461001
रायपुर में स्कूल निरीक्षण के दौरान रिपोर्टर के साथ शिक्षक की बदतमीजी
Raipur, Madhya Pradesh:रायपुर कर्चुलियांन ब्लॉक के ग्राम पंचायत ब्यौहरा में प्राथमिक मिडिल शासकीय विद्यालय के शिक्षक शिवदास साकेत द्वारा MP News TV के रिपोर्टर के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। रिपोर्टर ग्रामीणों की शिकायत पर आज सुबह 10 बजे विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे जहां ग्रामीणों ने पढ़ाई की व्यवस्था और शिक्षकों की नियमितता को लेकर गंभीर समस्याएं बताईं। निरीक्षण के दौरान शिक्षक ने न केवल रिपोर्टर के साथ बदतमीजी की बल्कि उन्हें जातिसूचक शब्दों में फंसाने की धमकी भी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम जन्मभूमि ट्रस्ट आज बैठक में इस्तीफे और दान-राशि पर अहम फैसला
Noida, Uttar Pradesh:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक आज दोपहर तीन बजे होगी। बैठक के एजेंडे में सबसे पहले महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के त्यागपत्र पर विचार होगा। इसके साथ ही राम मंदिर के दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना के संबंध में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष रखी जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार, दोनों से स्वतंत्र संस्था है ट्रस्ट के सभी निर्णय स्थायी ट्रस्टी ही आंतरिक रूप से लेते हैं। ट्रस्ट RTI Act के दायरे में नहीं आता क्योंकि यह न त govर्नमेंट वित्तीय सहायता लेता है और न ही किसी सरकारी प्रशासनिक नियंत्रण में है। ट्रस्ट का गठन नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फरवरी 2020 में किया गया था। ट्रस्ट की पंजीकृत कार्यालय का पता वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरण का दिल्ली स्थित आवास है आज ट्रस्ट की अहम बैठक होगी, जिसमें महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दान चोरी विवाद के बाद नैतिक आधार पर अपने पदों से इस्तीफा दिया है। दोनों इस्तीफे के बावजूद ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने और मतदान के पात्र हैं। ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं, जिनमें 4 पदेन (Ex-officio) सदस्य बिना मतदान अधिकार के हैं और एक सदस्य का निधन हो चुका है। ऐसे में प्रभावी रूप से 10 मतदान योग्य सदस्य हैं, जिनमें कम से कम 6 सदस्यों की सहमति किसी बड़े फैसले के लिए आवश्यक होगी। केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि ट्रस्ट के सदस्य जरूर हैं, लेकिन उन्हें मतदान या निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। वर्तमान व्यवस्था में किसी भी ट्रस्टी को हटाने का स्पष्ट प्रावधान नहीं है ऐसे में इस्तीफा ही एकमात्र व्यावहारिक विकल्प माना जा रहा है बैठक में ट्रस्ट की वर्तमान संरचना में व्यापक बदलाव की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है। जो सदस्य बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो पाएंगे, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकेंगे। ट्रस्ट की बैठक हर तीन महीने में होती है। पिछली बैठक 21 मार्च को रामनवमी की तैयारियों को लेकर हुई थी। जनवरी 2021 से मंदिर निर्माण कार्य की निगरानी गोपाल नागरकट्टे (राव) कर रहे हैं, जो ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य हैं। ट्रस्ट के पहले अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी बनाए गए थे पूर्व IAS अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं ट्रस्ट में विभिन्न धार्मिक संतों, अयोध्या राजपरिवार के प्रतिनिधि, चिकित्सक और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। दिवंगत कामेश्वर चौपाल के स्थान पर कृष्ण मोहन को ट्रस्ट में शामिल किया गया, जबकि विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद उनकी सीट अभी रिक्त है। आमंत्रित सदस्य अपनी राय दे सकते हैं, लेकिन उन्हें मतदान या प्रशासनिक अधिकार प्राप्त नहीं हैं। वर्तमान में केवल चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल नागरकट्टे के पास आरती पास और वीआईपी पास जारी करने सहित प्रशासनिक अधिकार रहे हैं ट्रस्ट में किसी नए स्थायी सदस्य को शामिल करने के लिए मौजूदा स्थायी सदस्यों के बहुमत से प्रस्ताव पारित होना अनिवार्य है महंत नृत्य गोपाल दासः ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के सबसे वरिष्ठ संतों में से एक हैं। वे इस समय अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके कारण उनके आज की बैठक में शामिल होने की संभावना कम है। चंपत रायः वीएचपी के उपाध्यक्ष और ट्रस्ट के महासचिव हैं। अगस्त 2020 में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से वे ही ट्रस्ट के दैनिक कामकाज और प्रशासनिक फैसलों के मुख्य कर्ताधर्ता रहे हैं। अनिल मिश्राः अयोध्या के जाने-माने होम्योपैथिक डॉक्टर और ट्रस्ट के मूल सदस्यों में से एक हैं, जो मंदिर के प्रशासनिक मामलों की देखरेख कर रहे हैं। गोविंद गिरि महाराजः पुणे के आध्यात्मिक गुरु हैं, जो ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष के रूप में वित्तीय मामलों को संभालते हैं। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वतीः प्रयागराज के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य हैं। स्वामी विश्वप्रशन्नतीर्थ जी महाराजः कर्नाटक के उडुपी के पेजावर मठ के 33वें प्रमुख हैं। युगपुरुष परमानंद गिरि महाराजः हरिद्वार के प्रमुख आध्यात्मिक संत हैं। महंत दिनेंद्र दासः अयोध्या के निर्मोही अखाड़े के वरिष्ठ संत हैं, जो मूल विवाद में प्रमुख पक्षकार थे। कृष्ण मोहनः दलित नेता कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद इस पद पर आरएसएस कार्यकर्ता कृष्ण मोहन को शामिल किया गया था। के पारासरन:सुप्रीम कोर्ट के वकील ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक, किसी भी फैसले पर मतदान का अधिकार सिर्फ स्थायी ट्रस्टियों को ही है। पदेन सदस्य केंद्र और राज्य सरकार के प्रशासनिक प्रतिनिधि शामिल होते हैं उनके पास वोट देने का अधिकार नहीं है यह व्यवस्था ट्रस्ट का पूरा नियंत्रण पूरी तरह से इसके स्थायी सदस्यों के हाथों में सौंपती है किसी नए ट्रस्टी को शामिल करना हो या ट्रस्ट के कामकाज में कोई बड़ा बदलाव, इसके लिए स्थायी ट्रस्टियों के बहुमत की मंजूरी अनिवार्य है। ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, इसके नियमों में किसी स्थायी ट्रस्टी को हटाने का कोई सीधा प्रावधान नहीं है। इसका मतलब यह है कि यदि चंपत राय महासचिव का पद छोड़ देते हैं और अनिल मिश्रा अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से अलग हो जाते हैं तो भी वे ट्रस्ट के स्थायी सदस्य बने रहेंगे जब तक कि वे खुद ट्रस्ट की सदस्यता से इस्तीफा न दे दें ये नियम आज की बैठक के समीकरण को काफी उलझा देता है। एक सीट पहले से खाली है और अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित रह सकते हैं, ऐसे में सक्रिय वोटिंग वाले सदस्यों की संख्या बेहद सीमित रह जाएगी। बैठक में कुछ विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल होते हैं जो चर्चाओं में तो भाग ले सकते हैं लेकिन उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं होता। इनमें आरएसएस और वीएचपी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश भैयाजी जोशी और दिनेश चंद्र शामिल हैं। इनके अलावा कर्नाटक से वीएचपी के वरिष्ठ नेता गोपाल नागरकट्टे भी एक प्रमुख आमंत्रित सदस्य हैं, जो जनवरी 2021 से मंदिर के निर्माण और सिविल कार्यों की निगरानी कर रहे हैं बैठक के प्रमुख एजेंडे महासचिव चंपत राय एवं ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर विचार दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना पर एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट की जानकारी मंदिर प्रबंधन की आगामी व्यवस्थाओं पर विचार रिक्त पदों पर चयन के लिए नामों पर विचार अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर निर्णय0
0
Report
मुख्यमंत्री स्तर पर शिकायतों की सुनवाई: हर महीने सहयोग शिविर शुरू
Patna, Bihar:Patna. Sunny अब आम लोगों की शिकायतों की सुनवाई सीधे मुख्यमंत्री स्तर पर होगी। बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय 'सहयोग शिविर' को नियमित रूप से आयोजित करने का फैसला किया है। यह शिविर हर महीने के दूसरे मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 जुलाई 2026 से मुख्यमंत्री सचिवालय के 'संवाद' परिसर में होगी। दरअसल, 'सहयोग' राज्य सरकार की शिकायत निवारण व्यवस्था का हिस्सा है, जिसके तहत पहले जिला स्तर पर लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाता है। यदि किसी आवेदक की समस्या जिला स्तर पर नहीं सुलझती है या वह समाधान से संतुष्ट नहीं होता, तो अब उसे राज्य स्तरीय 'सहयोग शिविर' में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। शिविर में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे और शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। आवेदन सहयोग पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके अलावा 1100 हेल्पलाइन पर कॉल कर भी जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है। सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पटना में एक प्रभावी मंच मिलेगा।जानकारी: राज्य स्तरीय सहयोग शिविर 14 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है और इसके बाद हर महीने के दूसरे मंगलवार को आयोजित किया जाएगा。0
0
Report
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के फूड मॉल क्षेत्र में भारी बारिश से ट्रैफिक रोक
Noida, Uttar Pradesh:एक्सप्रेसवे पर पानी के कारण फूड मॉल के पास दोनों तरफ का ट्रैफिक रुका. भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फूड मॉल एरिया में भारी पानी भरने से दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया है। इस वजह से हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। लगातार भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फूड मॉल एरिया में सड़क पर काफी पानी जमा हो गया है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने इस जगह पर दोनों तरफ का ट्रैफिक कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। इस वजह से मुंबई और पुणे की ओर जाने वाली गाड़ियों की कई किलोमीटर तक कतारें लग गई हैं और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। पानी कम होने और सड़क की जांच पूरी होने के बाद ही ट्रैफिक बहाल करने का फैसला लिया जाएगा। ड्राइवरों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।0
0
Report
Advertisement
अमित शाह ने मुखर्जी की 125वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रवाद स्मरण किया
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उनका स्मरण कर नमन करता हूँ। डॉ. मुखर्जी जी ने 'राष्ट्र प्रथम' के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया। बंगाल के विभाजन के समय उनका दूरदर्शी नेतृत्व और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और देश की अखंडता के लिए उनका आजीवन संघर्ष युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।0
0
Report
जयपुर में बेटे ने मृत मां की पेंशन 6.3 लाख हड़पे, तीन गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में अपनी मृत मां को जिंदा बताकर बेटे ने एक बैंक से पेंशन के 6.30 लाख रुपए हड़प लिए। महिला के बेटे लालचंद ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर यह साजिश रची और बैंक को गुमराह कर लगातार पेंशन की राशि उठाई। मामले का खुलासा होने के बाद बैंक की शिकायत पर पुलिस ने बैंक मैनेजर सिराज अहमद कुरैशी सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। जालसाजी की पूरा प्लान बैंक मैनेजर को शामिल कर महिला मित्र के साथ मिलकर बेटे ने बनाया था। जवाहर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि तत्कालीन बैंक के वर्कर सिराज अहम की मिलीभगत से आरोपी लालचंद ने आरोपी खुशबू दीक्षित के साथ मिलकर गबन का प्लान बनाया। लालचंद की मां शांति देवी की मौत हो चुकी थी, उसके बाद भी शांति देवी को जीवित बताकर साजिश के तहत पेंशन के 6.30 लाख रुपयों का गबन किया गया।0
0
Report
उत्तराखंड आपदा: भारी बारिश से अलकनंदा नदी खतरे के पास, नमामि घाट डूबा
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: उत्तराखंड के गढ़वाल इलाके के ऊपरी हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब अलकनंदा नदी पर साफ दिख रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नमामि घाट पूरी तरह डूब गया है। ज़िला प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है。 रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष रावत कहते हैं, "बहुत ज़्यादा गर्मी की वजह से बर्फ पिघल रही है, और इलाके में लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। हम नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील करते हैं जैसे-जैसे जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लोगों को अपने मौजूदा घरों को खाली कर देना चाहिए और खास तौर पर रात में ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। नगर पालिका हर साल एक खास अभियान चलाती है, और हम अभी लोगों को सार्वजनिक रूप से सूचित कर रहे हैं ताकि नदी के पास रहने वाले सभी लोग सुरक्षित इलाकों में चले जाएं और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।"0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास: फांसी पर हमें भी कोई आपत्ति नहीं
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या(उत्तर प्रदेश): राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने कहा, \"रामलला के यहां चोरी के मामले में शासन, अयोध्या के जिलाधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पैरवी कर रहे हैं। आरोपियों को अगर फांसी भी दे दी जाती है, हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारी ट्रस्ट के लोग उसे मानने के लिए तैयार हैं।\"0
0
Report
बेगूसराय में ठनका गिरने से युवक कुएं में गिरे, मासूम बच्चा सुरक्षित
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में तेज आंधी, बारिश और ठनका गिरने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठनका से बचने की कोशिश में एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी गोद में मौजूद एक मासूम बच्चे की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। मृतक की पहचान बाजितपुर निवासी मसूदन पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुड्डू पासवान कुएं से पानी लेने गया था। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। तभी उसके पास ठनका गिरा। ठनका की चपेट में आने से बचने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया।बताया जा रहा है कि उस समय उसकी गोद में एक मासूम बच्चा भी था। कुएं में गिरने से पहले गुड्डू ने बच्चे को कुएं के बाहर फेंक दिया, जिससे बच्चे की जान बच गई, लेकिन वह खुद कुएं के पानी में डूब गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर गुड्डू पासवान को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू पासवान अपने परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है.0
0
Report
रोसड़ा में ट्रक-टेम्पो भिड़ंत: दो महिलाओं की मौत, 12 घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा सामने आया है। रोसड़ा-सिंघिया पथ पर भीरहा नेपाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक और श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है की दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव निवासी श्रद्धालुओं का जत्था रविवार सुबह करीब 10 बजे टेम्पो रिजर्व कर बेगूसराय के सिमरिया घाट गंगा स्नान के लिए निकला था। स्नान के बाद शाम सभी लोग वापस लौट रहे थे। जैसे ही टेम्पो रोसड़ा थाना क्षेत्र के भीरहा नेपाली चौक के पास पहुंचा सिंघिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टेम्पो में सवार महिला, पुरुष, बच्चे और चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने स्वर्गीय मोहंती पंडित की पत्नी सुमित्रा देवी (65) और भूपेंद्र पंडित की पत्नी संज्ञान देवी (35) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में नविता देवी (40), रेखा देवी (25), बिंदा देवी (50), देवू देवी (50), प्रभा देवी (45), श्रवण कुमार पंडित (15), बिमल देवी (35), लाल दाय देवी (35), अर्जुन कुमार (7), साजन कुमार (8), संजीत कुमार (20) और टेम्पो चालक राजीव सिंह (53) शामिल हैं। सभी का इलाज रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
बोकारो ट्रैफिक विभाग का बड़ा जागरूकता अभियान, 300 ऑटो चालक नियमों का पालन करेंगे
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में ट्रैफिक विभाग का बड़ा जागरूकता अभियान; 300 से अधिक ऑटो चालक शामिल. ऑटो/टोटो चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी. बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक विभाग की तरफ से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया. यातायात उपाधीक्षक के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. अभियान में ऑटो/टोटो चालक संघ के पदाधिकारी व लगभग 300-350 चालक शामिल हुए. अभियान यातायात थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें चालक संघ के सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज़ अद्यतन रखने के लिए सख्त हिदायतें दी गईं. अधिकारियों ने शहर के विभिन्न जगहों से आए हुए चालक उपस्थित बताए गए. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि सड़कों पर वाहन लावारिस तरीके से खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न करना, यात्रियों के आवागमन में बाधा डालना तथा यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नियमों का अनुपालन न करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऑटो/टोटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने भी अपनी ओर से वाहन कागजातों से जुड़ी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखी. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि समस्या होने पर उचित माध्यमों से तथ्य प्रस्तुत करें ताकि संबंधित प्राधिकारी समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई कर सके. सभी चालकों ने सहयोग का आश्वासन देते हुए यात्रियों के प्रति उत्तम व्यवहार बनाए रखने का संकल्प भी लिया. पुलिस ने बताया कि यह अभियान शहर में यातायात प्रणाली को सुचारू बनाए रखने, जाम घटाने और सड़कों पर सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे.0
0
Report
रत्नागिरी में तीन धबधबे: पानवल में मॉनसून का बेमिसाल आकर्षण
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी- पावसाळ्यातील फेसाळणारे धबधबे पर्यटकांच्या आकर्षणाचा केंद्रबिंदू कडेकपारीतून कोसळणारे धबधडे खुणावत आहेत पर्यटकांना रत्नागिरी जवळच्या पानवळ येथे एकाच धबधब्यातून प्रवाहित झाले तीन धबधबे याच नयनरम्य वातावरणात पर्यटकांची फुल टू एन्जॉयमेंट फेसाळत कड्यावरून कोसळणाऱ्या धबधब्याचा आनंद घेण्याची मजा वेगळीच पाण्याच्या प्रवाहा खाली चिंब भिजण्याचा आनंद वेगळाच रविवारच्या मौजमजेसाठी पर्यटकांची धबधब्यांना पसंती 100 ते 125 फुटांवरून वरून कोसळणाऱ्या पानवल धबधबा अत्यंत सुरक्षित0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मानसून की पहली बारिश ने लक्ष्मणगढ़ शहर को जलमग्न कर दिया; नगरपालिका के दावों पर उठे सवाल
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ मानसून की पहली बारिश आज झमाझम हुई, सड़कें भी हुई जलमग्न एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में अलसुबह मेघगर्जना के साथ मानसून की पहली बारिश हुई। अलसुबह 5 बजे इलाके में झमाझम बारिश ने नगरपालिका प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। आज अलसुबह मेघगर्जना के साथ हुई झमाझम बारिश से बाजार सड़कें जलमग्न हो गई जिसके कारण आम राहगीरों सहित वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलसुबह हुई बारिश से रामदेवजी मंदिर के पास, जिला अस्पताल, नेचर पार्क रोड एसडीएम कोर्ट रोड सहित नीचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया हालांकि नगरपालिका प्रशासन ने बारिश के जमा पानी की समस्या से निजात दिलाने का दावा किया था। लेकिन मानसून की पहली बारिश ने दावों की पोल खोल दी। शहर के मुख्य बाजार में नालों की समय से सफाई नहीं होने के कारण बारिश के पानी के साथ साथ नालों का गंदा पानी भी सड़कों पर फैला रहा।0
0
Report
हनुमंतिया में भैंस चोरी के शक पर दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के भावगड़ थाना क्षेत्र के हनुमंतिया में भैंस चोरी के शक में लोगों ने दो युवकों की जमकर पिटाई करी, महिलाओं ने भी इन पर हाथ साफ किया, इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पुलिस मामले में जांच कर रही है बताया जा रहा है कि हनुमंतिया में भैंस चोरी की घटना हुई थी ,जिसके बाद चोरी की शक में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा इन दोनों युवकों पर शक होने के बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया इस का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है और इस पर प्रतिक्रिया देने से बच रही है वह घटनाक्रम की जांच की बात कह रही हैं0
0
Report
बेटी ने मां की अर्थी को कंधा देकर दिखाया अनमोल फर्ज़ और ममता
Bokaro Steel City, Jharkhand:मां की अर्थी को बेटी ने दिया कंधा, आखिरी सफर में निभाया फर्ज़, हर आंख हुई नम. बताते चले कि बोकारो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर निवासी चंदन चौहान की मां का इलाज के दौरान रांची में निधन हो गया। अंतिम यात्रा के दौरान ऐसा मंजर सामने आया जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को खामोश कर दिया। परंपरा तोड़ते हुए बेटी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और आखिरी सफर में साथ निभाया। अर्थी से लिपटी बेटी की नम आंखें मानो मां को खुद से जुदा नहीं होने देना चाहती थीं। बेटी के हर कदम के साथ फिजा में सन्नाटा पसर गया और लोगों की आंखें झुक गईं। ये दृश्य सिर्फ एक रस्म नहीं था, बल्कि मां के प्रति बेटी की अकीदत, मोहब्बत और फर्ज का खामोश इजहार था। मौजूदा लोगों ने कहा कि कुछ रिश्ते शब्दों से नहीं, एहसास से बयां होते हैं। बेटी ने उम्रभर मिले स्नेह और ममता को अपने कंधे पर उठाकर अंतिम सलाम किया। बेटियों को कभी बोझ माना जाता था। लेकिन आज ढोरी में एक बेटी ने साबित कर दिया कि बेटियां फर्ज निभाना भी जानती हैं। मां की अर्थी को कंधा देकर उसने न सिर्फ रस्म निभाई, बल्कि ममता का कर्ज भी उतारा। ये तस्वीरें शायद ही कोई भूल पाए। बोकारो से मृत्युंजय की रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
