icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461881
SDShwetal DubeyFollow1 Oct 2024, 06:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाकियू की महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को बहेड़ी तहसील परिसर में जिले की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में जिलेभर से करीब एक हजार किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान की मांग उठाई गई। महापंचायत में आवारा पशुओं की समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई। किसानों ने कहा कि आवारा पशु खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। किसानों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को जल्द से जल्द गौशालाओं में पहुंचाने की मांग की। इसके अलावा किसानों ने बिजाई के समय डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। किसानों का कहना था कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की बुवाई प्रभावित होती है। महापंचायत में बाजरा, मक्का और सरसों सहित अन्य फसलों की सरकारी एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों की बाजरा, मक्का और सरसों की फसल भी सरकारी एमएसपी दर पर खरीदी जानी चाहिए। जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से किसान ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश परेशान है। फसल चौपट होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान तक जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। महापंचायत का संचालन मुन्ना सिंह ने किया। इसमें बहेड़ी तहसील अध्यक्ष राजेश खन्ना, आंवला के महाराज सिंह, नवाबगंज के फतेहचंद, मीरगंज के सुधीर चौधरी, फरीदपुर के सुनील यादव, प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह, धीरेंद्र राठी, जगत सिंह, कुलबीर राठी, चौधरी सतेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, रामरतन, पप्पू गंगवार उर्फ चंद्र प्रकाश, वकील इकबाल, हाजी जी, मदन लाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर विचार रखे।
0
0
Report

गणेश विसर्जन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नारायन नगला किच्छा नदी पर रही भारी भीड़

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र में रविवार को गणेश विसर्जन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के साथ विसर्जन के लिए नारायन नगला स्थित किच्छा नदी पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नारायन नगला किच्छा नदी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। नदी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद रहे। प्रशासन की निगरानी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न स्थानों से गणेश प्रतिमाएं लेकर लोग नारायन नगला पहुंचे। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा।
0
0
Report

सीतामढ़ी गणेश पूजा के अश्लिल डांस पर निलंबन और FIR, प्रशासन सक्रिय

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में गणेश पूजा के अवसर पर अश्लिल डांस मामले में ज़ी मीडिया के खबर का असर देखने को मिला है. ज़ी मीडिया पर प्रमुखता से खबर दिखने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है साथ नानपुर थाने में पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य समेत オर्केस्ट्रा संचालक पर FIR दर्ज कर दी गई है. गणेश पूजा उत्सव में नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित सरकारी मॉडल स्कूल में बार बालाओं द्वारा अश्लिल डांस की प्रस्तुति की गई थी.
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ के रिहायशी इलाके में शॉर्ट सर्किट से बिजली तारों में आग; हादसा टला

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिहाइशी इलाका के मेन रोड पर अचानक शार्ट सर्किट के चलते बिजली के तार में आतिशबाजी, मची अफरा तफरी। जालंधरी मोहल्ले के रिहासी इलाका में आज शाम को मेन रोड पर अचानक बिजली के तार में शार्ट सर्किट के चलते तड़तड़ाहट होने लगी, जहाँ आसपास में अफरा तफरी मच गई, उस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। गलीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि कुछ देर बाद बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति काटने के बाद रास्ता सामान्य हुआ। ये दीवाली की आतिशबाजी नहीं बल्कि बिजली विभाग की लापरवाही और ओवरलोड के चलते है जहां धूम धाड़ और रोशनी का वीडियो किसी के कमरे में कैद हो गया। मामला आज़मगढ़ के जालंधरी मुहल्ले का है, जहाँ सड़क के बीचो बीच बिजली के तारों की शॉर्ट सर्किट से ये नज़ारा देखने को मिला। सौभाग्य रहा की किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ। इस दिवाली के पूर्व दिवाली के नज़ारे को एक राह चलने वाले ने अपने मोबाइल में क़ैद कर लिया। अगर देखा जाये तो ये एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी लेकिन जागरूक जन मानस के कारण कुछ भी अनहोनी नहीं हुई।
0
0
Report
Advertisement

मांडा-टिटवाळ्यात गणपती विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट; 30-40 लोगों के खिलाफ मामला

Thane, Maharashtra:मांडा-टिटवाळ्यात गणपती विसर्जन मिरवणुकीदरम्यान दोन गटांमध्ये राडा झाल्याची घटना घडली आहे. गणपतीची मूर्ती पुढे नेण्याच्या कारणावरून शिवीगाळ, धक्काबुक्की आणि मारहाण झाली. या प्रकरणी कल्याण तालुका पोलिसांनी नगरसेविका उपेक्षा भोईर, शक्तिवान भोईर यांच्यासह 30 ते 40 जणांवर गुन्हा दाखल केला आहे. टिटवाळ्यातील रेजन्सी सर्वम श्रीकृष्णा हॉस्पिटल रोडसमोर आणि एमएनएस चौक, स्टेशन रोड परिसरात 19 सप्टेंबर रोजी मध्यरात्री 1 वाजताच्या दरम्यान हा प्रकार घडला. गणपती विसर्जनासाठी मिरवणूक पुढे नेण्याच्या कारणावरून दोन गटांमध्ये वाद सुरू झाला. सुरुवातीला एकमेकांना शिवीगाळ आणि दमदाटी करण्यात आली, त्यानंतर वाद वाढत जाऊन दोन्ही गटातील व्यक्तींनी एकमेकांच्या अंगावर धावून जात धक्काबुक्की आणि मारहाण केली. सदरचा वाद हा भाजपा व शिवसेना उद्धव ठाकरे गटात झाला असल्याची चर्चा सध्या चालू आहे. उपेक्षा भोईर या भाजपाच्या नगरसेविका आहेत तर सुरेश भोईर हे उबठा गटाचे जेष्ठ कार्यकर्ते आहेत. या प्रकारामुळे सार्वजनिक सुव्यवस्थेला बाधा निर्माण झाल्याचे पोलिसांनी म्हटले आहे. तसेच ध्वनीशेपक वापरण्यासाठी परवानगी घेतली नव्हती, वाद्यवृंद वाजविण्याच्या नियमांचे आणि जिल्हाधिकारी व जिल्हादंडाधिकारी यांच्या 11 सप्टेंबर 2026 रोजीच्या मनाई आदेशाचे उल्लंघन झाल्याचेही नोंदीत नमूद आहे. शक्तिवान भोईर आणि उपेक्षा भोईर यांच्या कार्यकर्त्यांनी रस्ता अडवल्याचाही आरोप आहे. या प्रकारामुळे टिटवाला परिसरात काही काळ तणावाचे वातावरण निर्माण झाले होते.
0
0
Report

सासाराम में लव-कुश जयंती पर जातीय गठबंधन दिखा, सरकार के तेवर उजागर

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह के बहाने दो जाति विशेष की गलबंदी देखी गई। बिहार सरकार की योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सासाराम के कुशवाहा सभा भवन में "लव-कुश जयंती" समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कुआं में डालने वाले "जमोठ" की तरह मजबूत है। जिस प्रकार एक कुएं के निर्माण में कुआँ के अंदर जामुन की लकड़ी तथा जामोठ डाला जाता है। उसी तरह वर्तमान सरकार काफी मजबूती से चल रही है और कहीं से भी अगर कोई उचनीच की बात होगी, तो वे लोग मिल बैठकर बातचीत कर लेंगे। बता दे की लव कुश जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दल के लोग भी एक मंच पर दिखे। साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोग भी यहां एकत्र हुए। कार्यक्रम का संयोजन रविंद्र मेहता ने किया।
0
0
Report
Advertisement

रोको-टोको अभियान में 3.7 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Munger, Bihar:3.7 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बाइक व दो मोबाइल फोन जब्त, पुलिस को देखकर भागने का किया था प्रयास। मुंगेर:जमालपुर थाना पुलिस ने रोको-टोको अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान 3.7 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया। पुलिस ने बताया की हनुमान मंदिर के समीप रोको-टोको अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया।पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 3.7 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाइक और दोनों मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह और शिवम कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने निर्दलीय सभापति प्रत्याशी मंजू रिणवा के मतदान अधिकार पर रोक नहीं लगायी

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नगरपरिषद सभापति चुनाव को लेकर बड़ी खबर, सभापति पद की प्रबल दावेदार पहुंची हाईकोर्ट,हाईकोर्ट में वोट डालने के अधिकार से वंचित रखने का जताया अंदेशा,निर्दलीय सभापति प्रत्याशी मंजू रिणवा की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिए निर्देश,हाईकोर्ट ने आदेश में लिखा-मतदान के अधिकार से वंचित करने संबंधी ऐसी कोई स्थिति नहीं है,कानूनी प्रक्रिया को छोड़कर प्रत्याशी को मतदान करने में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो,विधि सम्मत प्रक्रिया को छोड़कर Prarthi को जबरन रोका नहीं जाए,विधायक की गिरफ्तारी के बाद संकट के बादल
0
0
Report

राजस्थान SI री-एग्जाम: SOG की गिरफ्तारी और 1200 पूछताछ के साथ पूरी सुरक्षा

Jaipur, Rajasthan:पुलिस के कड़े पहरे में SI भर्ती री-एग्जाम संपन्न हो गई। राजस्थान में SI यानी सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए रविवार का दिन अहम रहा। RPSC की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 प्रदेश के 11 जिलों में बनाए गए 666 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे; अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा। एसओजी ने परीक्षा देने पहुंचे तीन वांछित अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है और पेपर की गोपनीयता बनाए रखने के लिए 1200 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पहली पारी में कुल 2,18,114 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,51,774 ने परीक्षा दी; उपस्थिति 69.58%. दूसरी पारी में 1,50,559 अभ्यर्थी शामिल हुए और उपस्थिति 69.03% रही. टोंक जिला उपस्थिति के मामले में सर्वाधिक रहा। पहली पारी के अन्य जिलों में उपस्थिति: टोंक 77.73%, हनुमानगढ़ 74.35%, श्रीगंगानगर 73.42%, भरतपुर 73.39%, अलवर 72.31%, जोधपुर 71.85%, कोटा 71.44%, बीकानेर 69.69%, अजमेर 67.43%, जयपुर 66.90%, उदयपुर 66.46%. दूसरी पारी में उपस्थिति: टोंक 76.96%, हनुमानगढ़ 73.83%, श्रीगंगानगर 73.06%, भरतपुर 72.83%, जोधपुर 71.29%, अलवर 71.61%, कोटा 70.90%, बीकानेर 69.12%, अजमेर 66.96%, जयपुर 66.29%, उदयपुर 66.06%. राजस्थान पुलिस के अनुसार SI री-एग्जाम-2021 में दोनों पारियों को मिलाकर लगभग 70 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी; टोंक में सर्वाधिक उपस्थिति रही और SOG की कार्रवाई में तीन वांछित अपराधी गिरफ्तारे गए।
0
0
Report
Advertisement

कोटा के चंबल एरिया में 40 साल पुराने काली माता मंदिर तोड़े पर भारी विरोध

Kota, Rajasthan:कोटा के चंबल इंडस्ट्रियल एरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... मल्टी मेटल के सामने करीब 40 साल पुराने काली माता मंदिर को तोड़ने के प्रयास की सूचना पर मौके पर भारी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास स्थित एक फैक्ट्री के मालिक की ओर से यह काम किया गया। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों का कहना है कि मंदिर करीब 40 साल पुराना है और इसे किसी भी हालत में तोड़ने नहीं दिया जाएगा। मामले की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस फिलहाल मौके की स्थिति संभालने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस की मौजूदगी में लोगों का विरोध जारी है। पुलिस भी कार्यवाही कर रही हैं और समझाइश का दौर जारी है।
0
0
Report

गोपालगंज में 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड में 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरैया पहाड़ गांव निवासी रघुनाथ शर्मा की 20 वर्षीय बेटी उजाला कुमारी गोपालगंज शहर के श्याम सिनेमा रोड में किराए के कमरे में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान रविवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले में हत्या और आत्महत्या समेत विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

प्लास्टिक और नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। संकल्प सेवा अभियान एवं विश्व सफाई दिवस के तहत रविवार को बहेड़ी नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध और नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सभासद एवं नि. नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी ने किया। केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के इको क्लब प्रभारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। जब युवा नशा छोड़कर देशहित में आगे बढ़ेंगे, तभी भारत की प्रगति और मजबूत होगी। इको क्लब प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का प्रयोग कम करना बेहद जरूरी है। वहीं सभासद सुनील रस्तोगी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण जल स्रोतों में पहुंचकर पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। भाजपा उपाध्यक्ष अवधेश सक्सेना ने कहा कि प्लास्टिक का बढ़ता प्रयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी चुनौती है। प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए सभी को मिलकर व्यापक स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दौरान महामंत्री अरुण गंगवार, सुरेंद्र तोमर, सत्यवीर गंगवार सहित इको क्लब के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top