विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ SDM को सौंपा ज्ञापन
Itarsi, Madhya Pradesh:इटारसी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एसडीएम टी. प्रतीक राव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हाथठेलों को निर्धारित स्थान पर लगाने और स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। डॉ. शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन दो बजे तक कार्रवाई नहीं करता है, तो वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगे। ज्ञापन देने के दौरान राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे भी मौजूद थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, सूरत से पुणे-जयपुर एक्सप्रेस पकड़े
Noida, Uttar Pradesh:टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के तीन संदिग्ध सूरत के सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जो महाराष्ट्र पासिंग टैक्सी से वहां पहुंचे थे। फुटेज के मुताबिक, 19 अक्टूबर को रात 1:33 बजे इन तीनों ने सूरत रेलवे स्टेशन से पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12939 के जनरल कोच में ट्रेन पकड़ी。टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: संजय निरुपम बोले, पुलिस नियंत्रण में है
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना चौंकाने वाली और चिंताजनक है, और हम इसकी निंदा करते हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूँ जिन्होंने गोलीबारी की और इसकी जिम्मेदारी ली है कि यहाँ मुंबई पुलिस का नियंत्रण है; यह कोई ऐसी जगह नहीं है जहाँ गुंडों का राज चले। इससे पहिले उन्होंने सलमान खान की बालकनी पर भी गोली चलाई थी। सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया गया था। उन्होंने रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी गोली चलाई और भाग गए, लेकिन उन्हें भी पकड़ लिया गया। और जब टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ, तो हमलावर को 24 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया गया। इस घटना से जुड़े सभी लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा…जळगाव में सूखा प्रभावित किसानों के समर्थन के लिए राष्ट्रीय समाज पार्टी का प्रदर्शन
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांच्या मागण्यांसाठी राष्ट्रीय समाज पक्षाचे आंदोलन ACR - दुष्काळामुळे शेतकऱ्यांचं मोठं नुकसान… कुठे पिकं उद्ध्वस्त झाली, तर कुठे पीकविम्याचे दावे प्रलंबित! अशा परिस्थितीत शेतकऱ्यांच्या प्रश्नांकडे शासनाचं लक्ष वेधण्यासाठी राष्ट्रीय समाज पक्षाचे जिल्हाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर साळवे यांनी अनोखं आंदोलन केलं. चक्क घोड्यावर स्वार होत आणि गळ्यात भोपळ्याची माळ घालून त्यांनी जळगाव जिल्हाधिकारी कार्यालय गाठलं. शेतकऱ्यांना एकरी २५ हजार रुपये आर्थिक मदत द्यावी, तसंच नुकसानीचं प्रत्यक्ष शेतात जाऊन नव्याने सर्वेक्षण करावं, अशी मागणी त्यांनी केली. या अनोख्या आंदोलनातून डॉ. साळवे यांनी शेतकऱ्यांच्या व्यथा शासनापर्यंत पोहोचवण्याचा प्रयत्न करत असल्याचे मत डॉक्टर साळवे यांनी व्यक्त केले आहे.. याखूँटी पुलिस को मिली 18 नई बाइक, दुर्गा पूजा में सुरक्षा मजबूत
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी स्लग – खूँटी पुलिस को मिले 18 नए बाइक, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत। खूँटी पुलिस को 18 नई बाइक मिली हैं ताकि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी, त्वरित पुलिस गश्ती और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए किया जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त मो० जावेद हुसैन और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर बाइकों को रवाना किया। इन बाइकों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था को गति मिलने और संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी。 उपायुक्त जावेद हुसैन ने बताया कि बाईक का उपयोग सुरक्षा के लिए होगा। इससे क्षेत्र को ल म मिलेगा । खूँटी जिले में दुर्गा पूजा सहित अन्य अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस को 18 नई बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इन बाइकों के जरिए पुलिसकर्मी शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। खासकर भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने में ये बाइक मददगार साबित होंगी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को मौके पर पहुंचने और त्वरित कार्रवाई करने में सहूलियत होगी।पाकुड़ पुलिस ने दो शातिर लूटरे हथियार सहित गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:एकर इंट्रो-पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने दो शातिर अपराधीयों को गिरफार किया है...जिसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक चाकू सहित अन्य समान बरामद किया है...एसपी अनुदीप सिंह ने मामले का खुलासा किया...पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में बीते 2 अक्टूबर को एक राशन दुकान में फायरिंग करते हुए लूट का प्रयास हुआ था...इस मामले में पुलिस ने दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है...जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे...पुलिस को गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गिरिडीह जिला के पीरटाड़ थाना क्षेत्र एतवारी हेंब्रम उर्फ नरेश दा उर्फ टीपू सोरेन और दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लालू कुमार उर्फ लालू राय के तौर पर हुई है...पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए...एतवारी हेम्ब्रम पर 11 और लालू पर 3 मामले पहले से दर्ज है... मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद पाकुड़िया थाना में केस दर्ज हुआ था...और महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने पहले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था...और फरार दो अपराधी की तलाश जारी थी...पुलिस को सूचना मिली कि ये शातिर अपराधी क्षेत्र में घूम रहे हैं...पातपहाड़ी गांव के पास वाहन जांच के दौरान लाल मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देख भागने लगे...पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया...वहीं पूछताछ के क्रम में एक ने अपना नाम इतवारी हेंब्रम जबकि दूसरे ने लालू कुमार बताया...दोनों की तलाशी लेने पर इतवारी हेंब्रम के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक मोबाइल, एक पीठु बैग मिला है जिसके अंदर एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल ,एक चाकू बरामद किया गया...एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ किया गया तो दोनों ने राशन दुकान लूट के मामले में शामिल होने की बात स्वीकार किया है...एसपी ने बताया कि पकड़े गए एतवारी हेंब्रम के ऊपर दुमका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल 11 मामला दर्ज है जबकि लालू कुमार के ऊपर तीन मामले दर्ज है... बाइट-1- अनुदीप सिंह, एसपी, पाकुड़कुर्सेला में भू-माफियाओं के खिलाफ गरीबों का आक्रोश, मांगपत्र तैयारी
Katihar, Bihar:कुर्सेला में भू-माफियाओं के खिलाफ गरीबों ने भूदान के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीडी मैदान में गरीब बचाओ आंदोलन के बैनर तले विनोद राज झा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में कथित तौर पर बढ़ते भू-माफियाओं के प्रभाव, गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे, दस्तावेजों में कथित हेराफेरी और सैकड़ों परिवारों को भूदान की जमीन का वास्तविक लाभ नहीं मिलने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और नारेबाजी के साथ भू-माफियाओं के खिलाफ आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के कई गरीब परिवार आज भी जमीन और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और गंगा किनारे तथा सड़क के आसपास रहने को मजबूर लोगों के लिए जीवनयापन की गंभीर समस्या है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि जमीन से संबंधित दस्तावेज और वास्तविक भू-अधिकार स्पष्ट नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना और शौचालय योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी है। लोग questioning कर रहे हैं कि जब सरकार गरीबों को आवास और अन्य बुनियादी सुविधाएं दे रही है, कुर्सेला के जरूरतमंद परिवार आज भी इन सुविधाओं से वंचित क्यों हैं। बैठक में मांग की गई कि गरीब परिवारों की जमीन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कथित अवैध कब्जों और दस्तावेजों में हेराफेरी पर कार्रवाई हो तथा भूदान की जमीन के वास्तविक लाभुकों को उनका अधिकार दिलाया जाए। विनोद राजा ने कहा कि आंदोलन से जुड़े लोग अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र तैयार करेंगे जिसे मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से जमीन से जुड़े मामलों की गंभीरता से जांच कर जरूरतमंद परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कहा ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके। इस मौके पर विनोद राज झा सिंटू यादव और क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।गौरीगंज की रावण परंपरा: तीन पीढ़ियों से चला आ रहा उत्सव, सांप्रदायिक एकता की मिसाल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी, यूपी: गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश कर रहे गौरीगंज चौक बाजार निवासी निसार अहमद का मुस्लिम परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से रावण का पुतला बनाने की परंपरा निभा रहा है। इस बार भी पूरा परिवार मिलकर रावण का पुतला तैयार कर रहा है। कारीगर के मुताबिक, एक पुतला बनाने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। परिवार की यह कला आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता का संदेश दे रही है।बरुच में गणेश शुगर फैक्ट्री की नीलामी नोटिस के बाद सहकारी क्षेत्र में घमासान
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ વાળિયાની ગણેશ સુગર ફેક્ટરીની હરાજીની નોટિસ બાદ સહકારી ક્ષેત્રે વિવાદ વકર્યો NCDC દ્વારા 18 નવેમ્બરે ₹186.48 કરોડની અનામત કિંમતે હરાજીની જાહેરાત પૂર્વ ચેરમેન અને કોંગ્રેસી આગેવાન સંદીપ પટેલે ભાજપ સરકાર પર કર્યા આક્ષેપ હરાજી અટકાવવા અને સુગર ફેક્ટરીને બચાવવા સરકાર સમક્ષ માંગ વર્તમાન કસ્ટોડિયન કમિટીએ આક્ષેપો સામે ખુલાસો કરી પૂર્વ સંચાલકો પર સવાલ ઊઠાવ્યા ફક્ત 46 કરોડની ભરપાઇ કરવાની બાકી હોવાની કસ્ટોડિયન કમિટીની કબૂલાત. લોનની ભરપાઈ અને પૂરતી સંપત્તિ હોવા છતાં હરાજી મુદ્દે ખેંચતાણ ₹10 કરોડથી વધુની અગાઉની રિકવરી બાકી હોવાનો કસ્ટોડિયન કમિટીનો દાવો જે સમયે સંદીપ માંગરોલાએ જાહેરમાં કહ્યું હતું કે પોતાની જમીન પર બોજો લઈને સુંગરનું દેવું ભરશે - કસ્ટોડિયન કમિટી ગણેશ સુગરને બચાવવાનો પ્રયત્ન કરવો જોઈએ ભાજપ અને કોંગ્રેસ ની રાજનીતિ બંધ કરે સંદીપ માંગરોલા - કસ્ટોડિયન કમિટી સમગ્ર મામલે સંદીપ માંગરોલાએ આપ્યું નિવેદન કસ્ટોડિયન કમિટીના આક્ષેપો સામે સંદીપ માંગરોલાએ કર્યાં ભાજપ અને કિમીટી સામે કર્યા ગંભીર આક્ષેપ. વટારિયાની ગણేష్ સુગર માટે આજે પણ હું જો સભાસદો કહે તો ઝેર પીવા તૈયાર - સંદીપ બાઈટ - મહેંદરસિંહ મહીદા - ચેરમેન -કસ્ટોડિયન કમિટી- ગણેશ સુગર - વટારિયા બાઈટ - યોગેન્દ્રસિંહ મહીએડા - વાઇસ ચેરમેન - કસ્ટોડિયન કમિટી - ગણેશ સુગર બાઈટ - સંદીપ માંગરોલા - પૂર્વ ચેરમેન કોંગ્રેસી - મહામંત્રી - ગુજરાત પ્રદેશ કોંગ્રેસBareilly की रावण गली: 200 वर्षों से पुतलों का निर्माण
Bareilly, Uttar Pradesh:सत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक के विजयदशमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है और आज प्रतीकात्मक रूप से जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया जाता है मान्यता है कि रावण के पुतले का दहन झूठ पर सत्य की विजय का प्रतीक है आपको सुनकर हैरानी होगी कि बरेली में रावण के नाम पर एक पूरी गली बसी हुई है यह रावण की गली दूर-दूर तक मशहूर भी है क्योंकि इस गली में 200 वर्षों से रावण के पुतले बनाने का काम किया जा रहा है दर्जन वर्ष अधिक परिवार इस पुतले को बनाने का काम करते हैं कई परिवार तो ऐसे हैं जिनकी पांचवीं पीढ़ी तक इस पुतले को बनाने का काम कर रही है इतना ही नहीं बरेली के बने हुए रावण के पुतले पूरे प्रदेश में एक अलग मुकाम हासिल किए हुए हैं इतना ही नहीं उत्तराखंड के भी कई जिलों में जब विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है तो पुतला बरेली से ही मंगवाए जाते हैं रावण की गली में पूरे साल भर पुतले बनाने का काम किया जाता है जिसको लेकर रावण की गली को दूर-दूर तक मशहूर हैओवैसी के बयान पर भाजपा विधायक ने यूपी में प्रवेश पर रोक की मांग
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद,उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, "ओवैसी किसको नेता बनाएंगे ये तो वो जाने। ये सबसे कट्टरपंथी व्यक्ति है, इसकी सोच बहुत जहरीली है। हमने पहले भी कहा था, मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि इस व्यक्ति के उत्तर प्रदेश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। जहां से भी इस व्यक्ति के लोग जहाँ जीतते हैं, वहाँ से हिंदुओं के पलायन करने का काम करते हैं और यह 24 घंटे केवल गजवा-ए-हिंद के सपने देखता है।"फल विक्रेता की मौत का खुला राज, फर्श पर गिरने की बात निकली झूठी, पोस्टमार्टम में मिली गोली
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:फल विक्रेता की मौत का खुला राज, फर्श पर गिरने की बात निकली झूठी, पोस्टमार्टम में मिली गोली हमीरपुर जिले में फल विक्रेता की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने फर्श पर गिरने से चोट लगने की बात कहकर अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई है। खुलासे के बाद आक्रोशित परिजनों ने कालपी चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। मामला 16 अक्टूबर का है। कालपी चौराहा पर फल बेचने वाले 40 वर्षीय राजकुमार निषाद को परिजन घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाए और फर्श पर गिरने से चोट लगना बताया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया, जहां 18 अक्टूबर को मौत हो गई। सीटी स्कैन में मेटैलिक सब्सटेंस मिलने पर पैनल गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें बुलेट की पुष्टि हुई। इस दौरान परिजनों या अस्पताल ने पुलिस को गोली लगने की कोई सूचना नहीं दी थी। मौत का राज खुलने के बाद परिजनों ने कालपी चौराहा में शव रखकर जाम लगा दिया है। जाम के दौरान चौराहे के दोनों और लोगों की भीड़ लग गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मृतक के परिजनों को समझने में लगे हैं । परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।थानांभवन में चोरी और विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस अपराधियो को पकड़ने में विफल
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली ..... शामली जनपद के थानाभवन थानां क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ में रात के समय अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी के दौरान विरोध करने पर जानलेवा हमला करने की घटना को अंजाम दिया।वहीं पीड़ितों के सोते समय महिला के कान से कुंडल खींचने पर उसका कान तक फाड़ दिया। और उसके देवर योगेश को रॉड मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जाच पड़ताल में जुट गई है। ..... आपको बता दे कि थाना भवन थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने में जहां पुलिस सफल है वहीं देर रात थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ में चोरी करने के दौरान हुई जग में कान के कुंडल खींचने के दौरान एक महिला का कान फाड़ दिया तो वहीं आरोपियों द्वारा पीड़ित महिला के घर के लोगों के साथ भी लोहे की रोड से सिर पर जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दिया है।जहा गांव रसीदगढ़ निवासी संजय ने बताया कि रात में उनकी पत्नी खुशी घर में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने सोते समय खुशी के कान से कुंडल खींचने शुरू कर दिए। अचानक आंख खुलने पर महिला को घटना का पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बाद परिवार के लोगों और बदमाशों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि कुंडल खींचने से खुशी का कान फट गया। वहीं, बदमाशों का विरोध करने पर महिला के देवर योगेश पर रॉड से जान लेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटा रही है। वही पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।सेंट्रल जेल में 9वें दिन लक्ष्मण मूर्छा से अहिरावण वध तक का मंचन, कैदियों को मिला जीवन का ज्ञान
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। केन्द्रीय कारागार वाराणसी में चल रही रामलीला के नौवें दिन लक्ष्मण मूर्छा से लेकर अहिरावण वध तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण के मूर्छा समाप्त होने की खबर जब रावण को मिलती है, तो वह अपने भाई कुम्भकरण को जगाने के बाद सारी बात बताता है और राम से युद्ध करने के लिए भेज देता है। युद्ध में राम उसका संहार कर देते हैं। यह सुनकर रावण मेघनाद को युद्ध भूमि में भेजता है, जिसे लक्ष्मण मार डालते हैं। तब रावण अपने पुत्र अहिरावण का आह्वाहन करता है। अहिरावण विभीषण का भेष पकड़कर राम-लक्ष्मण को पाताल पुरी ले जाता है, जहाँ हनुमान पहुँचकर अहिरावण को मार कर राम-लक्ष्मण को वापस लाते हैं और अपने पुत्र मकरध्वज को पाताललोक का राजा बना देते हैं। कल अंतिम दिन होगा रावण वध कल दसवें यानी अन्तिम दिन की रामलीला में शक्ति पूजन, रावण वध, एवं भरत मिलाप तथा रामराज्याभिषेक के लीला का मंचन किया जायेगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का संदेश वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा दिल्ली से आये आचार्य मधुर दास महाराज को मंच पर आमंत्रित किया गया। आचार्य मधुर दास ने बन्दियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, ग्रंथ केवल देखने, सुनने, पढ़ने या रखने के लिए नहीं है। इसे अपने आचरण में उतारने के लिए है। हर व्यक्ति के अन्दर रावण, कुम्भकरण होता है, जिसे मारकर हमें राम के जैसा आचरण अपनाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधीक्षक महोदय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, हम हर साल रावण के पुतले का दहन करते हैं, जबकि हमे अपने अन्दर के रावण को मारना चाहिए। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी अभिषेक सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, अयोध्या प्रसाद, भोजराज, अमिता श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट संदीप खरे आदि अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत के बाद गांव में हंगामा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोकेशन नोएडा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत के बाद गांव में हंगामा नोएडा के बरौला गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन मौजूद हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बाइट: पीड़ित पिताहापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
