icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फॉर्च्यूनर के दो लोग गांधी संग्रहालय की दीवार पर स्लोगन लिखवाने के आरोप

Motihari, Bihar:फॉर्च्यूनर से पहुंचे दो लोगों ने पेंटर को शहर के महत्वपूर्ण जगहों पर विवादित स्लोगन लिखने का दिया जिम्मा ......गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित स्लोगन से हड़कंप, पुलिस ने पेंटर को पकड़ा....... मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।शहर के ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय की दीवार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS को लेकर विवादित और आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है।दीवार पर लिखे स्लोगन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस तत्काल गांधी संग्रहालय परिसर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दीवार पर लिखे विवादित स्लोगन को मिटवा दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए यह पता लगाने की कोशिश तेज कर दी कि आखिर गांधी संग्रहालय की दीवार पर यह स्लोगन किसके कहने पर और किन परिस्थितियों में लिखा गया।इसी जांच के दौरान नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पेंटर को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से पेंट का डब्बा और ब्रश भी बरामद किया गया है। अब पुलिस उस व्यक्ति या उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनके कहने पर दीवार पर यह विवादित स्लोगन लिखा गया। पुलिस की पूछताछ में पेंटर ने बताया है कि फॉर्च्यूनर से आये दो लोगों ने गांधी संग्रहालय और सिविल कोर्ट के दीवार सहित अन्य जगहों पर स्लोगन लिखने के लिए पैसा दिया था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांधी संग्रहालय जैसे ऐतिहासिक स्थल की दीवार पर विवादित संदेश लिखने के पीछे कौन लोग शामिल थे और इसकी मंशा क्या थी ? बाइट -- पेंटर (गिरफ्तार ) बाइट --- राजीव , थानाध्यक्ष,नगर थाना
0
0
Report

फागी नगरपालिका चेयरमैन चुनाव: भाजपा- कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) दूदू विधानसभा में चेयरमैन की कुर्सी बनी डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर की प्रतिष्ठा का सवाल। फागी में नगरपालिका में चैयरमेन पद के लिए मतदान शुरू。 भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने किया चेयरमैन के लिए मतदान।‌ पंचायत समिति के बाहर सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं की लगी भीड़। पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई, फागी में कांग्रेस से सुरेश जांगिड़ और भाजपा कजोड़ तिवारी है चेयरमैन के प्रत्याशी। 20 वार्डों में कांग्रेस ने 8 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के खाते में आई 7 सीट। RLP ने 1 सीट पर दर्ज की जीत, निर्दलीयों ने भी 4 सीटें जीतकर मुकाबले को बनाया रोचक। मतदान के कुछ देर बाद घोषित होगा चेयरमैन का परिणाम।
0
0
Report
Advertisement

दिया कुमारी ने मोदी के विरोधी बयान को राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ बताया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राहुल गांधी की मिमिक्री को लेकर सामने आए विवाद पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नकल करना और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा और व्यवहार की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए。 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर इस तरह की टिप्पणी या उनकी नकल करना समाज में भी गलत संदेश देता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी की वह निंदा करती हैं。 ‘इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती’ दिया कुमारी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन विरोध दर्ज कराने के लिए भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है。 मिमिक्री विवाद के संदर्भ में दिया कुमारी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी और उनकी कथित नकल को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। बीजेपी नेताओं की ओर से इस मामले में आपत्ति जताई जा रही है。 दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है और वह इसकी निंदा करती हैं।
0
0
Report

बगहा: कंस वध मेले में विवाद और वीडियो के बाद FIR दर्ज

Bagaha, Bihar:बगहाDESK… Location- Bagaha Report- Imran Aziz Format- AVO Visual Viral Video PS File 2109ZBJ_BAGA_VIRAL_R Anchor- बड़ी खबर बगहा से आ रहीं है जहाँ चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा कोट माई स्थान में तीन दिवसीय कंस वध मेला का समापन हो गया। जहाँ मेले में विलुप्त होती मल्ल युद्ध की परंपरा को जीवंत करते हुए राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अपने दांव-पेंच के साथ दम दिखाए। वहीं मेले के दौरान विवाद और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चाकूबाजी किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने चाकूबाजी की घटना से इनकार किया है। इस मामले में चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि कोट माई स्थान परिसर में विवाद के बाद मारपीट हुई थी जिसमें ईंट पत्थर चलनें कि सूचना मिली है। मामाले में बसवरिया निवासी अबीर अंसारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है ।
0
0
Report
Advertisement

नल-जल बंद से आक्रोश, समस्तीपुर-ताजपुर मार्ग पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Samastipur, Bihar:एक महीने से नल-जल बंद, सड़क पर उतरे लोग। समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन । समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के कर्पूरीग्राम चांदोपट्टी वार्ड नंबर-29 में एक महीने से नल-जल की व्यवस्था ठप होने से नाराज स्थानीय लोगों ने सोमवार को समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। काफी देर तक जाम रहने के बावजूद जब नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना था कि वार्ड में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायत और आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय महिला कैलाशी देवी ने बताया कि पंचायत के नगर निगम में शामिल होने के बाद से ही इलाके की स्थिति खराब है। पिछले करीब एक महीने से नल-जल की आपूर्ति बंद है। इसके अलावा बिजली की समस्या और जलजमाव से भी लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि आसपास के इलाकों में नाली का निर्माण हो चुका है, लेकिन वार्ड-29 में अब तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है।कैलाशी देवी के मुताबिक, स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन जब कहीं से समाधान नहीं मिला तो मजबूर होकर सड़क जाम करना पड़ा।घंटों तक सड़क जाम रहने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से नल-जल की व्यवस्था तत्काल बहाल करने के साथ-साथ बिजली, जलजमाव और नाली निर्माण की समस्या का भी समाधान कराने की मांग की है। बाइट: कैलाशी देवी, स्थानीय महिला
0
0
Report

बक्सर भाजपा विधायक के गम्भीर आरोप: कर्जा और विकास के बीच सियासी घमासान

Buxar, Bihar:बक्सर पहुँचे भाजपा विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही पार्टी और सरकार पर सवाल खड़े किए। विनय बिहारी ने भोजपुरी अंदाज में कहा केतना कर्जा खइबअ ऐ राजा, केतना कर्जा खइब। कर्जा खा के विकास कइसे करबअ ऐ राजा। मैं मीडिया के सामने बोल रहा हूं, इसका क्या नतीजा होगा? कम बोलने से वोट कटता है, ज्यादा बोलने से टिकट कटता है और बहुत ज्यादा बोलने से गर्दन कटती है। पता नहीं मेरे साथ क्या होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय लोगों के बीच पैसे बांटकर वोट लिया गया और अब कर्ज के सहारे विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेज या आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया। इशारों में कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड नहीं है। उनका सवाल था कि जब पहले विकास के काम हो रहे थे और उसका असर दिखाई दे रहा था, तो चुनाव के समय लोगों के खाते में दस-दस हजार रुपये क्यों भेजे गए।
0
0
Report
Advertisement

दिया कुमारी ने मिमिक्री विवाद पर मोदी के बयान की निंदा की

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राहुल गांधी की मिमिक्री को लेकर हुए विवाद पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नकल करना और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल गलत है और इससे समाज में भी गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई इस टिप्पणी की वह निंदा करती हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन इस तरह की भाषा किसी को शोभा नहीं देती। बाइट-दीया कुमारी,डिप्टी CM
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में दो कारों की टक्कर, एक बच्चा सहित 7 घायल

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - दो कार की हुई टक्कर, हादसे में एक बालक सहित 7 लोग घायल डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में गुजरात के अंबाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की अर्टिका कार की सामने से आ रही एक अन्य कार से भिड़ंत हो गई। हादसा हीराता और आतरी के बीच हुआ, जिसमें एक बालक सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों में से गंभीर रूप से जख्मी बालक और कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। बॉडी - मामले के अनुसार, बुचिया बड़ा, सुरजगांव, नान्दोद और सागवाड़ा क्षेत्र के निवासी अंबाजी से दर्शन कर कार से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हीराता और आतरी के बीच सामने से आ रही एक कार से उनकी अर्टिका कार की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक कार सवार 7 लोग घायल हो गए। जिसमें एक 6 वर्षीय बालक भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही वरदा और सागवाड़ा लोकेशन की 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। पायलट विक्रम सिंह, जगपाल सिंह तथा EMT राजेश और दिलीप रोत की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बालक हेनिक और चालक ऋषि की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top