के मुख्य गेट के सामने पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी मधुमक्खियों के हमले में स्कूल के बच्चे घायल हो चुके हैं। अभिभावकों का आरोप है कि छत्ता हटाने को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे में अब स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
यूपी में पुलिस ने बदमाशों पर करार एक्शन, एनकाउंटर और लूट-छिनैती पर लगाम
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन देखने को मिला है... कहीं एनकाउंटर में सुपारी किलर ढेर हुआ... तो कहीं लूट और छिनैती करने वालों का पुलिस ने ऐसा इलाज किया कि थाने में ही सारी हेकड़ी निकल गई... यानि संदेश बिल्कुल साफ है, अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का एक्शन लगातार जारी है...0
0
Report
कोतवाली कालसी में शादी के नाम पर शारीरिक शोषण पर धरना, आत्मदाह की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:टॉप:चकराता स्लग : कोतवाली में हंगामा, युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास एंकर : शादी के नाम पर युवती के साथ हुए शारिरिक शोषण मामले में आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब धरने पर बैठी युवती ने कोतवाली परिसर में ही आत्मदाह की कोशिश की। मामला कोतवाली कालसी क्षेत्र का है, जहां शादी के नाम पर शारिरिक शोषण का शिकार हुई एक युवती आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पिछले छत्तीस घंटे से कोतवाली परिसर में धरने पर बैठी हैं, लेकिन पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के बाजाए जांच की बात कह कोरे आश्वासन ही दे रही है, पुलिस द्वारा पीड़ित युवती, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित युवती ने कोतवाली परिसर में ही पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवती को काबू किया। जब इससे भी बात नहीं बनी तो युवती ने कोतवाली कार्यालय में रखी मेज पर चढ़कर पंखे से दुपट्टे का फंदा डालकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिस पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, गनीमत यह रही कि समय रहते युवती को किसी तरह यहां भी किसी तरह शांत किया गया। बहरहाल युवती अब भी आरोपी युवक और इस मामले में शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में धरने पर डटी है, जबकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर मीडिया के सवालों से कन्नी काट रही है।0
0
Report
महराजगंज के बेसिक शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपाः पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों ने लंबित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को ज्ञापन सौंपा। केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, स्थानांतरण और सेवा से जुड़ी दूसरी समस्याओं के समाधान की मांग की। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा लागू करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कई मांगें अब भी लंबित हैं। ज्ञापन में 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए नई पेंशन व्यवस्था खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। इससे पहले चयनित, लेकिन बाद में काम संभालने वाले शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग रखी गई। शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के आदेश के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता पर कानून बनाने के लिए विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का अनुरोध किया। उन्होंने सभी शिक्षकों के शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की एसटीएफ से जांच कराने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि जांच केवल शिकायत वाले मामलों में होनी चाहिए। ज्ञापन में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, गैर-टीईटी शिक्षकों को पदोन्नति का मौका देने और ब्रिज कोर्स परीक्षा में 50 प्रतिशत न्यूनतम अंक की अनिवार्यता खत्म करने की मांग भी शामिल थी। शिक्षकों ने लंबित अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी करने और 12 साल की सेवा पूरी करने वालों को प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग की। उन्होंने मृतक शिक्षकों के योग्य आश्रितों को नौकरी देने की भी मांग रखी। इसके अलावा स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाईकर्मी और चौकीदार रखने तथा दूसरे शनिवार और उपार्जित अवकाश देने की मांग की गई। शिक्षकों ने जिलाधिकारी से सभी 12 मांगों पर शासन स्तर से पहल कर समस्याओं का जल्द समाधान कराने की अपील की। इस मौके पर दयानंद त्रिपाठी, रमेश तिवारी, अनूप कुमार, विजय यादव, विजय प्रताप पांडे, मनोज वर्मा, संजय यादव, प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, हरीश साही और अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बूंदी महोत्सव की शोभायात्रा के लिए भव्य तैयारी, पारंपरिक परिधान में शामिल होने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी महोत्सव की शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू बूंदी। आगामी 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले बूंदी महोत्सव 2026 की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम ने सभी समाजों से पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। शोभायात्रा में ग्रामीण संस्कृति, ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक परंपराओं पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। मार्ग पर तोरण द्वार, सजावट और पुष्पवर्षा से स्वागत की तैयारियां भी की जाएंगी।0
0
Report
चुनावी चाय में जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और योगी सरकार के मुद्दे उठाए
Noida, Uttar Pradesh:18 nov आगरास्लग चाय पर चर्चा विधानसभा चुनावों को लेकर अब जनता भी चुनावी मूड में नजर आ रही है,जी मीडिया के खास कार्यक्रम चुनावी चाय आपकी राय में हमने जनता से पूछा कि किन मुद्दों को लेकर वो इस बार वोट करेंगे,किसी ने महंगाई तो किसी ने बेरोजगारी ,यूजीसी पेपर लीक कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही तो किसी ने विकास के दम पर तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया,किसने क्या कहा देखिए ये खास कार्यक्रम चुनावी चाय आप की राय0
0
Report
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के तीन ट्रैक्टर जब्त किए
Saiki, Bihar:कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज विभाग ने ग्राम जसपुर एवं बड़े गुंतली में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टर जब्त कर थाना सारंगढ़ के सुपुर्द किए। जिले के दहिदा, जसपुर एवं बरगांव के तीन रेत घाटों को संचालन की अनुमति दी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही ‘ई-रेत संगवारी’ ऐप के माध्यम से रेत का निःशुल्क परिवहन करा सकेंगे। जिला प्रशासन ने वैध ई-टीपी के माध्यम से ही रेत परिवहन करने की अपील की है। अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार सुनील कुमार- V, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा भेजे गये प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।0
0
Report
ग्वालियर सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा के आरोपों पर अदालत का फैसला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सिंधिया राजपरिवार की हजारों करोड़ की संपत्ति का विवाद एक बार फिर अदालत की सख्ती के चलते चर्चा में है। करीब 41 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों के बंटवारे से जुड़े इस मामले में समझौते को चुनौती देने वाली प्रतिमा राणा को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। समझौते पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाकर अपना पक्ष रखने और बयान दर्ज कराने की मांग करने वाली प्रतिमा राणा इस बार भी निर्धारित सुनवाई पर अदालत नहीं पहुंचीं। उनकी पूर्व में भी सुनवाई के दौरान रही गैरमौजूदगी के साथ बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान भी गैरहाजिर होने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए 10 हजार रुपये की कॉस्ट लगा दी,प्रतिमा राणा ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीन मौसियों ने उनसे धोखे में रखकर संपत्ति के समझौते पर हस्ताक्षर कराए थे। अदालत ने उन्हें अपने आरोपों के समर्थन में बयान और सबूत पेश करने का मौका दिया था, लेकिन अब उनके ही अदालत में नहीं पहुंचने से मामला फिर चर्चा में आ गया है।0
0
Report
1 वोट से हार के बाद आलासन पंचायत चुनाव में घमासान, भूख हड़ताल जारी
Jalore, Rajasthan:जालोर में सरपंच चुनाव में 1 वोट की हार पर घमासान! कलेक्ट्रेट के सामने 19 दिन से भूख हड़ताल जारी, आज जालोर में उमड़ा जनसैलाब जालोर जिला कलेक्टर के बाहर सैकड़ों लोगों ने हाईवे जाम करके किया विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात आलासन ग्राम पंचायत चुनाव विवाद, दोबारा मतगणना की मांग को लेकर महापड़ाव और कलेक्ट्रेट का घेराव, दो मतपत्र गायब होने और खारिज वोटों को शामिल करने की मांग, कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर सरपंच चुनाव की दोबारा मतगणना की उठी मांग जालोर0
0
Report
Advertisement
