461771
सोहागपुर में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर में 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े' के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विवेकानंद स्कूल में छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता की शपथ ली और जागरूकता फैलाई। नगर परिषद के स्वच्छता समन्वयक ने डेंगू से बचाव के उपाय बताए। इससे पहले, कन्या शाला की छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया था। कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल प्रबंधन मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गया में पितृ दीपावली: लाखों दीपों से देवघाट मोक्ष मार्ग रोशन
Gaya, Bihar:मोक्ष की नगरी गयाजी में पितृपक्ष मेले के 13वें दिन एक अद्भुत और विहंगम दृश्य देखने को मिला। देव दीपावली की तर्ज़ पर फल्गु नदी के पवित्र देवघाट पर 'पितृ दीपावली' का भव्य आयोजन किया गया। देश-विदेश से आए लाखों सनातन धर्मावलंबियों ने फल्गु तट पर आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं और स्वास्तिक व ॐ के आकार में शुद्ध घी के दीये जलाए। मान्यता है कि श्राद्ध कर्म और पिंडदान के बाद जब पितृ मोक्ष प्राप्त कर स्वर्गलोक की ओर प्रस्थान करते हैं, तो उनके मार्ग में अँधेरा न रहे। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं ने दीयों की रोशनी से पूरा देवघाट जगमगा दिया। विष्णु पद की पावन धरा और मोक्ष की नगरी गयाजी... जहाँ इन दिनों श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। पितृपक्ष मेले के दौरान यहाँ अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण करने पहुँचे लाखों श्रद्धालुओं ने एक अनोखी परंपरा निभाई। आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की संध्या फल्गु नदी का देवघाट लाखों दीयों की रोशनी से नहा उठा।0
0
Report
सूईया में आकाशीय आपदा से 11 मवेशी मरे, किसान शोक में
Banka, Bihar:Anchor-बांका मे हथिया नक्षत्र ने ली 11 मवेशियों की जान।घटना सूईया थाना क्षेत्र के दक्षिणी कस्बा वसीला पंचायत अंतर्गत खिजुरिया गांव की है। Vo-जहां गुरुवार को किसानों ने मवेशी चराने गांव के कदुआ खेल मैदान की ओर ले गये थे।इसी दौरान अचानक आई बारिश होने से सभी किसान पानी से वचने के लिए घर भाग निकले और मवेशी को चरने छोड़ दिया था।इसी दौरान आसमान से वॼपात होने से मोके पर 11 मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों की मौत पर किसानों का कहर । करीब 2 लाख की छती बताई जा रही है。 किसान मे शामिल पूर्व मुखिया हेमलाल सोरेन का एक बेल एक गाय ,रामेश सौरेन का तीन गाय एक बैल, मनोज सोरेन का एक बैल लखन शरण का एक बैल, योगेंद्र सोरेन का एक गाय ,बीरंची हासदा का एक गाय एवं धनी हासदा का एक गाय,लखन सौरेन एक बेल, योगेंद्र सौरेन का एक गाय शामिल है। सभी गायों की मौत पर गांव में पूरा मातम पसरा हुआ है। वही सुईया पुलिस घटनास्थल पहुचकर जांच पड़ताल की जा रही है। अब तक सभी मवेशी घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है。0
0
Report
जयपुर के श्याम नगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर Vishnu श्याम नगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला अगरबत्ती लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट युवक और उसके भाई को घेरकर पीटने का आरोप मारपीट का वीडियो आया सामने, महिला बचाने का करती रही प्रयास शिव शक्ति नगर, अजमेर रोड की 6 अक्टूबर सुबह की घटना दोनों भाइयों के चोटें आने का आरोप रुपनारायण परेवा की शिकायत पर श्याम नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा0
0
Report
Advertisement
बालोद के गुरूर नगर बस स्टैंड पर भीषण आग, गैस टंकी से बड़ा हादसा टला
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग, Exclusive देर रात जिले के गुरूर नगर के बस स्टैंड परिसर के एक दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू दुकान के अंदर रखा था गैस टंकी, बड़ा हादसा टला पहले बाहर से आग बुझाने के बाद खोला गया शटर बिजली कनेक्शन काँटा गया, बिजली केबल चपेट में आने से हुई स्पार्किंग डेली नीड्स का दुकान, सभी सामान जलकर खाक0
0
Report
अरुण साव का सरगुजा दौरा: महानदी पुल पर अधिकारियों को दिया क्लास
Raipur, Chhattisgarh:डिप्टी सीएम अरुण साव का सरगुजा दौरा. अंबिकापुर-प्रतापपुर खड़गवां मार्ग पर महानदी पुल पर अधिकारियों की लगाई डिप्टी सीएम साव ने क्लास कांग्रेस ने कहा- अरुण साव सिर्फ रील बनाने के लिए इसतरह का दिखावा कर रहे हैं0
0
Report
GST सुधारों के नए दौर से कारोबारी प्रशासन मिलेगा आसान, निष्पादन तेज
Noida, Uttar Pradesh:मैं GST काउंसिल द्वारा मंज़ूर किए गए GST सुधारों के नए दौर का स्वागत करता हूँ। गिरफ़्तारी के प्रावधानों को हटाने, अपराध की श्रेणी से बाहर करने (decriminalisation) और प्रक्रियाओं को आसान बनाने के बारे में काउंसिल की सिफ़ारिशों का बहुत सकारात्मक असर होगा。 मकसद साफ़ है: तेज़ी से फ़ैसले। अनुपालन (compliance) की कम लागत। ऑटोमेटेड रिफ़ंड। भरोसे पर आधारित प्रशासन। ये कदम GST को ज़्यादा कुशल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की हमारी लगातार कोशिशों के अनुरूप हैं।0
0
Report
Advertisement
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून विदा, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों से मॉनसून विदा हो चुका है और आज बीजापुर सहित कुछ अन्य इलाकों से भी मॉनसून की विदाई होगी. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान जताया है. रायपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान है0
0
Report
अलीगढ़ में रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार—30 हजार की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग 30 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार! अलीगढ़ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, तहसील खैर परिसर में रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता गिरफ्तार, शिकायतकर्ता के पिता द्वारा दायर भूमि के भौतिक विभाजन के वाद में रिपोर्ट लगाने और कार्रवाई कराने के एवज में 30,000 की रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप, एंटी करप्शन अलीगढ़ टीम ने ट्रैप की सफल कार्रवाई करते हुए रिश्वत की रकम लेते राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ दबोचा, राकेश कुमार गुप्ता वर्तमान में राजस्व निरीक्षक, तहसील खैर, अलीगढ़ के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं, भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के उच्चाधिकारियों के निर्देश और थाना एंटी करप्शन अलीगढ़ मंडल के प्रभारी के निर्देशन में हुई कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराने की कार्रवाई जारी, अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के खैर तहसील का मामला,0
0
Report
bhupendra chaudhary का अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी पर बड़ा हमला, राम मंदिर-आस्था पर तंज
Moradabad, Uttar Pradesh:कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी पर बड़ा हमला, अखिलेश यादव के अयोध्या जाने एवं राम मंदिर में दर्शन नहीं करने पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा अखिलेश यादव पर बड़ा हमला। अखिलेश जी ने व्यास पीठ का अपमान किया, हमारे यहाँ कथाओं में व्यास पीठ का बहुत महत्व है; उन्होंने मंच पर अपना सम्मान कराया और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगे—ये हमारी व्यास पीठ और सनातन का अपमान है। समाजवादी पार्टी राम मंदिर के विरोधी रही है। वो भगवान श्री राम और श्री कृष्णा को एक बनाते हैं; उनका एजेंडा साफ है जैसे उन्होंने राम मंदिर का विरोध किया वैसे ही कृष्ण जन्मभूमि के विरोध में भी विरोध करेंगे। मुस्लिम वोट बैंक के मोह में समाजवादी पार्टी अंधी हो गई है; वह सनातन परंपरा का अपमान करने से रुकेंगे नहीं। वह कह रहे हैं भगवान श्री राम और श्री कृष्ण एक ही हैं तो राम मंदिर के दर्शन करें; वे संकल्प लें कि मथुरा में कृष्ण की जन्मभूमि भी बनवाएंगे, पर वे ऐसा संकल्प नहीं ले सकते क्योंकि मुस्लिम वोटों का तुष्टिकरण चाहिए। मुस्लिम समुदाय अवसर मुख्य धारा से बाहर रखना चाहती है। वहीं अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने के चैलेंज पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार है; पार्टी तय करेगी कि कहाँ से लड़ना है; जहाँ भी कहेगी वहीं चुनाव लड़ेंगे; पूरे यूपी में कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं—यह निर्णय पार्टी और योगी जी का है। विपक्ष के ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर भूपेंद्र चौधरी का हमला; विपक्ष का एजेंडा नेगेटिव है; विपक्ष देश को वही दौर में ले जाना चाहता है जब बूथों पर हिंसा होती थी; गरीबों और कमजोर लोगों को वोट नहीं डालने दिया जाता था; योगी और मोदी जी के रहते हुए उनके सपने पूरे नहीं हो सकते; आज बूथों पर हिंसा नहीं होती और लोग बिना दबाव मतदान करते हैं; कांग्रेस और समाजवादी पार्टी देश को उस दौर में ले जाना चाहते हैं जब बूथों पर हिंसा, जान माल का नुकसान होता था; ये लोग बूथों को लूटने का काम करते थे।0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि में कुट्टू-सिंघाड़े के आटे पर सख्ती, गाजियाबाद में खाद्य विभाग ने बनाई 4 टीमें
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में नवरात्रि के व्रत को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने फलाहारी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। जांच के लिए जिले में चार टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में चार खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं, जो मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानों, गोदामों और सप्लायरों के यहां जांच करेंगे। विभाग की खास नजर कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के पुराने स्टॉक पर है। अधिकारियों के मुताबिक कुट्टू के आटे की सेल्फ लाइफ कम होती है और लंबे समय तक स्टोर करने पर नमी के कारण बैक्टीरियल या फंगल कंटामिनेशन का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने कुछ व्यापारियों के यहां पुराने स्टॉक को पहले ही हटवाया है। व्यापारियों को संदिग्ध या पुराने स्टॉक की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं से भी पैकिंग, निर्माण और एक्सपायरी तिथि देखकर ही सामान खरीदने की अपील की गई है। बाइट: सुरेश मिश्रा, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग।0
0
Report
सूरजपुर हत्याकांड: फांसी की सजा के बाद कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा खौफ, रायपुर जेल शिफ्ट करने की तै
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर मां-बेटी दोहरे हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद मुख्य दोषी कुलदीप साहू के चेहरे पर साफ तौर पर खौफ नजर आया। दोषसिद्धि के समय हंसने वाले कुलदीप की रंगत फांसी का फैसला सुनते ही उड़ गई। अब प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उसे अंबिकापुर जेल से रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोर्ट ने कुलदीप समेत तीन को फांसी और एक को उम्रकैद सुनाई है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी कर फैसले का स्वागत किया।0
0
Report
नाना पाटेकर के निधन पर सुरेश वाडकर ने श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:पुणे, महाराष्ट्र: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गायक सुरेश वाडकर ने कहा, "मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। वे मेरे लिए बड़े भाई और बहुत अच्छे दोस्त की तरह थे। सुख-दुख में वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। हमने एक महान कलाकार को खो दिया है। उन्हें इस हालत में देखना वाकई बहुत दुखद था... वे मेरे परिवार से बहुत प्यार करते थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में रेप के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने नए दिशा निर्देश जारी किए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली NCR में रेप की बढ़ती घटनाओं के मामलों में जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने नए अंतरिम दिशा निर्देश जारी किए हैं: शिक्षण संस्थानों (स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर) और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास गश्त तुरंत बढ़ाई जाए। सरकारी व निजी बसों, ऑटो-रिक्शा और ऐप-आधारित एग्रीगेटर्स (Ola, Uber, Rapido) के चालकों और सहायकों का वेरिफिकेशन किया जाए। वेरिफाइड कर्मियों के नाम, फोटो और यूनिफॉर्म की जानकारी वाहनों के अंदर स्पष्ट रूप से नज़र आनी चाहिए। वाहन ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) को पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली से जोड़ा जाए और एसओएस बटन दबाने पर मिलने वाली त्वरित सहायता व प्रतिक्रिया समय के बारे में जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं। ब्लाइंड स्पॉट बनाने वाले अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों/ट्रकों को हटाया जाए। इसके अलावा, अनधिकृत शराब की दुकानों को बंद किया जाए और शराब की दुकानों के आसपास घूमने वाली भीड़ को तुरंत हटाया जाए। शिष्टाचार स्क्वाड की साप्ताहिक डायरी: कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पिछले 3 महीनों की साप्ताहिक रिपोर्ट और उनके कामकाज का विश्लेषणात्मक विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ता लड़कियों/महिलाओं की पहचान और गोपनीयता की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली योजनाओं (जैसे 'ऑपरेशन निर्भीक' और 'नाज़ुक' योजना) पर विस्तृत रिपोर्ट तथा पुलिस अनुसंधान एवं विकास शाखा (R&D) द्वारा मौजूदा प्रशिक्षण मॉड्यूल का मूल्यांकन कोर्ट को दिया जाए. SC ने 2020 की सीएजी (CAG) रिपोर्ट में उजागर की गई पुलिस कर्मियों की लगभग 39% कमी पर एक अपडेटेड रिपोर्ट मांगी। मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर, 2026 को होगी। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली NCR में रेप की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई कर रहा है।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने अवैध डिस्चार्ज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए
Jodhpur, Rajasthan:अवैध पाइपलाइन तुरंत हटेंगी, प्रदूषणकारी उद्योगों पर कार्रवाई; पाली में 7 एमएलडी सीईटीपी प्लांट जल्द शुरू करने के निर्देश जोधपुर। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी-बांडी-लूणी नदी व्यवस्था में बढ़ते प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार और संबंधित विभागों को सख्त और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि नदी को बचाने के लिए अब केवल शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने वाला रवैया नहीं चलेगा। सरकार और प्रशासन को प्रदूषण की आशंका को पहले से पहचानकर प्रो-एक्टिव तरीके से कार्रवाई करनी होगी। अवैध पाइपलाइन मिली तो तुरंत सील होगी सुप्रीम कोर्ट जस्टिस विक्रम नाथ एवं जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने निर्देश दिया है कि जिन अवैध डिस्चार्ज पॉइंट, बाईपास, मैनहोल, चैंबर, पाइपलाइन और कंड्यूट की पहचान हो चुकी है, उन्हें तुरंत सील, इंटरसेप्ट या हटाया जाए। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए किसी व्यापक सर्वे के पूरा होने का इंतजार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई का भौतिक सत्यापन कर हर पखवाड़े रिपोर्ट समिति के सामने रखनी होगी। खेत-रिहायशी जमीन पर चल रहे उद्योग भी निशाने पर कृषि और आवासीय भूमि पर अवैध रूप से चल रही औद्योगिक इकाइयों पर भी व्यापक कार्रवाई होगी। ऐसी इकाई मिलने पर सिर्फ फैक्ट्री बंद करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। उसके वित्तीय नेटवर्क, जॉब-वर्क, कच्चे माल, परिवहन और लाभार्थियों की भी जांच होगी। दोषियों के खिलाफ भूमि संबंधी कार्रवाई, मशीनरी हटाने/जब्ती, भूमि पुनर्स्थापन और अभियोजन की कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण की कीमत भी चुकानी होगी राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों से पूरी उल्लंघन अवधि की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति निर्धारित कर वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। कितनी राशि तय हुई, कितनी वसूली हुई और कितनी बकाया है—इसका रिकॉर्ड भी समिति को देना होगा। पाली में 7 एमएलडी सीईटीपी (जेडएलडी) प्लांट को हरी झंडी कोर्ट ने पाली के रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्वीकृत 7 एमएलडी सीईटीपी (जेडएलडी) को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। टेंडर से लेकर निर्माण, कमीशनिंग और संचालन तक की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी करनी होगी। बजरी खनन और नदी पर बने पुल भी जांच के दायरे में अवैध बजरी/रेत खनन पर भी तत्काल कार्रवाई होगी। साथ ही जोजरी, बांडी और लूणी नदियों पर बने पुलों व सड़क क्रॉसिंग की तकनीकी जांच कर यह देखा जाएगा कि कहीं वे नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा तो नहीं डाल रहे। कोर्ट ने नदी के बेहद करीब स्थित प्रदूषणकारी औद्योगिक क्षेत्रों को अन्य उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवहार्यता का आकलन करने को भी कहा है। अगली सुनवाई 26 अक्टूबर 2026 को होगी。0
0
Report
पंचायती राज चुनाव के संवेदनशील केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी सुरक्षा तैयारी
Jaipur, Rajasthan:Anchor-पंचायती राज चुनाव में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। इन केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात करने के साथ ही निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि मतदान के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक और जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने गुरुवार को चौमू, किशनगढ़-रेनवाल और जोबनेर क्षेत्र का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं और मतदान दलों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई, रैम्प और छाया सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं मतदान से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को ऐसे केंद्रों पर पर्याप्त जाप्ता उपलब्ध कराने और विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय रखने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के बाद ईवीएम संग्रहण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मतदान दलों को मतदान केंद्रों पर पहुंचने और चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के दौरान किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे करने को कहा। इस दौरान उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक भी ली गई। इसमें चुनावी तैयारियों की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में जोबनेर एसडीएम रमेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक पन्नालाल जांगिड़, तहसीलदार गजेंद्र सिंह और विकास अधिकारी कैलाश चंद बारहेठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की प्राथमिकता मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की है। अधिकारियों को चुनाव से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदान के दिन व्यवस्थाओं में कोई बाधा नहीं आए।0
0
Report
Advertisement
