नगर परिषद में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े का सफल समापन, छात्राओं और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर में नगर परिषद ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े का समापन किया। इस अवसर पर नगर परिषद के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय कन्या शाला की विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने सम्मानित किया। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में, नगर परिषद अध्यक्ष और कर्मचारियों ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अटल पार्क में पौधारोपण किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
