icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नंदन पहाड़ स्थित एटीएम चोरों ने देर रात ट्रैक्टर पर उखाड़कर ले गए

Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित सेवा आश्रम के बाहर लगे एटीएम को अज्ञात चोरों ने देर रात निशाना बनाया। चोरों ने पहले एटीएम के शटर को तोड़ा और इसके बाद पूरी मशीन को उखाड़कर ट्रैक्टर पर लाद लिया। इसके बाद अज्ञात चोर एटीएम लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report

भिवंडी के आदिवासी किसान की जमीन पर कब्जा, परिवार ने कानून व्यवस्था पर आपत्ति

Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील मौजे येवई येथे आदिवासी शेतकऱ्यांच्या जमिनीवर अतिक्रमण करून धाक दाखवला जात असल्याने आदिवासी कुटुंब भयभीत झाले आहे. आरोपींविरोधात दाखल गुन्ह्यात कठोर कारवाई करण्याची मागणी राधाबाई कृष्णा घाटाळ यांनी केली आहे. मुंबई-नाशिक महामार्गावर येवई येथे त्यांच्या नावे वडिलोपार्जित शेतजमीन आहे. त्यालगतच्या खडकाळ जमिनीवर बांधलेल्या सात गाळ्यांपैकी दोन गाळे निंबवली येथील रुपेश मोतीराम गुळवी यांना भाड्याने दिले होते. त्यांनी ही जागा अनिलकुमार सिंग यांना भंगार व्यवसायासाठी दिली आणि नंतर ग्रामपंचायत दप्तरी स्वतःचे नाव लावून घेतल्याचा आरोप आहे. 29 जुलै रोजी राधाबाई आणि त्यांचा मुलगा रुपेश आपल्या जमिनीवर गेले असता रुपेश गुळवी, विक्रांत गुळवी, हेमंत गुळवी यांनी लाकडी दांडके, लोखंडी रॉडने मारहाण करून जातीवाचक शिवीगाळ केल्याचा आरोप आहे. याप्रकरणी भिवंडी तालुका पोलीस ठाण्यात 11 सप्टेंबर रोजी राधाबाई घाटाळ यांच्या तक्रारीवरून मारहाण आणि ॲट्रॉसिटी कायद्यांतर्गत गुन्हा दाखल झाला आहे. मात्र पोलिस आरोपींविरोधात कोणतीही कारवाई करत नसल्याने कुटुंब भयभीत झाले आहे. जमीन धारकाने कुटुंबाला घाबरवण्यासाठी भाडोत्री महिलांना आणून बसवल्याचा आरोपही करण्यात आला असून आरोपी आणि त्या महिलांकडून जीवाला धोका असल्याने पोलिसांनी तातडीने कारवाई करावी अशी मागणी पीडित कुटुंबाकडून होत आहे.
0
0
Report

हापुड़ में रेलवे फाटक के पास ट्रेन से महिला की मौत

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देहात थाना क्षेत्रांतर्गत गढ़ फाटक के पास एक महिला की उस वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जब वह रेलवे फाटक को पार कर रही थी. महिला के ट्रेन की चपेट में आने मौके पर ही प्रखच्चे उड़ गए. इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और जीआरपी की टीम पहुंच गई. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी. फिलहाल, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.
0
0
Report
Advertisement

टनकपुर में बस चालक पर हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– मारपीट आरोपी गिरफ्तार स्थान– उधम सिंह नगर रिपोर्टर– विजय आहूजा ऐंकर– रोडवेज बस चालक से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीच सड़क में खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर यह विवाद हुआ था। बस में सवार किसी यात्री ने मारपीट की वीडियो बना कर वायरल कर दी थी। घटना 5 अक्टूवर की है ।रोडवेज की एक बस टनकपुर जा रही थी कि पुलभट्टा थाना क्षेत्र में सड़क के बीच में खड़े वाहन को हटाने को लेकर रोडवेज बस चालक और कुछ लोगों के बीच बहस हुई जिसके बाद उन लोगों ने बस चालक से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बस में मौजूद एक यात्री ने मारपीट की इस घटना की पूरी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।चूंकि बस में सवारियां थी इसलिए बस चालक कोई कानूनी कार्यवाही किए बिना टनकपुर चला गया बाद में बस चालक ने एक वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की。 इधर पुलभट्टा पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों सैफ खान, सावेज खान और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है तीनों आरोपी ट्रक चालक है。
0
0
Report

60 आरडी पूली के पास जीप नहर में गिरी, चालक की जान ग्रामीणों ने रस्से से बचाई

Sri Ganganagar, Rajasthan:मुख्य नहर की अनूपगढ़ शाखा नहर की 60 आरडी पूली के पास बीती रात एक जीप अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जीप में उस समय केवल चालक ही सवार था। गनीमत रही कि जीप नहर में लगे गेटों के पीछे जाकर उन्हीं में अटक गई। इससे चालक की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार चक एक बीकेएसएम करनीसर निवासी भागीरथ नोखवाल, जो चिनाई का मिस्त्री है, सोमवार शाम हरदासवाली की ओर से जीप लेकर बीरमाना की तरफ आ रहा था। 60 आरडी पूली के पास अचानक जीप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसी दौरान हरदासवाली की तरफ नरमा चुगकर जा रहे चुगारों ने जीप को नहर में गिरते देखा और तत्काल हरदासवाली गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही हरदासवाली के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में रस्सा डालकर चालक भागीरथ नोखवाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक के मामूली चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए सूरतगढ़ के चिकित्सालय ले जाया गया। गेटों में अटकी रही जीप: हादसे के बाद जीप नहर में लगे गेटों में अटक गई। यदि जीप गेटों में नहीं अटकती तो पानी के तेज बहाव में चालक के बहने की आशंका से बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की तत्परता और समय पर मिली मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश की नई उड़ान: AI से मोबाइल-चिप तक विकास

Noida, Uttar Pradesh:असेंबली से AI तक: नए उत्तर प्रदेश की नई उड़ान... पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश के अनलिमिटेड पोटेंशियल का उपयोग नहीं किया, बल्कि इसे बीमारू ही बनाए रखा। आज साढ़े 9 वर्षों के भीतर देश के करीब 60 प्रतिशत मोबाइल फोन और 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेंट के उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने Make in India, Digital India और आत्मनिर्भर भारत का जो विजन दिया, डबल इंजन सरकार ने उसे उत्तर प्रदेश में नीति, निवेश और उत्पादन से जोड़कर जमीन पर उतारा है। जेवर में ₹3,706 करोड़ की HCL-Foxconn चिप इकाई बन रही है, 644 मेगावाट के डेटा सेंटर प्रस्ताव आ चुके हैं, और प्रदेश में 24,000 से अधिक स्टार्टअप और 8 यूनिकॉर्न हैं। यानी यात्रा Mobile से Module और Module से Microchip तक पहुंच रही है। लेकिन वर्ष 2017 से पहले तस्वीर अलग थी। घोषणाएं होती थीं, पर परियोजनाएं जमीन पर उतरने के लिए संघर्ष करती थीं। क्योंकि तब परिवारवाद ही विकास था, सैफई महोत्सव ही सांस्कृतिक उत्थान और माफियाकरण ही औद्योगिकीकरण का मॉडल बन गया था। जब चिंता प्रदेश से अधिक परिवार की और निवेशक से अधिक अपराधियों की हो, तो भविष्य की तकनीक के लिए वातावरण कैसे बनेगा?
0
0
Report

फरीदाबाद के जक्खोपुर में जमीन विवाद रूप लिया: युवक को पीटकर खंभे लगाए गए

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, खेत में खंभे लगाने गए युवक से मारपीट का आरोप फरीदाबाद के जक्खोपुर गांव से जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रशीद खान के पिता ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा अपने खेत में तार-फेंसिंग के लिए खंभे लगाने गया था। इसी दौरान जकरिया, अख्तर और उनके परिवार के कुछ लोगों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक, करीब 1 एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। परिवार का दावा है कि जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम है और इस मामले में कोर्ट का आदेश भी उनके पक्ष में है। इसके बावजूद जमीन पर कथित तौर पर जबरन कब्जा किया गया है। परिवार का आरोप है कि जब रशीद के साथ मारपीट हुई तो वे शिकायत लेकर सिकरोना पुलिस चौकी पहुंचे। उनका कहना है कि करीब दो घंटे तक चौकी में बैठे रहने के बावजूद उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि जमीन उनके नाम होने और कोर्ट का आदेश होने के बावजूद उन्हें अपनी ही जमीन पर काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट और जमीन पर कब्जे से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

बोधघाट परियोजना पर बस्तर में राजनीतिक रार, विरोध और समर्थन भड़के

Jagdalpur, Chhattisgarh:45 वर्षों से लंबित बोधघाट परियोजना को लेकर बस्तर में एक बार फिर सियासी रार देखने को मिल रही है, जगदलपुर से लगभग 100 किमी दूर इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर पिछले साल सरकार ने नए सिरे से घोषणा की थी, परियोजना में सिंचाई जलविद्युत उत्पादन पेयजल और इंद्रावती-महानदी लिंक की घोषणा के बाद से प्रभावितों का विरोध शुरू हो गया, 49 हजार करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना से तकरीबन 56 गांव प्रभावित होंगे, प्रभावितों के स्वर में स्वर मिलाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने परियोजना का विरोध किया है, उनका कहना है कि बोधघाट के स्थान पर देउरगांव और मटनार में बैराज बना कर सरकार को सिंचाई सुनिश्चित करनी चाहिए और इसे लोग प्रभावित भी नहीं होंगे जबकि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोधघाट परियोजना को लेकर कहा परियोजना से प्रभावित होने वाले लोगों की चिंता सरकार को है और बातचीत के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही सरकार परियोजना को आगे बढ़ाएगी वहीं परियोजना का विरोध करने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश दीपक बैज पर निशाना साधा उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं को बस्तर की जरूरत को समझना चाहिए ।
0
0
Report

नाथद्वारा में मंगला-श्रृंगार दर्शन से भक्तिमय सुबह, चाय के संग दर्शन-आनंद

Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा, राजसमंद नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के मंगला-श्रृंगार दर्शन से भक्तिमय हुई सुबह, दर्शन के बाद कुल्हड़ चाय की चुस्की से जमा रंग नाथद्वाराऽ, राजसमंद देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु प्रभु के अलौकिक रूप की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा वातावरण 'जय श्री कृष्णा' और 'जय श्रीनाथजी' के जयघोष से गुंजायमान हो उठता है। मंगला आरती की शांति और उसके बाद श्रृंगार दर्शन में प्रभु के भव्य रूप को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठते हैं। सुबह की मंद-मंद बहती हवा, मंदिर की घंटियों की मधुर ध्वनि और शंखनाद माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना देते हैं। दर्शन के बाद जमती है धर्मनगरी नाथद्वारा की पुदीना चाय दर्शन की तृप्ति के बाद मंदिर के बाहर चौपाटी और गलियों का नजारा और भी खुशनुमा हो जाता है। चौपाटी व बाजार में स्थित चाय की थड़ियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। सुबह की ताजगी के बीच गरमा-गरम कुल्हड़ वाली चाय की चुस्कियां लेते लोग आपस में दर्शन के अनुभव साझा करते दिखते हैं। श्याम बिश्नोई ने अलग-अलग जगहों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत की।
0
0
Report

यूपी AI सिटी बनकर देगा रोजगार के नए अवसर

Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath @myogiadityanath हमने प्राथमिकता बदली। परिवार के विकास की जगह प्रदेश का विकास, माफिया के संरक्षण की जगह निवेशक का संरक्षण और तुष्टीकरण की जगह टेक्नोलॉजी。 इलेक्ट्रॉनिक्स बढ़ा तो Data Centre की आवश्यकता बढ़ी और Data बढ़ा तो आज उत्तर प्रदेश Data Centre से AI City तक भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था का आधार तैयार कर रहा है। AI-PRAGYA के माध्यम से 10 लाख युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश का बढ़ता Startup इकोसिस्टम भी युवाओं को नौकरी खोजने वाले से आगे बढ़ाकर रोजगार देने वाला बना रहा है। कभी उत्तर प्रदेश तकनीक का बाजार था, आज उसका निर्माता बन रहा है। Assembly से AI तक यह यात्रा केवल तकनीक की नहीं, हमारे युवाओं के रोजगार, उद्यम और समृद्धि की यात्रा है। इसी कड़ी में आज लखनऊ में HCL Tech की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करूंगा। इस अवसर पर HCL GUVI Emerging Tech Skilling Centre का शुभारंभ भी होगा। 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प के साथ यही 'नए उत्तर प्रदेश' की नई उड़ान है।
0
0
Report
Advertisement

औरैया में एंबुलेंस में मरीज की जगह ढोई जा रही थीं सवारियां, ARTO चेकिंग में खुली पोल

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow8m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान ऐसा नजारा सामने आया, जिसने एंबुलेंस के इस्तेमाल पर ही सवाल खड़े कर दिए। जिन एंबुलेंस में मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए था, उनमें मरीजों की जगह सवारियां बैठी मिलीं। तस्वीरें सामने आईं तो परिवहन विभाग भी हैरान रह गया। देवकली चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो निजी एंबुलेंस पकड़ी गईं। इसके बाद दोनों के खिलाफ सीज और चालान की कार्रवाई की गई। तस्वीरों में दिखाई दे रहा ये नजारा औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी क्षेत्र का है। परिवहन विभाग की टीम यहां वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने दो निजी एंबुलेंस को रोककर जांच की। एंबुलेंस को देखकर पहली नजर में लगा कि इसमें मरीज होंगे, लेकिन जब अधिकारियों ने जांच की तो अंदर मरीज नहीं, बल्कि सवारियां बैठी मिलीं। यानी जिस वाहन का इस्तेमाल गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए होना चाहिए था, उसका इस्तेमाल सवारियां ढोने में किया जा रहा था। मामला सामने आते ही परिवहन विभाग ने दोनों एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों वाहनों को अनाधिकृत उपयोग के चलते सीज कर दिया गया और चालान की कार्रवाई भी की गई। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिलेभर में वाहनों की सघन चेकिंग चल रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सिर्फ एंबुलेंस ही नहीं, चेकिंग अभियान के दौरान दो डंपर भी परिवहन विभाग की पकड़ में आए। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया। वहीं तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कार्रवाई की गई और दोनों का चालान काटा गया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने कहा कि जिले में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। औरैया में एंबुलेंस के अनाधिकृत इस्तेमाल का यह मामला सामने आने के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान के दौरान और कितने वाहन नियमों की अनदेखी करते पकड़े जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top