461775
पिपरिया में नवरात्रि पर रेलवे पुलिया पर आवागमन शुरू, ट्रैफिक लोड को संभालने की तैयारी
Pipariya, Madhya Pradesh:पिपरिया में नवरात्रि के दौरान बढ़ते ट्रैफिक लोड को देखते हुए मंडी टोला से पचमढ़ी रोड को जोड़ने वाली रेलवे पुलिया पर गिट्टी डालकर मार्ग दुरुस्त किया गया है। थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि शहर में सड़क निर्माण के कारण कई स्थानों पर आवागमन बाधित था। अब इस पुलिया पर छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है, जिससे हजारों लोगों को लाभ होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे: सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई, 'गुजरात मॉडल' की सराहन
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और लगातार 13 वर्षों तक राज्य का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने विकास का ऐसा बेहतरीन मॉडल पेश किया, जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई। सीएम ने आगे कहा कि देश की जनता ने 2014 में उन पर भरोसा जताया और वे अब लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा कर रहे हैं।0
0
Report
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां के निधन पर देशभर में शोक
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्म देने वाली माँ श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर माता जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं पुत्र श्री HemantSorenJMM जी, श्री BasantSorenMLA जी पुत्रवधू श्रीमती JMMKalpanaSoren जी सहित समस्त शोकाकुल परिवार एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शत् शत् नमन विनम्र श्रद्धांजलि0
0
Report
बाबा के जाने के बाद माँ की यादों में Hemant Soren का गहरा शोक
Noida, Uttar Pradesh:बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं। आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं। माँ....0
0
Report
Advertisement
हरदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हिरासत से बीजेपी कार्यालय के पास भारी हंगामा
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:बीजेपी कार्यालय की ओर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में, हरदा में हंगामा हरदा। बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने सब्जी मंडी क्षेत्र के पास उन्हें रोककर हिरासत में लिया। कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की सूचना के बाद बीजेपी कार्यकर्ता भी बीजेपी कार्यालय के आसपास पहुंच गए थे। मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथों में लाठियां होने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने के दौरान मौके पर काफी हंगामा और नारेबाजी हुई। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की हिरासत के विरोध में देश के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हरदा में भी कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया है। बाइट 01 भूपेंद्र विश्नोई, कांग्रेस युवा बाइट 02 राजेश वर्मा,जिलाध्यक्ष BJP बाइट 03 शालिनी परस्ते, SDOP0
0
Report
नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर युवक का शव पेड़ से लटका, पुलिस जांच शुरू
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान गाजनपुर निवासी 28 वर्षीय अनमोल लौवंशी के रूप में हुई है। वह सिवनी मालवा के एक निजी अस्पताल में काम करता था। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। सिवनी मालवा के नर्मदापुरम-हरदा बायपास मार्ग पर बुधवार देर शाम लोगों ने पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। इसके बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गाजनपुर निवासी करीब 28 वर्षीय अनमोल लौवंशी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अनमोल सिवनी मालवा के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर सिवनी मालवा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती जांच में युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला है। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिवार और परिचितों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
झारखंड में रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक
Noida, Uttar Pradesh:हमारी पूजनीय मातृशक्ति श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। झारखंड के लंबे संघर्ष में दिशोम गुरुजी के साथ हर मोड़ पर मजबूती से खड़ी रहने वाली माताजी का जाना पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। माननीय मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी एवम् समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
Advertisement
हरपुर छतवा बाजार में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर आरोपी गिरफ्तार
Chapra, Bihar:बनियापुर के हरपुर छतवा बाजार की घटना, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा बाजार में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय महिलाओं ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बनियापुर थाने पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान हरपुर छतवा निवासी करीब 65 वर्षीय बालेश्वर महतो के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपने घर के पास आई एक रिश्तेदार की सात वर्षीय बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, पुलिस ने पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची तथा परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद हरपुर छतवा बाजार और आसपास के इलाके में आक्रोश का माहौल है। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।0
0
Report
इंदौर-प्रयागराज डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टेकमगढ जिले के खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर से प्रयागराज जा रही चलती ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया. ट्रेन जैसे ही खरगापुर रेलवे स्टेशन से आगे निकली, ट्रैक किनारे मौजूद अज्ञात असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. इस दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच एस-1 और जनरल बोगी को निशाना बनाया गया; पत्थर खिड़कियों के शीशे तोड़ते हुए बोगी के अंदर तक पहुंच गए, जिससे एक यात्री के सिर में चोट आई. फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जाँच में जुटी है, पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है.0
0
Report
त tilरी में बाघ का डर: ग्रामीण दहशत, कान्हा रिजर्व की वॉच टीम निगरानी में
Mandla, Madhya Pradesh:गांव की गलियों तक पहुंचा बाघ का खौफ । बाघ की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण रात होते है घरों में हो जाते हैं कैद वन महकमे के सर्चिंग अभियान जारी एंकर - मंडला के तिलरी गांव में बाघ की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। खेतों, बाड़ियों और गांव के आसपास बाघ की मूवमेंट से डर का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। सूचना के बाद अब कान्हा टाइगर रिजर्व की वॉच टीम दो हाथियों के साथ गांव पहुंची है और बाघ की निगरानी की जा रही है। वीओ - तिलरी गांव में कई दिनों से बाघ की आहट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का दावा है कि बाघ खेतों और बाड़ियों के आसपास दिखाई दे रहा है, जबकि कुत्तों के शिकार की घटनाओं ने डर और बढ़ा दिया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हुआ और कान्हा से दो हाथियों के साथ वॉच टीम तिलरी पहुंची। टीम बाघ की लोकेशन पर नजर रख रही है। वन विभाग के मुताबिक कोशिश है कि बाघ को आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ा जाए। जरूरत पड़ने पर परिस्थितियों के अनुसार रेस्क्यू की कार्रवाई भी की जाएगी。 फिलहाल गांव में हाथियों के साथ निगरानी जारी है...लेकिन ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि आबादी के आसपास मंडरा रहे बाघ से उन्हें कब तक राहत मिलेगी。 बाइट- प्रकाश वर्मा - डिप्टी डायरेक्टर - कान्हा टाइगर रिजर्व बाइट- शोभाराम ताराम - सरपंच - ग्राम तिलरी0
0
Report
Advertisement
प्रदेश में आज से दो दिनों हल्की बारिश, रायपुर में बौछारें संभव
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग के मुताबिक आज और अगले 2 दिनों मे प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना जाहिर की गई है. रायपुर में भी बौछारें पड़ने का अनुमान है0
0
Report
हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री HemantSorenJMM जी की माताजी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।0
0
Report
मवई गांव में जमीनी विवाद: एक ही परिवार के दो पक्षों की मारपीट, तीन घायल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के मवई गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो पक्षों में कहा सुनी को लेकर हुआ विवाद। मारपीट में बदला रूप, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग गिरकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट देखकर स्पष्ट है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है; देहात थाना पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
शिबू सोरेन की धर्मपत्नी के निधन पर शोक, झारखंड आंदोलन की यादें ताजा
Noida, Uttar Pradesh:दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। झारखंड आंदोलन के समय की कई घटनाएं, कई यादें आंखों के सामने से गुजर रही हैं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार!0
0
Report
पुलिस स्टेशन के入口 पर खूनी हमला: दो मौत, 7 घायल
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर तलवारें चलीं! दो की मौत, 7 घायल बुलढाणा में एक ऐसी घटना सामने आई है जो लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल खड़े करती है... पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला... और इसमें दो की मौत! देउलगांव राजा शहर में दो ग्रुप्स के बीच खूनी झड़प में शिंदे सेना के एक मौजूदा कॉर्पोरेटर और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार ग्रुप के एक वर्कर की मौत हो गई... जबकि सात लोग घायल हो गए... लेकिन इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह खून-खराबा उसी पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर हुआ जहां लोगों को सुरक्षा के लिए पुलिस के पास भागना चाहिए था! कल देउलगांव राजा शहर में कव्वाली का प्रोग्राम था... प्रोग्राम में बैठने की व्यवस्था को लेकर बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हो गया... एक मामूली झगड़ा... बड़ों तक पहुंच गया... और अगले दिन उसी झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया! दोनों ग्रुप झगड़े को लेकर देउलगांव राजा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे... लेकिन, पुलिस स्टेशन में शिकायत करने आए दोनों ग्रुप पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर ही आमने-सामने आ गए... झगड़ा बढ़ गया... माहौल गरमा गया... और फिर तलवारें और धारदार हथियार निकल आए! और फिर पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर ही एक-दूसरे पर हथियारों से हमले शुरू हो गए... इस हमले में शिंदे सेना के एक मौजूदा कॉर्पोरेटर और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार ग्रुप के एक वर्कर की मौके पर ही मौत हो गई... सात लोग घायल हो गए... घायलों को तुरंत इलाज के लिए जालना के सरकारी हॉस्पिटल भेजा गया है। मेन् सवाल: लेकिन इस घटना ने कई सीरियस सवाल खड़े कर दिए हैं... अगर पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर ही तलवारें खींची जा रही हैं... अगर पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर ही दो लोगों की जान जा रही है... तो फिर लॉ एंड ऑर्डर का डर आखिर है कहां? नागरिकों की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार पुलिस स्टेशन के ठीक एंट्रें पर यह खून-खराबा निश्चित रूप से एक गंभीर मामला है。 इस डबल मर्डर के बाद देउलगांव राजा शहर में तनाव का माहौल बन गया है... घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है... पुलिस द्वारा घटना की आगे की जांच की जा रही है। इस बीच, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट के स्थानीय MLA मनोज कायंदे ने स्टैंड लिया है कि इस घटना को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए... MLA कायंदे ने कहा है कि यह कोई राजनीतिक विवाद नहीं है, बल्कि संबंधित पक्षों के बीच का अंदरूनी और पारिवारिक विवाद है। डॉक्टर शशिकांत खेडेकर, पूर्व विधायक , शिवसेना शिंदे गुट0
0
Report
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन का दर्द अभी थमा भी नहीं था कि एक और असहनीय पीड़ा आ गई। मुख्यमंत्री श्री HemantSorenJMM जी की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी का निधन गहरे दु:ख से भर देने वाला है। पिता के बाद मां का साया उठ जाना… इससे बड़ा कोई व्यक्तिगत आघात नहीं हो सकता। मां जीवन की वह छांव होती हैं, जिसकी कमी कोई कभी पूरी नहीं कर सकता। रूपी सोरेन जी की ममता और संस्कारों की स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार-शुभचिंतकों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि ! ॐ शांति !! HemantSorenJMM JmmJharkhand0
0
Report
Advertisement
