दशहरे पर मढ़ई में पर्यटकों को बाघ के दर्शन, खास बना सफारी का दिन
Sohagpur, Madhya Pradesh:दशहरे के दिन मढ़ई के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में घूमने आए पर्यटकों का दिन खास बन गया। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ के दर्शन हुए, जिसे उन्होंने माता दुर्गा की सवारी के रूप में देखा। पर्यटकों ने बताया कि जैसे ही वे सफारी के दौरान जंगल में पहुंचे, अचानक एक बाघ झाड़ियों से निकलकर उनकी जिप्सी के आगे-आगे चलने लगा। इस नजारे को देखकर पर्यटक बेहद रोमांचित हो गए। एक अन्य जिप्सी में बैठे पर्यटक ने इस दृश्य को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।