Back
बाघ के हमले में कमल ठाकुर की मौत, बनखेड़ी के जंगलों में दहशत
AGAbhishek Gour
Feb 07, 2026 10:38:27
Narmadapuram, Madhya Pradesh
एंकर नर्मदापुरम- जिले के पिपरिया तहसील से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ रात के अंधेरे में बाघ ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। बनखेड़ी सामान्य वन मंडल क्षेत्र में बाघ के हमले से 39 वर्षीय कमल ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई। कमल ठाकुर, बारादेवी गांव का रहने वाला था और पचमढ़ी में एक निजी कंपनी में मेस का काम करता था। शुक्रवार देर रात काम खत्म कर जैसे ही कमल अपने गांव लौट रहा था, घर से कुछ ही दूरी पर झिरिया गांव के पास जंगल से निकले बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ युवक को घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया। अंधेरे और सन्नाटे में किसी को भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रास्ते पर युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई अतुवा ठाकुर ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे एक दूध विक्रेता ने शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सामान्य वन मंडल नर्मदापुरम के SDO अनिल विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस और वन विभाग ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। SDO अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को शासन की ओर से 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, इलाके में बाघ की मूवमेंट को ट्रेस किया जा रहा है और वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में डर का साया है और लोग रात में घर से निकलने से कतरा रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से रात के समय जंगल की ओर न जाने की सख्त अपील की है। बाइट- अनिल विश्वकर्मा ( SDO, सामान्य वन मंडल )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 14:21:070
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 07, 2026 14:20:530
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 07, 2026 14:20:370
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 07, 2026 14:20:170
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 07, 2026 14:19:580
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 07, 2026 14:18:220
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 07, 2026 14:18:080
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 07, 2026 14:17:480
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 07, 2026 14:17:290
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 07, 2026 14:17:160
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 07, 2026 14:16:500
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 14:16:330
Report