icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

25 दिन की हड़ताल से चरखी दादरी में गंदगी का भारी संकट

Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 25वें दिन भी कोई समाधान नहीं निकल पाया। शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन पुलिस बल के साथ वैकल्पिक कर्मचारियों को लेकर कूड़ा उठाने पहुंचा तो हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका जोरदार विरोध शुरू कर दिया। हालात तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने 14 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को थाना शहर से छोड़ा गया, लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। कर्मचारी दोबारा सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि प्रशासन दोबारा कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मचारियों को लेकर पहुंचा तो थाना शहर के नजदीक फिर से विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस कार्रवाई के बावजूद सफाई कर्मचारियों का गुस्सा कम नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए ट्रैक्टर का विरोध करते हुए उसकी हवा निकाल दी। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि वे बेहद कम वेतन में शहरवासियों की गंदगी उठाने का काम कर रहे हैं। करीब 16 हजार रुपये मासिक वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेका प्रथा को समाप्त करना शामिल है। ‘मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा और उग्र’ प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शहर में विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और पुलिस-प्रशासन तथा हड़ताली कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। कल नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय और आवास पर कूड़ा डालने की चेतावनी सफाई कर्मचारियों ने अब आंदोलन को अगले चरण में ले जाने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कल नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय और उनके आवास के बाहर कूड़ा डालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 25 दिन से जारी हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए कूड़ा उठाने की कोशिश और हड़ताली कर्मचारियों के विरोध ने पूरे मामले को और ज्यादा गरमा दिया है
0
0
Report

परिवार से मिले,संगीतसोम,बोले-मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग,जल्द मिलेगा,न्याय हमारे लिए शर्मकी बात

Shrvan PanditShrvan PanditFollow4m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग -- अंकित हत्याकांड: परिवार से मिले संगीत सोम, बोले- मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग, जल्द मिलेगा न्याय हमारे लिए शर्म की बात है हमारे घर में आकर कोई मार कर चला गया-संगीत एंकर। हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घटना पर गहरा दुख जताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संगीत सोम ने कहा कि अंकित की हत्या से दुखद विषय कुछ नहीं हो सकता। यह परिवार, समाज और सभी के लिए बेहद दुख की बात है। उन्होंने कहा कि दुख के साथ यह हमारे लिए शर्म का विषय भी है कि अपराधी घर में आकर हत्या कर फरार हो गए।उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल आरोपियों को उत्तर प्रदेश में जिस तरह की सजा मिलती है, उसी के अनुरूप उन्हें भी उचित सजा मिलेगी और यह कार्रवाई बहुत जल्द होगी। संगीत सोम ने दावा किया कि एसटीएफ और पुलिस पूरे मामले में जुटी हुई है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मामले का संज्ञान लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मामले में कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही परिवार को न्याय मिलता दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि पुलिस-प्रशासन को दिए गए चार दिन के समय के बीच जांच आगे बढ़ी है। संगीत सोम ने यह भी संकेत दिया कि मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि जांच से जुड़ी संवेदनशील जानकारी वह मीडिया के सामने साझा नहीं कर सकते। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंकित के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, तनाव बना; तीन हिरासत

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निपराज गाँव में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग शुरू कर दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं प्रशासन की मौजूदगी में फिलहाल गाँव में शांति व्यवस्था कायम है। निपराज गाँव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाते हुए तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं नई प्रतिमा लाने के लिए लोगों को वाराणसी भेजे जाने की जानकारी मिली है। घटना के बाद बसपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आंबेडकर की प्रतिमा दोबारा स्थापित किए जाने की मांग रखी। प्रशासन, ग्राम प्रधान, समिति के सदस्यों और गाँव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में नई प्रतिमा पुनः स्थापित किए जाने पर सहमति बनी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में फिलहाल गाँव में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए निगरानी की जा रही है।
0
0
Report

आणंद में धोखाधड़ी: मौत के बाद नकली सहियों से शेयर ट्रांसफर, ₹2.77 लाख के शेयर छीने; दो गिरफ्तार

Anand, Gujarat:આણંદ બ્રેકિંગ માતા-પિતાના મૃત્યુ બાદ બનાવટી સહીઓથી શેર ગે. કા ટ્રાન્સફર કરી લીધા આણંદમાં રૂ. 2.77 લાખના શેર કૌભાંડનો પર્દાફાશ મૃત્યુ બાદ ડીમેટ ખાતું બંધ કરાવી શેર ટ્રાન્સફર કરી લીધા સગીર વયના વારસદારની જાણ બહાર શેરો ટ્રાન્સફર કરી લેવાયા અમદાવાદના બે Shખ્સો સામે આણند શહેર પોલીસ મથકે ગુનો નોંધાયો 1,805 શેરોની ગેરકાયદેસર હેરફેરનો આક્ષેપ અમદાવાદના રશ્મિકાંત શાહ અને પંકજ પટેલ વિરુદ્ધ ગુનો નોંધાયો ''''શાહ ઈન્વેસ્ટર હોમ લિમિટેડ'''' મારફતે શેર ટ્રાન્સફર કરી લેવાયા બુરહાન પઠાણ ઝી મીડિયા આણંદ
0
0
Report

नीति यात्रा के बाद बना मनरेगा भवन खाली, नशेड़ियों का अड्डा

Hajipur, Bihar:वैशाली में सरकारी सिस्टम की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे... करीब 9 लाख रुपये की लागत से बना मनरेगा भवन अब नशेड़ियों और आवारा कुत्तों का अड्डा बन गया है. जिसे भवन में मनरेगा कर्मियों को बैठकर ग्रामीणों के लिए काम करना था, वहां सिगरेट के पैकेट और कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा है. सवाल ये कि आखिर सरकारी पैसे से बना भवन इस्तेमाल में आने से पहले ही बदहाल कैसे हो गया. मामला वैशाली के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगवां पंचायत का है. बताया जा रहा है कि साल 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान यहां करीब 9 लाख रुपये की लागत से मनरेगा भवन का निर्माण कराया गया था. लेकिन निर्माण के बाद मनरेगा कर्मियों ने अपना कार्यालय इस भवन में शिफ्ट ही नहीं किया. और देखते ही देखते लाखों की लागत से बना भवन वीरान हो गया. अब हालात ये हैं कि भवन में नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है. जबकि परिसर में आवारा कुत्तों की टोली घूमती नजर आती है. तस्वीरों में भवन की बदहाली साफ दिखाई दे रही है. मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है. खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हैं. भवन के आगे मिट्टी का टीला बना है. जबकि प्रांगण भी धंस चुका है. कमरे के अंदर सिगरेट के पैकेट और कई सामान बिखरे पड़े हैं. यानी जिस भवन में सरकारी योजनाओं का काम होना था, वहां अब नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है.
0
0
Report
Advertisement

कानपुर देहात: शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के कस्बा गौसगंज के वार्ड नंबर-1 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सुशील के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही मूसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के हंगामे को देखते हुए भोगनीपुर सर्किल के सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही और एसडीएम देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। छोटे भाई की कोर्ट मैरिज के बाद शुरू हुआ विवाद मृतक की मां शिवकांति के मुताबिक, उनके छोटे बेटे अनुज ने करीब 20 दिन पहले मोहल्ले की रहने वाली शालू से कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही Shालू के परिवार के लोग उनके परिवार को लगातार गाली-गलौज और धमकी दे रहे थे। परिजनों के मुताबिक, इस विवाद को लेकर 12 अगस्त को मूसानगर थाने में समझौता भी हुआ था। इसके बावजूद कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकियों کا सिलसिला जारी रहा। मृतक सुशील ने 14 अगस्त को थाने में शिकायत देकर अपने छोटे भाई अनुज और शालू की शादी के बाद परिवार को मिल रही धमकियों और गाली-गलौज की जानकारी पुलिस को दी थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। रात में थाने पहुंचे थे परिजन, सुबह पेड़ पर मिला शव सुशील की मां शिवकांति का आरोप है कि शनिवार रात करीब 50 महिलाएं और 20 पुरुष शिकायत लेकर मूसानगर थाने पहुंचे थे। उनका कहना है कि परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन आरोप है कि थाने में उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें ही डांटकर वापस भेज दिया गया। मां ने अधिकारियों को अपनी बात बताते हुए आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने थाने पहुंचे लोगों का वीडियो बनाने और सभी के नाम लिखने के निर्देश दिए और कार्रवाई की बात कही। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे सुशील से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह खेतों में पेड़ से उसका शव लटका मिला। परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप मृतक के भाई संदीप ने बताया कि परिवार में चार भाई हैं। उसके मुताबिक, 7 अगस्त को उनका भाई अनुज मोहल्ले की शालू को लेकर चला गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद शालू के परिवार की ओर से लगातार गाली-गलौज और धमकियां दी जा रही थीं। संदीप का आरोप है कि पहले परिवार ने इसे सामान्य विवाद समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब धमकियां बढ़ीं तो पुलिस से शिकायत की गई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने सुनवाई नहीं की। संदीप का यह भी आरोप है कि शनिवार रात जब परिवार के लोग थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने उन्हें डांटकर और गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया। मौके पर अधिकारियों ने संभाला मोर्चा युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अगर समय रहते उनकी शिकायत पर कार्रवाई होती तो शायद सुशील की जान बच सकती थी। मौके पर पहुंचे सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही और एसडीएम देवेंद्र सिंह ने परिजनों को समझाया और मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया एक कपल ने भाग कर शादी की थी वो दोनों बालिक है जब से लौट कर आए है तब से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था आज एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की जांच की जा रहे पीएम रिर्पोट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी
0
0
Report

उदयपुर में रेस्टोरेंट के विवाद के बाद फायरिंग, फरदीन घायल, आरोपी फरार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के सवीना थाने के पास आज तड़के फायरिंग की वारदात हुई। बदमाशों ने एक के बाद एक तीन फायर किए। जिसमें एक युवक को दो गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उसके भाई और साथियो ने एमबी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि देर रात बलीचा स्थित एक रेस्टोरेंट में गोगो नाम के युवक का घायल फरदीन के भाई अरदिन के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद अरदिन ने अपने भाई फरदीन को बुलाया। मामला शांत होने के बाद दोनों कार में बैठकर सविना थाने के पास पेट्रोल पंप तक पहुंचे। यहां गोगा और उसके साथियों ने उन पर फायर कर दिए। जिसमें से दो गोली फरदीन को लगी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर Sabina थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश के लिए उनके संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है。
0
0
Report

दिल्ली के गांधी नगर के गोदाम में आग, दमकल ने काबू पाया

New Delhi, Delhi:दिल्ली में मकान के अंदर कपड़ों के गोदाम में लगी आग, छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू। पूर्वी दिल्ली गांधी नगर में रविवार सुबह एक मकान के अंदर बने कपड़ों के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ऑफिसर अनूप सिंह के मुताबिक, सुबह करीब 8:21 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी। मकान के अंदर कपड़ों का गोदाम बना हुआ था, जिसके चलते आग तेजी से फैलने की आशंका थी। मौके पर दमकल की छह गाड़ियां तैनात की गई हैं और आग बुझाने का काम किया गया। फायर ऑफिसर ने बताया कि मकान के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। वही दमकल अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि पहुंचने में उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा सकरी गलियां है, स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी नगर की संकरी गलियों में बड़ी संख्या में दुकानें और गोदाम चल रहे हैं, जबकि इन्हीं इमारतों में लोग भी रह रहे हैं। गलियों में भीड़, सामान और वाहनों की मौजूदगी के कारण आपात स्थिति में दमकल और राहत वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे इलाकों में फायर सेफ्टी व्यवस्था, अवैध भंडारण और आपातकालीन रास्तों की नियमित जांच की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके
0
0
Report
Advertisement

पंजाब मजदूर यूनियन साझा फ्रंट की लुधियाना बैठक: सरकार के विरुद्ध अगली रणनीति तय

Ludhiana, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਬਚਤ ਭਵਨ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਨ ਦੇ ਲਈ ਅਗਲੀ ਰਣਨੀਤੀ ਤਿਆਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜਮ ਯੂਨੀਅਨ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਦਿਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਬਹੁ-ਚਰਚਿਤ ਮੀਟਿੰਗ ਰੱਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਕਰਮਚਾਰੀ ਹੁਣ ਅੰਤ ਤੱਕ ਲੜਨ ਲਈ ਦ੍ਰਿੜ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਬੱਚਤ ਭਵਨ ਵਿੱਚ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਅਗਲੀ ਰਣਨੀਤੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ ਲੈਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ。 ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ ਅਤੇ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਹੋਈ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਪਿਛਲੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਅਪਮਾਨ ਅਤੇ ਵਿਵਾਦ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਅੱਜ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼नों ਨੂੰ teਜ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣ ਜਾਵੇਗੀ。
0
0
Report
Advertisement

विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत पर तारिक अनवर की प्रतिक्रिया

Katihar, Bihar:मोहन भागवत के बयानों पर बोले तारिक अनवर, विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत राजनीति में स्वार्थ और गिरावट विविधता में एकता वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहली बार भागवत जी ने अच्छी बात कही है। उन्होंने कहा कि जो भी सच्चा भारतीय है, वह चाहे हिंदू धर्म को मानने वाला हो या किसी अन्य धर्म का, देश के सभी नागरिकों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। किसी के साथ नाइंसाफी या प्रताड़ना नहीं होनी चाहिए, एक-दूसरे की मदद करने से ही भारत मजबूत होगा। राजनीति के स्वार्थ का खेल बनने के मुद्दे पर अनवर ने सहमति जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में राजनीति में स्वार्थ, धनबल और झूठ का सहारा लिया जा रहा है, जिससे देश की संस्कृति और संस्कार कमजोर हो रहे हैं। भारत की एकता और विविधता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता ही हमारे देश की असली पहचान, खूबसूरती और ताकत है, जिसे सभी को स्वीकार करना होगा। बाइट-- तारिक अनवर, सांसद, कटिहार लोकसभा सह कांग्रेस के कद्दावर नेता
0
0
Report

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर भारत की भरपूर मदद—तारिक अनवर का बयान

Katihar, Bihar:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदाबेहद दुखद और अफसोसनाक — तारिक अनवर नेपाल बाढ़ त्रासदी पर भारत को हर संभव मदद करनी चाहिए भारत सरकार इस मानवीय संकट के समय नेपाल की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा पर चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने इसे बेहद दुखद और अफसोसनाक बताया। उन्होंने कहा कि नेपाल इस समय एक बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है। ऐसे मुश्किल समय में पड़ोसी देश होने के नाते भारत का कर्तव्य है कि वह नेपाल को हर संभव सहायता उपलब्ध कराए。 उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी से सहयोग दिया जाना चाहिए और राहत सामग्री सहित सभी प्रकार की मदद पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत सरकार इस मानवीय संकट के समय नेपाल की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी。
0
0
Report

दुर्गावती जलाशय में डूबे 14 वर्षीय रोहित कुमार का शव 42 घंटे बाद मिला

Khajuria Khurd, Bihar:रक्षाबन्धन के दिन दोस्तों संग करमचट डैम में नहाने के दौरान भंवर में फंसकर गहरे पानी में डूब गया था छात्र रोहित। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र स्थित दुर्गावती जलाशय (करमचट डैम) में रक्षाबंधन के दिन नहाने के दौरान डूबे 14 वर्षीय रोहित कुमार का शव रविवार सुबह 6 बजे, लगभग 42 घंटे बाद पानी के किनारे तैरता हुआ बरामद हुआ। मृतक छात्र रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी महेंद्र बिंद का सबसे छोटा पुत्र था। वह चेनारी हाईस्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही करमचट थाना के पुलिस पदाधिकारी विकास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के बड़े पिता रामाशंकर बिंद ने बताया कि रोहित परिजनों को बताए बिना अपने चार दोस्तों के साथ साइकिल से डैम घूमने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहित तैरते हुए सीढ़ी के पास जा रहा था, तभी अचानक पानी के तेज भंवर में फंसकर गहरे पानी में समा गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। स्थानीय गोताखोरों सहित भोजपुर (आरा) से आई SDRF की छह सदस्यीय टीम ने दो बोट्स की मदद से शनिवार को कई घंटों तक सघन खोज अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को पानी के किनारे तैरते देख पुलिस और परिजनों को सूचित किया। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव और पंचायत प्रतिनिधि भी पहुंचे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top