461001
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर पिंडदान और तर्पण से श्रद्धांजलि अर्पित
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर व्यापारी और वरिष्ठ समाजसेवी ने 24 वर्षों से अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया। सेठानी घाट पर 40 साल पहले दो बार नाव पलटने से कई लोग डूबकर मारे गए थे। घाट पर रहने वाले लोगों को रात में अजीब आवाजें सुनाई देती थीं। इस पर शहर के पंडित डॉ. गोपाल प्रसाद खड्डर से सलाह ली गई जिन्होंने बताया कि इनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करना चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस ने 25 किसानों को हिरासत से रिहा किया, नेता शर्तों पर छोड़े गए
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:किसान आंदोलन में जाने वाले किसानों को हिरासत में , पुलिस ने 10 घंटे के बाद में 25 किसानों को रिहा किया, पुलिस प्रशासन ने अस्थाई जेल से सुबह 11 बजे से हिरासत में थे किसान नेता, पुलिस प्रशासन ने शर्तों के साथ में किसान नेताओं को रिहा किया है0
0
Report
DATIA में CM MOHAN YADAV ने रोड शो किया
Noida, Uttar Pradesh:DATIA: CM MOHAN YADAV HOLDS ROAD SHOW IN DATIA/ VISUALS0
0
Report
जयपुर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: बकाये के लिए क्रेटा कार जब्त
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। बकाया वसूलने की दिशा में आबकारी जयपुर शहर की बड़ी कार्रवाई। एक बकायेदार की क्रेटा कार को किया जब्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई। आबकारी अधिकारी जयपुर घनश्याम शर्मा के सुपरविजन में कुर्की। सहायक आबकारी अधिकारी प्रदीप बिश्नोई और महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने किया कुर्क। कुर्की वारंट से वर्ष 2021/22 के बाकीदार विशाल सोनी की क्रेटा कार जब्त की। कार नम्बर RJ45CZ8962 को कब्जेराज किया गया।0
0
Report
Advertisement
भजनलाल शर्मा ने सुमित्रा सिंह का हाल-चाल लिया, स्वास्थ्य जाना
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): CHIEF MINISTER BHAJAN LAL SHARMA VISITS FORMER RAJASTHAN ASSEMBLY SPEAKER SUMITRA SINGH TO INQUIRE ABOUT HER WELL-BEING AND HEALTH / VISUALS जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के आवास पर जाकर उनका हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर कानून और न्याय मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद थे।0
0
Report
उन्नाव में गौ संरक्षण के लिए अलग मंत्रालय की मांग उठी, बड़ी पहल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से खबर है, यहां गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और उनके संरक्षण के लिये अलग मंत्रालय गठित करने, निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को सौंपा। उन्नाव कलेक्ट्रेट पहुंचे अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने गोवंश संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। अभियान के सदस्यों ने ज्ञापन में कहा कि बड़ी संख्या में लोग दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं। इससे गायें पॉलिथीन और कूड़ा खाकर बीमार होती हैं, वहीं सड़क दुर्घटनाओं और जाम जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि जो लोग गाय का पालन करने के बजाय दूध निकालकर उसे सड़क पर छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में गायों के लिए अलग मंत्रालय बनाए जाने की भी मांग की गई। गौ सम्मान आह्वान अभियान के सदस्यों ने कहा कि गाय की खरीद-फरोख्त का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए और प्रत्येक गाय का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए। इसके अलावा गाय की मृत्यु होने पर भी मनुष्यों की तरह मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाए, ताकि गोवंश का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रह सके और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
दिल्ली सरकार का कांवड़ शिविर अनुदान बढ़ोतरी प्रस्ताव: सुविधाओं में बड़ा बदलाव
New Delhi, Delhi:*दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: कांवड़ शिविरों के लिए आर्थिक सहायता में बड़ी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मंगलवार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा* बड़े शिविरों को सबसे ज्यादा फायदा: 20,000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में 6-12 दिन चलने वाले शिविरों का अनुदान ₹11 लाख से बढ़ाकर ₹15 लाख किया जाएगा। वहीं 3-5 दिन के ऐसे शिविरों के लिए सहायता ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹9 लाख होगी। अन्य सभी श्रेणियों के शिविरों की भी अनुदान राशि बढ़ेगी: 5,000 वर्गफुट तक से लेकर 20,000 वर्गफुट तक के सभी शिविरों के लिए अवधि और आकार के अनुसार सहायता राशि में वृद्धि का प्रस्ताव。 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जारी: कांवड़ समितियों को पहले की तरह 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। इससे अधिक खपत का खर्च संबंधित समिति वहन करेगी。 डीबीटी से दो किस्तों में मिलेगा अनुदान: 50% राशि अग्रिम और शेष 50% यात्रा के बाद जियो-टैग फोटो, निरीक्षण और सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी。 अनुदान प्रक्रिया होगी आसान: अब अग्रिम और अंतिम दोनों किस्तें सीधे डीएम कार्यालय से जारी होंगी। हर बार वित्त विभाग से अलग मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी。 सिंगल विंडो सिस्टम जारी: एमसीडी सफाई, स्वास्थ्य विभाग व CATS चिकित्सा सेवाएं, दिल्ली जल बोर्ड पेयजल, DUSIB मोबाइल शौचालय, बिजली कंपनियां निर्बाध बिजली और दिल्ली पुलिस सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करेगी。 नई समितियों को मंजूरी नहीं: वर्ष 2025 में जिन कांवड़ समितियों और स्थलों को स्वीकृति मिली थी, उसी सूची को 2026 के लिए भी अंतिम रखने की सिफारिश。 श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, महंगाई और शिविर संचालन की बढ़ती लागत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि कांवड़ियों को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं मिल सकें।0
0
Report
Advertisement
शाहरुख खान के फ्रेंचाइजी विवाद से यूपी में सियासत गरम, 트्रंप-ईरान पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:BAREILLY (UTTAR PRADESH): MAULANA SHAHABUDDIN RAZVI BARELVI (NATIONAL PRESIDENT, ALL INDIA MUSLIM JAMAAT) ON SHAH RUKH KHAN'S CRICKET FRANCHISE DECISION/ USMAN TARIQ TEAM INCLUSION ROW/ ASADUDDIN OWAISI'S ALLIANCE EFFORTS WITH SP AND CONGRESS/ IRAN-ISRAEL TENSIONS & TRUMP REMARKS/ KANWAR YATRA GUIDELINES Sh_SHARUKH KHAN को समझना चाहिए पाकिस्तान वो पाकिस्तान है जिसने पुलवामा मामले में हमला करवाया शाहरुख खान ने फ्रेंचाइजी लेकर उन्हें दिखाया दिया है उनका पाकिस्तान प्रेम कितना है उनसे अपील करुगा की जल्दी से जल्दी ये समझौता तोड़ दे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना मानसिक संतुलन खो चुका है कुर्सी संभालते ही जंग करवाना शुरू कर दी है ईरान को सिर्फ मुस्लिम मुलक होने की वजह से हमला करवा रहा है नेम प्लेट को लेकर हमेशा हर साल विवाद होता है सीएम ने जो गाइडलाइन जारी की है वो लोगो को मानना चाहिए सभी लोगो को पहचान को कभी नहीं छुपाना चाहिए आदेशों का पालन करने में ही उनकी भलाई है0
0
Report
कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में विकास त्यागी का दावा, अंततः हटेगी मस्जिद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने न्यायालय के अंतरिम आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे अंतिम राहत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने केवल अपील पर सुनवाई के लिए अंतरिम स्थगन (इंटरिम स्टे) दिया है और मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को निर्धारित है। विकास त्यागी ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने तर्क अदालत के समक्ष रखते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय न्यायालय तथ्यों और कानून के आधार पर करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा पहले दिया गया आदेश आगे की अदालतों में भी बरकरार रहेगा। उन्होंने दावा किया कि यदि मामला हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट तक भी जाता है, तब भी निचली अदालत के फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा। उनके अनुसार संबंधित मस्जिद को अंततः हटाया जाएगा। विकास त्यागी ने कहा कि उन्होंने ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी और वह अपने पक्ष को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में हाल ही में अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने अगली सुनवाई तक अंतरिम राहत प्रदान की है। मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी। इस बीच विकास त्यागी के इस बयान से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में एक बार फिर इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।0
0
Report
साहारनपुर मुठभेड़: वांछित आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर केस में नया मोड़
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाला एक वांछित आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सबरीपुर नदी के कच्चे रास्ते पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि दोनों ने भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इसरार पुत्र पीरू निवासी दतौली मुगल के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। घायल आरोपी को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है। आरोपी पर पहले से गौकशी, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट, दो दिन तक मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना
Raipur, Chhattisgarh:आज पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश कहीं-कहीं अति भारी बारिश का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 2 दिन तक बारिश के हालात रहेंगे, मॉनसून एक्टिव रहेगा. बारिश के हालात रहने की एक वजह बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र भी है. वहीं राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और भारी बारिश का अनुमान है. रायपुर संभाग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.0
0
Report
झाँसी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स ने सोमवार को झाँसी सदर विधायक रवि शर्मा को ज्ञापन देकर
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स एवं छात्र, आपका ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न्स को लगभग ₹12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है, जो प्रतिदिन मात्र ₹400 के बराबर है। यह राशि देश के अनेक राज्यों की तुलना में काफी कम है तथा वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में सम्मानजनक जीवनयापन के लिए अपर्याप्त है। महोदय, एमबीबीएस की 4.5 वर्ष की कठिन एवं निरंतर अध्ययनशील यात्रा पूर्ण करने के पश्चात इंटर्नशिप का एक वर्ष चिकित्सा प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इस दौरान इंटर्न्स अस्पतालों में वार्ड ड्यूटी, इमरजेंसी सेवाएं, नाइट ड्यूटी, मरीजों की निगरानी, विभिन्न चिकित्सकीय प्रक्रियाओं में सहायता तथा अस्पताल के दैनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। अनेक अवसरों पर हमारी कार्यावधि सामान्य कार्यालय समय से कहीं अधिक होती है और हम स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
चूरू में मॉक ड्रील के दौरान रोडवेज-निजी बस टक्कर: तीन की मौत
Churu, Rajasthan:चूरू। चूरू के रोडवेज बस डीपो में रोडवेज बस व निजी बस की भिड़ंत में तीन जनों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये। 108 एंबूलेंस के सायरन नया बस स्टैंड के पास गूंजने लगे। आसपास के लोग इस तरह एक साथ 108 एंबूलेंस को सड़क पर दौड़ता देख सहम गये। संबंधित विभाग के अधिकारी सूचना मिलते ही तुरंत नए बस स्टैंड पर पहुँच गये। मगर बाद में पता चला कि यह जिला प्रशासन की ओर से करवायी गयी मौक ड्रील है। सूचना मिलने पर एसपी निष्चय प्रसाद एम व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँच गये। 108 एंबूलेंस के द्वारा हादसे में घायलों को तुरंत DB अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुँचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का ईलाज किया गया। इस संबंध में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व एसपी निष्चय प्रसाद एम ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद समय समय पर जिला प्रशासन के द्वारा मौक ड्रील करवायी जा रही हैं। सोमवार शाम नया बस स्टैंड पर मौक ड्रील करवायी गयी हैं। मॉक ड्रिल में 03 रोडवेज कार्मिक तथा निजी बस में 02 लोगों की मृत्यु तथा अन्य यात्रियों के गंभीर व सामान्य घायलों को आपात सेवाओं की उपलब्धता का अभ्यास किया गया। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों के आने का समय नोट किया गया हैं। देर से आने वाले विभागीय अधिकारी को देर से आने का कारण पूछा जायेगा。0
0
Report
Advertisement
भेड़ों के पहरे पर झगड़ा, साथी चरवाहे की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:भेड़ों के पहरे की बात पर हत्या, लाठी व पत्थर से हत्या, साथी चरवाहा गिरफ्तार Jaipur vishnu जयपुर में चरवाहे की हत्या मामले का भांकरोटा थाना पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में उसके ही साथी चरवाहे को गिरफ्तार किया है। भेड़ों पर पहरे की बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद साथी ने ही हत्या को अंजाम दिया था। DCP (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया हत्या के मामले में आरोपी हरदेव बागरिया (43) निवासी गांव गिदानी दूदू को गिरफ्तार किया है। उसने अपने ही साथी कालूराम बागरिया (46) निवासी मौखपुरा का मर्डर किया था। दोनों साथ मिलकर 25 दिन से भेड़ चरा रहे थे। रात को खाली खेत और प्लाटों में भेड़ों को रोककर बारी बारी से रखवाली करते थे। वह भेड़ों का एक ग्रुप चराने के लिए भांकरोटा इलाके में आए थे। महापुरा के बीड़ की ढाणी में शनिवार रात भेड़ों के झुंड के साथ रुके थे。 रात को भेड़ों के पेहरे को लेकर दोनों की आपस में बात हुई। हरदेव ने शराब पीने के बाद कालूराम को पहले पहरा देने को कहा। देर रात उठकर वह पहरा दे देगा कहकर सो गया। रात करीब 3 बजे कालूराम ने हरदेव को पहरा देने के लिए जगाया। नींद से जागते ही हरदेव व कालूराम की आपस में कहासुनी हो गई।दो दिन पहले भी पहरे की बात को लेकर हुई कहासुनी ने झगड़ा के रुप ले लिया। गुस्से में हरदेव ने पास पड़ा पत्थर उठाकर कालूराम को मारा। उसके पास लाठी से सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान होकर कालूराम नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह कालूराम बागिरया का शव देखकर लोगों ने भांकरोटा पुलिस को सूचना दी ताे डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मिले उसके साथी हरदेव से कालूराम की मौत के बारे में पूछताछ की。 पूछताछ के दौरान हरदेव ने बचने के लिए बताया कि कालूराम को खून की उल्टी हो रही थी। उसके बाद वह जमीन पर गिर गया। सिर में चोट लगने पर खून बहने लगा। कालूराम के ऊपर चद्दर डालकर वह मदद के लिए आस-पास गया था। पुलिस ने शक होने पर हरदेव को पकड़ सख्ती से पूछताछ की। हरदेव ने झगड़े में कालूराम की लाठी से वार कर हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की ओर से वारदात में उपयोग में लाई गई लाठी को भी बरामद कर लिया है।0
0
Report
राजस्थान ने जन धन योजना से बदली लाखों की जिंदगी: 3.85 करोड़ खाते
Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री जन धन योजना में राजस्थान ने बनाई मजबूत पहचान वित्तीय समावेशन से बदल रही लाखों जिंदगियां राज्य में 3.85 करोड़ से अधिक जन धन खाते, 24,610 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि राजस्थान देशभर में चौथे स्थान पर प्रधानमंत्री जन धन योजना प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने में एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 3 करोड़ 85 लाख 84 हजार से अधिक प्रधानमंत्री जन धन खाते खोले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जन धन खातों में जमा राशि के मामले में राजस्थान देशभर में चौथे स्थान पर है। इन खातों से केन्द्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर सुनिश्चित हो रहा है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में जन धन योजना ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की महिलाएं खाते खुलवाने में पुरूषों से आगे निकल गई हैं राजस्थान में जन धन योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 19 लाख से अधिक महिलाओं के खाते खोलकर उन्हें औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है। इस तरह प्रदेश में कुल जन धन खातों में 57 प्रतिशत खाते महिलाओं के नाम हैं, जो देश के राष्ट्रीय औसत 56 प्रतिशत से भी अधिक है। विशेषकर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और ऋण सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था में बढ़ा विश्वास अगस्त 2014 में शुरू हुई प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खातों में जमा राशि लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में इन खातों में 24 हजार 610 करोड़ रुपये की राशि जमा है। देशभर में पीएमजेडीवाई खातों में कुल जमा राशि 2 लाख 67 हजार 755 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था के प्रति लाभार्थियों के बढ़ते विश्वास तथा उनकी सक्रिय वित्तीय भागीदारी का प्रमाण है। डिजिटल भुगतान को मिली नई मजबूती प्रदेश के जन धन खाताधारकों को 2 करोड़ 87 लाख 65 हजार से अधिक रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं। 28 अगस्त, 2018 के बाद खोले गए जन धन खातों पर खाताधारकों को नकदी रहित लेनदेन के साथ 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सुरक्षा का लाभ भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खाताधारकों को 10 हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा, जीरो बैलेंस सुविधा तथा सरकारी योजनाओं के डीबीटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे वित्तीय समावेशन के साथ-साथ पारदर्शी एवं प्रभावी सेवा वितरण को भी बढ़ावा मिला है。0
0
Report
घायल पुलिसकर्मी के परिवार का दावा: प्रदर्शनकारी आतंकी थे, पूरी जांच जरूरी
New Delhi, Delhi:जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर घायल पुलिस कर्मी के पीड़ित परिवार की तरफ से कहा गया कि प्रदर्शनकारी छात्र नहीं लेकिन एक आतंकी थे । जिनकी पूर्णता जांच होनी चाहिए। क्योंकि जिस तरीके से जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन चल रहा था और उसके बाद पार्लियामेंट पर जाकर मचाया गया। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जद्दोजहद की और प्रदर्शन कार्यो ने पथराव कर पुलिस कर्मियों को ही घायल किया वह छात्र नहीं बल्कि देश विरोधी आतंकी भी हो सकते हैं। नीरज मीणा , पत्नी अशोक कुमार मीणा जी की वाइफ। विधु मीणा , बेटी दुव्यांशु , बेटा0
0
Report
Advertisement
