सिवनी मालवा: युवक ने जनसुनवाई में जीवन के लिए मांगी मदद!
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा के सभागार में बीते मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं जनसुनवाई में मुकेश तंवर नामक युवक ने आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने सेवा सहकारी समिति से हम्माली का भुगतान कराये जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि 2 साल से भुगतान के लिए चक्कर काट रहा हूं यदि मेरे रुपयों का भुगतान नहीं किया गया तो मेरे पास अपनी जान लेने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होगा। उक्त युवक जनसुनवाई में अपने साथ जहरीला पदार्थ भी लेकर पहुंचा हुआ था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
