icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा के जर्जर पुल पर किसानों का प्रदर्शन, तत्काल पुल निर्माण की मांग

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर भोज-मंगलनगर मार्ग पर स्थित विश्वाही नदी पर बने पुल के जर्जर होने के काफी लंबे समय बीत जाने के बाद भी अब तक न बनने को लेकर ग्रामीणों ने जर्जर पुल पर जलभराव में खड़े होकर धान की रोपाई का प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। धान की रोपाई करके प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिला स्तरीय अधिकारियों से मांग की है कि जर्जर पुल का तत्काल निर्माण कराया जाए अन्यथा धरना देकर पुल निर्माण की मांग की जाएगी। छात्र नेता अंकित शुक्ला ने कहा कि यह पुल काफी जर्जर है उनके ऊपर पानी के तेज बहाव होने के कारण दोनों तरफ सुरक्षा पाइप रेलिंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में राहगीर किसान, बच्चों और दो पहिया वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। रात के समय लोग इस रास्ते से आगे नहीं जा रहे हैं, काफी दिक्कत हो रही है। हमने लगातार सवाल उठाया लेकिन जिला प्रशासन बड़ा हादसा होने की प्रतीक्षा कर रहा है। हमने अधिकारियों को जानकारी दी है कि अगर जल्द निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेंगे। जनता की जान से जुड़ा मामला होने के कारण आश्वासन से काम नहीं चलेगा। इसकी तत्काल जांच कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पानी के तेज बहाव के दौरान आगमन की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किया जाए। बीते वर्ष इसी जर्जर पुल पर डूब कर एक युवक की मौत हो गई थी, फिर भी सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए। सदर तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है, दिक्कतें क्या हैं, पुल का निर्माण क्यों नहीं हो रहा है, जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। बाइट- अंकित शुक्ला-छात्र नेता।
0
0
Report

हापुड़ में ट्रैक्टर हादसे से मौत, पुलिस के दावों पर सवाल उठ रहे हैं

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में आरएसएस कार्यकर्ता सतीश की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत के मामले में अब पुलिस का चौंकाने वाला रुख सामने आया है. एक तरफ जहां पीड़ित परिवार और चश्मदीद ग्रामीण चीख-चीख कर कह रहे हैं कि रफ्तार टोकने पर मुस्लिम ट्रैक्टर चालक कलीम ने जानबूझकर सतीश पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी हत्या की, वहीं जिले की पुलिस इस पूरे हत्याकांड को महज़ एक सड़क हादसा साबित करने पर आमादा दिख रही है. सोमवार देर रात की इस सनसनीखेज वारदात के बाद अब हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह का जो आधिकारिक बयान आया है, उसने खाकी की नीयत और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप लग रहे हैं कि जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध और अवैध खनन की नाकामी को छिपाने के लिए पुलिस अब मामले को भटकाने और दबाने की स्क्रिप्ट तैयार कर रही है. हाफिजपुर के महमूदपुर में संघ के खंड सह-संपर्क प्रमुख सतीश की मौत के बाद गांव में तनाव और मातम पसरा है. परिवार का आरोप है कि कलीम रात के अंधेरे में अवैध खनन की मिट्टी ढो रहा था. जब सतीश ने आबादी के बीच से तेज रफ्तार में भाग रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो कलीम ने तैश में आकर सीधे उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. ​लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि हापुड़ पुलिस इसे हत्या मानने तक को तैयार नहीं है. पुलिस कप्तान का कहना है कि यह पहली नजर में सिर्फ एक सड़क दुर्घटना है. पुलिस की थ्योरी के मुताबिक, कलीम कोई पेशेवर खनन माफिया नहीं बल्कि एक अकुशल चालक था और उसकी सतीश से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी. सवाल यह उठता है कि क्या किसी को गाड़ी से रौंदने के लिए पुरानी दुश्मनी होना जरूरी है? क्या मौके पर हुए विवाद में सीधे इंसान पर ट्रैक्टर चढ़ा देना कत्ल के दायरे में नहीं आता? ​हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि सतीश की मृत्यु प्रथम दृष्टया दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण हुई है. दोनों के बीच पूर्व में कोई रंजिश नहीं थी. ट्रैक्टर चालक अकुशल था, जो आगे चलकर खुद खाई में पलटकर घायल हो गया. मिट्टी कृषि कार्य के लिए एक खेत से दूसरे खेत में ले जाई जा रही थी. तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस के इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस का पूरा ध्यान आरोपी कलीम की तीमारदारी और उसकी तरफदारी पर टिका है. मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कलीम के घायल होने का हवाला देकर पुलिस उसे एक तरह से बेकसूर या नौसिखिया साबित करने में लगी है, जबकि सतीश के अनाथ हो चुके तीन मासूम बच्चों और रोती-बिलखती बुजुर्ग मां के आंसुओं पर अफसरों की जुबान खामोश है. ​इतना ही नहीं, पुलिस ने अवैध खनन पर भी अजीबोगरीब पर्दा डाला है. पुलिस का दावा है कि वहां कोई खनन नहीं हो रहा था, बल्कि खेत सुधार के नाम पर मिट्टी एक जगह से दूसरी जगह जा रही थी. सवाल खड़ा होता है कि अगर रात के सन्नाटे में तेज रफ्तार से मिट्टी ढोई जा रही थी, तो क्या स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी? या फिर पुलिस की मिलीभगत से ही यह सारा खेल चल रहा था? आपको बता दें कि हापुड़ में पिछले 15 दिनों से लगातार संगीन वारदातें और मर्डर की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसमें चाहे बीच सड़क पर हथौड़े से हत्या करना हो, या फिर मामूली स्कूटी की टक्कर के बाद युवक की जान लेना हो. लेकिन जमीनी स्तर पर रोकथाम करने के बजाय पुलिस महकमा केवल कागजी खानापूर्ति और लीपापोती तक सीमित रह गया है. इस पूरे मामले में अब तक पुलिस की कार्रवाई के नाम पर सिर्फ एक एफआईआर दर्ज हुई है. न तो अवैध खनन के सिंडिकेट पर कोई कड़ा प्रहार हुआ, न ही उन अफसरों पर कोई जवाबदेही तय की गई जिनकी नाक के नीचे यह धंधा चल रहा था. लेकिन इन सब के बीच फिलहाल, सतीश के घर का चूल्हा बुझ चुका है, बुजुर्ग मां इंसाफ की भीख मांग रही है और संघ कार्यकर्ता की मौत पर पूरे इलाके में गहरा आक्रोश है. मगर हापुड़ पुलिस इसे महज एक हादसा बताकर पल्ला झाड़ने की जल्दबाजी में है. आखिर पुलिस हत्यारोपी कलीम को अकुशल ड्राइवर बताकर किसके दबाव में बचाना चाहती है? और अवैध खनन को कृषि कार्य का नाम देकर किस सिंडिकेट पर पर्दा डाला जा रहा है? बाइट - ज्ञानंजय सिंह, एसपी हापुड़
0
0
Report

चंदौसी चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा के लिए अतिक्रमण हटाने के साथ बुलडोजर कार्यवाही तेज

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में चंदौसी चौराहे पर राजपूत राजा पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा लगाए जाने के लिए प्रशासन की कवायद तेज। प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए चौराहे के चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्यवाही कर चौराहे से अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर कार्यवाही के खौफ से दुकानदारों ने खुद अपना सामान समेटना शुरू किया। जिला प्रशासन ने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए चौराहे के सौंदर्यकरण के लिए अतिक्रमण हटाने, बिजली के पोल शिफ्टिंग के काम में तेजी लाए जाने के लिए PWD और बिजली विभाग, नगरपालिका परिषद की निर्देश जारी किए। संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के चन्दौसी चौराहे का मामला।
0
0
Report
Advertisement

अंबरनाथ के घरफोड़ियो अट्टल चोर की गिरफ्तारी, 5 मामलों का खुलासा

Ambernath, Maharashtra:अंबरनाथमें घरफोड़ी करणाऱ्या अट्टल चोरट्याला शिवाजीनगर पोलिसांनी बेड्या ठोकल्या आहेत. तुळशीराम मंजुळकर असं या चोरट्याचं नाव असून त्याच्या चौकशीत शिवाजीनगर हद्दीतले 3 आणि हिललाईन हद्दीतले 2 अशा 5 गुन्ह्यांची उकल झाली आहे. अंबरनाथच्या कानसई दत्तमंदिर परिसरात एका मेडिकल शॉपमध्ये 21 ऑगस्टच्या मध्यरात्री चोरी झाली होती. या गुन्ह्याचा तपास करताना शिवाजीनगर पोलीस ठाण्याच्या पथकाला आरोपी हा नेवाळी परिसरात एका चाळीत राहणारा असल्याची माहिती मिळाली. त्यानुसार सापळा रचून 30 ऑगस्ट रोजी त्याला अटक करण्यात आली. त्याच्याकडून चोरलेल्या दोन दुचाकी, चोरलेला काही मुद्देमाल आणि रोखरक्कम असा मुद्देमाल पोलिसांनी हस्तगत केला. त्याचे अन्य 2 साथीदार असल्याचीही माहिती पोलिसांच्या चौकशीत समोर आली असून पोलीस त्यांच्या मागावर आहेत.
0
0
Report

सुकेत में भाजपा की लहर, बोर्ड अध्यक्ष भाजपा का बनेगा: मदन दिलावर

Kota, Rajasthan:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का दावा सुकेत में बनेगा भाजपा का चेयरमैन कोटा- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पहुंचे सुकेत सुकेत नगर पालिका मंडल के लिए हो रहे चुनाव के लिए भाजपा के पांच प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन उद्घाटन के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री दिलावर बोले -सुकेत में भारतीय जनता पार्टी की लहर भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनाने के मूड में है सुकेत की जनता शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया दावा नवगठित नगर पालिका मंडल सुकेत में पहला बोर्ड अध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा जिला परिषद सदस्य धीरज सिंह सिसोदिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, सुकेत नगर पालिका चुनाव सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़ सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद
0
0
Report
Advertisement

जयराम महतो ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद माफी से इनकार, आंदोलन की धमकी

Ranchi, Jharkhand:पिछले दिनों डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को गाली दिए जाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो से माफी मांगने की अपील की है। साथ ही, पुलिस संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक ने माफी नहीं मांगी तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। इसी मामले को लेकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद जयराम महतो ने कहा कि विधायक बनने के बाद से लगातार उनके खिलाफ साजिश और षड्यंत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में आना कुछ लोगों को स्वीकार नहीं हो रहा है। इसी को लेकर उन्होंने राज्य के प्रथम नागरिक राज्यपाल से मुलाकात कर पिछले दो वर्षों के दौरान उनके साथ हुई घटनाओं और कथित षड्यंत्रों की जानकारी दी। जयराम महतो ने कहा कि वह कानून से ऊपर नहीं हैं, लेकिन एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें भी वही सम्मान और व्यवहार मिलना चाहिए, जो राज्य के अन्य विधायकों को मिलता है। पुलिस एसोसिएशन की ओर से आंदोलन की चेतावनी पर जयराम महतो ने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है और कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन कार्रवाई का आधार केस डायरी होती है। उन्होंने सवाल किया कि जब अभी तक केस डायरी तैयार नहीं हुई है तो पांच दिन का अल्टीमेटम देकर कार्रवाई की बात कैसे की जा रही है। उन्होंने पुलिस एसोसिएशन पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन को अपने काम और पुलिस की कानूनी प्रक्रिया को समझना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुलिस एसोसिएशन न्यायालय से ऊपर है या कानून से ऊपर है कि वह पांच दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम दे रही है। जयराम महतो ने यह भी कहा कि अगर पुलिस एसोसिएशन सही तरीके से काम कर रही है तो उसे बताना चाहिए कि केस डायरी अब तक क्यों तैयार नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के इशारे पर पुलिस एसोसिएशन राजनीतिक गतिविधियां कर रही है और अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है। माफी मांगने के सवाल पर जयराम महतो ने साफ कहा कि वह किसी कथित ऑडियो कॉल के वायरल होने के मामले में माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन हो या उनकी गिरफ्तारी हो, उन्हें मंजूर है, लेकिन वह इस मामले में माफी नहीं मांगेंगे। राज्यपाल से हुई बातचीत को लेकर जयराम महतो ने कहा कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी माना कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। बाइट: जयराम महतो, डुमरी विधायक
0
0
Report

SCO आतंकवाद पर मोदी के संदेश के बाद प्रियंका चतुर्वेदी पाकिस्तान पर भारी आरोप

Noida, Uttar Pradesh:DELHI : PRIYANKA CHATURVEDI (SHIV SENA UBT MP) ON PM MODI'S SCO TERRORISM MESSAGE / PAKISTAN CROPPING PM MODI FROM SCO PHOTO / 7.8% GDP GROWTH AND "JHOOTH KI GOONJ" REMARKS / RAM TEMPLE TRUST CEO APPOINTMENT / SC QUASHING FIRs AGAINST GEN Z NEET-UG PROTESTERS / MAHARASHTRA FDA BAN ON UNPACKED EDIBLE OIL दिल्ली: SCO में प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के एकता के आह्वान पर शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "हर मंच पर हर जगह पर पाकिस्तान की करतूतों को सामने लाना जरूरी है। ये हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी है और देश के प्रधानमंत्री की खास जिम्मेदारी है जो उन्होंने वहां SCO समिट में किया है। चीन पाकिस्तान का समर्थन करता है और आतंक उनकी पॉलिसी है। वे आतंकवादियों को पैसा, हथियार, ट्रेनिंग, सुविधा सब देते हैं। उनकी यही सोच रही है कि भारत में किस तरह से दहशत मचाएं। हमने हर बार इनकी हरकतों को उजागर किया है।"
0
0
Report
Advertisement

न्योता भोज से आंगनबाड़ी में बच्चों के पोषण में उन्नति, जिले में नई पहल

Saiki, Bihar:स्लग/सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बच्चों के पौष्टिक भोजन के लिए कलेक्टर की नई पहल。 कृष्ण जन्माष्टमी से जिले में प्रारम्भ होगा आंगनबाडी केंद्रों में प्रतिमाह 1 दिन न्योता भोज。 एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 सितंबर 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रतिमाह में कम से कम एक दिन ‘न्योता भोज’ आयोजित किए जायेंगे।इसकी शुरुआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 3 सितंबर को होगा। न्योता भोज कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत एवं वार्ड क्षेत्र के नागरिक विभिन्न अवसरों जैसे जन्मदिन, सामुदायिक दिवस, विवाह, त्योहार एवं अन्य स्थानीय आयोजनों पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। इसके अलावा फल, प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री, खिचड़ी, पूरी, चोकर, हलवा आदि पौष्टिक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा सकती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के आहार में विविधता लाते हुए उन्हें अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में किसी प्रकार की राशि या खाद्य सामग्री का योगदान स्वैच्छिक होगा तथा इसे जनभागीदारी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ- साथ समाज की सहभागिता को मजबूत करने और पोषण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
0
0
Report

हाईकोर्ट: पहले पति जीवित रहते दूसरा विवाह शून्य, तलाक का ठोस प्रमाण जरूरी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाईकोर्ट ने हिंदू विवाह से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अगर पहले विवाह का कानूनी तौर पर तलाक साबित नहीं हुआ है, तो पहले पति के जीवित रहते किया गया दूसरा विवाह कानून की नजर में शून्य और अमान्य होगा। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें महिला की दूसरी शादी को शून्य घोषित किया गया था।मामला बिलासपुर के गांधी चौक का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने 3 नवंबर 2015 को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से एक महिला से शादी की थी। शादी के बाद पति को पता चला कि महिला का पहले ही विवाह हो चुका था और पहला पति जीवित था।आरोप था कि महिला ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी की। पति ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 11 और 12(1) के तहत फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर दूसरी शादी को शून्य घोषित करने की मांग की।फैमिली कोर्ट ने पति के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दूसरी शादी को अमान्य करार दिया। इसके बाद महिला ने फैमिली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी।हाईकोर्ट में महिला की ओर से पहले दावा किया गया कि उसने पहले किसी से शादी ही नहीं की थी। लेकिन पुराने दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि महिला ने पूर्व में शादी होने की बात कही थी।इसके बाद महिला की ओर से दावा किया गया कि पहले पति से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार तलाक हो चुका था।इसी दावे पर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई पक्ष सामाजिक रीति-रिवाज से तलाक होने का दावा करता है, तो उसे ठोस सबूत और गवाहों के जरिए साबित करना होगा।सिर्फ मौखिक दावा करने से तलाक को कानूनी तौर पर वैध नहीं माना जा सकता।कोर्ट ने रिकॉर्ड की जांच के बाद पाया कि महिला पहले पति से वैध तलाक होने की बात को साबित करने में पूरी तरह नाकाम रही। हाईकोर्ट ने कहा कि 3 नवंबर 2015 को दूसरी शादी के समय महिला का पहला विवाह कानूनी रूप से अस्तित्व में था। ऐसे में पहले पति के जीवित रहते किया गया दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 11 के तहत शून्य और अमान्य है।डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए महिला की अपील खारिज कर दी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top