पचमढ़ी में टैक्सी यूनियन ने विधायक ठाकुरदास नागवंशी को ज्ञापन सौंपा
Pachmarhi, Madhya Pradesh:पचमढ़ी में टैक्सी यूनियन ने विधायक ठाकुरदास नागवंशी को 20 साल पुरानी गाड़ियों के बंद होने की समस्या के बारे में ज्ञापन सौंपा। फॉरेस्ट के नियमों के अनुसार, पुरानी गाड़ियों को फॉरेस्ट एरिया में जाने की अनुमति नहीं है, जिससे टैक्सी चालकों को परेशानी हो रही है। यूनियन ने अनुरोध किया कि पुराने गाड़ियों के मालिकों को कुछ समय और दिया जाए, क्योंकि उनकी माली स्थिति नई गाड़ियों की खरीददारी की अनुमति नहीं देती।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन या धरना आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश, इन जगहों को किया मार्क
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली/प्रमोद शर्मा: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के अधिकार के लिए मौजूदा निर्धारित स्थल के स्थान पर वैकल्पिक और उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन किया था।
समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित करने की अधिसूचना रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थलों को निर्धारित किया गया है।
ये स्थल हैं:
रामलीला मैदान
बुराड़ी मैदान
सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली
इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन के तहत जारी किया गया है।
