सिवनी मालवा के SDOP और थाना प्रभारी ने किया छात्रावासों का निरीक्षण
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा के SDOP राजू रजक और थाना प्रभारी उषा मरावी ने नगर के विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय सीनियर जनजातीय छात्रावास, शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति छात्रावास, शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास और नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास का दौरा किया। इस दौरान एसडीओपी और थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के बारे में समझाया। थाना प्रभारी उषा मरावी ने छात्र-छात्राओं और छात्रावास प्रबंधन से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
