icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंस्टाग्राम से नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण: युवक गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देने और शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा में रहने वाले 20 वर्षीय युवक पर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पीड़िता के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी राज केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और नाबालिग की पहचान करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आरोपी उसे अपनी एक्टिवा से घूमाने के बहाने स्मृति गार्डन और खूंटाघाट भी ले जाया करता था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने घर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। मामले में पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
0
0
Report

नौवाबाग में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Fatehpur, Uttar Pradesh:नौवाबाग में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत जिम जाने के लिए घर से निकले थे तीनों युवक, नऊवाबाग में प्रयागराज रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा मृतकों की पहचान स्पर्श गौतम (19), अनुज पाल (19) और विश्वेश पटेल के रूप में हुई स्पर्श गौतम चित्रांश नगर, अनुज पाल विष्णुपुरी कॉलोनी और विश्वेश पटेल तांबेश्वर मंदिर के पास का निवासी था तीनों युवक रोज की तरह जिम जाने के लिए घर से निकले थे हादसे के बाद परिवारों में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फरार ट्रक और चालक की तलाश जारी सदर कोतवाली क्षेत्र, नाउवाबाग NH-2 की घटना
0
0
Report
Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा जोश और जुनून, दिलबाग प्रीमियर लीग-2026 का भव्य आगाज

Shiva SharmaShiva SharmaFollow16m ago
Rewari Bujurg, Fatehpur, Uttar Pradesh:कानपुर। दिलबाग रोज गार्डन परिसर में क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है। दिलबाग रोज गार्डन RWA के तत्वावधान में दिलबाग प्रीमियर लीग-2026 यानी DPL-26 का भव्य शुभारंभ किया गया। 15 नवंबर से शुरू हुई यह क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर तक चलेगी, जिसमें क्षेत्र की छह टीमें मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगी। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में गार्ग ऑर्थो वॉरियर्स, GRS टाइगर्स, बुक माय हॉलिडे स्पार्टन्स, राधे कृष्णा-11, जूटर इलेवन और रोज सोल्जर्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। DPL-26 की सबसे खास बात इसका अनोखा प्रारूप है। प्रतियोगिता में क्रिकेट को सिर्फ युवाओं तक सीमित न रखते हुए महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी खेल का हिस्सा बनाया गया है। प्रत्येक मैच के शुरुआती पांच ओवर महिलाओं और बच्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिसमें कम गति की पिच और अनुकूल खेल व्यवस्था के जरिए उन्हें क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। यही वजह है कि यह लीग महज एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि परिवार और समाज को खेल के माध्यम से जोड़ने की एक अनूठी पहल बनकर सामने आई है। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देना, बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना और अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। DPL-26 के आयोजन में समिति के चेयरमैन ऋषभ राय खरे सहित पूरी आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रतियोगिता के दौरान जहां मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, वहीं परिवारों और क्षेत्रवासियों की भागीदारी इस आयोजन को और खास बनाएगी। कुल मिलाकर दिलबाग प्रीमियर लीग-2026 क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ खेल, परिवार और सामाजिक सहभागिता का ऐसा मंच बन रही है, जहां हर उम्र के खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं।
0
0
Report

रेलवे ट्रैक पर सिर कटा शव मिलने से मची सनसनी, 200 मीटर दूर पड़ा मिला सिर

Amit TararAmit TararFollow16m ago
Thanabhawan, Uttar Pradesh:शामली......रिपोर्ट... अमित तरार उत्तर प्रदेश के जनपद शामली कस्बा थानाभवन-जलालाबाद रेलवे स्टेशन के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पास से मिला आसिफ नाम का एसबीआई एटीएम कार्ड; आत्महत्या की आशंका के बीच फोरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य थानाभवन। रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी। थानाभवन और जलालाबाद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस को मृतक का कटा हुआ सिर शव से करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला। रेलवे ट्रैक पर शव और उससे दूर पड़े सिर को देखकर मौके पर पहुंचे लोग भी सहम गए। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण उसकी मौत की गुत्थी फिलहाल उलझी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को थानाभवन-जलालाबाद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का सिर कटा शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थानाभवन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान शव से करीब 200 मीटर आगे मृतक का सिर बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक जांच शुरू कर दी।वहीं मृतक के पास से आसिफ नाम का एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस इस एटीएम कार्ड को मृतक की पहचान तक पहुंचने का अहम सुराग मानकर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है, जिससे मृतक के बारे में कोई सुराग मिल सके।घटना की सूचना पर जलालाबाद चौकी प्रभारी अरविंद कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने पर मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। रेलवे ट्रैक पर सिर कटा शव मिलने और करीब 200 मीटर दूर सिर बरामद होने की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। फोरेंसिक जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

पन्ना के अजयगढ़ में एक रात में दो घरों की चोरी, जंगल में बक्से मिले

Panna, Madhya Pradesh:एक ही रात में दो घरों में चोरी, जंगल में मिलीं खाली बक्से; अजयगढ़ थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर। सूने मकानों को निशाना बनाकर सामान ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना कस्बा अंतर्गत खोह मोहल्ले में पंद्रह और सोलह नवंबर की दरम्यानी रात चोरों ने भारी आतंक मचाते हुए दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने इस दौरान ताले तोड़कर घरों के अंदर प्रवेश किया और नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन चुरा कर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले जागेश्वर बसोर के घर को खंगाला जहां से वे बीस हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ बर्तन ले गए। इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित राजेश के घर को भी निशाना बनाया और वहां से दो हजार रुपये नकद, सोने का जेवर तथा चांदी की पायल समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरों का आतंक इतना अधिक था कि वे घरों से बड़े बक्से भी अपने साथ उठा ले गए, जिन्हें कुछ दूरी पर जंगल में लावारिस पड़ा हुआ पाया गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही भारी भीड़ जमा हो गई और पीड़ितों ने अजयगढ़ थाना पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालते हुए गहनता से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जागेश्वर बसोर (पीड़ित) का बयान
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के चार पंचायत समितियों में सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान शुरू, भारी उत्साह

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान जारी है। गांव की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। ग्रामीण महिला-पुरुष उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चौथे चरण में जिले की चार पंचायत समितियों अलसीसर, मंडावा, खेतड़ी और बबाई की 115 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चारों पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 12 हजार 125 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। 115 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए कुल 447 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें खेतड़ी पंचायत समिति में 122, बबाई में 101, मंडावा में 104 और अलसीसर में 120 बूथ शामिल हैं। सुरक्षा एवं निगरानी के लिए 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 39 पुलिस मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा चारों पंचायत समितियों में 16 एरिया मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। जिले के 36 क्रिटिकल बूथों पर हथियारबंद जवानों का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रख रही हैं।
0
0
Report

झुंझुनूं में ठंडी हवा और ओस से खेतों में सर्दी का आगमन

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह झुंझुनूं के ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा नजर आया। छतों, मुंडेरों, खेतों और पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जमी दिखाई दीं। सुबह की ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया। मुंडेर पर जमी ओस की बूंदें सूर्य की किरणों के साथ मोतियों की तरह चमकती नजर आईं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट महसूस की जा रही है। दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य बना रहता है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह काम पर निकलने वाले मजदूरों को भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह खेतों में जमी ओस की बूंदें किसानों के लिए राहत लेकर आई हैं। किसानों के अनुसार सरसों और चने की फसल के लिए वातावरण में मौजूद नमी फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम में बदलाव के साथ खेतों में भी सुबह की नमी का असर दिखाई देने लगा है।
0
0
Report

रामदेवरा में पंचायत चुनाव: मतदान शांतिपूर्ण, 18 वर्ष से अधिक मतदाता जोश के साथ

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर (रिकॉर्ड हटाया गया) रामदेवरा में पंच व सरपंच पद के लिए बैलेट पेपर से हो रहा शांतिपूर्ण ढंग से मतदान मतदान करने के लिए लोगों में भारी जोश व उत्साह सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्र के बाहर लगी है मतदाताओं की लंबी कतार अति संवेदनशील मतदान केंद्र को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात पहली बार मतदान कर रहे मतदाता में भी दिखा जोश उत्साह रामदेवरा, जैसलमेर लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण में रामदेवरा में पंच व सरपंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।मतदाताओ में सुबह से ही मतदान को लेकर भारी जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है।सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्र के बाहर पुरुष व महिला मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदाताओं की लाइन कतार भी लंबी होती गई। प्रत्याशियों के द्वारा वाहनों में मतदाताओं को लेकर मतदान केंद्र तक लाने का प्रयास किया जा रहा है जिन मतदाताओं की उम्र 18 साल हो चुकी है वह पहली बार मतदान कर रहे हैं उनमें भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है मतदान के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात नहीं हो इसको लेकर भारी संख्या में मतदान केंद्र स्थल के आसपास फोर्स भी तैनात की गई है।सुबह 11 बजे तक करीब 40% फीसदी से अधिक का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका था पंच व सरपंच पद के लिए इस बार वैलेट पेपर से मतदान करवाया जा रहा है घर का कामकाज निपटाकर महिला शक्ति भी मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए लगातार पहुंच रही है 18 वर्ष की उम्र से लेकर 100 साल की उम्र तक के लोग इस लोकतंत्र के महा पर्व में अपनी आहुति देने के लिए लगातार मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं.। जिले में ग्राम पंचायत रामदेवरा के चुनाव को लेकर सभी लोगों की नजर लगी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

शादी के बीच दूल्हे राजा ने किया मतदान: लोकतंत्र का प्रेरक उदाहरण

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर शादी की रस्मों के बीच दूल्हे राजा श्रवण ने किया मतदान फलसूंड, जैसलमेर जैसलमेर जिले की पंचायत समिति राजमथाई मुख्यालय फलसूंड के ग्राम पंचायत फलसूंड में चल रहे सरपंच और पंच पद के चुनावों को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की एक प्रेरक मिसाल तब देखने को मिली, जब अपनी ही शादी के समारोह में व्यस्त दूल्हे राजा श्रवण ने सभी रस्मों को प्राथमिकता देने के साथ-साथ सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ​शादी के व्यस्त कार्यक्रम के बीच श्रवण ने मतदान को अपना प्रथम कर्तव्य माना। दूल्हे के पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रवण जब अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे, तो वहां मौजूद अन्य मतदाता और मतदान कर्मी भी उनका उत्साह देखकर अभिभूत हो गए। बाइट -श्रवण,दूल्हे
0
0
Report

डीडवाना-पालोट मार्ग पर भिड़ंत, सरपंच प्रत्याशी के रिश्तेदार की मौत

डीडवाना के दूदौली से पालोट मार्ग पर बोलेरो कैंपर और मारुति फ्रोंक्स कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए बांगड़ चिकित्सालय डीडवाना लाया गया, जहां उपचार के दौरान 22 वर्षीय सरोज डारा पत्नी ओमप्रकाश निवासी मंडा बासनी की मौत हो गई। वहीं कार चालक प्रकाश पुत्र हरदेवराम निवासी मंडा बासनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतका सरोज डारा और घायल प्रकाश मंडा बासनी ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी सोनू देवी के रिश्तेदार हैं। प्रकाश, सरपंच प्रत्याशी सोनू देवी के पति बताए जा रहे हैं। दोनों मतदान के लिए जा रहे थे, इसी दौरान दूदौली-पालोट मार्ग पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जारी है।
0
0
Report

117 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान जारी: खैरथल-तिजारा में लोकतांत्रिक उत्साह

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिला में 117 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही जिलेभर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तरह कमर कस रखी है। खासकर टपूकड़ा सहित मेवात क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस के अधिकारी और जवान लगातार मतदान केंद्रों पर निगरानी रख रहे हैं, ताकि कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आए। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब सभी की निगाहें शाम को होने वाले मतदान के समापन पर टिकी हुई हैं। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद एक एक करके पंचायतों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे और साफ हो जाएगा कि किस गांव में किस प्रत्याशी को ग्रामीणों का समर्थन मिला है। यानी आज शाम तक 117 ग्राम पंचायतों की सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी और गांवों को उनका नया सरपंच मिल जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में भाजपा के तीन साल पूरे होने पर सड़क सुरक्षा अभियान शुरू

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- भाजपा सरकार के 3 साल साल पूरा होने पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलेगा। 8 दिसंबर से 15 दिन का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू होगा ताकि जागरुकता बढ़ाई जा सके। इसमें नेत्र जांच शिविर, खराब ट्रैफिक लाइटों की मरम्मत, उच्च गुणवत्ता के रिफ्लेक्टिव टेप लगाना, बाल वाहिनी वाहन जाँच, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाना, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था आदि शामिल होंगे। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी हाईवेज पर अवैध कट्स को रोकने के लिए पुलिस को सूची देंगे। खराब कैमरों को बदला जाएगा और नई जगहों पर कैमरे लगाए जाएँगे। DGTP ट्रैफिक के अनुसार तेज गति से हादसे बढ़ रहे हैं, हाईवे पर इंटरसेप्टर की संख्या बढ़ाने और हर 50 किमी पर इंटरसेप्टर तैनात करने की तयारी है। ब्लैक स्पॉट्स को हटाने के लिए गूगल इंडिया के माध्यम से मैपिंग शुरू होगी और चालकों को अलर्ट भेजे जाएँगे। स्कूल- कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम, ऑनलाइन एप/वेब आधारित आयोजन, क्विज प्रतियोगिताओं के जरिए awareness बढ़ाई जाएगी। गति नियंत्रण उपायों के साथ सूचनात्मक चेतावनियाँ और साइन बोर्ड लगाए जाएँगे, सुरक्षित वाहन संचालन के लिए ट्रांसपोर्टरों को सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report

ललितपुर में इनामिया शातिर चोर जावेद उर्फ भूरा गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आज सुबह सुबह पुलिस टीम ने एक 25 हजार रूपये के इनामिया शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । शातिर चोर जावेद , उर्फ भूरा उर्फ आशु ठाकुर हाल निवासी घुसयाना मोहल्ला के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । जिसे इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा खाली और जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाईक बरामद की है । पुलिस टीम ने इनामिया चोर को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घुसयाना मोहल्ला के चुंगीनाका के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । पुलिस के अनुसार आरोपी जावेद पर बाईक चोरी का मुकद्दमा दर्ज था ,चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई थी। फरार शातिर चोर पर 25 हजार रुपए का इनाम था । मुखबिर की सूचना पर जब आज सुबह सुबह उसे घेरा गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी ,जिस जवाबी कार्यवाही में आरोपी जावेद के पैर में गोली लगी ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top