सिवनी मालवा में सोयाबीन के दाम बढ़ाने की मांग पर भारतीय किसान यूनियन की तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने सोयाबीन का मूल्य 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। यह यात्रा तवा कॉलोनी से दोपहर 1:30 बजे शुरू हुई, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत सबसे आगे ट्रैक्टर चला रहे थे। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दोपहर 3 बजे मंडी रोड पहुंची। वहां प्रशासन और किसानों के बीच मंडी में प्रवेश को लेकर बहस हुई लेकिन किसान नहीं माने और मंडी गेट की ओर बढ़ने लगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटपूतली में गरबा महोत्सव से नवरात्र का उत्साह चरम पर
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:-- कोटपूतली....शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर कोटपूतली शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शहर के पूतली रोड आकाशवाणी के सामने शरण पाराडाइज़ में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरणों में हैं, और क्षेत्रवासियों में इसे लेकर भारी उत्साह है। जानकारी के अनुसार, दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर और विधि-विधान से आरती के साथ किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गरबा की धुनों पर थिरकते कदमों के साथ उत्सव का औपचारिक आगाज़ होगा। महोत्सव में आकर्षण का मुख्य केंद्र विभिन्न समूहों की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के दौरान करीब 10 अलग-अलग ग्रुप्स द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार गरबा डांस प्रस्तुत किए जाएंगे, जो दर्शकों का मन मोह लेंगे। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले समूहों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को तीन श्रेणियों में पारितोषिक दिए जाएंगे, जिन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। गरबा महोत्सव को लेकर दस दिन पहले से ही प्रतिभागियों को निःशुल्क गरबा डांस सिखाया जा रहा है, ताकि मंच पर सभी बेहतरीन प्रस्तुतियां दे सकें साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई है। नवरात्र के इन पावन दिनों में भक्ति और संस्कृति के इस अनूठे संगम का आनंद लेने के लिए 18 और 19 अक्टूबर को कोटपूतली के शरणम गार्डन में भव्य आयोजन होने जा रहा है।पंचायती राज चुनाव के लिए संवेदनशील बूथों पर 100% निरीक्षण के निर्देश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संवेदनशील, अति संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की स्थिति, पूर्व में हुई घटनाओं तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों को पाबंद करने, वारंटों की तामील, लाइसेंसी हथियार जमा कराने तथा अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं, पर्याप्त रोशनी और जनरेटर सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त, रूट मार्च और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय से काम करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।पंचायत चुनाव से पहले धमोत्तर के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा बढ़ी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर के निर्देश पर धमोत्तर ब्लॉक के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल, उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राजावत, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, तहसीलदार नवीन जैन और धमोत्तर थानाधिकारी घीसूलाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढिकानिया के बूथ संख्या 1 व 2 का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरियाखेड़ी के बूथ संख्या 1 व 2 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है。प्रतापगढ़ में नवरात्रि महोत्सव: गरबा-डांडिया की धूम, मां दुर्गा की आराधना
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के आयोजित नवरात्रि महोत्सव में गरबा-डांडिया की धूम मची हुई है। नवरात्रि के पर्व पर आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने ढोलक व अन्य वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर गरबा और डांडिया रास कर मां दुर्गा की आराधना की। रंग-बिरंगी पोशाकों में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गरबा-डांडिया के बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मां दुर्गा की महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।प्रतापगढ़ में गरबा चंदा विवाद: समिति सदस्य बनाम शोरूम, मारपीट के बाद पुलिस मौके पर
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में गरबा आयोजन के लिए चंदा राशि एकत्रित करने के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जीरो माइल चौराहे के पास स्थित एक बाइक शोरूम पर चंदा लेने पहुंचे कमेटी के सदस्यों और शोरूम पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग की नजर घटनाक्रम पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शोरूम मालिक संदीप शर्मा ने मारपीट को लेकर नामजद लिखित रिपोर्ट दी। वहीं, देर शाम तक दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई थी। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ दोनों पक्षों के बीच समझाइश का प्रयास कर रही थी।कियान पूनियां के साथ राजस्थान ने 34 वर्षों बाद राष्ट्रीय जूनियर फुटबॉल में रजत जीता
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं - डीवीएम छात्र कियान पूनियां ने राष्ट्रीय सब-जूनियर फुटबॉल में दिखाया दम - राजस्थान टीम ने लगभग 34 वर्षों बाद राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता - ऐतिहासिक उपलब्धि में कियान पूनियां भी राजस्थान टीम के सदस्य रहे - विद्यालय में प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने कियान का सम्मान किया - शिक्षकों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण को बताया सफलता की कुंजी - कियान की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी, विद्यार्थियों को मिली प्रेरणाझुंझुनूं में डॉ. वेदिका पोदार बनी मानसिक स्वास्थ्य राजदूत
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—नवलगढ़, जिला—झुंझुनूं झुंझुनूं में डॉ. वेदिका पोदार बनीं मानसिक स्वास्थ्य राजदूत जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नियुक्ति आदेश किए जारी सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर की सिफारिश पर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियां दूर कर जनजागरूकता बढ़ाएंगी डॉ. पोदार तनाव और चिंता से जूझ रहे लोगों को सहायता लेने हेतु करेंगी प्रेरित जिला प्रशासन की पहल से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावामहेंद्र शर्मा IAS पदोन्नत: झुंझुनूं में खुशी
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—रसूलपुर, जिला—झुंझुनूं झुंझुनूं के लाल महेंद्र शर्मा RAS से IAS पद पर पदोन्नत रसूलपुर बड़ाऊ निवासी महेंद्र शर्मा की उपलब्धि पर जिले में खुशी मोतीलाल कॉलेज में व्याख्याता और नवलगढ़ एसडीएम रह चुके हैं शर्मा प्रशासनिक कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई क्षेत्र में विशिष्ट पहचान नागरिक मंच, ब्राह्मण समाज और विप्र कल्याण संस्थान ने जताई खुशी गणमान्य लोगों ने महेंद्र शर्मा के सफल और यशस्वी कार्यकाल की कामना कीबर्डोद हाईवे के खुले नाले से बार-बार हादसे, locals मांग रहे ढकाव
Jaipur, Rajasthan:बर्डोद (कोटपूतली बहरोड़) के अलवर बहरोड़ स्टेट हाईवे पर बस स्टैंड से ढिस मोड़ पर नाला पिछले कई महीनों से बिना ढकाव के खुला पड़ा है, जिसके कारण अनेक बार लोग हादसे के शिकार हो चुके हैं. हादसे में कई घायल हो चुके हैं और कई वाहनों को क्षति पहुंची है. राजमार्ग पर हजारों की संख्या में वाहन चलते हैं, जिससे हर पल हादसा घटित होने का भय बना रहता है. स्थानीय लोगों ने सम्बंधित विभाग से नाले पर ढकाव कराने की मांग की है.जगदलपुर दशहरा: फूल रथ परिक्रमा में हादसा टला, स्कूटी सवार रथ चपेट से बचा
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बस्तर दशहरा के फूल रथ परिक्रमा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, दरअसल रथ परिक्रमा के दौरान बीती रात एक स्कूटी सवार रथ के चपेट में आ गया, बताया जा रहा है कि रथ की रस्सी में स्कूटी का पहिया फंस गया, इस दौरान स्कूटी सवार शख्स स्कूटी सहित रथ के पहियों की तरफ खींचता चला गया, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी सवार को संभाला जिसके बाद बड़ा हादसा टल गया, रथ खींचने वाले ग्रामीणों ने भी इस दौरान सहयोग दिखाया और स्कूटी सवार शख्स को बचाने के लिए रथ को रोक दिया, बता दें कि रथ परिक्रमा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है लेकिन स्कूटी सवार कैसे रथ के करीब पहुंच गया इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे है।सूरत के बारडोलि में नवरात्रि महोत्सव: विधायक ईश्वरभाई परमार ने ढोल बजाकर उत्साह बढ़ाया
Surat, Gujarat:સુરત. ધારાસભ્ય એ રમાડ્યો ઢોલ નવારાત્રી મહોત્સવમાં ધારાસભ્ય ઈશ્વરભાઈ પરમારે ઢોલ વગાડ્યો. બારડોલી ખાતે ઢોલના તાલે ખેલૈયાઓનો ઉત્સાહ વધાર્યો. નવારેાત્રિના રંગે રંગાયું બારડોલી લોટસ ગ્રુપનું ગરબા મેદાન. ભક્તિ, ગરબા અને ઉત્સાહનો અનોખો સંગમ જોવા મળ્યો.39 लाख 33 हजार 560 रुपये धोखाधड़ी: नैनीताल से दो आरोपी गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री और डाटा रिकवर एवं पेमेंट रिलीज के नाम पर 39 लाख 33 हजार 560 ₹ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को नैनीताल उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है दोनों ही आरोपी को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. दरअसल 2 जुलाई 2026 को प्रार्थी राजेश कुमार चौरसिया ने स्मृति नगर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर 2025 में इंडियामार्ट के माध्यम से मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क हुआ था जिसके बाद ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा डाटा एंट्री का कार्य दिलाने की बात कही गई इसके बाद कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर मेडिकल स्टील कारोबार कंस्ट्रक्शन और इंपोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित डाटा एंट्री का कार्य प्रारंभ किया गया जिसके कुछ समय बाद डाटा करप्ट होने के बात सामने आई और समस्या को सुलझाने के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 39 लाख 33 हजार 560₹ की राशि जमा कराई गई लेकिन इसके बाद काम बंद कर दिया गया कई बार संपर्क करने के बाद भी राजेश कुमार चौरसिया को कोई जवाब नहीं मिला तब राजेश चौरसिया को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है तब उसने संबंधित लेनदेन के तमाम साक्ष्य और डिजिटल दस्तावेज बैंक खातों की जानकारी और मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए पुलिस ने मामले की सूक्ष्मता से जांच की तो विवेचना करने पर मामला सही पाया गया जिसके बाद पुलिस को मोबाइल लोकेशन के माध्यम से पता चला क संबंधित शातिर ठग हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड में आए जिसके बाद फॉरेन मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर दुर्ग पुलिस की एक टास्क टीम वहां पहुंची है दोनों ही आरोपी उत्तराखंड नैनीताल के ही रहने वाले हैं शातिर आरोपी रामनिवास और राहुल बेस्ट को गिरफ्तार कर पुलिस दुर्ग ले आई है जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 की मौत। माता-पिता और तीन बच्चों की मौत। फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका है। घर के अंदर 5 लोगों की बॉडी मिली। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा क्षेत्र की घटना।
