461223
सिवनी मालवा में नवरात्रि की तैयारी में मूर्तिकार जुटे, 30 से अधिक प्रतिमाएं तैयार
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में नवरात्रि की तैयारी जोरों पर है। 3 अक्टूबर से नवरात्रि उत्सव प्रारंभ हो रहा है, जिसके चलते मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते दिखाई दे रहे हैं। सिवनी मालवा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल सजने लगे हैं। मूर्तिकार मोहन बर्मन ने बताया कि इस बार 30 से अधिक मूर्तियां ऑर्डर पर बनाई गई हैं जिनकी कीमत 5000 रुपए से लेकर 30000 रुपए तक रखी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शेखपुरा में ताजिया जुलूस के दौरान पटाखे से युवक घायल, सुरक्षा के बीच मामला शांत
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में मुहर्रम में ताजिया जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ने के दौरान एक युवक को पटाखा लग गया जिससे हंगामा हो गया ।हालांकि पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी में पटाखा से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के कमासी की है।जहां देर रात ताजिया जुलूस के दौरान पटाखा और आतिशबाजी के दौरान एक युवक को पटाखा लग गया जिससे युवक जख्मी हो गया।घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पावापुरी बीम्स रेफर किया हुआ।जिसके बाद विवाद बढ़ गया।हालांकि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच मामला को शांत कराया।जबकि अभी शांति की स्थिति है।0
0
Report
पाकुड़ में अवैध बालू परिवहन पर भाजपा नेता दिनेश मरांडी ने खोले सवाल
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ - राज्य में बालू के अवैध परिवहन को लेकर सरकार के दावों पर भाजपा प्रवक्ता दिनेश मरांडी ने गंभीर सवाल उठाए हैं... उन्होंने लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर धुंधापहाड़ी के समीप ओवरलोड बालू लदे एक ट्रेलर को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया... उन्होंने वाहन को थाना परिसर लाकर जब्त करने और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की... दरअसल अमड़ापाड़ा से हिरणपुर लौटने के दौरान दिनेश मरांडी की नजर सड़क पर बालू से लदी एक गाड़ी पर पड़ी... उन्होंने वाहन को रोककर चालक से माइनिंग चालान की मांग की तो पता चला कि चालक के पास कोई वैध चालान नहीं है... इसके बाद उन्होंने वाहन को लिट्टीपाड़ा थाना के जिम्मे सौंप दिया... प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में धड़ल्ले से ओवरलोड बालू का परिवहन किया जा रहा है...उन्होंने सवाल उठाया कि प्रतिबंध के बाद भी दुमका होते हुए लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ के रास्ते पश्चिम बंगाल तक प्रतिदिन बालू लदे वाहनों का परिचालन किसके संरक्षण में हो रहा है...उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर आम लोगों को सस्ती दर पर बालू उपलब्ध कराने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अवैध बालू परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है...उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों और नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की...उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार यह दावा कर रही है कि राज्य में बालू का अवैध परिवहन नहीं हो रहा है, तो बिना वैध दस्तावेजों के यह वाहन इतनी दूर तक कैसे पहुंच गया...उन्होंने सवाल उठाया कि जिस क्षेत्र से (चालक के अनुसार नाला) वाहन में बालू लोड हुआ ,वहां से लेकर दुमका, गोपीकांदर, अमड़ापाड़ा और अन्य थाना क्षेत्रों में इसकी जांच क्यों नहीं हुई...उन्होंने कहा कि दिन के उजाले में यदि बिना चालान के बालू का परिवहन हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है...उन्होंने पूछा कि इस कथित अवैध कारोबार से होने वाला पैसा आखिर किसके पास जा रहा है और किसके संरक्षण में यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा है...दिनेश मरांडी ने यह भी कहा कि सरकार आम लोगों को सस्ती दर पर बालू उपलब्ध कराने का दावा करती है...लेकिन हकीकत में लोगों को ऊंचे दामों पर बालू खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है...उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की...इधर, प्रभारी थाना प्रभारी अनिल कुमार पंडित ने बताया कि पूर्व विधायक द्वारा एक ट्रक थाना को सुपुर्द किया गया है... वाहन की जांच की जा रही है और वरीय अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी...0
0
Report
करंट से 22 वर्षीय विसना राम की मौत, किसान परिवार के सपने टूटे
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - मोहनगढ़ मोहनगढ़, जैसलमेर मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र से शुक्रवार को ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। महज 22 वर्ष की उम्र में किसान विसना राम निवासी भियासार की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जो हाथ अपने परिवार का भविष्य संवारने के लिए खेत में मेहनत कर रहे थे, वही हाथ कुछ ही पलों में हमेशा के लिए थम गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विसना राम नुरे खान के खेत में काश्तकारी का कार्य कर रहा था। मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र के 1-3 लाखा माइनर के पास काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। देखते ही देखते परिवार का जवान बेटा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोहनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि विसना राम अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार की उम्मीदें, जिम्मेदारियां और भविष्य उसी के कंधों पर टिका था। घर में दो भाई और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए विसना राम दिन-रात मेहनत करता था। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी थी और इसी साल उसका मुकलावा होना था। घर में नई खुशियों की तैयारियां शुरू होने वाली थीं। परिवार उस दिन का इंतजार कर रहा था जब बहू पूरे रीति-रिवाज के साथ घर आएगी, लेकिन नियति ने ऐसा दर्द दिया कि खुशियों की जगह घर में मातम छा गया। जिस आंगन में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अब सिर्फ अपनों की सिसकियां सुनाई दे रही हैं। गांव के लोगों की आंखें भी उस समय भर आईं जब उन्होंने परिवार की चीख-पुकार सुनी। हर कोई यही कह रहा था कि मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने निकला यह जवान बेटा अब कभी लौटकर नहीं आएगा। एक पल में बूढ़े माता-पिता का सहारा, भाई-बहनों की उम्मीद और पत्नी के भविष्य के सपने बिखर गए। बाइट-बाबू राम विश्नोई मृतक का ताऊ बाइट-खामिसे खान खेत मालिक का बेटा0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में अवैध बजरी खनन: पुलिस ने जेसीबी-डंपर जब्त कर मामला दर्ज किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ राशमी थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक डम्पर को जब्त किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान अवैध बजरी खनन करते हुए एक जेसीबी पकड़ी गई, जबकि बिना रॉयल्टी बजरी का परिवहन कर रहे एक डम्पर को भी जब्त किया गया। दोनों वाहनों को डिटेन कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सर्वेयर को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने गोराखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): UP CM Yogi Adityanath Holds Janata Darshan At Gorakhnath Temple Premises / Visuals gोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
18 साल से फरार बदमाश राकेश जागीड़ दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, रील्स बनाते पकड़ा गया
Jaipur, Rajasthan:Jaipur \n\n18 साल से था फरार, जयपुर में पुलिस के साथ बना रहा था रील्स, विदेश भागने से पहले पकड़ा \n\nजयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जिले ने ईनामी और वांटेड अपराधीयों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पिछले 18 साल से फरार 10 हजार रुपये के ईनामी अपराधी राकेश कुमार जागीड़ को इन्दिरा गांधी अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से किया गिरफ्तार किया है। बड़ी बात ये है कि ये ईनामी बदमाश पुलिस अधिकारियों के साथ उनके दफ्तर में रील्स भी बना रहा था। आरोपी पर पुलिस थाना सदर में साल 2008-2009 में दर्ज कुल 4 प्रकरणों में वांटेड था जिनमें स्थाई गिरफ्तारी वांरट जारी थे।एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना सदर व सर्किल सदर जयपुर वेस्ट के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अपराधी राकेश कुमार जांगिड़ को किया गिरफ्तार किया गया है।आरोपी अपना आपराधिक रिकॉर्ड छुपाते हुये गृह निवास स्थान को छोडकर दूसरे पते से पासपोर्ट बनाकर विदेश भागने की फिराक में था।\n\nआरोपी ने अपना आपराधिक रिकॉर्ड छुपाते हुये प्लॉट नंबर 759, जनता नगर, सीकर से पासपोर्ट बना लिया और विदेश संयुक्त अरब अमीरात भागने की फिराक में था को इन्दिरा गांधी अन्तराष्ट्रीय एयरफोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफतला हासिल की।आरोपी राकेश कुमार जागीड़ ने अपने अन्य साथियों मुकेश कुमार, गंगाराम, कौशल कुमार व अन्य के साथ मिलकर कई व्यक्तियों को विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये धौखाधडी कर ठगे थे।लोगों से पैसे लेकर इस गिरोह ने ना तो पीड़ितों क़ो विदेश भेजा व ना ही पैसे लौटाये।आरोपी जयपुर में भी जगह बदल बदल कर अपनी पहचान छुपाता था।0
0
Report
Advertisement
चौमूं में अवैध बसों पर बड़ा एक्शन: 10 स्लीपर सीज, लाखों राजस्व की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:चौमूं परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध बसों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा बस बॉडी कोड उल्लंघन करने वाली अवैध बसों पर कार्रवाई 10 स्लीपर बसों को किया सीज,10 स्लीपर बसों के काटे चालान विभाग को करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का मिलेगा राजस्व कार्यवाई के बाद बस संचालकों में मचा हड़कंप टाटियावास टोल प्लाजा के पास में हुई कार्रवाई DTO अनूप सहरिया के निर्देशन में कार्रवाई को दिया अंजाम0
0
Report
नरगुवा में तीसरे दिन भी सड़क हादसा, दो किसान घायल, हालत नाजुक
Damoh, Madhya Pradesh:नरगुवा ने बनाई हैट्रिक, लगातार तीसरे दिन सड़क हादसा.. एंकर/ दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर तेंदूखेड़ा के पास स्थित नरगुवा में लगातार तीसरे दिन सड़क हादसा हुआ है, बीती रात फिर एक हादसे में दो किसानों को चोटें आई है और एक की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल खेती के लिए डीजल लेने सहजपुर के दो किसान तेंदूखेड़ा गए थे और डीजल लेकर वापस अपने घर जा रहे थे और इसी नए ब्लैक स्पॉट नरगुवा में उनकी बाइक एक गाय से मामूली टकराई और सामने से आ रही एक कार से भिड़ गई, टक्कर मारने के बाद कार भाग खड़ी हुई वहीं दोनों घायल किसानों को सिविल अस्पताल भेजा गया जहां को सामान्य चोटें है सहीं दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। बाइट/ कैलाश पाल ( घायल किसान) बाइट/ डॉ अशोक बड़ोनिया ( बीएमओ सिविल अस्पताल तेंदूखेड़ा दमोह)0
0
Report
पत्नी व दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Morena, Madhya Pradesh:पत्निे और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान ग्राम किशनपुर में चार लोगों की मौत से सनसनी, एफएसएल टीम और पुलिस मौके पर जांच में जुटी मुरैना। जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में आज रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से निकल गया और शिकारपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं रेलवे ट्रैक से बरामद आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मुरैना के पीएम हाउस भेज दिया गया है। गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदा घोटाला: इस्तीफे पर राजनीति गर्म, वायरल वीडियो जारी
Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफा खबर सामने आई थी। जिसे लेकर गोपाल राव ने कहा की चंपत जी ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है यह तो प्रचार माध्यम इस्तीफा चलवा रहा है और लग रहा है कि प्रचार माध्यम चम्पत जी का इस्तीफा लेकर ही मानेगा। चंदा चोरी प्रकरण में अब तक 8 लोगों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्यवाही की है। लेकिन अब गोपालराव का विडियो सोशलमीडिया पर तेजी से तैर रहा है。0
0
Report
बिजनौर की रजाई गद्दे दुकान में आग, दमकल ने किया काबू
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --दुकान मे लगी आग देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप। मौके पर देखने वालो की लगी भारी भीड़। आग लगने से इलाके में मची अफरा तफरी। मौके पर पहुँची दमकल विभाग की दो गाड़ी। काफी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू। दुकान स्वामी ने 4 से 5 लाख रु के नुकसान की कही बात.0
0
Report
हापुड - तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत।
Gulaothi, Uttar Pradesh:बड़ी खबर यूपी के हापुड़ से है जहां थाना देहात में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंदा दिया जिसमें पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है बाइक सवार पिता पुत्र मेरठ के खरखोदा से नोएडा के लिए जा रहे थे। जैसे ही थाना देहात क्षेत्र में टयाला कट के पास बाइक सवार पिता पुत्र पहुंचे तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पिता पुत्र को रौंद दिया जिसमें पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में मरने वाले पिता पुत्र नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो की खरखोदा से अपने घर के लिए बाइक से वापस जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही स्विफ्ट कार चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। यह दर्दनाक सड़क हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
STF ने एक लाख के शूटर संजीव सिंह का एनकाउंटर लखनऊ में किया
Lucknow, Uttar Pradesh:TT –STF ASP दीपक सिंह STF टीम विजुअल कुछ दिन पहले लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी एक लाख के शूटर संजीव सिंह को एसटीएफ में एनकाउंटर में मार गिराया घटना के बाद से एसटीएफ शूटर की तलाश कर रही थी मुखबिर और सर्विलांश की मदद से STF को सूचना मिली कि शूटर संजीव सिंह लखनऊ के BBD थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देने आने वाला है इसके बाद पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में एसटीएफ में मुठभेड़ में मार गिराया संजीव सिंह को संजीव सिंह खान मुबारक और दिलीप वर्मा गैंग का शार्प शूटर था अलग-अलग जनपदों में इसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं एक लाख का ईनामिया था0
0
Report
मालदा के भंगन रोकथाम कार्य में सुधार नहीं, भाजपा नेता घोटाले का आरोप
Malda, West Bengal:ভাঙণ ও বন্যা প্রতিরোধের কাজ নিয়ে গড়িমসির অভিযোগ উঠল। অভিযোগ তুললেন শাসক দলের স্থানীয় নেতৃত্ব। শুভেন্দুর সরকার প্রতিষ্ঠিত হওয়ার পরই আশায় বুক বেঁধেছিলেন মালদার ভূতনির ভাঙণ দূর্গতরা। কিন্তু ভাঙণ ও বন্যা প্রতিরোধের কাজের মান কোন পরিবর্তন হয় নি। আর তাই ভাঙণ রোধের কাজের মান ও গতি নিয়ে তীব্র ক্ষোভ প্রকাশ করলেন বিজেপি নেতৃত্ব থেকে ভাঙণ দূর্গতরা। এমনকি ঠিকাদার সংস্থার বিরুদ্ধে জেলাশাসক ও মুখ্যমন্ত্রীর কাছে নালিশও করা হয়েছে。 বিগত দুই বছর ধরে নদী ভাঙন ও বন্যায় জর্জরিত মালদার মানিকচকের উত্তরচন্ডীপুর,দক্ষিণ চন্ডীপুর ও হীরানন্দপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের লক্ষাধিক বাসিন্দারা। রাজ্যের নতুন সরকার আসার পর আনুষ্ঠানিকভাবে মানুষের জন্য ভাঙন ও বন্যা আটকাতে কাজও শুরু করে দেওয়া হয়েছে। ভূতনির পশ্চিম রতনপুর এলাকায় প্রথম পর্যায়ে প্রায় ৫৯ লক্ষ টাকা ব্যায়ে কাজ শুরু হয়েছে।সেই কাজের মান নিয়ে প্রশ্ন তুললেন মালদা জেলা বিজেপির সহ-সভাপতি পবিত্র দাস, মানিকচক ১ ও ২ মন্ডল বিজেপির সভাপতি সুভাষ যাদব, লালমোহন মন্ডল সহ বিজেপির নেতৃত্বরা। দিন ২০ আগে শুরু হওয়া কাজ সামান্য হয়েছে। বর্ষা শুরু হয়ে গেছে। নদীর জলস্তর ধীরে ধীরে বৃদ্ধি পাচ্ছে। এমন অবস্থায় কাজ দ্রুত শেষ না হলে ভাঙণ ও বন্যা প্রতিরোধ সম্ভব নয়। কার্যত তাদের অভিযোগ টাকা লুটেপুটে খাওয়ার চক্রান্ত করতেই এই ধরনের ঢিলে ঢলা মনোভাবে কাজ করা হচ্ছে। পুরো বিষয়টি রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী ও জেলাশাসকের দৃষ্টি আকর্ষণের জন্য লিখিত অভিযোগ করা হয়েছে।0
0
Report
14 साल बाद हाईवे लूट-अपहरण के टॉप-10 आरोपी अब्दुल मन्नान गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:मंगलवाड़, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2012 के चर्चित हाईवे लूट और अपहरण मामले में 14 वर्षों से फरार चल रहे ₹10 हजार के ईनाम और टॉप-10 वांछित आरोपी अब्दुल मन्नान उर्फ मुन्ना को हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कॉपर कॉयल से भरे ट्रक की लूट और चालक-खलासी के अपहरण का आरोप है। इस मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में लूट, डकैती व अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
