461223
सिवनी मालवा में विहिप ने सेवा बस्ती में मनाया रक्षाबंधन
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में विश्व हिंदू परिषद ने सेवा बस्ती में रक्षाबंधन उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने बहनों से राखी बंधवाकर पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। विहिप सामाजिक समरसता के तहत हर साल इस पर्व को सेवा बस्तियों में मनाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जशपुर में 16 हाथियों का दल बगीचा क्षेत्र के पास, ग्रामीण घायल
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - बगीचा वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा 16 हाथियों का दल, प्रसिद्ध कैलाश गुफा के आस- पास है 16 हाथियों का दल, 1 व्यक्ति पर हाथियों ने किया हमला, हाथियों के हमले में घायल हुआ Rural, अभी भी कैलाश गुफा मार्ग पर है हाथियों का दल, कैलाश गुफा में सोमवार को हजारों की संख्या में जल अर्पित करने जाते है श्रद्धालु, वन विभाग हाथियों के मूवमेंट पर रख रहा नजर。0
0
Report
कुमार विश्वास ने उज्जैन महाकाल मंदिर की भस्म आरती में आशीर्वाद लिया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन प्रसिद्ध कवि और लेखक कुमार विश्वास सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए。 भस्म आरती के दौरान कुमार विश्वास ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और मंदिर की दिव्य आरती में श्रद्धा के साथ शामिल हुए। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत और सत्कार किया。 महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद कुमार विश्वास ने बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या मौजूद रही。 बाइट - कुमार विश्वास0
0
Report
जशपुर में बारिश से नदियां उफान, स्कूली बच्चे पिकअप से नाला पार करते वीडियो वायरल
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर जिले के कई इलाकों में दो दिनों से हो रही बारिश, तेज बारिश से नदी नाले उफान पर, सन्ना में पिकअप में लटककर उफनते नाले के रपटे को पार करते स्कुली बच्चों का 2 दिन पुराना वीडियो हुआ वायरल, पिकअप में सवार हैं दर्जनों स्कुली बच्चे, सन्ना थाने से महज 1 किलोमीटर है नाला, नाले में अचानक बहाव तेज होने से हो सकता था बड़ा हादसा.0
0
Report
Advertisement
बारिश से ढलान पर फिसलन: झालावाड़ में बस ने जायरीन कुचला, 4 की मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के सारोला क्षेत्र के पातला पीर दरगाह स्थल के समीप देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वही 2 अन्य भी गंभीर घायल हों गए। हादसा उस समय हुआ जब पातला पीर दरगाह पर दर्शन करने गए जायरीन देर शाम को वापस पैदल लौट रहे थे। इस दौरान एक प्राइवेट बस बारिश के कारण ढलान पर फिसलन के कारण बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जा रहे जायरीनों को कुचल दिया। हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें रामगंजमंडी निवासी Hausaid को तुरंत ही खानपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शेष पांच गंभीर घायलों को झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां घायल रेहान, अल्फ़ेज और तालिब ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य को गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया है और एक का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा। हालांकि हादसे के कारणों के बारे में पुलिस द्वारा अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि बारिश के कारण ढलान पर फिसलन थी। जिसके चलते यह निजी बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन जायरीनों को कुचल दिया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।0
0
Report
यूपी सरकार नकली डेयरी प्रोडक्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी
Ballia, Uttar Pradesh:एंट्री- यूपी सरकार नकली डेयरी प्रोडक्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दूध, घी, खोया, पनीर, क्रीम समेत अन्य डेयरी उत्पाद बनाने वालों को जप्त कर नष्ट किया जाएगा और नकली प्रोडक्ट बनाने वाले ब्रांड पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। कम लागत और अधिक मुनाफा के चक्कर में मिलावटखोर नकली डेयरी प्रोडक्ट बाजार में बेचते हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है। त्योहारों के सीजन में डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल बढ़ जाने से आम आदमी की सेहत चिंता का विषय है। नकली उत्पाद के कारण लोग बीमार हो सकते हैं, इसीलिए सरकार ने ऐसे नकली उत्पाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बलिया की खोवा मंडी के दुकानदारों के मुताबिक उनका डेयरी प्रोडक्ट आसपास के गांव से आता है। खाद्य विभाग समय-समय पर नमूने लेता है। ग्राहकों का कहना है कि डेयरी प्रोडक्ट की गुणवत्ता में कमी न हो और नकली उत्पाद बाजार में आने से रोकने के लिये कड़े कदम उठाने चाहिए।0
0
Report
मिर्जापुर के नटवा रेलवे अंडरपास में बारिश के बाद जलभराव, आमजन प्रभावित
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर। नगर में हुई भारी बारिश के बाद नटवा रेलवे अंडरपास एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझता नजर आया। अंडरपास में कमर तक पानी भर जाने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसी बीच एक मार्मिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अंतिम संस्कार के लिए परिजन अर्थी को कंधे पर लेकर कमर तक भरे पानी के बीच से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य ने नगर विकास और जल निकलासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वहीं दूसरी ओर सावन माह में शिवभक्त श्रद्धालु भी जल लेने के लिए इसी मार्ग से गुजरने को मजबूर दिखे। अंडरपास में जलभराव के बावजूद दोपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन जारी रहा, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर वर्ष बारिश के दौरान नटवा रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से शीघ्र जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा अंडरपास को जल। लोगों को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़ रहा0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में पिंक कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी; 1 सितम्बर से अनिवार्य
New Delhi, Delhi:दिल्ली में पिंक कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख बढ़ी - दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। - पहले पिंक कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 अगस्त निर्धारित की गई थी। - अब महिलाओं को पिंक कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। - 1 सितंबर से पिंक कार्ड अनिवार्य होगा। - सरकार के इस फैसले से पिंक कार्ड के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी और उन्हें आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा。0
0
Report
जयपुर नगर पालिका सेवा के 41 अफसरों के तबादले की सूची जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर पालिका सेवा के 41 अधिकारियों की तबादला सूची। इस सूची में 11 अफसरो को किया APO, राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निकाली सूची। राजस्व अधिकारी, सचिव, अधिशाषी अधिकारी स्तर के अधिकारियों के तबादले0
0
Report
सूरत के डुमास में जन्मदिन पार्टी के नाम पर शराब महफिल, 22 लोग गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:सूरत के डुमास इलाके में पुलिस स्टेशन से महज 300 मीटर और नशामुक्ति केंद्र से चंद 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी के नाम पर शराब की महफिल सजने का भंडाफोड़ हुआ है। डुमास पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर नशे में धुत होकर पार्टी कर रहे 22 युवक-युवतियों को रंगे हाथ दबोच लिया। जन्मदिन की पार्टी के नाम पर जुटे थे दोस्त पुलिस के मुताबिक सुलतानाबाद स्थित ‘बापूजी की वाडी’ फार्महाउस में देर रात करीब 2:30 बजे छापा मारा गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिद्धि जरीवाला के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए अलथान, वेसु और पाल समेत विभिन्न इलाकों से दोस्त यहां इकट्ठा हुए थे। पकड़े गए 22 लोगों में 8 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए लोगों में कुछ कॉलेज के छात्र, निजी कंपनियों में नौकरी करने वाले युवा और नौकरी की तलाश कर रहे लोग शामिल हैं। शराब पिलाने के लिए ‘कार्ड रूलेट’ गेम पार्टी में सिर्फ शराब पीने की महफिल ही नहीं, बल्कि शराब के सेवन को मनोरंजन के साथ जोड़ने के लिए खास खेल भी खेले जा रहे थे। पुलिस जांच में मौके से ‘CARD ROULET’ नाम का एक ड्रिंकिंग गेम चार्ट बरामद हुआ है। इस चार्ट में ताश के अलग-अलग नंबरों और चिह्नों के हिसाब से शराब पीने के नियम तय किए गए थे। जैसे- इक्का आने पर अन्य लोगों को पीना होगा, रानी आने पर महिलाओं को पीना होगा, बादशाह आने पर पुरुषों को पीना होगा और गुलाम आने पर ग्रुप शॉट जैसे टास्क रखे गए थे। ‘ब्लैक आउट’ और ‘शॉट्स एंड लैडर्स’ गेम भी मिले पुलिस को मौके से ‘BLACK OUT’ नाम की एक ड्रिंकिंग बोर्ड गेम भी मिली है। इसमें ‘Take a Shot’, ‘Finish Your Drink’, ‘Guys Drink’, ‘Ladies Drink’, ‘Truth or Dare’ जैसे विभिन्न टास्क लिखे हुए थे। इसके अलावा सांप-सीढ़ी के खेल की तर्ज पर तैयार किया गया ‘SHOTS AND LADDERS’ गेम बोर्ड भी मिला। 1.04 करोड़ रुपए से अधिक का माल जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब की बोतलें, बीयर केन और अन्य सामान बरामद किया। इसके साथ ही करीब 98 लाख रुपए कीमत की 9 लग्जरी कारें और 6.67 लाख रुपए कीमत के 24 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 1,04,67,000 रुपए का कुल सामान जब्त किया है। फार्महाउस किसे और किस उद्देश्य से किराए पर दिया गया था, यह पता लगाने के लिए उसके मालिक को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सबھی के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत कार्रवाई डुमास पुलिस ने पकड़े गए सभी युवक-युवतियों के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल समेत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि पार्टी का आयोजन किसने किया था, फार्महाउस कैसे बुक किया गया था और शराब का जखीरा कहां से लाया गया था। पुलिस स्टेशन और नशामुक्ति केंद्र के इतने करीब बेखौफ तरीके से शराब की महफिल सजने की इस घटना ने सूरत के पार्टी कल्चर और फार्महाउसों में चल रही अवैध गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर वंदे मातरम अपमान का आरोप, माफी मांगने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा, "कांग्रेस पार्टी जिस ढंग से वंदे मातरम, राष्ट्रगीत का लगातार अपमान कर रही है। ये बहुत दुखद है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए... देश की जनता समय आने पर जरूर उनसे इसका हिसाब मांगेगी... कांग्रेस पार्टी कभी भी वंदे मातरम का या राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करती है." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "...हमारी सरकार को सत्ता में 9.5 साल हो गए लेकिन उनके पास एक आरोप नहीं है और समाजवादी पार्टी की सरकार जब-जब सूबे में सत्ता में رہی है, दंगे, भ्रष्टाचार, अपराध और कदाचार रहा है। उनके कई मंत्री आज भी जेल की सलाखों के पीछे हैं..."0
0
Report
चिखली के अम्बाच गाँव में पिता ने बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Navsari, Gujarat:चिखली के अम्बाच गाँव में कलियुगी पिता ने अपने सगे पुत्र की हत्या कर दी। पारिवारिक झगड़े के दौरान आवेश में आकर पिता ने युवक पुत्र के चाकू से घात कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के साथ उसने पूर्व पत्नी और अपने पिता पर भी घातक हमला किया। चाकू के घाव से पूर्व पत्नी और आरोपी के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महीना पहले ही हत्यारा पिता पूर्व पत्नी और पुत्र के साथ फिर रहने आया था। हत्या कर फरार आरोपी पिता को चिखली पुलिस ने कुछ घंटों में ही दबोच लिया। हत्यारे पिता की गिरफ्तारी कर पुलिस ने आरोपी को जेल के सलाखों के पीछे धकेल दिया, आगे की जांच शुरू कर दी गई।0
0
Report
तुर्किये से हथियार ट्रांसफर: रूस के साथ संबंधों में गंभीर दरार का जोखिम
Noida, Uttar Pradesh:सवाल 1: क्या तुर्किये से यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों का ट्रांसफर रूस के साथ उसके संबंधों को पूरी तरह बिगाड़ सकता है? • जवाब: यदि तुर्किए अपने पास मौजूद अमेरिकी गोला-बारूद और हथियार यूक्रेन को सौंपता है, तो इससे मॉस्को के साथ अंकारा के कूटनीतिक और आर्थिक रिश्तों में गंभीर दरार आएगी। तुर्किए अब तक NATO सदस्य होते हुए भी दोनों देशों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता रहा है, लेकिन ऐसा कदम रूस के लिए सीधी रेड-लाइन पार करने जैसा होगा. सवाल 2: यूक्रेन द्वारा रूस के गहरे क्षेत्रों में लंबी दूरी के ड्रोन और मिसाइल हमलों को अचानक 3 गुना तक बढ़ाने की क्या वजह है? • जवाब: यूक्रेन की यह रणनीति रूस के अग्रिम मोर्चे पर रसद सप्लाई काटने, उसके ऊर्जा राजस्व को नुकसान पहुंचाने और समेरा तथा Ust-Luga जैसे रक्षा-औद्योगिक ठिकानों को पंगु बनाने के लिए है। रूस के अंदरूनी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर यूक्रेन युद्ध का दबाव सीधे रूसी क्षेत्र के भीतर ले जाना चाहता है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में पुलिस- बदमाश मुठभेड़: चंदन सागर के पैर में गोली
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में लगी गोली विजय कश्यप रामनगर रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर लंबे समय से पुलिस के लिए वांटेड था, पुलिस दबिश के दौरान वह हाथीडंगर वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल की ओर भागकर छिप गया, पुलिस टीम ने जंगल में उसकी घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों और वाहनों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी, बताया गया कि आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर किए, फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ. घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पुलिस ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया, इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चंदन सागर के सीधे पैर में गोली लगी, घायल होने के बाद पुलिस टीम ने उसे मौके से दबोच लिया और उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि देर रात एक युवक को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया था। गोली पैर को आर-पार कर गई थी। चिकित्सकीय टीम ने उसका उपचार किया, जिसके बाद पुलिस उसे अपनी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है, पुलिस के अनुसार वह हाल में रामनगर में हुई एक घटना का भी आरोपी था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी. मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने भी अपराधियों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का संदेश दिया है.0
0
Report
श्रावण मास में आमेर के कावड़ यात्रा ने भक्तों में उत्साह की लहर
Jaipur, Rajasthan:श्रावण मास के पवित्र माह में देखने को मिल रही धूम, आमेर में शिवालय शिव भक्तों से हो रहे सरोबार, आमेर के सागर रोड स्थित कदमेश्वर महादेव मंदिर से सुगली नदी स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर तक हुआ विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन, कावड़ यात्रा पर जगह-जगह इत्र और पुष्प वर्षा से स्वागत, श्रीदादा गुरु बलवंत व्यायाम शाला की ओर से आत्मरक्षा के सिखाए करतब, शिव मंदिर में किया गया जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, सजाई भगवान भोलेनाथ की अलौकिक झांकी, भगवान भोले के जयकारों से गुंजायमान शिवालय0
0
Report
गोविंदगढ़ बधाला कट पर देर रात दुर्घटना, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविंदगढ़ के बधाला कट पर देर रात भीषण सड़क हादसा ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलटी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रैक्टर सवार दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल 108 एंबुलेंस ने घायलों को पहुंचाया गोविंदगढ़ CHC गंभीर हालत में दोनों घायलों को जयपुर किया गया रेफर0
0
Report
Advertisement
