icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत: तेजस्वी यादव ने मुआवजे की मांग

Patna, Bihar:वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत के बाद RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे, जमीन और सरकारी नौकरी की मांग की है उन्होंने हादसे के लिए सरकार की उदासीनता, नीतिगत विफलता और प्रशासनिक कुव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की वही RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा राघोपुर नाव हादसे में 13 लोग अपनी जानें गंवाए, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी ने पत्र लिखा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को। राज्य सरकार की विफलताओं का, उदासीनता का मसला है; स्वास्थ्य सेवा की स्थिति भी खराब है, चिकित्सा व्यवस्थाओं में कमी और लापरवाही के कारण मौतों के आंकड़े बढ़ रहे हैं। डॉक्टर समुचित इलाज नहीं करते हैं, प्राइवेट अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है; स्वास्थ्य सेवा बिहार में ठप है—यह सरकार की जिम्मेदारी है कि चिकित्सा सुविधा सुचारू हो। कांग्रेस के प्रवक्ता अजय कुमार पासवान ने कहा राघोपुर घटना से प्रशासनिक चूक उजागर हुई है, मृतक परिवारों को मुआवजा और नौकरी दी जाए; नेता प्रतिपक्ष ने जो मांग की है, कांग्रेस उनका समर्थन करती है और राहत तक साथ देगी। JE/ JDU विधायक श्याम रजक ने कहा पत्र देने से कुछ नहीं होगा, जनता के प्रतिनिधि जनता के लिए काम करते हैं; घटनाओं के बावजूद आक्रोश बना हुआ है और पूरी जिम्मेदारी शासन की है। बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा केंद्र और राज्य सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी है; लालू परिवार के क्षेत्रीय विकास के बारे में आलोचना भी की गई है, पर सत्ता पक्ष ने कहा है कि सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
0
0
Report

राजसमंद में बिल्डिंग मटेरियल फ़र्म पर GST छापे: लाखों टैक्स चोरी का खुलासा

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के भीम में मैसर्स कालाजी बिल्डिंग मटेरियल पर GST की बड़ी कार्रवाई राज्य कर विभाग की जांच पड़ताल में फ़र्म ने 20 लाख से अधिक की गड़बड़ी आई सामने राज्य कर विभाग का बड़ा एक्शन, लाखों के टैक्स चोरी का खुलासा, विभाग के अधिकारियों ने किया सर्वेक्षण और लेजर बुक सहित अहम दस्तावेज़ को किया ज़ब्त वित्तीय रिटर्न और आईटीसी (ITC) भुगतान में विसंगतियों के संदेह पर विभाग की कार्रवाई फर्म आयरन, स्टील, केमिकल, सीमेंट, ईंट और पट्टी जैसी भवन निर्माण सामग्री के कारोबार से जुड़े काम करती है वित्तीय वर्ष 2023 से 27 के जीएसटी रिटर्न, नकद कर भुगतान और आईटीसी में उतार-चढ़ाव व विसंगतियां आई सामने एडिशनल कमिश्नर हितेश त्रिवेदी और संयुक्त आयुक्त नैना राम प्रजापति के निर्देशन में हुई कार्रवाई
0
0
Report

नावा में अवैध पेड़ कटाई और कोयला भट्टियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Didwana, Rajasthan:एंकर_डीडवाना जिले के नावा क्षेत्र में धड़ले से हरे पेड़ो की कटाई का मामला सामने आया है। एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण, पेड़ लगाओ और जंगल बचाओ के अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर नावा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हरे पेड़ों की कटाई के आरोप सामने आ रहे हैं। मोहनपुरा क्षेत्र में देर रात पर्यावरण प्रेमी धर्मसिंह खारड़िया और जागरूक युवाओं ने लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़वाकर कथित अवैध कटाई का मामला उजागर किया। धर्मसिंह के अनुसार, रात के समय जंगल की तरफ से खाली ट्रैक्टर जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर उन्होंने युवाओं के साथ उसका पीछा किया, जहां गीली लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। आरोप है कि लकड़ियां अरावली क्षेत्र और सरकारी भूमि से काटकर लाई गई थीं। सूचना पर वन विभाग के रेंजर अश्वनी पारीक मौके पर पहुंचे। विभागीय कार्रवाई में दो लोगों को पकड़ा गया और लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। बबूल के जंगलों पर संकट, पशु-पक्षियों के आशियाने उजड़ने का खतरा नावा, मोहनपुरा, खारड़िया, राजास और जाब्दीनगर क्षेत्र में देशी बबूल के पेड़ों की कटाई को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने चिंता जताई है। आरोप हैं कि कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीनों से पेड़ हटाए जा रहे हैं, ट्रैक्टरों पर लगी मशीनों से लकड़ियों के टुकड़े किए जा रहे हैं तथा सरकारी और निजी जमीनों पर कोयला बनाने के लिए भट्टियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों से पर्यावरण प्रदूषण और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचने की आशंका है। धर्मसिंह का दावा है कि उन्होंने पहले भी मोहनपुरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लकड़ी कटाई का मामला उठाया था। पर्यावरण प्रेमियों ने राजस्व, वन, परिवहन और संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए संयुक्त कार्रवाई की मांग की है। सबसे बड़ा सवाल: यदि क्षेत्र में अवैध कटाई और कोयला भट्टियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, तो जिम्मेदार विभागों की निगरानी कितनी प्रभावी है? अब देखना होगा कि प्रशासन जांच कर दोषियों के खिलाफ कितनी ठोस कार्रवाई करता है। राजास, जाब्दीनगर के सरकारी व गौचर भूमि में लगभग 100 के लगभग अवैध कोयला बनाने की भट्टिया चलाई जा रही है, रोज हरे पेड़ काटे जा रहे है, प्रसाशन एक बार जाकर फौरी कर्यवाही भी करता है 3 ट्रैक्टर एक जेसीबी जब्त भी करता है लेकिन चारों वाहन मौके से फरार हो जाते है जहां पुलिस और राजस्व अधिकारी देखते ही रह जाते हैं और वह कार्यवाही मात्र कागजो में सिमट कर रह गई है।
0
0
Report
Advertisement

23 अक्तूबर को गुहला ब्लॉक समिति के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, राजनीतिक हलचल तेज

Kaithal, Haryana:ब्लॉक समिति गुहला की चेयरपर्सन सुखविंदर कौर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 23 अक्तूबर को मतदान होगा। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील कुमार ने मतदान के लिए तारीख तय करते हुए आदेश जारी किए हैं। मतदान सुबह 11:45 बजे बीडीपीओ कार्यालय चीका में होगा। वहीं मतदान से आठ दिन पहले अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कुछ सदस्यों के एक साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की चर्चा से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। ब्लॉक समिति के कुल 23 सदस्यों में से 16 सदस्यों ने बुधवार को चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा था। सदस्यों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है और समिति की सहमति के बिना फैसले लिए जा रहे हैं। अब सभी की नजरें 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए 16 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। अब देखना होगा कि मतदान के दिन कितने सदस्य पहुंचते हैं और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष या विरोध में मतदान करते हैं। सदस्यों के एक साथ यात्रा पर जाने की चर्चा अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले कुछ सदस्यों के बुधवार देर शाम से अपने घरों पर नहीं मिलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि सदस्य बस से धार्मिक यात्रा पर गए हैं। कुछ लोगों के अनुसार, वे हिमाचल प्रदेश में ठहरे हुए हैं। हालांकि उनके ठहरने के स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यात्रा पर गए एक ब्लॉक समिति सदस्य ने फोन पर बताया कि सभी सदस्य एक साथ हैं और धार्मिक यात्रा पर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे 23 अक्तूबर को मतदान के दिन गुहला पहुंचेंगे और चेयरपर्सन के खिलाफ मतदान करेंगे। चेयरपर्सन को बहुमत का भरोसा दूसरी ओर चेयरपर्सन सुखविंदर कौर ने अविश्वास प्रस्ताव गिरने का भरोसा जताया है। उनके समर्थक भी अपनी स्थिति मजबूत होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्षों की नजरें मतदान पर टिकी हैं。
0
0
Report
Advertisement

गोविंद सिंह ने किया दावा: बिजली कटौती से किसानों को पानी नहीं मिल रहा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बयान- बिजली आपूर्ति पर कहा मध्यप्रदेश की सरकार जनता को धोखे में रख रही है प्रदेश में सरप्लस बिजली की बात करते हैं , लेकिन इतने बड़े पैमाने पर कटौती हो रही है की किसानों को पानी नही मिल पा रहा है प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर सरकार मध्यप्रदेश को गर्त में डाला जा रहा है.. मध्यप्रदेश से दूसरे राज्यों को बिजली देने की बात बीजेपी कहती थी , अब खरीदने की नौबत क्यों आ रही है.. कटौती हो क्यों रही है ? अगर मंत्रियों ने कैबिनेट ने बैठकर विरोध किया है समाधान नही हो रहा है तो मंत्रिमंडल में रहने का अधिकार नही है. मूंग को लेकर गोविंद सिंह ने कहा- आज से 15 सालों से रोजी रोटी के लिए किसान गर्मी में मूंग की फसल की बुवाई करते हैं सरकार अब तक सोती रही, मूंग की खरीदी नही होगी तो किसान गर्त में जाएंगे... जो पेस्टीसाइड जहरीली है उसको लेकर वैकल्पिक व्यवस्था क्या है.. घर वापसी अभियान पर कहा- जो लोग चले गए हैं , किसी के साथ अन्याय हुआ है और वापस आना चाहता है तो कांग्रेस को अपना दरवाजा खोल देना चाहिए बाइट- डॉ. गोविन्द सिंह ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report
Advertisement

बहुचरा माता मंदिर में जागरण और हवन, नवरात्र पर सामाजिक सेवा का संदेश

Didwana, Rajasthan:नवरात्र के पावन अवसर पर जिलेभर में विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु व्रत रखकर माता की आराधना कर रहे हैं, वहीं मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कुचामन सिटी स्थित बहुचरा माता मंदिर में नवरात्र के अवसर पर जागरण एवं हवन का आयोजन किया गया। किन्नर काजू कंवर राठौड़ की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कुचामन सिटी सहित पूरे प्रदेश और देश में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की कामना की गई। नवरात्र के विशेष आयोजनों की श्रृंखला में आयोजित जागरण में श्रद्धालुओं ने माता की भक्ति में भाग लिया। इसके बाद विधि-विधान से हवन किया गया। किन्नर काजू कंवर राठौड़ और उनकी शिष्याओं ने व्रत रखकर माता की आराधना की तथा समाज में सुख-शांति, आपसी सद्भाव और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी तथा सभापति महेश रामचंद्रका भी मंदिर पहुंचे और बहुचरा माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि बहुचरा माता को शक्ति स्वरूपा देवी के रूप में पूजा जाता है। गुजरात के मेहसाणा जिले के बेचाराजी में स्थित बहुचरा माता का प्रसिद्ध मंदिर देशभर में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। किन्नर समुदाय के अनेक लोग बहुचरा माता को अपनी आराध्य देवी और संरक्षक के रूप में मानते हैं। राजस्थान में भी माता के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। कुचामन सिटी स्थित बहुचरा माता मंदिर भी इसी धार्मिक आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां नवरात्र सहित विशेष अवसरों पर श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दौरान व्रत, पूजा, जागरण और हवन जैसे आयोजन श्रद्धालुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं से जोड़ते हैं। कुचामन सिटी में आयोजित कार्यक्रम भी इसी आस्था और भक्ति का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने किन्नर काजू कंवर राठौड़ की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में किन्नर समुदाय को लेकर कई तरह की धारणा प्रचलित हैं, लेकिन काजू कंवर राठौड़ अपने सेवा कार्यों से इन धारणाओं को बदलने का प्रयास कर रही हैं। वे धार्मिक प्रवृत्ति की होने के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी तत्पर रहती हैं। बताया गया कि वे मूक-बधिर बच्चों के संस्थान के साथ-साथ क्षेत्र के विद्यालयों में भी सहयोग करती हैं। इसके अलावा गरीब कन्याओं के विवाह में सहायता करने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने जैसे कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। किन्नर काजू कंवर राठौड़ की शिष्याओं ने भी अपनी गुरु के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की सीख दी है। धार्मिक आयोजन के माध्यम से न केवल माता की आराधना की गई, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
0
0
Report

महराजगंज में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष और वायरल वीडियो, पुलिस जांच शुरू

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति जमीन पर गिरता भी दिखाई दे रहा है। मामला महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के कम्हरिया कला गांव का है। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह मामूली विवाद के बीच लाठी-डंडे चलने लगते हैं। वीडियो में पुरुषों के साथ महिलाएं भी मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। कम्हरिया कला गांव की रहने वाली फुलेसरा देवी ने चौक थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। प्रार्थिनी का आरोप है कि गांव के ही राजू यादव, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, साहब यादव और गुर्जी समेत अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है.
0
0
Report

अमेठी में रात की गश्त असफल: बैंक मैनेजर के घर चोरों ने लूटा आभूषण-नकद

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अमेठी में रात्रि गश्त की खुली पोल, चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना बेखौफ चोरों ने घर से ढाई लाख रुपये की नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पर किया हाथ साफ वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी जामों थाना क्षेत्र के गोंदीपुर गांव में चोरी की बड़ी वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल, आखिर चोरों पर लगाम कब जामों पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवालिया निशान
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में पैकबंद वस्तुओं के नियमों के उल्लंघन पर सख्त निगरानी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में विधिक माप विज्ञान विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान के तहत शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान का उद्देश्य पैकबंद वस्तुओं पर आवश्यक घोषणाओं की जांच करना और नियमों की पालना सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान राजश्री नमकीन प्रतिष्ठान पर पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिलने पर विभाग ने नियमानुसार 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं, गौतम इलेक्ट्रिक और महालक्ष्मी इलेक्ट्रिक प्रतिष्ठानों की जांच में पैकबंद वस्तुओं पर आवश्यक घोषणाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top