461771
सोहागपुर में नगर परिषद ने आयोजित किया सफाई मित्र सुरक्षा शिविर
Sohagpur, Madhya Pradesh:बुधवार को नगर परिषद सोहागपुर द्वारा मंगल भवन में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह शिविर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया गया जिसके तहत कई गतिविधियां हो रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंकज नंदा की जन्मदिन मनाई गई
Arrah, Bihar:आज बड़े ही धूम धाम से राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव सेना और राष्ट्रीय महासचिव RLM NDA पंकज नन्दा का जन्मदिवस मनाया गया।लोगों ने उनके घर पर पूजन के बाद बधाइयां दी है।साथ ही साथ पंकज नन्दा ने राष्ट्रहित में काम करने की बात कही है।0
0
Report
ट्रैक्टर वर्कशॉप अचानक एयर सिलेंडर फटने से एक मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस जांच कर रही है
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद थाना टूंडला क्षेत्र में वर्कशॉप में सिलेंडर पढ़ने से एक युवक की मौत बताया जा रहा है टूंडला क्षेत्र में रविवार को 5-4-26 को रोहित उम्र करीब 20 साल पुत्र राकेश कुशवाह निवासी टूंडला टैक्टर वरकशोप पर काम करते समय अचानक एयर सिलैंडर फटा गया सिलेंडर का आधा हिस्सा 15 फीट दूरी काम कर रहे रोहित की छाती पर लगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ग्रह फिरोजाबाद भिजवा दिया गया है पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है सिलेंडर फटने का कारण भी पता लग रही है0
0
Report
सरगुजा सड़क हादसे में 4 की मौत, भिठ्ठीकला इलाके में तनाव
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग सरगुजा में भीषण सड़क हादसा। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम भिठ्ठीकला में भीषण सड़क हादसा। अनियंत्रित स्कॉर्पियो चालक ने राहगीर महिलाओं को रौंदते हुए ट्रेलर में मारी टक्कर। हादसे में चालक सहित 4 लोगों की हुई मौत। स्कॉर्पियो चालक और 3 महिलाओं की हुई मौत। घटना स्थल पर तनाव का माहौल। मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिठ्ठीकला की घटना。0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने बंगाल के लिए स्टार प्रचारक घोषित, मोदी-शाह-राजनाथ समेत कई नेता प्रचार करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने बंगाल हेतुスター प्रचारक घोषित प्रचार हेतु पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता शामिल0
0
Report
भाजपा ने बंगाल के लिए स्टार प्रचारक घोषित, लिस्ट में योगी आदित्यनाथ का नाम
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने बंगाल हेतु स्टार प्रचारक घोषित किए.लिस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ का भी नाम0
0
Report
नक्सलवाद पर सफलता के बाद कवर्धा में विजय शर्मा का भव्य नागरिक अभिनंदन
Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ | कवर्धा छत्तीसगढ़ की धरती पर नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता के बाद अब सम्मान का सिलसिला शुरू हो गया है... कवर्धा में कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ महतारी के दामन पर लगे नक्सलवाद के दाग को मिटाने में अहम भूमिका निभाने वाले विजय शर्मा के सम्मान में सर्व समाज के लोग एकजुट होकर उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन मौजूद हैं… जहां विजय शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
कटिहार के आजमनगर में दादा सहित दो पोते गिरफ्तार: वृद्ध पति ने पत्नी हत्या
Katihar, Bihar:सनसनीखेज खुलासा --- 75 वर्षीय बुजुर्ग पति के द्वारा अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी को धारदार हथियार से हत्या का हुआ खुलासा, दাদা सहित दो पोता गिरफ्तार. दो पोते के द्वारा सबूत छुपाने के लिए गीदड़ काटने का अफवाह फैलाकर अंतिम संस्कार ककर दिया. पुलिसिया जांच में हत्या का मामला सामने आया जिसमें दादा सहित दो पोता गिरफ्तार. कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर दियारा स्थित मकई खेत में हुई वृद्ध महिला की मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रारंभिक तौर पर इसे जंगली जानवर विशेषकर गीदड़ के हमले से हुई मौत बताया जा रहा था लेकिन पुलिस की गहन जांच में मामला हत्या का निकला। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के अनुसार आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर नलकूप्पा गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग धनेश्वर सिंह ने अपनी 70 वर्षीय पत्नी रमनी देवी के साथ दियारा में घास काटने गया था। इसी बीच पुराने विवाद को लेकर अपनी बुजुर्ग पत्नी को पहले गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद चाकू से निर्मम हत्या कर दी थी और घटना के बाद फरार हो गया था। हत्या के बाद मामले को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी के दो पोतों ने साजिश रचते हुए यह अफवाह फैला दी कि वृद्ध महिला की मौत गीदड़ के हमले से हुई है। इतना ही नहीं दोनों पोतों ने साक्ष्य मिटाने के लिए जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. हालांकि घटना की सूचना मिलने पर आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान कई संदिग्ध पहलू सामने आए जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से छानबीन के घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जहां से अहम साक्ष्य जुटाए गए। इसी क्रम में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस के द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने मुख्य आरोपी धनेश्वर सिंह सहित उसके दो पोतों को गिरफ्तार कर लिया। बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
MP में 10 अप्रैल से गेहूं उपार्जन शुरू, CM के निर्देशों से तैयारी तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गेहूं उपार्जन को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक को लेकर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान बारदाने और भंडारण की कमी के बीच हमने अधिकारियों को दिये हैं निर्देश सभी तैयारियां पूरी करके 10 अप्रैल से शुरू होगा गेंहू का उपार्जन गेहूं खरीदी के लिए सभी निर्देश अधिकारियों को दिये गए हैं इसको लेकर राज्य समीक्षा बैठक की है तीन संभागों में एक साथ प्रक्रिया शुरू होगी बाद में 15 अप्रैल से अन्य जिन्हें और संभागों में गेहूं की खरीदी होगी बाइट - डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश0
0
Report
वाराणसी में विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन भक्तों में उत्साह भर गया
Noida, Uttar Pradesh:धर्म नगरी वाराणसी में महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर में ड्राइवर की मौत: ट्रक के अंदर शव मिला, पुलिस जांच शुरू
Sultanpur, Uttar Pradesh:ANCHOR- सुल्तानपुर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक ड्राइवर का शव ट्रक के अंदर बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही कार्यवाही में जुट गई है। प्रयागराज के हरिसेन गंज के रहने वाले संजय खत्री ट्रक चलवाने का कार्य करते हैं। आज सुबह उनका ड्राइवर प्रदीप यादव बहराइच से प्रयागराज के लिए अकेले ट्रक लेकर निकला। करीब सवा दो बजे वो अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर टोल क्रॉस करके sultanpur आ रहा था। इसके बाद ट्रक मालिक ने अपने ड्राइवर को कई बार फोन किया। फोन न उठने पर जीपीएस के जरिए जब संजय खत्री ने ट्रेस किया तो पता चला कि उनका ट्रक नगर कोतवाली के पयागीपुर स्थित 400 केवी के पास खड़ा है। किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद ट्रक के पास पहुंची पुलिस ने देखा तो ड्राइवर की बगल वाली सीट पर ड्राइवर प्रदीप मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके सिर पर चोट के निशान थे और ब्लीडिंग हो रही थी। जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी मौके पर पहुंची। उनकी माने तो कई दिनों पहले वो ट्रक लेकर विभिन्न राज्यों से होता हुआ आज बहराइच से प्रयागराज के लिए निकला हुआ था और यहाँ मृत अवस्था में मिला है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जा रहा है, साथ ही खुलासे के लिए कई टीमें भी लगा दी गई हैं।0
0
Report
नवागत थाना प्रभारी का पटका पहना कर किया स्वागत
Rajau Paraspur, Uttar Pradesh:बरेली। बिथरी चैनपुर के नवागत थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा का अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष अजय पटेल ने पटका एवं माला पहनकर स्वागत किया। अपनी तेज तर्रार छवि एवं गुडो माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा की अपनी एक अलग पहचान है। पूर्व में थाना भुता के प्रभारी रहते हुए उन्होंने भुता ब्लॉक क्षेत्र गुंडे माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करते हुए कानून का राज स्थापित किया था। चोरी लूट एवं महिलाओं पर होने वाले अत्याचार करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। और क्षेत्र में अमन चैन और शांति कायम की थी। भुता क्षेत्र की जनता आज भी उनको सम्मान की दृष्टि हो से देखती है। बिथरी चैनपुर थाने का प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है की थाना क्षेत्र में अपराधियों की कोई जगह नहीं है अपराध करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। हर पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को तत्काल सुनकर उसका समाधान कराया जाएगा।0
0
Report
लसाड़िया में नि:शुल्क कोचिंग से ग्रामीण युवाओं के सरकारी सेवाओं में अवसर बढ़ेंगे
Udaipur, Rajasthan:सलुम्बर के लसाड़िया से खबर, लसाड़िया में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग का हुआ शुभारंभ, दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा की पुण्य स्मृति में कोचिंग का हुआ शुभारंभ, जनजाति जागरण मंच द्वारा दी जा रही है निःशुल्क कोचिंग, विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाई जायेगी, मुख्य अतिथि पुर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने इसे ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया, क्षेत्र को युवाओं में बढ़ेगा सरकारी सेवाओं में जाने का अवसर,0
0
Report
Advertisement
एएनटीएफ ने गोरखपुर में दो भाइयों को 2.46 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ राजधानी में एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर को बड़ी कामयाबी मिली दो सगे भाइयों को 2 करोड़ 46 लाख रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत वाली हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आलमबाग पुलिस के सहयोग से रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कैबवे रूट के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई टीम ने दोनों तस्करों को दबोच लिया गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.230 किलोग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 341 रुपये नकद बरामद बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 46 लाख रुपये बताई जा रही यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ गोरखपुर का बड़ा एक्शन0
0
Report
जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत द्वारा हर साल के तरह इस साल 24मई को निकली जाएगी भगवान परशुराम शोभायात्
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद के तत्वाधान में हर वर्ष निकलने वाली महर्षि भगवान परशुराम शोभायात्रा 2026 को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन शोभायात्रा के अध्यक्ष पंडित सुनील वशिष्ठ एवं संयोजक पंडित लक्ष्मण तिवारी द्वारा किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा सादगी के साथ धूमधाम और विधि-विधान से निकाली जाएगी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। शोभायात्रा अध्यक्ष पंडित सुनील वशिष्ठ एवं संयोजक पंडित लक्ष्मण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 24 मई 2026, दिन-रविवार को सांय- 3 बजे शोभायात्रा राजा दालमील रसूलपुर से प्रारंभ होकर नालबंद चौराहा, राधाकिशन मंदिर, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल टॉकीज चौराहा, बर्फखाना चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान स्थित महर्षि भगवान परशुराम शिविर पर पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में भगवान की आकर्षक झांकियां, काली अखाड़े, ऊंट-घोड़े तथा भगवान का भव्य रोड शो मुख्य आकर्षण रहेंगे। साथ ही जो भी विप्र बंधु आर्थिक सहयोग देना चाहते हैं, वे सीधे शोभायात्रा अध्यक्ष या संयोजक से संपर्क कर सहयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष परशुराम शोभायात्रा पंडित तरुण उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष एवं संयोजक द्वारा महर्षि भगवान परशुराम शोभायात्रा 2026 की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है— पंडित सुनील वशिष्ठ – अध्यक्ष, पंडित लक्ष्मण तिवारी – संयोजक, पंडित मुकेश गौड़, श्रीमती मधुधिमा वशिष्ठ, शिवनाथ शर्मा, नरेंद्र वशिष्ठ, अनुराग बिथरिया, डॉ0 शिरिश शर्मा, श्रीमती रमा शर्मा, शैलेश मिश्रा – उपाध्यक्ष; पंडित शैलेन्द्र तिवारी, डॉ0 गौरव दीक्षित, बसंत उपाध्याय, श्रीमती सरोज शर्मा – सहसंयोजक; डॉ0 दुर्गेश भट्टेले – शोभायात्रा प्रभारी; विकास दुबे – कोषाध्यक्ष; पंडित कन्हैया शर्मा, श्रीमती नेहा दुबे, जितेंद्र शर्मा, राघवेन्द्र शर्मा (टैनी), नवीन शर्मा, श्रीमती लवली मिश्रा, श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा, अंकिता पाण्डेय – महासचिव; पंडित बालगोविंद शर्मा, आशीष दीक्षित, कश्यप शर्मा, विकास लहरी , अनुराग उपाध्याय, अभिमन्यु शर्मा, धार्मिक शर्मा, कृष्णकांत वशिष्ठ, विकाश लहरी – सचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा (एडवोकेट), दिनेश वशिष्ठ, उमाकांत पचौरी (एडवोकेट), महिला जिलाध्यक्ष मिथलेश शर्मा, प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान (महानगर अध्यक्ष), पंडित तरुण उपाध्याय,मनोज भटेले, डॉ0 दुर्गेश भटेले, हर्षित शर्मा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे0
0
Report
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में सांडों की भिड़ंत से इलाके में हड़कंप
Obra, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना इलाके में हड़कंप मच गया.. जब भीड़भाड़ वाले इलाके में दो सांड आमने-सामने भिड़ गए... अचानक हुए सांडों की लड़ाई ने लोगों को डराया जरूर, लेकिन समय रहते कंट्रोंल हो जाने के कारण कोई बड़ा हादसा होने से बच गया0
0
Report
Advertisement
