इटारसी सरोवर में श्रमदान, मानव श्रृंखला बनाकर लिया स्वच्छता का संकल्प
Itarsi, Madhya Pradesh:इटारसी में "स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024" के तहत नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के नेतृत्व में श्रमदान किया गया। इस दौरान इटारसी सरोवर परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर टैगोर स्कूल के बच्चों के साथ स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका के सीएमओ रितु मेहरा, सभापति राकेश जाधव, पार्षद मनीषा अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष अग्रवाल और उपयंत्री मयंक अरोरा समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
KGMU Lucknow में गर्दन झुकाकर MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र बोल रहे 'प्रणाम महोदय', वीडियो वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। गर्दन झुका कर छात्र चल रहे हैं। उनसे प्रणाम महोदय जी बुलवाया जा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
केजीएमयू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फर्स्ट ईयर के छात्र सर झुका कर लाइन में लग कर प्रणाम महोदय जी बोलते हुए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर केजीएमयू के डीन KK सिंह का कहना है कि वीडियो में उन छात्रों के साथ सिक्योरिटी भी है, फैकल्टी भी है लेकिन छात्र को ऐसा करने से कौन आदेश दे रहा है, यह उस वीडियो में अभी तक नहीं दिखाई दिया है। हम छात्रों से अलग-अलग बात कर रहे हैं। छात्रों से कहा भी है कि अगर किसी को कोई शिकायत करनी है तो वह आकर कर सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
