icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461001
Rajendra MalviyaRajendra MalviyaFollow3 Sept 2024, 01:16 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग

Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल दीपावली पर एसपी ग्रामीण का पैदल गश्त,बाजार में चेकिंग, सीसीटीवी जांचे,पुलिस मुस्तैद ।

Ajay KumarAjay KumarFollow1m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। दीपावली त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कराई,साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची। एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, बाजारों में भीड़ को देखते हुए नियमित गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे।
0
0
Report

मुरादाबाद नगरपालिका ने दीपोत्सव में 5 लाख दीप जलाकर राम दरबार की आरती की

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद नगर निगम की तरफ से दीपावली से पूर्व किया गया भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, मुरादाबाद के लाइन पार रामलीला ग्राउंड सहित अन्य स्थानों पर एक साथ जलाये गए एक साथ 5 लाख दीप, भव्य राम दरबार की झांकी की आरती के बाद हुआ दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कार्यक्रम, आतिशबाजी के दौरान पूरा आसमान हुआ जगमग, हाजारों की संख्या मे लोगो ने लिया दीपोत्सव कार्यक्रम मे भाग, महापौर विनोद अग्रवाल एवं भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने दीपोत्सव के माध्यम से सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं, वहीँ मुरादाबाद शहर सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर बोला बड़ा हमला, बोले जो लोग इस देश मे रहकर भगवान Shri Ram के प्रमाण पूछ रहे है वो लोग गद्दार.... वो लोग यहाँ के नहीं बल्कि पाकिस्तान अरब अन्य जगहों के है, उनको कोई अधिकार नहीं भारत मे भगवान श्री राम के अस्तित्व के बारे मे पूछने का.... वो गद्दार है, हमारा दुर्भाग्य है की ऐसे देश के गद्दार देश मे पनप रहे है, ऐसे दुष्टो का नाश करने के लिए ही मोदी जी और योगी जी जैसे महापुरुषों का जन्म हुआ अवतार लिया है, ऐसे दुष्टो का जल्द ही खात्मा होगा。
0
0
Report
Advertisement

जालौन में दीपावली-धनतेरस पर सुरक्षा कड़ी, ASP के साथ पैदल मार्च

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दीपावली-धनतेरस और भैया दूज को लेकर पुलिस बल अलर्ट, एडिशनल एसपी डॉ. ईशान सोनी ने सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस व डॉग स्क्वायड के साथ किया पैदल मार्च, पुलिस बल के साथ सुरक्षा एजेंशिया और पीएसी बल भी रहा मौजूद, शहर में धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम, शहर में बने पॉइंटो पर पुलिस टीम संदिग्धों की गहनता से कर रही चैकिंग, त्यौहारों पर नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को किया गया तैनात, धनतेरस दीपावली पर बाजार में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री को लेकर भी एएसपी ने दिए निर्देश, बाजारों और शहर के मुख्य प्वाइंटों से चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और बड़े वाहनों की एंट्री पर लगाई गई रोक, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई शहर में किया गया पैदल marcher। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन
0
0
Report
Advertisement

भ्रष्टाचार के आरोप गलत, बहराइच के सफाई निरीक्षक बरी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, ईओ नगर पालिका की गाड़ी के आगे लेटकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का मामला, बिरयानी की दुकान लगाने वाले जुबेर ने लगाया था भ्रष्टाचार का इल्जाम, सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में भ्रष्टाचार के आरोप पाए गए निराधार, बिरयानी दुकान के संचालक ने सफाई निरीक्षक पर पैसे मांगने का लगाया था आरोप , बहराइच : नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक गोविंद मिश्रा पर पैसे मांगने का आरोप लगाने की जांच नगर मजिस्ट्रेट बहराइच द्वारा की गई। नगर मजिस्टरे की जांच में लगाए गए आरोप गलत पाए गए है। नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि चांदपुरा चौराहा स्थित गुमटी संचालक जुबेर बिरयानी ने शिकायत की थी कि नगरपालिका के सफाई निरीक्षक गोविंद मिश्रा ने गुमटी न हटाने के एवज में उनसे पैसों की मांग की थी। जांच में सभी आरोप गलत पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसको लेकर के सभी बिंदुओं की जांच पड़ताल करने के बाद पालिका परिषद द्वारा एन ओ सी जारी की गई है.
0
0
Report

अमरोहा में मकान चोरी: चार आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख के जेवर समेत नकद बरामद

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में मकान चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 3 लाख के जेवर और 50 हजार रुपये बरामद, सी ओ सिटी प्रदीप कुमार ने दी जानकारी अमरोहा नगर पुलिस ने मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 50 हजार 100 रुपये नकद और करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुल्फिकार, सलीम, जैद और राजीव वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आपस में योजना बनाकर पहले मकानों की रेकी करते थे और रात में मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इनमें एक आरोपी मकान के अंदर जाकर चोरी करता था, जबकि अन्य बाहर निगरानी करते थे। चोरी के सामान को बेचकर मिली रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार जुल्फिकार और सलीम का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।
0
0
Report

प्रयागराज में दीपावली सुरक्षा के लिए पुलिस ने अलर्ट मोड और ड्रोन-सीसीटीवी निगरानी शुरू की

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में अलर्ट मोड पर पुलिस, दीपावली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पर पुलिस, पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने खुद शहर में किया पैदल गश्त, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ चौक चौराहों पर विशेष चौकसी, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी की जा रही है निगरानी। संगम नगरी प्रयागराज में दीपावली पर्व को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे हैं। सीपी ने पुलिसकर्मियों के साथ शहर के सिविल लाइंस इलाके में पैदल गश्त किया और मातहतों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। पुलिस कमिश्नर ने साफ किया है भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की टीम निगरानी रखेगी, साथ ही बाजारों में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। सीपी ने साफ किया कि त्यौहार के मद्देनजर चौक और चौराहों के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था भी समुचित रहे, इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने कहा कि दीपावली के मौके पर लोग पटाखे फोड़ते हैं, लेकिन वह अपील करते हैं कि सावधानी और सतर्कता बरतें। खासकर सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर पटाखे बजाने से बचें, जिससे राहगीरों को किसी भी तरीके की दिक्कत न होने पाए। जो लोग भी नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई भी करेगी। त्यौहार में किसी भी तरीके का विघ्न अगर कोई फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटाखे की दुकानों के दुकानदारों को भी सुरक्षा के लिहाज से जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं。
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान हाई कोर्ट का निर्णय: जिला निष्पादन सेल प्रत्येक जिला कोर्ट में गठित

Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हर जिला जजशिप में गठित होगी 'जिला निष्पादन सेल'\n\nजोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा राज्य के सभी जिला न्यायालयों में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाते हुए अंतरिम उपाय के रूप में 'जिला निष्पादन सेल' का गठन किया गया है। इसको लेकर रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिविल अपील में पारित आदेशों एवं निर्देशों के अनुपालन में इसका गठन किया गया है। सेल का मुख्य उद्देश्य अदालती डिक्रियों (फैसलों) के निष्पादन को समयबद्ध, प्रभावी और सुगम बनाना है ताकि आम जनता को न्याय मिलने में देरी न हो। प्रत्येक जिला जजशिप में बनने वाली इस सेल की प्रशासनिक कमान संबंधित प्रधान जिला न्यायाधीश के पास होगी। इसमें प्रधान जिला न्यायाधीश (प्रशासनिक पर्यवेक्षण), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (सदस्य सचिव), केंद्रीय नजरत/निष्पादन शाखा के प्रभारी अधिकारी (सदस्य), प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा नामित मंत्रिस्तरीय अधिकारी/कर्मचारी (सदस्य) और आवश्यकतानुसार नामित अन्य न्यायिक संस्थान के अधिकारी (सदस्य) होंगे। सेल केवल प्रशासनिक और सहायक भूमिका निभाएगी और पुलिस, राजस्व व बैंकिंग विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेगी। इसके पास कोई स्वतंत्र न्यायिक या न्यायनिर्णयन अधिकार नहीं होगा। सभी न्यायिक निर्णय केवल सक्षम निष्पादक न्यायालय के क्षेत्राधिकार में रहेंगे।
0
0
Report

30 नवंबर तक नियुक्ति नहीं तो 3 दिसंबर को सचिव अदालत में पेश होंगे

Jodhpur, Rajasthan:रेट की जोधपुर पीठ में 30 नवंबर तक सदस्य नियुक्त नहीं हुआ तो 3 दिसंबर को मुख्य सचिव को होना होगा पेश जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सिविल सेवा अपीलेट अधिकरण (रेट) की जोधपुर स्थाई पीठ में सदस्य की नियुक्ति नहीं होने पर कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ न्यायधीश विनीत कुमार माथुर और न्यायाधीश चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार को 30 नवंबर तक नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं होने पर मुख्य सचिव अथवा कार्मिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को 3 दिसंबर को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की जनहित याचिका पर अधिवक्ता अनिल भंडारी, दिलीप सिंह उदावत, शीतल कुंभट और अरुण झांझरिया ने पैरवी करते हुए बताया कि सदस्य की मृत्यु के बाद से पद रिक्त है। हाईकोर्ट पूर्व में 5 अगस्त, 9 अगस्त और 17 सितंबर को भी शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दे चुका है, लेकिन सरकार ने कार्रवाई नहीं की। इससे लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है。 सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, खंडपीठ ने उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के कार्यकाल तथा सेवा विस्तार को लेकर भी स्पष्ट किया कि अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष लागू होगी। अनुशासनात्मक या प्रशासनिक कार्रवाई लंबित होने पर सरकार संबंधित सदस्य को सेवा विस्तार देने के लिए बाध्य नहीं होगी.
0
0
Report

गिरिडीह के यूको बैंक डकैती: एक आरोपी गिरफ्तार, रकम बरामदगी की उम्मीद

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के राजधनवार के यूको बैंक में हुई भीषण डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक अपराधी को जमुआ के जंगल से भागते हुए पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि डकैती के बाद से ही पुलिस पूरे इलाके में नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि एक अपराधी जमुआ के जंगल की ओर भाग रहा है. पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल की घेराबंदी की और भागते हुए अपराधी को दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है. उससे अन्य चार फरार अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर लूटी गई रकम और जेवरात की बरामदगी भी हो सकती है. गौरतलब है कि धनवार थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित यूको बैंक में पांच अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में हथियार के बल पर डकैती की थी. अपराधियों ने मैनेजर, कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 10 लाख रुपये नकद और तीन से चार करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए थे. वारदात के बाद अपराधी बैंक का सीसीटीवी डीवीआर भी लेकर भाग गए थे.एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं.
0
0
Report
Advertisement

झुमरी तिलैया स्कूल में प्राचार्य के निलंबन पर छात्राओं का प्रदर्शन

Koderma, Jharkhand:कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस सीडी प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य शशि भूषण कुमार के निलंबन का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। कल जहां स्कूल की छात्राओं ने निलंबित प्राचार्य शशिभूषण को वापस स्कूल में लेकर आई थी, वही आज छात्राओं ने झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर स्कूल से छुट्टी के बाद देर शाम तक प्रदर्शन करते हुए शशिभूषण को वापस बहाल करने के मांग पर अड़े रहे, वहीं दूसरी तरफ स्कूल में जांच करने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल दास को तकरीबन 5 घंटे तक छात्राओं ने स्कूल में बंधक बनाए रखा। देर शाम जब डीईओ बाहर निकले तो, उन्हें स्कूल की छात्राओं का विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान छात्राओं ने डीईओ के सरकारी वाहन को घेर कर उनसे प्राचार्य शशिभूषण के निलंबन वापस करने की मांग की। बाद में किसी तरह छात्राओं को बिना समझाएं डीईओ किसी तरह स्कूल से बाहर निकाल पाए। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शन के कारण शहर में महा जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और शहर पूरी तरह से ठहर सा गया। बहरहाल छात्रओं की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कोडरमा सीओ रवि भूषण प्रसाद झंडा चौक पहुंचे और छात्राओं को समझने का प्रयास किया। काफी देर तक सीओ और छात्राओं के बीच चली वार्ता के बाद मामले की जांच के मिले आश्वासन पर सैकड़ो छात्राओं ने जाम हटाया। छात्रों का कहना है कि जिस प्राचार्य के कारण स्कूल के शैक्षणिक माहौल में सुधार हुआ, उनका रिजल्ट बेहतर हुआ, उस प्राचार्य को राजनिति के तहत हटाया जा रहा है। इधर छात्राओं के प्रदर्शन में कई अभिभावक भी शामिल हुए और उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर बेवजह प्राचार्य को हटाने का आरोप लगाया।
0
0
Report

कासगंज में गंगा की गोद में छोड़े गए सैकड़ों कछुआ शावक, WWF की पहल से जलीय जीवों के संरक्षण को मि

KSKshitij SinghFollow17m ago
Kasganj, Uttar Pradesh:**कासगंज** कासगंज में गंगा नदी के लहरा घाट पर वन्यजीव संरक्षण की एक अनूठी पहल देखने को मिली। यहां विश्व वन्यजीव कोष यानी WWF-India की ओर से कछुआ शावक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैकड़ों नन्हे कछुओं को गंगा नदी में छोड़ा गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी की जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देना और जलीय जीवों का संरक्षण करना है। कार्यक्रम के दौरान पंगशुरा स्मिथी और पंगशुरा टेंटोरिया प्रजाति के कछुआ शावकों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। दरअसल, इस संरक्षण अभियान के तहत स्थानीय किसानों और गंगा मित्रों की मदद से नदी किनारे कछुओं के अंडों और घोंसलों को सुरक्षित किया जाता है। अंडों से निकलने वाले बच्चों को विशेष नर्सरी तालाबों में रखकर बड़ा किया जाता है। इसके बाद उन्हें गंगा नदी में छोड़ा जाता है, जिससे उनका जीवन सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला वन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके रावत और WWF के वरिष्ठ वैज्ञानिकों सहित कई विशेषज्ञ एवं स्थानीय किसान मौजूद रहे।
0
0
Report

जमशेदपुर पुलिस ने दीपावली-धनतेरस के लिए कड़ा सुरक्षा मोड अपनाया; बाइक पेट्रोलिंग तेज

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदপুর  दीपावली और धनतेरस को लेकर जमशेडपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जमशेदपुर के सीनियर एसपी खुद बाइक से निकलकर शहर के सोना-चांदी के दुकानों और बाजारों का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत भी की。 जमशेदपुर के एसएसपी ने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग , टाइगर टीम और पीसीआर की टीम के साथ पुलिस अधिकारी शाम 6:30 बजे से लगातार जमशेदपुर के हर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। खासकर ज्वेलरी शॉप के दुकानदारों से सुरक्षा को लेकर बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली के समय ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए मार्केट एरिया में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा, ताकि सुबह से ही खरीदारी करने आने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो। एसएसपी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म और रैश ड्राइविंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अगर कोई अपराधी अपराध करने की कोशिश करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top