461001
इटारसी के माध्यमिक कन्या कस्तूरबा शाला के जर्जर कक्ष को तोड़ा गया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिला कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार शासकीय माध्यमिक कन्या कस्तूरबा शाला इटारसी के क्षतिग्रस्त कक्षों को जेसीबी से तोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश प्राप्त होने पर शासकीय माध्यमिक कस्तूरबा शाला का निरीक्षण किया गया था। जिसमें पाया गया कि शाला में विगत 8 वर्षों से क्षतिग्रस्त कक्षों में कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा था। साथ हीं इन क्षतिग्रस्त कक्षों में किसी प्रकार की सामग्री का भंडारण नहीं किया जा रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाली दौरे में CM रोड शो में भाजपा ने पीले चावल से आमंत्रण दिया
Pali, Rajasthan:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निकाय चुनाव को लेकर पाली दौरे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा ने पाली शहर के वार्डों में पीले चावल बाटकर रोड शो में आने को आमंत्रित किया। CM शर्मा मंगलवार सुबह 11:00 बजे पाली पहुँचेंगे, उसके बाद शहर की विभिन्न मार्गों से होकर रोड शो होगा जिसमें वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।0
0
Report
खरीफ 2025 फसल बीमा भुगतान नहीं मिलने से किसान आक्रोशित, कलेक्ट्रेट बाहर धरना खत्म
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में खरीफ वर्ष 2025 का फसल बीमा भुगतान नहीं मिलने से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान पिछले एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। सोमवार को किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए बीमा कंपनी की प्रतीकात्मक ‘शवयात्रा’ निकाली। शवयात्रा में किसान रोते हुए बीमा कंपनी मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे हैं। किसान टंकी चौराहा स्थित कृषि उपज मंडी से बीमा कंपनी की प्रतीकात्मक शवयात्रा लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय लालघाटी की ओर रवाना हुए। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। शवयात्रा के दौरान किसान ट्रैफिक प्वाइंट के सामने सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। शवयात्रा के बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बीमा कंपनी का पुतला दहन किया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जल्द से जल्द खरीफ 2025 का लंबित फसल बीमा भुगतान कराने की मांग की है। किसानों ने आज से अनिश्चितकालीन धरना भी समाप्त कर दिया। किसानों का कहना है कि खरीफ 2025 का फसल बीमा भुगतान अब तक नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनी की लापरवाही के कारण उन्हें अपने हक के भुगतान के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। प्रशासन पर भी लगाए अनदेखी के आरोप किसानों ने प्रशासन पर भी उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वे पिछले एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा। किसानों का कहना है कि लगातार धरने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से उन्हें उग्र और प्रतीकात्मक विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा。0
0
Report
झारखंड के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, शोक में राज्य
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद पहुंचे थे और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा जो कल तक लोगों के बीच सक्रिय नजर आ रहे थे, आज उनके नहीं रहने की खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। मंत्री ने कहा रात में अचानक सोने में तेज दर्द हुआ। परिजनों के अनुसार, उनकी wife ने उन्हें डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने तत्काल अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। रातभर वह दर्द सहते रहे। जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उन्हें उल्टी हुई और उल्टी फेफड़ों में चले जाने के बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुदीव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और मंत्री को खो दिया है। उनके साथ काम करने वाले लोगों, समर्थकों और आम नागरिकों के बीच गहरा शोक है। हर किसी की जुबां पर उनकी यादें हैं और विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जो व्यक्ति कल तक साथ था, वह आज इस दुनिया में नहीं रहा। उनका आकस्मिक निधन झारखंड के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति है। राज्य की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पति की तलाश कर रही पत्नी
New Delhi, Delhi:दिल्ली सत्य निकेतन हादसे के बीच वदना अनुरागी अपने पति परमलाल کوहلی को खोज रही है. बिल्डिंग हादसे के मौके फोटो दिखा दिखा के एक पत्नी अपने तलाश कर रही घर से बिल्डिंग में वेल्डिंग करने के लिए निकले थे. पीड़ित पत्नी ने मीडिया से बताया दिन से रात होgi और सुबह से दोपहर कोई पता नहीं लगा परमलाल कोहली कहा. लोकेशन... सत्य निकेतन. सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, पढ़ने वाले छात्र मजदूर और कहीं लोग दब गए. डेड बॉडी की पहचान नहीं हुई है. वंदना अनुरागी अपने पति परमलाल कोहली को सत्य निकेतन में खोजने आई है, वेल्डिंग का काम करने के लिए घर से निकले थे. रात भर से घर नहीं पहुँचे, सुबह से बिल्डिंग गिरने की घटना सुनकर मौके पर पहुंची है. हादसे के बीच पति को खोज रही है.0
0
Report
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा: बीडीओ ने युवक को चार थप्पड़ मारे
Giridih, Jharkhand:सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत में एसआईआर को लेकर हुए विवाद ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया. विगत दिनों एसआईआर कार्य को लेकर ग्रामीणों और बीडीओ के बीच झड़प हुई थी, जिसमें प्रशासन की ओर से ग्रामीणों पर बीडीओ को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया था. सोमवार को विवाद के समाधान के लिए कुसमाडीह पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो शामिल हुए. विधायक ने मौके से ही गिरिडीह डीसी और एसडीओ से वार्ता की और दो मांगें रखीं पहला ग्रामीणों पर दर्ज केस वापस लिया जाए और एसआईआर का कार्य कुसमाडीह पंचायत में ही कराया जाए. अधिकारियों ने दोनों मांगों पर आश्वासन दिया है. इसी बीच आज एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसने पूरे मामले को पलट दिया है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि बीडीओ एक युवक को एक के बाद एक चार थप्पड़ मार रहे हैं, जबकि पहले कहा जा रहा था कि ग्रामीणों ने बीडीओ को बंधक बना लिया था. फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि उल्टा उन्हीं पर केस कर दिया गया. मामले को लेकर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने गिरिडीह डीसी और चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए बीडीओ पर कार्रवाई करने और निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज झूठा केस वापस लेने की मांग की है.0
0
Report
नल जल योजना कर्मियों ने 18 हजार मानदेय के लिए पटना में धरना किया
Patna, Bihar:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना को जमीन पर उतारने वाले कर्मी अब अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में नल जल योजना के तहत बोरिंग और पानी की सप्लाई व्यवस्था में काम करने वाले कर्मियों ने सरकार पर वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी कर्मियों का दावा है कि वे वर्ष 2017 से योजना के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। कर्मियों के मुताबिक, सरकार की ओर से महज 2 हजार रुपये मानदेय देने की बात कही गई थी, लेकिन यह राशि भी नियमित रूप से नहीं मिली। अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर कर्मी पिछले 22 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे थे। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए मार्च शुरू किया। हालांकि, पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर दंगा नियंत्रण बल और वाटर कैनन की गाड़ियां तैनात की गईं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कर्मियों की प्रमुख मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह किया जाए। इसके साथ ही वर्षों से बकाया मानदेय का भुगतान करने, हर महीने समय पर राशि देने और मानदेय भुगतान में बिचौलियों की भूमिका खत्म करने की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाए। कर्मियों का यह भी आरोप है कि नल जल योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई लोगों ने योजना के लिए अपनी जमीन तक उपलब्ध कराई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वर्षों से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में अब्दुल हन्नान का जोरदार स्वागत; कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर केंद्रित
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में अब्दुल हन्नान के प्रथम आगमन पर कांग्रेस ने दिखाई ताकत, जगह-जगह हुआ स्वागत बलरामपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अब्दुल हन्नान के सोमवार को पहली बार बलरामपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में निकली स्वागत यात्रा में सैकड़ों वाहन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जनपद सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। स्वागत यात्रा महादेइया बाजार से शुरू होकर सादुल्लाहनगर-उतरौला मार्ग, श्रीदत्तगंज बाजार और नहर बालागंज होते हुए एमएलके पीजी कॉलेज पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने अब्दुल हन्नान का स्वागत किया। पहली बार जनपद आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा एमएलके पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें अब्दुल हन्नान ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा की। प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ कार्यक्रम के संयोजक रहे। सम्मेलन में प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी तथा प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीतिक मुद्दों पर रखी बात कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें अब्दुल हन्नान ने विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रखा। उन्होंने कार्यकों से आगामी कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की。 इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव, डॉ. इश्तियाक अहमद खान, डॉ. खलीलुल्लाह, उमाशंकर तिवारी, विनय मिश्रा, पंकज गुप्ता, आरिफा उत्साही, सुशील शुक्ला, मारकंडेय मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, अफरोज खान, इबरार अहमद, बबीता आर्य, रोशन लाल यादव, विश्वनाथ यादव और जिला मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बाजपुर बीजेपी के सामाजिक सौहार्द धरने में भीड़ कम, खींचतान तेज
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर में बीजेपी के सामाजिक सौहार्द संकल्प धरने का दावा बड़ा था, लेकिन धरनास्थल के नजारे ने पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। मंच पर नेता खूब नजर आए, लेकिन अपेक्षित भीड़ गायब रही। सवाल उठ रहा है—क्या बाजपुर बीजेपी की जमीन खिसक रही है? यशपाल राजहंस की अगुवाई में हुए इस धरने में बीजेपी के कई नेता पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं और आम लोगों की मौजूदगी उम्मीद के मुताबिक नजर नहीं आई सबसे बड़ा सवाल बीजेपी के उन प्रमुख दलित चेहरों को लेकर है, जो इस कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए दलित मुद्दे पर धरना… लेकिन दलित नेता ही नदारद आखिर वजह क्या है क्या नेताओं ने खुद दूरी बनाई या संगठन के भीतर ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा नेताओं का जमावड़ा हुआ, भाषण हुए, नारे लगे… लेकिन भीड़ ने पार्टी के दावों की पोल खोल दी—ऐसा नजारा बाजपुर बीजेपी के लिए चिंता की घंटी माना जा रहा है अब सवाल सीधा है—क्या 2027 से पहले बाजपुर बीजेपी में अंदरूनी खींचतान तेज हो रही है0
0
Report
अलीगढ़ में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी की सेवा संपर्क अभियान बैठक सफल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, संगठन के पदाधिकारी के साथ पूरन सिंह लोधी ने की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संपर्क अभियान को मजबूती देने के लिए की गई बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संपर्क अभियान, 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दावे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष की चुटकी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा हम जो करते हैं वही कहते हैं समाजवादी पार्टी झूठ बोलती है, अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ जिला कार्यालय पर की बैठक0
0
Report
Advertisement
झांसी में युवक का अपहरण: पुलिस ने सात घंटे में बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश चौराहे से बीती रात एक युवक का दबंग चार पहिया गाड़ी से अपहरण करके ले गए थे, पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 घंटों के भीतर अपहृत विकास गुप्ता नाम के युवक को सकुशल बरामद कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी के साथ दो बदमाशों भी गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी विनय यादव और रवि यादव के खिलाफ कार्रवाई करके पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि देर रात शराब के नशे में धुत दोनों आरोपी से अपहृत विकास गुप्ता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान रवि यादव और विनय यादव ने मिलकर विकास गुप्ता को अपहरण कर ले गए और मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज सात घंटे के अंदर अपहृत विकास को सकुशल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।0
0
Report
फिरोजाबाद के टेंपो में अचानक सांप घुसा, चालक ने बचाई अपनी जान
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद में टूंडला थाना क्षेत्र के दीपा चौराहे पर एक चलते हुए टेंपो में अचानक सांप घुस गया। टेंपो रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था; चालक ने सड़क पर सांप दिखाई दिया, जो सीधे टेंपो में चढ़ गया। चालक ने तुरंत कूद कर अपनी जान बचाई। Gніमत यह रही कि उस वक्त टेंपो में कोई सवारी नहीं बैठी थी। मौके पर भीड़ जमा हो गई; काफी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया। चालक के अनुसार अचानक सड़क से सांप आया और सीधे टेंपो के अंदर घुस गया; गाड़ी किनारे छोड़ दी गई।0
0
Report
मेरठ रोड पर स्कॉर्पियो आग, चालक ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई
Karnal, Haryana:करनाल, मेरठ रोड पर दौड़ती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान। करनाल के मेरठ रोड पर कचरा प्लांट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पर दौड़ती एक स्कॉर्पियो में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में पूरी स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सुरक्षित बाहर निकल आया। पिंडौरा से करनाल आते समय हादसा: जानकारी के मुताबिक, कार मालिक अजय कुमार स्कॉर्पियो लेकर पिंडौरा से करनाल की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह कचरा प्लांट के पास पहुंचे, गाड़ी के अंदर से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ समझ पाते, उससे पहले ही धुआं बढ़ता चला गया। अजय कुमार ने बिना समय गंवाए गाड़ी को सड़क के किनारे लगाया और तुरंत नीचे उतर गए। डैशबोर्ड में लगी आग ने बढ़ाई मुश्किल: गाड़ी से बाहर निकलने के बाद जब उन्होंने कंडक्टर साइड जाकर देखा तो वहां आग लगी हुई थी। अजय कुमार ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग डैशबोर्ड के अंदर तक पहुंच चुकी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से गाड़ी के दूसरे हिस्सों में फैल गई। चंद मिनटों में राख हो गई लाखों की गाड़ी: कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये कीमत की स्कॉर्पियो आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर मौजूद लोग भी इस नजारे को देखकर सहम गए। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और पूरी गाड़ी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा: हादसे की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा: एएसआई संदीप कुमार के अनुसार, पुलिस को स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान: अजय कुमार के लिए यह हादसा बड़ा नुकसान जरूर छोड़ गया, लेकिन उनकी समय रहते दिखाई गई सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। अगर वह धुआं उठते ही गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर बाहर नहीं निकलते, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। समय रहते वाहन से बाहर निकलने के कारण उनकी जान सुरक्षित बच गई। सड़क पर नहीं लगा बड़ा जाम: वहीं, चालक द्वारा गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर देने से हाईवे पर भी किसी बड़े जाम की स्थिति नहीं बनी। फिलहाल पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
दांतारामगढ़ चुनाव: वीरेंद्र सिंह का गजानंद कुमावत पर तंज, माहौल गरम
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की दातारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव 2026 का चुनावी रंग चढ़ने लग गया है. दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत पर टिप्पणी की और कहा कि विभिन्न जगहों से उन्हें बार-बार फोन आ रहे हैं कि गजानंद कुमावत खूब भाग-दौड़ कर रहे हैं. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कुएं में कूद जाए तो मैं उसके साथ कुएं में थोड़ा कूद जाऊँ. उन्होंने कहा कि जनता परिणाम देखते हैं और कहा- बंदर की तरह एक टहनी से दूसरी टहनी पर कूदने से कुछ नहीं होता; परिणाम धरातल पर आना चाहिए. इस टिप्पणी से दातारणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है और दोनों पार्टियां अपने-अपने नेताओं के पोस्टरों के साथ धरातल पर उतरकर राजनीतिक प्रयास कर रहे हैं. बाइट दांतारामगढ़ से कांग्रेस वीरेंद्र सिंह0
0
Report
गुवाहाटी में ईद मिलाद-उन-नबी कॉन्फ्रेंस हुआ
Guwahati, Assam:जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी व सरकारे सुरकाहिं कॉन्फ्रेंस सम्पन्न गुवाहाटी के आठगांव कब्रिस्तान मस्जिद कंपाउंड में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ व सरकारे सुरकाहिं कॉन्फ्रेंस बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। यह प्रोग्राम नमाज-ए-ईशा के बाद शुरू होकर सुबह फजर की नमाज तक चला। इस मुबारक महफिल में देश के कोने-कोने से उलमा-ए-इकराम तशरीफ लाएं। तथा इस जलसे में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल हुए! जलसे में शामिल लोगों के लिए - चाय, नास्ता, पानी, व लंगर का खास इन्तजाम रखा गया था, इस मौके पर गुवाहाटी के अहले सुन्नत वल जमात के इमाम व उलमा-ए-इकराम, उलुबारी मजार के खादिम Abdul Karim साहब, आठगांव कब्रिस्तान मस्जिद के इमाम साहब, पीर-ए-तरीकत व सातगांव मदरसा के मुफ्ती साहब, समाज सेवी व धरफरी जामा मस्जिद के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद सैमुद्दीन मंसूरी उर्फ मुखियाजी भी मौजूद रहे। जलसे में कुरान की तिलावत, नातिया कलाम और तकरीरें पेश की गईं। अंत में पीर साहब के द्वारा देश व दुनिया में अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की गई। कमेटी की जानिब से इस जलसे को कामयाब बनाने के लिए खूबसूरत पंडाल, बेहतरीन लाइट, साउंड सिस्टम और बैठने के लिए कुर्सियों का उम्दा इंतजाम किया गया था। सभी आशिकाने रसूल की बड़ी तादाद में शिरकत पर खुशी का इजहार करते हुए मोहम्मद सैमुद्दीन मंसूरी उर्फ मुखियाजी ने कमेटी का शुक्रिया अदा किया।0
0
Report
बालोद में जल जीवन मिशन के भुगतान अटक, ठेकेदारों ने जारी करने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। जिले सहित पूरे प्रदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण करने वाले ठेकेदार भुगतान के लिए भटकने को मजबूर हैं। बालोद जिले में करीब 100 करोड़ और पूरे प्रदेश में ठेकेदारों का लगभग 2200 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। इस समस्या को लेकर राज्य स्तरीय ठेकेदार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बालोद कलेक्टर और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर लंबित राशि जारी करने की मांग की। मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी ने स्थानीय सांसद पर तंज कसते हुए कहा, "यहां के सांसद नींबू काटकर पानी रोक देते हैं, तो एक नींबू काटकर हम ठेकेदारों की भुगतान समस्या का भी समाधान निकाल दें।"0
0
Report
Advertisement
