icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461001
Rajendra MalviyaRajendra MalviyaFollow17 Oct 2024, 04:25 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपावली महोत्सव:नेशनल अकादमी में रामलीला का भव्य मंचन, विद्यार्थियों ने जीवंत किए प्रभु राम के आदर्श

Rajeev DixitRajeev DixitFollowJust now
Dhimloni, Uttar Pradesh:मऊरानीपुर। नेशनल अकादमी सेकेंडरी स्कूल, मऊरानीपुर में दीपावली महोत्सव के अवसर पर भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद सिंह झांकरी, प्रधानाचार्य अनीता सिंह, उप प्रधानाचार्य रिचा मिश्रा सहित डोली यादव, नेहा रजक, अमृता रिछारिया, श्रुति गुप्ता, इशिता गुप्ता, नीलम नेगी, वैशाली अहिरवार, साधना नामदेव, फरजाना अख्तर, सोनिया पाठक, सुमित द्विवेदी, गिरिजेश रिछारिया, अभिषेक पटेल, कृपेंद्र सुरतिया, संतोष कुमार, कार्तिक सैनी, शुभम राजपूत, आनंद भदौरिया, हरिओम रैकवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना रहा।
0
0
Report

हापुड़ - धीरेंद्र शास्त्री के बयान से गरमाई सियासत, दिल्ली रोड पर लगे विरोध के पोस्टर

RKRavi KumarFollow2m ago
Chakrasenpur Babugarh, Uttar Pradesh:हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शहर के दिल्ली रोड सहित कई जगहों पर उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों पर लिखा है - ईशनिंदा करने वालों का उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर प्रवेश वर्जित है। एक अन्य पोस्टर में लिखा है - यह विवादित बयान धर्म, समाज और सम्मान पर चोट है। वहीं एक पोस्टर पर धर्म के नाम पर राजनीति करना बंद करो का नारा भी लिखा गया है। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने लगवाए हैं। पोस्टर लगते ही जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले नष्ट

Alwar, Rajasthan:दीपावली से पहले अलवर में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले मौके पर नष्ट अलवर। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को अलवर शहर के पंसारी बाजार स्थित जैन मिष्ठान भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के दौरान करीब 100 किलो रसगुल्ले मौके पर ही नष्ट करवा दिए। रसगुल्लों में रंग की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। वहीं, दुकान से रसगुल्ले और बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान जैन मिष्ठान भंडार पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर दुकान संचालक को 14 दिन में व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश देते हुए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा सकती है। करीब 100 किलो रसगुल्ले नष्ट करवाने की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, इससे पहले प्यारे लाल रसगुल्ले की दुकान के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। यहां से रसगुल्ले का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। दुकान पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को भी सुधार नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करने पर इस दुकान का लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के आयुक्त हरिवंश चतुर्वेदी के निर्देश पर दीपावली के मद्देनजर प्रदेशभर में मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अलवर शहर के विभिन्न बाजारों में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के साथ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

हांसी में कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया

Bhiwani, Haryana:हांसी में बजरंग गर्ग का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वोट चोरी से बनी देश व प्रदेश में सरकार वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान 25 नवंबर तक चलेगा, गांवों की चौपालों में कांग्रेस करेगी सम्मेलन हरियाणा में एसआईआर के नाम पर 33 लाख 36 हजार वोट काटने का आरोप, किसानों और कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा बजरंग गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले हरियाणा के प्रत्येक जिले में वोट चोर-गद्दी छोड़ कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है. दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन किए गए, जिन्हें उन्होंने ऐतिहासिक बताया. अब तीसरे चरण में गांवों की चौपालों पर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके. उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में एसआईआर के नाम पर 33 लाख 36 हजार वोट काटने की तैयारी की जा रही है. उनके अनुसार प्रदेश में लगभग 17 प्रतिशत वोट काटने का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि 5 अक्टूबर को मतदान के दिन चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत 61.9 बताया था, जबकि 7 अक्टूबर को रात 8 बजकर 46 मिनट पर इसे बढ़ाकर 67.9 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि छह प्रतिशत वोटों का अंतर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया और 13 लाख 65 हजार 777 वोटों की चोरी करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई गई. बजरंग गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने में लगी हुई है. आज देश और प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है. किसान, कर्मचारी, मजदूर और व्यापारी समेत विभिन्न वर्गों के लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं. किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि किसान अपनी धान और बाजरे की फसल बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहा है. बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य से 900 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर बिक रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धान की 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की घोषणा की थी, लेकिन सरकार 2461 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर भी धान की सरकारी खरीद नहीं कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है और आढ़तियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा अपराध और नशे के मामले में आगे बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में आए दिन लूटपाट, हत्या और फिरौती जैसी वारदातें हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी जेलों में बैठकर और विदेशों में अपने गैंग चलाकर खुलेआम फिरौती मांग रहे हैं. उनके अनुसार हरियाणा में प्रतिदिन लगभग चार हत्याएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपना अभियान लगातार जारी रखेगी.
0
0
Report
Advertisement

ABVP के छात्रों का बैतूल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन, सुरक्षा कठोर कदमों की मांग

Betul, Madhya Pradesh:एंकर बैतूल के सबसे बड़े जयवंती हाक्सर कॉलेज में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल बीते दिन कॉलेज के सुरक्षा गार्ड के साथ एक युवक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना से नाराज ABVP कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि संबंधित युवक पहले भी कॉलेज परिसर में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अब छात्रों ने साफ कर दिया है कि कॉलेज परिसर में सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report

सिक्कमी जमीन से आदिवासियों के बेदखली के विरोध पर भाकपा माले का धरना-घेरा

Katihar, Bihar:सिक्कमी जमीन से आदिवासियों को बेदखल करने के विरोध में भाकपा माले का धरना, प्राणपुर अंचल कार्यालय का किया घेराव भाकपा माले के बैनर तले गुरुवार को कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. धरना के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अंचल कार्यालय का घेराव किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले नेता एवं बलरामपुर के पूर्व विधायक महबूब आलम ने किया. धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सिक्कमी जमीन से आदिवासियों को बेदखल करने की कथित साजिश पर रोक लगाने, बेदखली से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश को वापस लेने, आदिवासियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने तथा सिक्कमी जमीन पर आदिवासियों को मालिकाना हक देने की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिक्कमी जमीन पर वर्षों से रह रहे आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए और उन्हें जमीन से बेदखल करने की कार्रवाई बंद होनी चाहिए. उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर आदिवासी परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की. इस दौरान भाकपा माले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और अंचल प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की.
0
0
Report
Advertisement

पलामू एसीबी ने 10 हजार रिश्वत लेते होमगार्ड मुंशी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Babhandih, Jharkhand:पलामू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय के मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मुंशी द्वारा एक होमगार्ड जवान से ड्यूटी के लिए कमान देने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, ड्यूटी कमान दिलाने के लिए मुंशी और होमगार्ड कार्यालय से जुड़े अन्य कर्मियों द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। इसके बाद पीड़ित ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू में लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद धावादल का गठन कर जाल बिछाया गया। निर्धारित योजना के तहत आरोपी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

जयपुर डिस्कॉम ने आगामी पांच साल के लिए विद्युत नेटवर्क विस्तार की योजना बनाई

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर के तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार और लगातार बढ़ रहे विद्युत भार को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम ने शहर के बिजली वितरण तंत्र को मजबूत करने की कवायद शुरू कर की हैं । इसके तहत आगामी पांच साल की विद्युत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वितरण नेटवर्क के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस उद्देश्य से जयपुर डिस्कॉम की ओर से अभियंताओं की समिति गठित की गई है... देखिए खास रिपोर्ट विद्युत विभाग द्वारा गठित समिति जयपुर शहर के भविष्य की विद्युत जरूरतों का आकलन कर आवश्यक संसाधनों और आधारभूत ढांचे के विकास की योजना बनाएगी। इसके लिए जयपुर विकास प्राधिकरण नगर निगम और राजस्थान आवासन मंडल सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। इन संस्थाओं से शहर के विस्तार, नई आवासीय योजनाओं और विकसित होने वाले क्षेत्रों से संबंधित जानकारी लेकर बिजली वितरण तंत्र की आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा। बिजली वितरण तंत्र को मजबूत करने की बनेगी कार्ययोजना, शहर के आगामी 5 साल की विद्युत जरूरतों के अनुरूप होगा नेटवर्क विस्तार, बिजली वितरण तंत्र की योजना बनाने के लिए अभियंताओं की समिति गठित, जेडीए, नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के साथ समन्वय करेगी समिति, EHV ग्रिड और 33/11 केवी सब स्टेशनों के विस्तार की बनेगी योजना, डिस्ट्रीब्यूशन सब स्टेशन और लाइन नेटवर्क का भी होगा विस्तार, पुराने सब स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण की योजना, MD जयपुर डिस्कॉम को सौंपेगी रिपोर्ट, गठित समिति अपनी कार्ययोजना तैयार कर रिपोर्ट अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर डिस्कॉम को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भविष्य की मांग के अनुरूप विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। समिति में अधीक्षक अभियंता जयपुर नगर वृत्त (उत्तर) अशोक रावत, अधीक्षक अभियंता जयपुर जिला वृत्त (उत्तर) राजेश गुप्ता तथा सहायक अभियंता अमित गौड़ और अनीस सैमुअल को शामिल किया गया है। समिति ईएचवी (एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज) ग्रिड सब स्टेशन, 33/11 केवी सब स्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन सब स्टेशन के विस्तार के साथ लाइन नेटवर्क को मजबूत करने की योजना बनाएगी। इसके अलावा पहले से स्थापित सब स्टेशनों की क्षमता और उनकी स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे। राजधानी जयपुर के बढ़ते विद्युत भार के अनुरूप वितरण तंत्र विकसित होने से भविष्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाने में मदद मिलेगी.... जयपुर से दिनेश तिवाड़ी की रिपोर्ट
0
0
Report

जवाई बांध से 5 फुट के दो मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू, पुनर्वास

Pali, Rajasthan:5 फीट के दो मगरमच्छों का अलग अलग स्थानों से रेस्क्यू कर जवाई बांध मे सुरक्षित छोड़ा जिले के चामुंडेरी क्षेत्र में लुन्दारा गाँव और दुदनी गाँव में दो मगरमच्छों की मौजूदगी पर गाँव वालों में डर का माहौल बन गया, गाँव वालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी , वनपाल वन्यजीव नाका प्रभारी विक्रम सिंह राव,वनरक्षक जयपाल सिंह व वन्य जीव रेस्क्यूर नरेश वैष्णव, दिलीप मारू, ने रेस्क्यू के दौरान सावधानी और सतर्कता के साथ सफल रेस्क्यू किया। दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित तरीके से वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राकृतिक आवास में छोड दिया।
0
0
Report
Advertisement

दीपावली पर झालावाड़ के बाजार में बहीखाता-परंपरा की धूम

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो झालावाड़ जिले भर में आगामी दीपोत्सव पर्व की धूम नजर आने लगी है। झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित व्यापारिक नगरी झालरापाटन के बाजार रोशनी से जगमगा रहे है और दुकानों पर खरीदारों की जमकर भीड़ दिखाई दे रही है। लेकिन इन सब में खास है, बहीखाता का व्यापार.. जहां शहर के व्यापारी गण शुभ मुहूर्त और चौघड़िया देखकर बहीखाता तथा कलम दवात की खरीद करते है। चाहे युग कंप्यूटर का आ गया हो, लेकिन झालावाड़ जिले के व्यापारी अभी भी लेनदेन का हिसाब किताब बहीखातों में ही रखते हैं। इसके लिए दीपावली के अवसर पर शुभ मुहूर्त में बहीखाता खरीदने की परंपरा आज भी कायम है। लक्ष्मी पूजन के साथ ही बहीखातों में भी श्री गणेश व श्री लक्ष्मी का उल्लेख कर इन बहीखातो की शुरुआत की जाती है। व्यापारी भुवनेश मंत्री ने बताया कि बहीखाता लिखी गई लिखावट व्यापारिक लेनदेन के लिए पत्थर की लकीर की तरह सर्वमान्य होती है। बहीखाता विक्रेता सुनील नोपड़ा ने भी बताया कि झालावाड़ जिले में व्यापारियों के लिए बहीखाता ही सर्वमान्य है। चाहे हिसाब किताब कंप्यूटर में भी किया जाता हो, लेकिन बहीखाते में लिखने का चलन आज भी बरकरार है। इसलिए व्यापारी तो चाहते हैं कि नया सत्र 1 अप्रैल से ना शुरू कर.. दीपावली से शुरू किया जाए, जिससे व्यापारियों की इन परंपराओं को जीवित रखने में मदद मिल सके।
0
0
Report

बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड पंजीकरण, ११ खेल शामिल

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण की शुरुआत हो गई है, इस वर्ष संभाग के 7 जिलों में रिकॉर्ड 6 लाख 4 सौ 92 खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है, जबकि बीते वर्ष बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 3 लाख 92 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया था। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पंजीयन से बस्तर ओलंपिक को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, इस वर्ष बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों को शामिल किया गया है, प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल सहित 11 खेल विधाएं शामिल हैं। खिलाड़ियों को जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटा गया है, खास बात यह है कि नक्सल हिंसा से प्रभावित दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित माओवादियों को भी प्रतियोगिता में भागीदारी का अवसर मिलेगा, इस वर्ष नक्सल हिंसा से प्रभावित एवं आत्म समर्पित 500 खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे, इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारना और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना है।
0
0
Report

खूँटी में दीपावली सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, भीड़-भाड़ पर कड़ी निगरानी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी । दीपावली को लेकर प्रशासन अलर्ट एवं जल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जाएगी। पटाखों की बिक्री में सुरक्षा नियमों के अनुपालन और किसी भी तरह की लापरवाही को रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं, निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें。 समापन – कुल मिलाकर, दीपावली पर खुशियों के रंग में कोई खलल न पड़े, इसके लिए खूँटी पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top