icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461990
Satish Kumar AhirwarSatish Kumar AhirwarFollow12 Sept 2024, 04:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अयोध्या में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, प्रशासन ने हटाने शुरू किए

Ayodhya, Uttar Pradesh:2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी पोस्टर वार तेज होता नजर आ रहा है। लखनऊ समेत कई जिलों के बाद अब अयोध्या में भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। राम मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज पर लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें दिखाई गई हैं। पोस्टर पर लिखा गया है—“अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश।” इसके साथ ही पोस्टर पर स्लोगन लिखा है—“आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।” पोस्टर सामने आने के बाद अयोध्या में राजनीतिक माहौल गरमाने के साथ ही पोस्टर लगाने वालों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने सुबह ही शहर में अलग-अलग जगह लगाए गए ऐसे पोस्टरों को हटवाना शुरू कर दिया। चूड़ामणि चौराहे से राम मंदिर जाने वाले मार्ग पर लगा एक पोस्टर फटा हुआ भी नजर आया। फिलहाल इन पोस्टरों को किसने लगाया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप लगाने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है。
0
0
Report

प्रयागराज में पीडीए ने 200 करोड़ जमीन पर अवैध कब्जे के 53 नोटिस जारी

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज के तुलसीपुर इलाके में पीडीए की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। 200 करोड़ कीमत की 5 बीघे से ज्यादा सरकारी पीडीए की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके मकान, दुकान बनाकर किराया वसूला जा रहा है। साथ ही अवैध तरीके से डेयरी भी संचालित की जा रही है। पीडीए ने फिलहाल 53 अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। नोटिस के अनुसार 24 सितंबर तक पीडीए के समक्ष कब्जाधारकों को स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज पेश करने होंगे। दस्तावेज साक्ष्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण बेदखली की कार्रवाई करेगा। प्रयागराज के सदर तहसील के अंतर्गत तुलसीपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा होने के बाद राजस्व विभाग के साथ पीडीए की टीम सक्रिय हो गई है। पीडीए ने अपनी नोटिस में साफ किया है कि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज संतोषजनक नहीं मिलने पर कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक करीब 5 बीघे से ज्यादा सरकारी जमीन को कब्जा किया गया है। जमीन की अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कब्जे वाली जमीन पर दुकान, मकान बनाए गए हैं, पीछे का हिस्से में डेयरी भी संचालित की जा रही है। दुकानों से किरायेदारी भी वसूली जा रही है। वहीं कब्जाधारकों में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की नोटिस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कब्जा धारकों का कहना है कि यह उनकी रजिस्ट्री की जमीन है, पीडीए की नोटिस को ही कब्जाधारक अवैध बता रहें हैं। कब्जाधारको का कहना है कि वह न्यायालय में पीडीए की नोटिस को चुनौती देंगे。
0
0
Report

मोदी का उत्तराखंड दौरा: टिहरी टरबाइन उद्घाटन और केदारनाथ पुनर्निर्माण की समीक्षा

Dehradun, Uttarakhand:एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के साथ एक विशेष लगाव है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि अक्टूबर के महीने में प्रधानमंत्री टिहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट की नई टरबाइन का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का भी पीएम निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ऋषिकेश कर्ण प्रयाग रेलवे लाइन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का दौरा कर सकते हैं। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में भी पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले सकते हैं। बाइट कुंदन परिहार प्रदेश महामंत्री भाजपा वीओ अक्टूबर नवंबर के महीने में ही प्रधानमंत्री के दो अन्य डर भी उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित हो सकते हैं। एक द्वारा हरिद्वार में संतों के साथ मुलाकात और गंगा आरती का बताया जा रहा है। वही दूसरा दौरा कुमाऊं में चंपावत क्षेत्र में और मायावती आश्रम में प्रवास का बताया जा रहा है। बाइट कुंदन परिहार प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दौर प्रदेश में बड़ी सौगात देने वाले हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी उत्तराखंड आते हैं उत्तराखंड को नई सौगात मिलती है और इस बार भी प्रधानमंत्री के इन तीनों दौैरों को विशेष योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी के मजदूर क्वार्टर विवाद से इलाके में सुरक्षा चिंता बढ़ी

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के तल्दी बमौरी-लालडांट इलाके की शक्तिनगर फेज-वन कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में मजदूर क्वार्टर बनाए गए हैं, जहां रहने वाले लोगों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। शनिवार रात भी विवाद बढ़ते-बढ़ते सड़क तक पहुंच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी के अलग-अलग प्लाटों पर मजदूर क्वार्टर बने हुए हैं। आरोप है कि इन क्वार्टरों में रहने वाले मजदूरों के बीच आए दिन झगड़ा, मारपीट, गाली-गलौज और चाकूबाजी जैसी घटनाएं होती रहती हैं। शनिवार रात भी विवाद सड़क तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर परेशान स्थानीय लोगों ने सोमवार को SDM कार्यालय में प्रदर्शन किया और मजदूर क्वार्टरों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पार्षद को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की。 स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि विवाद और कथित अराजकता के चलते उन्हें और उनकी बेटियों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने गंदगी की समस्या का भी आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने SDM से मुलाकात कर मजदूर क्वार्टरों को हटाने और क्षेत्र की स्थिति सुधारने की मांग की。
0
0
Report

सोनिया सोनी नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित, भाजपा ने जीत की घोषणा

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह नगर पालिका निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर मतदान हुआ। रिटर्निंग अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि नगर पालिका में बीस पार्षद है। भाजपा के सोनिया कुमारी स्वर्णकार को 14 मत और कांग्रेस के अनीता चौधरी को 6 मत मिलने पर भाजपा की सोनिया अध्यक्ष पद पर विजय रही। रिटर्निंग अधिकारी ने सोनिया को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र सौपा। सोनिया को भाजपा मंडल अध्यक्ष सरपट सोनी और अन्य भाजपा पदाधिकारी ग्रामीणों ने स्वागत किया। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने कहा कि नगर पालिका चहु मुखी विकास किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

देवघर में रंगदारी-नशीले पदार्थों के कारोबार का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Deoghar, Jharkhand:देवघर। नगर थाना क्षेत्र में दुकानदारों और व्यवसायियों को धमकाने, रंगदारी मांगने तथा नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े मामलों में देवघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव झा और निहाल मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शिवगंगा स्थित श्मशान घाट के झाड़ी से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, मामले में एक अन्य आरोपी विक्रम कुमार चौरसिया के घर से सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर बरामद किए जाने की बात पुलिस ने कही है।पुलिस के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र में दुकानदारों और व्यवसायियों को धमकाने, मारपीट, रंगदारी मांगने तथा नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित शिकायतों के बाद जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान जसीडीह पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े अलग - अलग मामलों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

जमशेदपुर जुगसलाई में प्लाईवुड दूकान से पांच लाख की चोरी, दो संदिग्ध फरार

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सामान और नकदी की चोरी कर ली। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर संचालक सुमित मलिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही डीएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संचालक के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1.20 बजे एक व्यक्ति दुकान के ऊपरी हिस्से में प्रवेश करता दिख रहा है। उसने ग्रिल का तार काटने के बाद शीशा तोड़ा और कार्यालय में घुस गया। अंदर पहुंचकर उसने फाइल रखने वाले अपार्टमेंट को काटकर कागजात से छेड़छाड़ की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को बंद करने और घुमाने का प्रयास किया। चोरी में एक लाख रुपये से अधिक नकद, एक लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति तथा दीपावली पर जमा किए गए चांदी और एक ग्राम सोने के सिक्के शामिल हैं। कुछ जरूरी फाइलें और दस्तावेज भी गायब हैं। संचालक ने प्रारंभिक तौर पर कुल नुकसान करीब पांच लाख रुपये बताया है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं। एक हेलमेट पहनकर दुकान में दाखिल हुआ, जबकि दूसरा बाहर स्कूटी लेकर इंतजार करता रहा। वारदात के बाद दोनों स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

बालाघाट: एथेनॉल घोटाले में भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई राजकुमार कावरे गिरफ्तार

बालाघाट– एथेनॉल के नाम पर सरकारी चावल की हेराफेरी मामले भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई गिरफ्तार... सरकारी चावल हेराफेरी मामले में राजकुमार कावरे गिरफ्तार... पूर्व मंत्री व वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामिकशोर कावरे के बड़े भाई है राजकुमार कावरे... Harsh Rice Industries के संचालक है राजकुमार कावरे.... कई दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म था कि जांच की आंच भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई तक आ सकती है... इससे पहले हर sûrash Rice Industries के पार्टनर विनोद शर्मा और अविनाश कावरे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है... सरकारी चावल के हेराफेरी मामले में अब तक लगभग दो दर्जन गिरफ्तारी हो चुकी है... सूत्र
0
0
Report

भाजपा की कमला महावर सूरौठ नगरपालिका चेयरमैन बनीं—कांग्रेस प्रत्याशी हारी

Karauli, Rajasthan:सूरौठ नगरपालिका चेयरमैन बनी भाजपा की कमला महावर, दो मतों से जीती हिण्डौन सिटी। हिण्डौन के सूरौठ नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमला महावर ने कांग्रेस प्रत्याशी सोमोती महावर को दो मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। मतगणना में कमला महावर को 11 मत जबकि सोमोती महावर को 9 मत मिले। यह सूरौठ नगरपालिका का पहला चुनाव था। 20 वार्डों वाली इस नगरपालिका में पार्षद चुनाव के नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। कुल 20 पार्षदों में से 16 निर्दलीय चुने गए, जबकि भाजपा और कांग्रेस को दो-दो सीटें मिलीं। चेयरमैन पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित चेयरमैन कमला महावर का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर करौली प्यारेलाल सोथवाल तथा चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डागुर के अनुसार चेयरमैन पद के लिए कुल तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें भाजपा, कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल थे। गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक दोनों प्रमुख प्रत्याशियों में से किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया, जिसके बाद उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए गए और सीधा मुकाबला तय हो गया। मतदान नगरपालिका मुख्यालय पर संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी की जीत साबित हुई। नवनिर्वाचित चेयरमैन कमला महावर के सामने अब नगरवासियों की प्रमुख समस्याएं सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और जलभराव के समाधान की चुनौती है। नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
0
0
Report

भभुआ रोड स्टेशन पर अवैध शराब के साथ 10 गिरफ्तारी, 46.64 लीटर बरामद

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ रोड स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई रेल थाना भभुआ रोड पुलिस और CPDS टीम (DDU) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 3 से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुल 10 अभियुक्तों (1 पुरुष और 9 महिलाएं) को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3.24 लीटर विदेशी शराब और 43.8 लीटर देशी शराब, यानी कुल 46.640 लीटर अवैध शराब जब्त की। मामले में CPDS टीम के संदीप कुमार की शिकायत पर रेल थाना भभुआ रोड में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2022 की धारा 30(a) के तहत कांड संख्या 27/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक रामचंद्र राम को बनाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली जिले के भगवानपुर का सत्येन्द्र पाण्डेय (56 वर्ष) तथा रोहतास जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों (डालमियानगर, डिहरी, संजौली, विक्रमगंज, सासाराम व अकोढ़ी गोला) की निवासी राजमुनी देवी, इन्द्रमणि देवी, विंध्याचली कुमारी, सुमन देवी, डोमनी देवी, संजू देवी, शिमला देवी, निभा देवी और कविता देवी शामिल हैं。 रेल पुलिस का कहना है कि ट्रेनों व स्टेशन परिसर के माध्यम से शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। भभुआ रोड जीआरपी के Asi उपेंद्र राम ने बताया कि पंडित दीनदयाल से ही जांच ट्रेन में चलाई जा रही थी। इसी क्रम में हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई तो भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर 9 महिला और एक पुरुष को उतारा गया। तलाशी लेने पर इन सभी के पास से शराब बरामद हुआ है। जिसके बाद जेल भेजा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

डेम से एक शव बरामद, दूसरे युवक की तलाश जारी

Damoh, Madhya Pradesh:लगभग 22 घंटे बाद डेम से बरामद हुआ एक शव दूसरे की तलाश जारी... यहां के प्रसिद्ध सीतानगर सिंचाई परियोजना के बड़े डेम में कल दोपहर डूबे दो युवकों में से एक का शव लगभग 22 घंटे बरामद किया गया है जबकि एक और युवक की तलाश जारी है।दरअसल कल दोपहर सीतानगर डेम में नहाने गए चार युवकों में से दो इस डेम में डूब गए थे और युवक ममेरे भाई देवेंद्र और दिनेश पटेल थे। युवकों के डूबने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस आई एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया और कल दोपहर से रात तक और आज सूबह से जारी सर्च आपरेशन में एसडीआरएफ की टीम को एक शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान देवेंद्र पटेल के रूप में हुई है।वहीं दूसरे लापता युवक दिनेश की तलाश में पुलिस और बचाव दल लगा हुआ है।
0
0
Report

नारसिंगी खानापुर के प्रार्थना स्थल में दो समूहों के बीच हिंसक टकराव

Noida, Uttar Pradesh:Clash at a prayer hall in Narsingi Khanapur. Two groups fought with each other while prayers were underway. Attacks with chairs and sticks while abusing each other with foul language inside the sacred prayer hall. People belonging to one religion attacked without sparing even women. Attacks while holding sacred books in their hands and uttering all sorts of abuses. Both groups behaved like rowdies inside the prayer hall and attacked each other. Attacks happened right in front of police. Police conducted a lathi charge and dispersed them. Several people were injured in the attack. They were immediately rushed to the hospital. Both groups filed complaints at Narsingi Police Station. Narsingi police have registered a case and are investigating. The administrators who established a Baptist Church (branch) in Khanapur village in 1991 under the auspices of Narayanaguda Baptist Church. A person named Rameswaram Narsimha who served as president of Khanapur Church for 20 years. Two years ago, a person named Krishna was elected as president. Former president Narsimha cast his eyes on the valuable church land. To seize it, he got a new society registered in 2018 without the knowledge of Narayanaguda Baptist Church. In that registration, Rameswaram Narsimha was named as president along with another ten people as society members. Narsimha attempted to install a board related to the new registration within the church premises. President Peddapuli Krishna prevented him from putting up the board. Intense verbal altercation between the two. Krishna confronted him saying the church belongs to everyone, not just you. Narsimha suddenly attacked Krishna. He also attacked those who came to intervene. CCTV cameras were damaged. Former president Rameswaram Narsimha could not digest Krishna being elected as president. Using his political influence, he attacked president Krishna multiple times. He held a grudge against Krishna for exposing the society he had established. Last week, during discussions to dissolve the newly established fake society, the president insisted it should be cancelled. Attacks saying "Are you speaking against us?" Complaint filed at police station. Narayanaguda Baptist Church administrators approached the court regarding Rameswaram Narsimha, who established a new society as per plan to seize the valuable Khanapur Church land. Administrators also filed a complaint against Rameswaram Narsimha at Narsingi Police Station. In the complaint, they mentioned taking legal action. In this double bedroom apartment few persons deliberately threw the food covers near the Ganesh Pooja Mandap. Ganesh Chaturthi next day they started throwing the food covers deliberately. Initially we removed those covers, but repeatedly they have been throwing the Food Covers. We decided to turn CC Camera towards 4th floor 9th floor. We have identified one woman and men who were throwing the covers. We found the meat food in those covers and bones! We removed the bones from Ganesh Pooja Mandap! Yesterday During Anna Prasad distribution again a man threw the food cover; it has meat and bones.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top