461001
जिले में तेज बारिश की संभावना खतरे के निशान पर
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम जिले में पिछले दो दिन से बारिश का दौर थम गया है और तेज बारिश की संभावना नहीं है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 1 जून से अब तक जिले में कुल 34 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना सिटी NH-30 हादसे में युवक मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा
Patna, Bihar:राजधानी पटना से सटे पटना सिटी इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ. जीरो माइल के पास एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए. आक्रोशित भीड़ ने NH-30 को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में जलभराव से स्कूल-यात्रा प्रभावित, बारिश बना परेशानी
Greater Noida, Uttar Pradesh:पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को भी कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान दादरी नोएडा मार्ग पर कुलेसरा के पास जबरदस्त जल जमाव देखनेको मिला, स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल से बच्चों को घर आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और बच्चे ऐसे जल भराव से निकले कि उनके घुटनों तक पानी आ रहा था, बच्चों का कहना है कि उनके साथ कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है क्योंकि इस रास्ते पर उन्हें पता ही नहीं चलता कि कहां पर गड्ढा है कहां नाला है, स्कूल से घर आना भी दुबार हो जाताहै, गौरतलावे की बुलंदशहर में एक ऐसा ही हादसा हुआ था लेकिन प्राधिकरण हादसों से कोई सबक नहीं लेता है。 वॉकथ्रू और स्कूली छात्राओं के साथ बातचीत दादरी–सूरजपुर तिलपता मार्ग पर सड़क पूरी तरह पानी में डूबी नजर आई, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर इतना पानी भर गया की गाड़ियों के टायर तक पानी में डूब गए जल निकासी ने होने की वजह से और लगातार हुई बारिश के बाद यह जल्द खराब की तस्वीर नजर आई। वही सूरजपुर और कुलेसरा में भी कुछ ऐसे ही हालत देख कुलेसरा में कई किलोमीटर तक सड़क पर पानी जमा हो गया, जिसकी वजह से जाम भी लग गया यहाँ पर वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया क्योंकि ज्यादा जल भराव होने की वजह से लोगों को अपने वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा शहर के कई गोलचक्करों और मुख्य मार्गों पर भी पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हाल देखने को मिलता है। करोड़ों रुपये ड्रेनेज सिस्टम पर खर्च किए जाने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था प्रभावी साबित नहीं हो रही है। सड़कों पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से आम लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान ऐसी समस्याओं से राहत मिल सके。0
0
Report
धनबाद में पासपोर्ट सेवा पूरी तरह डिजिटल, ऑनलाइन वेरिफिकेशन से समय बचेगा
Dhanbad, Jharkhand:अगर आप पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। धनबाद में अब पासपोर्ट सेवा पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस हो गई है। पुलिस वेरिफिकेशन से लेकर दस्तावेजों के सत्यापन तक लगभग पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। इससे पासपोर्ट बनने में लगने वाला समय कम होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को पहले से अधिक तेज सेवा मिल सकेगी। वही नई व्यवस्था के तहत पासपोर्ट सेवा केंद्र में दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अधिकारी डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद पूरी सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भेज दी जाएगी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद आवेदक को भी इसकी डिजिटल सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी। अब पुलिस सत्यापन भी संबंधित थाना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करेगा। इससे कागजी फाइलों का आदान-प्रदान लगभग समाप्त हो जाएगा और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था एक अगस्त से लागू कर दी गई है। पहले पुलिस वेरिफिकेशन के करीब 1300 मामले लंबित थे, लेकिन ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के बाद यह संख्या घटकर 580 रह गई है। उनका कहना है कि डिजिटल व्यवस्था से पुलिस और पासपोर्ट विभाग के बीच समन्वय बेहतर हुआ है और सत्यापन प्रक्रिया में तेजी आई है। एसएसपी के अनुसार अब पुलिस वेरिफिकेशन एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऑनलाइन रिपोर्टिंग से समय की बचत होगी, अनावश्यक देरी खत्म होगी और लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी से दो प्रसूताओं की मौत, मातृ मृत्यु दर पर बहस
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर में गुरुवार को दो प्रसूताओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें एक महिला फलोदी की रहने वाली थी, जिसे हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के चलते जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं दूसरी महिला नागौर की रहने वाली सरोज थी, जिसे गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल लाया गया था। दोनों मामलों के बाद चिकित्सा व्यवस्था और मातृ मृत्यु दर को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। उम्मेद अस्पताल में भर्ती फलोदी निवासी प्रसूता ने ऑपरेशन के जरिए शिशु को जन्म दिया था। इसके बाद गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। चिकित्सकों ने तत्काल उसे वेंटिलेटर पर लिया और आईसीयू में शिफ्ट कर उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं नागौर निवासी सरोज को गर्भ में शिशु की मृत्यु और गंभीर रक्तस्राव की स्थिति में एमडीएम अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी। दो प्रसूताओं की मौत के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उम्मेद अस्पताल पश्चिमी राजस्थान का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए प्रमुख केंद्र है। यहां राजस्थान के करीब आठ जिलों से गंभीर मरीज रेफर होकर आते हैं। इसके अलावा करीब 80 निजी अस्पतालों से भी गंभीर मामलों को यहां भेजा जाता है। डॉ. जोधा ने बताया कि पिछले दिनों भी गंभीर अवस्था में कई प्रसूताएं अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों ने उनका सही निदान कर उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कुछ मामलों में जटिलताएं इतनी गंभीर होती हैं कि मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों में रक्तस्राव, हाई ब्लड प्रेशर और संक्रमण शामिल हैं। उनके अनुसार भारत में मातृ मृत्यु के मामलों में करीब 20 से 24 प्रतिशत मौतें रक्तस्राव के कारण और करीब 18 से 20 प्रतिशत हाई ब्लड प्रेशर के कारण होती हैं, जबकि संक्रमण भी मातृ मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। डॉ. जोधा ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े उम्मेद अस्पताल और जनाना अस्पताल में सालाना करीब 32 से 33 हजार डिलीवरी होती हैं। इनमें बड़ी संख्या गंभीर और रेफरल मामलों की होती है। जनवरी से जुलाई तक जोधपुर में करीब 10 से 12 मातृ मृत्यु के मामले सामने आए हैं और इनमें अधिकांश मरीज गंभीर हालत में दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार और चिकित्सा विभाग की ओर से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 1 से 15 अगस्त तक हाई रिस्क प्रेग्न्नेंसी वाली महिलाओं की पहचान, मैपिंग और फॉलोअप किया जा रहा है। संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को इन महिलाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। जरूरत पड़ने पर 104 और 108 जैसी सेवाओं के माध्यम से समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। मातृ मृत्यु के कारणों पर बात करते हुए डॉ. जोधा ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच के बावजूद कई बार परिवार की ओर से गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। सामाजिक भ्रांतियां, जागरूकता की कमी, अशिक्षा और आर्थिक परिस्थितियां भी समय पर उपचार में बाधा बनती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्भवती महिला को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अस्पताल पहुंचाने में देरी न करें। सरकारी अस्पतालों में दवाइयां, जांच, परिवहन और उपचार जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। समय पर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों को मरीज की जान बचाने का अधिक अवसर मिलता है। निजी अस्पतालों से गंभीर मरीजों के देर से सरकारी अस्पताल पहुंचने के सवाल पर डॉ. जोधा ने कहा कि निजी अस्पतालों की अपनी सीमाएं होती हैं। कई छोटे अस्पतालों में सीमित संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होते हैं, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कई यूनिट और विशेषज्ञों की पूरी टीम 24 घंटे उपलब्ध रहती है。 उन्होंने निजी अस्पतालों के चिकित्सकों से अपील की कि गंभीर स्थिति बनने पर मरीज को रेफर करने में देरी न करें और सरकारी अस्पताल से समय रहते संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉल के जरिए भी चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है। डॉ. जोधा ने कहा कि निजी अस्पतालों को भयमुक्त होकर काम करना चाहिए। यदि कोई मरीज गंभीर होता है तो सरकारी अस्पताल उसे लेने के लिए तैयार हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में क्षमता से अधिक मरीज होने के बावजूद गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी अस्पताल मिलकर काम करें तो गंभीर गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार देकर मातृ मृत्यु के मामलों को और कम किया जा सकता है। बाईट डॉ BS जोधा प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज0
0
Report
तराईप्रदेश कार्यकारिणी की बैठकसंपन्न,अमेरिका से ट्रेडडील रद्दकरने और तिकुनिया कांड पर प्रस्ताव पारित
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,तराई क्षेत्र की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार 7 अगस्त 2026 को पीलीभीत जिले की तहसील पूरनपुर में संपन्न हुई। बैठक गुरुद्वारा सिंह सभा, ब्लॉक रोड पर जिला अध्यक्ष पीलीभीत रंजीत सिंह कहलो की मेजबानी में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष *भूपेंद्र गिल* ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव *गुरविंदर सिंह* ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी उपस्थित रहे।बैठक में तराई के 9 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं मंडल की पूरी टीम शामिल हुई। पीलीभीत की जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसान हितों के खिलाफ बताते हुए इस समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की गई।लखीमपुर तिकुनिया कांड मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया गया। तराई क्षेत्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों और आम जनता के मुद्दों पर संगठन किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।बैठक के अंत में प्रदेश नेतृत्व ने आंदोलन को और तेज करने तथा जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया।0
0
Report
उदयपुर प्रतापनगर में विवाद के बाद सड़क पर मारपीट, CCTV में कैद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढेबर कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमे देवराज नामक युवक ने ढेबर कॉलोनी निवासी गोपाल वाघेला के साथ गाली-गलौज करते हुए बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जिसके बाद घायल गोपाल वाघेला को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पीड़ित की शिकायत पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी देवराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं यह पुरा घटना क्रम वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें पूरा घटना क्रम साफ नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है。0
0
Report
Advertisement
Ashwani Sekhri Claims BJP Government in 2027; Questions Congress Ticket Allocation
Batala, Punjab:राहुल गाँधी पूरी तरह ना कनफ्यूजड इंसान ਹਨ। राहुल गांधी अपने पिता दे नक्शे कदम तो पूरी तरह न उलट चल दैन जिनां लोकांनु राजीव गांधी ने टिकटां नहीं दीतियां राहुल गांधी ने उन्हां लोकांनु टिकटां दित्तियां जो काम राजीव गांधी नहीं सी करना चाहुण्ने हां उसरे सारे काम राहुल गांधी ने किये हैं इसे दी मिसाल है कि राहुल गांधी ने एक रिजोल्यूशन पास करने लिए मेनूं कहा सी ओह रिजोल्यूशन मौजूदा पंजाब कांग्रेस दे अध्यक्ष राजा वड़िंग ने उस समय पाड़ दिता सी इह कहिणा है पंजाब भाजपा दे नवे बने उप अध्यक्ष अशुणी sexeड़्री दा अश्वनी सेखड़ी ने पत्तरकार वार्ता दौरान कहा कि आओण वाली 2027 दी सरकार भाजपा दी होवैगी उस लइए भाजपा पूरी तरहां नाल तैयारी है पंजाब कांग्रेस दे काटो क्लेश ते बोलदियां sexeड़्री ने कहा कि कांग्रेस नू पंजाब दे नाल कोई दरद नहीं है कांग्रेसि़ लीडरां नूं केवल अपनी कुरसी चाहीदी है हर कांग्रेस लीडर मुख्य मंत्री बनना चाहुण्दा है पर पंजाब दे किसे मुद्दे ते गल्ल नहीं करना चाहुण्दा कांग्रेस भुल जावे कि आओण वाले 15 तो 20 साल तक कांग्रेस सत्ता विच आए0
0
Report
रिजिजू का दावा: विपक्ष का हंगामा चर्चा रोक रहा, माफी मांगने की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "...चर्चा कम इसलिए हो रही है क्योंकि विपक्ष और कांग्रेस पार्टी ने हंगामा करके नारेबाजी की। इसकी वजह से चर्चा कम हो रही है... इसमें कंफ्यूज़न नहीं होना चाहिए की सदन की कार्यवाही नहीं चल रही है। सदन की कार्यवाही चल रही है, बिल पारित हुए हैं केवल चर्चा कम हुई है क्योंकि हंगामा हो रहा है... केंद्रीय गृह मंत्री सुबह से लेकर देर रात तक सदन में ही रहते हैं। इनका(विपक्ष) नाटक नहीं होना चाहिए। कौन सा मंत्री कितने समय तक सदन में बोलेगा ये सदन तय करता है ü अध्यक्ष के अनुमोदन से...ये विपक्ष द्वारा तय नहीं किया जा सकता है कि कौन सा मंत्री कब तक बोलेगा... जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे तो इन्हें(विपक्ष) चुपचाप बैठकर सुनना पड़ेगा। जब ये लोग सुन नहीं पाएंगे और सदन से भागेंगे तो इन्हें माफी मांगनी पड़ेगी कि इतने दिनों तक जो हंगामा हुआ, उस पर माफी मांगनी पड़ेगी। ..सरकार के पास बहुत महत्वपूर्ण बिल हैं, जिन्हें हम लेकर आ रहे हैं। मैं फिर से अपील करता है। कांग्रेस पार्टी के नए संसद जो चुनकर आए हैं, उन्हें बोलने का मौका ही नहीं मिलता है। कांग्रेस के senior नेता हंगामा करते हैं और नए नेताओं को बोलने का मौका नहीं मिलता है, इसमें किसकी गलती है?... उन्होंने आगे कहा, "परिसीमन और महिला आरक्षण बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। कांग्रेसकेलोग इसकाविरोध करते हैं। ये तो एक तरह से देश की महिलाओं के साथ धोखा है। हमारे संकल्प के बारे में तो सभी जानते हैं... कांग्रेस को महिला विरोधी होने का अपना ये रुख झेलना पड़ेगा।"0
0
Report
छात्र-शिक्षक अनुपात बढ़ा: अलिपुरद्वार के गोबिंद हाई स्कूल में शिक्षकों की संख्या अधिक
Alipurduar, West Bengal:*আলিপুরদুয়ার* == রাজ্যের শিক্ষামন্ত্রীর জেলা সদরের একটি স্কুলে ছাত্র অনুপাতে শিক্ষক শিক্ষিকার সংখ্যা বেশী , যা নিয়ে শিক্ষামন্ত্রী নিজেও বিভিন্ন জায়গায় উষ্মা প্রকাশ করেছেন। আলিপুরদুয়ার জেলা সদরে গোবিন্দ হাই স্কুল। করোনাকালে স্কুলের খাতায় কলমে ছাত্রছাত্রী সংখ্যা ছিল ৪০ জনের মত। ২০২১ সালে স্কুলে পূর্নসময়ের প্রধান শিক্ষক হিসাবে যোগ দেন রাজিব সাহা। এর পর ধীরে ধীরে স্কুলের ছাত্রছাত্রী সংখ্যা বাড়ে স্কুলে। এখনও যা পরিস্হিতি তাতে ছাত্র অনুপাতে শিক্ষক সংখ্যা অনেকটাই বেশী। ষষ্ঠ শ্রেনী থেকে দ্বাদশ শ্রেনী পর্যন্ত এই স্কুলে ছাত্রছাত্রী সংখ্যা ৩৫০ একটু বেশি। শিক্ষক রয়েছেন প্রায় ২০ জন। প্রধান শিক্ষক জানান তারা এরই মধ্যে স্কুলে তিন বছর ধরে ষষ্ঠ শ্রেনী থেকে সপ্তম শ্রেনী পর্যন্ত ইংরেজী মাধ্যমে পঠন পাঠন চলছে। তবে রাজ্য সরকারের শিক্ষা দপ্তরের জারি করা নির্দেশে বলা হয়েছে ৩৫ জন ছাত্র পিছু একজন শিক্ষক। সেই অনুপাতে এই স্কুলে প্রায় ৯ জন শিক্ষক বাড়তি। এছাড়াও একটি উচ্চ বিদ্যালয় স্কুলে এতো কম সংখ্যক ছাত্র ছাত্রী নিয়েও প্রশ্ন উঠেছে জেলার শিক্ষা মহলে।0
0
Report
Advertisement
रांची में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का उद्घाटन, मुख्यमंत्री सोरेन बने मुख्य अतिथि
Noida, Uttar Pradesh:आज रांची में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण संरक्षण और हरित झारखंड के संकल्प को मिलेगा नया बल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन0
0
Report
जलगांव में भारी बारिश से 578 गांव प्रभावित, किसान बेहाल
Jalgaon, Maharashtra:जळगावात पावसाचा कहर; 578 गावांना फटका 50 हजार हेक्टरवरील पिकांचे नुकसान, 78 हजार शेतकरी बाधित जळगाव जिल्ह्यात गेल्या काही दिवसांपासून झालेल्या मुसळधार पावसाने मोठे नुकसान केले असून, तब्बल 578 गावांना त्याचा फटका बसला आहे. प्राथमिक अंदाजानुसार सुमारे 50 हजार हेक्टर क्षेत्रावरील पिकांचे नुकसान झाले असून 78 हजारांहून अधिक शेतकरी बाधित झाल्याची माहिती जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांनी दिली. नुकसानग्रस्त भागातील पंचनामे युद्धपातळीवर सुरू असून, ते अंतिम टप्प्यात आहेत. अतिवृष्टीमुळे 100 हून अधिक पशुधनाचा मृत्यू, तसेच 4 नागरिकांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला आहे. याशिवाय 4 हजारांहून अधिक कुक्कुट पक्षी दगावल्याची नोंद प्रशासनाकडे झाली आहे. पावसाचे पाणी घरांमध्ये शिरलेल्या नागरिकांना सुरक्षित स्थळी हलवून त्यांना तातडीची मदत पुरविण्याचे काम प्रशासनाकडून करण्यात आले आहे. नुकसानग्रस्त प्रत्येक शेतकरी व नागरिकाला शासनाच्या नियमांनुसार पंचनामे पूर्ण होताच तात्काळ आर्थिक मदत देण्यात येणार असल्याचे जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांनी स्पष्ट केले.दरम्यान, जिल्हा प्रशासनाकडून नुकसानग्रस्त भागातील परिस्थितीवर सातत्याने लक्ष ठेवण्यात येत असून मदतकार्याला वेग देण्यात आला आहे.0
0
Report
स्मार्ट कार्ड पंजीकरण: मंचर बसस्टैंड पर बुजुर्ग और महिलाएं कतार में परेशान
Shirur, Maharashtra:स्मार्ट कार्ड नोंदणी के लिए महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानियाँ; मंचर बसस्टैंड में नियोजन का बोझ। राज्य परिवहन महामंडळाकडून ज्येष्ठ नागरिक और महिलाओं के लिए स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की गई है। परंतु इस योजना का लाभ पाने के लिए नोंदणी करना अनिवार्य है और नोंदणी केंद्रों पर सुविधाओं की कमी के कारण नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुणे जिले के आंबेगांव तालुक्ये के मंचर एसटी बसस्टैंड पर बुजुर्ग नागरिक और महिलाएं घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। अक्सर नोंदणी के लिए उपयोग होने वाले बायोमेट्रिक उपकरण बंद पड़ जाते हैं जिससे कामकाज ठप हो जाता है और नागरिकों को बार-बार दौड़ लगानी पड़ रही है।0
0
Report
Advertisement
हरदा में जन विश्वास अभियान शुरू; सारंग ने अस्पताल की सफाई पर निर्देश दिए
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत, प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण,साफ सफाई को नाराजगी जताई, हरदा। जिले में आज से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के तहत मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरकर आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। हरदा दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करना है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और जिला अस्पताल में साफ सफाई को ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश जारी किया,जिला प्रशासन के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का पुनः आकलन करने, डॉक्टरों एवं स्टाफ की कमी को दूर करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। बाइट: विश्वास सारंग, प्रभारी मंत्री0
0
Report
देवरी में पुलिस पर पथराव: दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
Sagar, Madhya Pradesh:देवरी पुलिस ने पुलिस पार्टी पर पथराव और गाड़ी तोड़ने के दो आरोपी गिरफ्तार किए... सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र ने चार दिन पहले पुलिस पार्टी पर हुए हमले और पुलिस वाहन की तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दरअसल चार दिन पहले रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के तहत आने राजा बाबा के जंगल में डेढ़ से दो हजार की संख्या में ग्रामीण जंगल की जमीन से हीरे जवाहरात निकलने की अपवाह के बाद पहुंचे थे और जंगल की जमीन की खुदाई कर रहे थे, फॉरेस्ट टीम ने रोकने की कोशिश की लेकिन लोग भी माने तो फारेस्ट विभाग ने देवरी पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को रोका और जंगल से बाहर जाने के लिए कहा , लोग मान भी गए लेकिन जाते हुए लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर पथराव का दिया जिसने दो पुलिस कर्मी घायल हुए तो पुलिस की गाड़ी ने भी तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस घटनाक्रम के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और इसी मामले में अभी दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है। जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है。0
0
Report
ब्लाइंड मर्डर का राज उजागर: शर्ट टैग से पहचान, 3 गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले बहोरीबंद थाना की पुलिस ने छह महीने पहले कोल्हैया देव के जंगल से जुड़े अधजले अज्ञात शव के सनसनीखेज अंधेकत्ल का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महज एक शर्ट की कॉलर पर लगे टेलर के टैग से जांच की कड़ी जोड़ते हुए मृतक की पहचान की और डीएनए जांच से पुष्टि के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि अवैध शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के करंट की चपेट में युवक की मौत हो गई थी। हादसे को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर बांस के झुरमुट में फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महाशिवरात्रि के दिन सिद्ध बाबा रोड के पास स्टॉप डैम की मेढ़ पर एक अधजला और सड़-गला शव मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या के बाद शव छिपाने की आशंका सामने आने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की शर्ट की कॉलर पर लगे टेलर्स मझौली के टैग से पुलिस को पहली अहम कड़ी मिली। लगातार पड़ताल के बाद पडवार निवासी गोपाल बर्मन ने कपड़ों और जेब में रखी सूखी पत्तियों के आधार पर शव को अपने लापता बेटे दुर्गा बर्मन का बताया। बाद में डीएनए रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो गई। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी जंगल में अवैध रूप से बिजली का करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार करते थे। महाशिवरात्रि की रात इसी करंट की चपेट में दुर्गा बर्मन की मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने शव को बाइक पर बीच में बैठाकर करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर बांस के झुरमुट में फेंक दिया। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में बहोरीबंद थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने इस ब्लाइंड मर्डर केस के जड़ तक पहुँचा जिसका पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि धर्मेंद्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेंद्र उर्फ धम्मु गोटिया और सुखदेव उर्फ सुक्के यादव आरोपी है जिनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।0
0
Report
Advertisement
