461223
सिवनी मालवा में थाने के सामने खड़ी कार से 1.70 लाख रुपये हुए चोरी
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थाने से महज 50 मीटर दूर खड़ी एक कार की डिक्की तोड़कर 1 लाख 70 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। पीड़ित अशोक लौवंशी ने बताया कि वह केसीसी के पैसे जमा करने बैंक आए थे। जानकारी लेने के लिए वे थाने के सामने स्थित एक दुकान पर गए और कार बाहर खड़ी कर दी। इसी दौरान किसी युवक ने कार की डिक्की तोड़कर पैसे चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में MD ड्रग्स का बड़ा अवैध नेटवर्क, 800 किलो बरामद
Jaipur, Rajasthan:देश के पारम्परिक मादक पदार्थों के साथ ही पश्चिम का एक खतरनाक एक खतरनाक नशा अब राजस्थान में अपना नेटवर्क फैला रहा है...इसका नाम है एमडी ड्रग्स यानी मेफेड्रोन । इस नशे को कभी हाई-प्रोफाइल पार्टियों और पब कल्चर से जोड़कर देखा जाता था, वही अब राजस्थान में अवैध मैन्युफैक्चरिंग के बड़े नेटवर्क में बदल चुका है। ANTF और राजस्थान पुलिस की लगातार कार्रवाई में सामने आई तस्वीर बेहद चिंताजनक है। दावा है कि उत्तर भारत में when्त की जा रही एमडी ड्रग्स का बड़ा हिस्सा राजस्थान से बरामद हो रहा है। जोधपुर से जयपुर तक... खेतों से लेकर बंद औद्योगिक परिसरों तक...आखिर कैसे चल रही हैं ये ड्रग्स की गुप्त फैक्ट्रियां ? कहां से आ रहे हैं केमिकल ? और कैसे तैयार हो रहा है युवाओं के लिए ये सफेद जहर ? देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट... राजस्थान अब सिर्फ एमडी ड्रग्स की खपत का बाजार नहीं...बल्कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई में सामने आया है कि प्रदेश के कई इलाकों में अवैध मैन्युफैक्चरिंग का नेटवर्क भी खड़ा हो चुका है। जोधपुर... बाड़मेर... पाली... सिरोही... भीलवाड़ा और जयपुर के बाहरी इलाके...सुनसान जगहों, कृषि फार्मों और बंद औद्योगिक परिसरों में चल रही कथित अवैध लैब्स पर ANTF और पुलिस ने लगातार शिकंजा कसा है। ANTF आईजी 48 से ज्यादा अवैध एमडी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के भंडाफोड़ का दावा किया गया है। और इन कार्रवाइयों में 800 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग्स की बरामदगी सामने आई है। यानी मरुधरा में अब सिर्फ रेत नहीं... ड्रग माफिया का काला कारोबार भी तेजी से पैर पसार रहा है। सबसे बड़ा सवाल...आखिर बनती कैसे है एमडी ड्रग्स? ANTF आईजी विकास कुमार का कहना है कि एमडी यानी मेफेड्रोन एक नया ड्रग है, जिसका यूरोप में आविष्कार माना जाता है। एक सिंथेटिक ड्रग है, जिसे प्रयोगशाला में तैयार किया जाता है। ड्रग नेटवर्क की सबसे बड़ी ताकत है, ऐसे केमिकल्स तक पहुंच, जिनका इस्तेमाल वैध औद्योगिक या दूसरे सामान्य कामों में भी होता है। इसी सप्लाई चेन का दुरुपयोग कर तस्कर इन्हें अवैध तरीके से प्रोसेस करने की कोशिश करते हैं। यानी... केमिकल वैध... लेकिन उसका इस्तेमाल गैरकानूनी। यही वो ग्रे एरिया है, जिसका फायदा उठाकर ड्रग नेटवर्क अपना कारोबार खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। आईजी विकास कुमार का कहना है कि 2017-18 के आसपास गुजरात में सामने आए मामलों के बाद एमडी का नेटवर्क राजस्थान में भी तेजी से फैलने लगा और अब इसके तार शहरी इलाकों से लेकर फार्महाउस और पार्टी कल्चर तक पहुंचने की जांच हो रही है। एमडी उत्तेजक ड्रग है जीवन में मजा लेना चाहता है पार्टियों में आनंद लेना चाहता है । आकर्षण में फंस कर इसे लेता है एक ग्राम से भी कम लेने से नशा आता है। यह प्रचुर मात्रा में मिल रहा है, इसलिए जो युवा पहले हीरोईन गांजा की आगाझ में था वह अब एमडी ड्रग की चपेट में है। जिसे युवा 'पार्टी ड्रग' समझकर शुरू करते हैं...वही धीरे-धीरे जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत बन सकता है। ड्रग नेटवर्क के खिलाफ ANTF और राजस्थान पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कहीं खेतों में बने फार्म हाउस...कहीं बंद फैक्ट्री...तो कहीं किराए के कमरों में छिपाकर चलाए जा रहे ठिकाने...जांच एजेंसियां सिर्फ तैयार ड्रग्स तक पहुंचने की कोशिश नहीं कर रहीं...बल्कि केमिकल सप्लायर से लेकर मैन्युफैक्चरर, सप्लायर और पेडलर तक पूरी चेन तोड़ने पर फोकस कर रही हैं। क्योंकि एक लैब बंद होने से नेटवर्क खत्म नहीं होगा...जब तक उस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन नहीं टूटती。 ग्राफिक्स इन 48 अवैध यूनिट्स का भंडाफोड़ 500 किलो एमडी जब्ती देश का करीब 70 प्रतिशत है राजस्थान बना जांच एजेंसियों के रडार पर पुलिस और ANTF की कार्रवाई में लगातार नए ठिकाने सामने आ रहे हैं। लेकिन इस जहर की सप्लाई रोकने के साथ-साथ जरूरी है कि इसके डिमांड साइड पर भी प्रहार हो। यानी...घर, स्कूल, कॉलेज और समाज...हर स्तर पर जागरूकता जरूरी है। रेगिस्तान की जमीन पर...ड्रग माफिया ने अगर सफेद जहर की फैक्ट्री खड़ी करने की कोशिश की है...तो राजस्थान पुलिस और ANTF अब इन फैक्ट्रियों की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। लेकिन लड़ाई सिर्फ पुलिस की नहीं...क्योंकि ड्रग्स की एक खेप पकड़े जाने से ज्यादा जरूरी है- एक युवा को इसकी पहली डोज लेने से रोकना। इसमें समाज और परिवार की भूमिका भी बड़ी है।0
0
Report
नमो मैराथन सोनभद्र में: युवा में दिखा स्वस्थ जीवनशैली और खेल प्रगति
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नमो मैराथन का आयोजन किया गया। ‘दौड़ेगा युवा, बढ़ेगा देश का मान’ और ‘फिट इंडिया’ के संदेश के साथ आयोजित मैराथन में सोनभद्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा , मंत्री संजीव गोंड और MLC विनीत सिंह ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया और जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान सुमन पटेल तो पुरुष वर्ग में मुकेश कुमार वहीं आयोजक धर्मवीर तिवारी ने सोनभद्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। सोनभद्र में आयोजित नमो मैराथन में युवाओं का जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और खेल से जोड़ने के साथ स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने बेहतर खेल मैदान, स्टेडियम और खेल उपकरण उपलब्ध कराने की जरूरत भी बताई। जिले के प्रभारी मंत्री हँस राज विश्कर्मा ने कहा कि मैं पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं कि वह नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। निश्चित तौर पर वह बधाई के पात्र हैं। नमो मैराथन जैसे आयोजन युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने का काम करते हैं। आज यहां प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने बताया कि उन्हें अच्छे स्टेडियम, मैदान और खेल उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ता है। मैं इस संबंध में जानकारी करूंगा और आवश्यकता होने पर प्रदेश के खेल मंत्री अजय गिरी यादव जी से बात करके यहां बड़े स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखूंगा। पहले भी यहां मिनी स्टेडियम को लेकर बात हुई है। यहां जगह की कोई कमी नहीं है। इसलिए बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि सोनभद्र के युवक खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और उन्हें बेहतर अवसर मिलें। नमो मैराथन के आयोजक धर्मवीर तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ के संकल्प के तहत युवाओं को स्वस्थ और फिट रहने का संदेश देने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सोनभद्र की बालक और बालिका प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देश के सशक्त प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि फिट इंडिया होगा तो भारत मजबूत और स्वस्थ होगा। इसी संदेश के साथ ‘दौड़ेगा युवा, बढ़ेगा देश का मान’ की भावना को लेकर नमो मैराथन का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य सोनभद्र की प्रतिभाओं को सामने लाना और युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। इस मैराथन में सोनभद्र के बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जो प्रतिभागी प्रथम स्थान पर रहे, उन्हें जनकल्याण सेवा समिति की ओर से अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया। हमारा प्रयास है कि जो प्रतिभाएं आगे आएंगी, उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जाए। अगले वर्ष जो प्रतिभागी प्रथम आएगा, उसे अतिथि के तौर पर बुलाकर मैराथन को हरी झंडी दिखाने का अवसर दिया जाएगा। जनकल्याण सेवा समिति सोनभद्र की प्रतिभाओं को लगातार आगे लाने और युवाओं को खेल एवं फिटनेस से जोड़ने के लिए निरंतर काम करती रहेगी। धर्मवीर तिवारी, आयोजक नमो मैराथन0
0
Report
मिशन आत्म संतुष्टि संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने बाढ़ पीड़ितों की मदद में बढ़ाये हाथ
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सांडी व हरपालपुर में आजकल भीषण बाढ़ का प्रकोप है। गंगा और रामगंगा नदियों के बीच बसे गांवों के नागरिक इस समय संकट के दौर से गुजर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के बीच मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद का हाथ बढ़ाया है। मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 154 विधानसभा सवायजपुर के ब्लाक सांडी के ग्राम कसहा,टपुआ, अब्दुलपुर, नोनखारा, गुर्रा, कुचिला बिजना, मोहद्दीपुर आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पानी में फंसे ग्रामीणों के बीच नाव से पहुंचकर खाना खिलाया व उन्होंने ग्रामवासियों से भेंटकर हालात का जायजा लिया। व कई परिवारो को आर्थिक मदद दी इस दौरान समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने पीड़ित ग्रामीणों की मदद का निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से रहने और भोजन की भी व्यवस्था करने के लिए अपनी टीम को निर्देशित किया। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम की तैनाती व उन्होंने कहा कि मिशन आत्मसन्तुष्टि का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आत्मसन्तुष्टि मिशन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगातार लंगर की व्यवस्था की जा रही है। निःशुल्क भोजन की उपलब्धता के लिए लंगर की व्यवस्था बाढ़ की विभीषिका खत्म होने तक संचालित की जाएगी। इस मौके पर मुकेश कुमार,शिवराम,संत कुमार,पिंटू कश्यप,आशीष सिंह, आनंद सिंह छोटू, सूर्या सिंह, आमिर मंसूरी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर के गढ़िया ग्राम में होमगार्ड के खाली मकान पर फायरिंग, चार गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 12 सितंबर को बार थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया ग्राम में उस समय दहशत फैल गई थी जब एक सफेद कार में सवार होकर गांव में पहुँचे आधा दर्जन युवकों ने एक होमगार्ड के खाली मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और मौके से फरार हो गये । जिस सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी । जिस पर पुलिस टीम ने आज 4 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है , आरोपियों के पास से फायरिंग के दौरान उपयोग किये जाने वाले तीन देशी तमंचा और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं । पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के दतिया जिला निवासी यशपाल परमार उसके ननिहाल में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता था जिसमें वादी का लड़का भी बात करने के लिये परेशान कर रहा था । जिससे नाराज होकर आरोपी यशपाल सिंह परमार ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक के गांव में पहुंचकर उसके सूने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, साथ ही धमकी देते हुये भाग गये । जिसके बाद पुलिस की 4 पुलिस की टीमों को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया था । जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी यशपाल सिंह परमार ,शिवम रावत , अजमेर रावत और सुरेंद्र रावत को गिरफ्तार कर लिया गया । अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है ।0
0
Report
घरेलू पंखे से करंट: तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे
Noida, Uttar Pradesh:एक पल में पंखा, जो गर्मी से राहत देने वाला उपकरण है, वही परिवार के लिए हादसे की वजह बन गया...करंट की चपेट में आए तीनों लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं...जरूरत है घरों में बिजली के उपकरणों और वायरिंग की सुरक्षा को लेकर जरा सी भी लापरवाही न बरती जाए... क्योंकि एक छोटी सी चूक जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।0
0
Report
निकाय प्रमुख चयन पर बीजेपी-कांग्रेस की जुड़वाड़, खर्रा के बयान से स्थिति स्पष्ट
Jaipur, Rajasthan:शहरी निकायों के नतीजों के बाद अब निकाय प्रमुख बनाने के लिए जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो गया है। बाड़ों में बंद पार्षदों से दोनों ही पार्टियाँ मेयर सभापति और चैयरमेन के लिए रायशुमारी कर रही हैं। urban development minister झाबर सिंह खर्रा ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि जीते हुए पार्षदों में से ही निकाय प्रमुख बनेंगे; बहुत जरूरी हुआ तो ही हाइब्रिड मॉडल काम में लिया जायेगा। बिना चुनाव लड़े शहरी निकाय प्रमुख बनने वाले नेताओं के अरमान पूरे होते दिखाई नहीं दे रहे; खर्रा ने कहा कि जीते हुए पार्षदों में से ही निकाय प्रमुख बनेंगे; बहुत जरूरी होने पर ही Hybrid फॉर्मूले का इस्तेमाल होगा; खर्रा के इस बयान से उन नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है जो बिना चुनाव लड़े, मेयर, चैयरमेन और सभापति बनने के सपने देख रहे थे। इस बीच दिनभर पूरे प्रदेश में शहरी निकाय प्रमुखों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा; शहरों में बनने वाली सरकार के मुखिया को लेकर अटकलें लगती रहीं। नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने खेमों की सुरक्षा बढ़ा दी है, न पार्षदों के पास मोबाइल है और न ही संपर्क का कोई दूसरा जरिया; बाड़ेबंदी की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं की अनुमति के बाद ही सिर्फ घरवालों से संपर्क साधने की इजाजत मिल रही है। जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो चुका है; भाजपा और कांग्रेस निगाहें निर्दलीयों पर टिकी हैं; अपने पार्षदों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए दोनों दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मेयर से लेकर सभापति और चैयरमेन बनने की जीते हुए पार्षदों में होड़ मची है; बीजेपी ने आज बाड़ों में बंद अपने पार्षदों से रायशुमारी का दौर शुरू किया; वन-टू-वन संवाद कर उनकी राय जानी गई; चुनाव प्रभारियों के साथ सम्बन्धित विधायक और मंत्री भी बाड़ेबंदी पर पैनी नजर रख रहे हैं। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बाड़ेबंदी को प्रशिक्षण शिविर कहकर इसे जरूरी कदम बताया; खर्रा बोले—पार्षदों के चुनाव ईवीएम से हुए, अब निकाय प्रमुख का चुनाव बैलेट से होगा, थोड़ी सी भी चूक हुई तो वोट खारिज हो सकता है, इसलिए बाड़ेबंदी जरूरी है; इस दौरान खर्रा ने कांग्रेस को भी जमकर आड़े हाथ लिया। बहरहाल शहरी निकायों का चुनाव भले ही छोटा है, पर इसके नतीजों की गूंज कई नेताओं की सियासी किस्मत का फैसला करेगी; जो नेता पार्टी के अल्पमत में होने के बावजूद निकाय प्रमुख बनने में अपने प्रबन्ध कौशल का इस्तेमाल कर लेंगे, उनकी साख बची रहेगी; जहां पूर्ण बहुमत है, वहां क्रॉस वोटिंग को रोकना बड़ी चुनौती है; इसलिए संभलकर कदम रखे जा रहे हैं; एक छोटी-सी चूक नेताओं की साख के साथ भविष्य में मिलने वाली जिम्मेदारी पर खतरा पैदा कर सकती है; इस लिए बीजेपी हो या कांग्रेस, सावधानी में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 24x7 CCTV निगरानी, डीएम ने किया निरीक्षण
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए केदारनाथ यात्रा मार्ग, हेलीपैड और धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा मार्ग और धाम में लगे 100 से अधिक कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी के जरिए केदारनाथ यात्रा मार्ग और धाम में संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला प्रशासन के मुताबिक, यात्रा मार्ग, विभिन्न हेलीपैड और केदारनाथ धाम में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनका सीधा प्रसारण आपदा कंट्रोल रूम में होता है, जहां से संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की असामान्य स्थिति सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देकर कार्रवाई की जाती है। यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे तैनात हैं। इसके अलावा यात्रा मार्ग और धाम में एसओएस सिस्टम भी स्थापित किया गया है, जिसके जरिए जरूरत पड़ने पर मौके पर तैनात अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और आधुनिक निगरानी एवं संचार प्रणालियों के माध्यम से यात्रा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
सोनभद्र में एनडीपीएस इनामिया आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को भागलपुर से दबोचा है। आरोपी के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और गिरफ्तारी के बाद अब उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।0
0
Report
झांसी-बड़ागांव के कानपुर हाईवे पर ट्रक ने सफाईकर्मी कुचलकर मौत
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी-बड़ागांव के कानपुर हाईवे पर पीछे से आ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सफाईकर्मी को रौंद दिया। ट्रक का पहिया सफाई कर्मी की गर्दन के ऊपर से निकल गया। जिससे सफाई कर्मी का सिर धड़ से अलग होकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। करीब 200 मीटर तक बाइक सड़क पर घिसटती चली गई। लोगों को पीछे आता देखकर चालक ट्रक खड़ा करके भाग गया, राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
आगामी चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, गंगरार में औचक विद्यालय निरीक्षण
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - आगामी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के तहत गंगरार एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोजरो का खेड़ा का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने मतदान बूथ, आवास, शौचालय, विद्यालय भवन, शिक्षण व्यवस्था और खेल मैदान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया गया। एसडीएम ने हॉकी मैच भी देखा और खिलाड़ियों से खेल गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के मेजर ध्यानचंद खेल कक्ष और संचालित खेल गतिविधियों की भी सराहना की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, बीएलओ, विद्यालय स्टाफ, आंगनवाड़ी कर्मचारी और खिलाड़ी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
यूसीसी पर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन बोले, जल्द होगी बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:यूसीसी के मुद्दे पर बोले जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी शीघ्र ही बातचीत करेंगे। इस संबंध में संजय झा जी ने स्वयं यह जानकारी भी दी है。0
0
Report
चौधरी बिरेन्द्र सिंह ने हुड्डा को छोड़ा सक्रिय राजनीति, कांग्रेस में एकजुटता की मांग
Bhiwani, Haryana:भिवानी कांग्रेस नेता एंव पूर्व मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह का बड़ा बयान हुड्डा के फोन ना उठाने पर दी सक्रिय राजनीति छोड़ने की सलाह कांग्रेस किसी की बपौती नहीं, हुड्डा को मैं लाया राजनीति में बोले, कांग्रेस की गुटबाजी ही कांग्रेस की ताक़त कहा, नेता रिटायर्ड नहीं हो रहे, मोदी भी पद नहीं छोड़ेंगे Anchoring : भिवानी पहुँचे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा को जन्मदिन की बधाई देकर खुब खरी खोटी सुनाई और कहा अब उन्हें सक्रिय राजनीतिक छोड़ कर युवाओं को मौका देना चाहिए। साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमेशा सत्ता में रहने का षड्यंत्र रचने का आरोप भी लगाया। Vo1. पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह अपने पूर्व सांसद बेटे बृजेन्द्र सिंह द्वारा 27 सितंबर को भिवानी में करवाए जा रहे जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए पहुचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में भाजपा व पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा को निशाने पर लिया। Vo2. सबसे पहले बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश में ऐसी परिस्थिति पैदा कर रही है कि हमेशा उसी का राज रहे। इससे वोट का अधिकार, देश की अखंडता व लोकतंत्र ख़तरे में होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुताबिक़ भाजपा से लड़ना है तो सभी दलों को कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ना होगा। साथ ही कहा कि हरियाणा में तो खुद कांग्रेस को ही एकजुट होना होगा। बाइट- चौधरी बीरेन्द्र सिंह (पूर्व केन्द्रीय मंत्री) Vo3. बीरेन्द्र सिंह ने पीएम मोदी के जन्म पर एक माह मनाए जाने लाये उत्सव पर चुटकी ली और कहा कि हमारा देश गजब का है। जब धीरेन्द्र बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मानाया जाता है तो मोदी तो सबसे बड़ा बाबा है। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी को ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताक़त बताया। साथ ही पीएम मोदी द्वारा राहुल गांधी को नाराज़ फूफा कहने को गलत कहा। बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी और आप दूसरे, अकाली तीसरे व भाजपा चौथे स्थान पर रहेगी। बाइट- चौधरी बीरेन्द्र सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री) Vo4. अंत में बीरेन्द्र सिंह ने निशाने पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा रहे। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा को राजनीति में मैंने पैदा किया था। पर आज उन्हें जन्मदिन की बधाई देने को फोन किया तो उठा नहीं। अब उनसे मिलकर कहूँगा, मैं मार्गदर्शन मंडली में चला गया, तुम भी आ जाओ। बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं हुड्डा को कहूँगा, कांग्रेस किसी की बपौती नहीं, सभी मिलकर चलो। वहीं भूपेन्द्र हुड्डा के ना टायर्ड और ना रिटायर्ड वाले बयान पर भी बीरेन्द्र सिंह ने चुटकी ली और कहा कि ये तो मैं भी कह दूँ, वाजपेयी ने भी कहा और मोदी ने भी, पर अब दो दिन बाद मोदी भी 75 साल के होने पर रिटायर्ड नहीं होंगे। फिर हरियाणा कांग्रेस की कमान हुड्डा के बजाय बृजेन्द्र सिंह के संभाल पाने के सवाल पर कहा कि बृजेन्द्र सिंह का पता नहीं, मुझ से पूछो तो मैं हरियाणा की कमान सँभालने को तैयार हूँ। बाइट- बीरेन्द्र सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री) हमेशा बेबाक़ी से बोलने वाले चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने आज फिर बेबाक़ अंदाज़ में भाजपा व मोदी के साथ कांग्रेस व हुड्डा को निशाने पर भी लिया और नसीहत भी दी। अब देखना होगा कि भाजपा व हुड्डा की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है0
0
Report
Advertisement
कलारना की हर घर जल योजना से ग्रामीणों को नहीं मिला पानी, हैंडओवर पर सवाल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कलारना में करोड़ों रुपये की लागत से धरातल पर उतारी गई ‘हर घर जल’ योजना बनी शोपिस। जिस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों के घर-घर नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना था, वही योजना जमीनी स्तर पर ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर करने में नाकाम नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब से नल लगे हैं एक भी दिन पानी नहीं आया है ओर कार्य भी पूरा हुए बिना ही पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया। इसके बाद योजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायत पर डाल दी गई, जबकि दूसरी ओर PHE विभाग का कहना है कि योजना करीब एक साल पहले ही पंचायत को सुपुर्द की जा चुकी है。 ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर योजना पूरी और चालू हालत में थी, तो आज ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना क्यों पड़ रहा है? और अगर योजना अधूरी थी, तो उसका हैंडओवर किस आधार पर किया गया? करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को नियमित पानी उपलब्ध नहीं होना योजना की गुणवत्ता, निर्माण कार्य, तकनीकी जांच और हैंडओवर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सरकार गांव-गांव नल से जल पहुंचाने और ‘हर घर जल’ का लक्ष्य पूरा करने के दावे कर रही है, लेकिन जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर कलारना की तस्वीर इन दावों की जमीनी हकीकत सामने रखती है।0
0
Report
SC grants Rajpal Yadav exemption from surrender till Oct 5
Noida, Uttar Pradesh:'उम्मीद है यहां भी एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे’, SC से राजपाल यादव को अभी राहत, 5 अक्टूबर तक सरेंडर से छूट चेक बाउंस के केस में फंसे राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें पैसा जमा कराने के लिए दो हफ्ते का आखिरी मौका दिया है। इसके चलते राजपाल यादव को अभी तुरंत सरेंडर नहीं करना होगा। उनके वकील ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि अगली सुनवाई पर वह 2 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ-साथ बाकी पैसों की अदायगी का भी शेड्यूल पेश करेंगे。 *हाई कोर्ट का आदेश क्या था* दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक राजपाल यादव के सरेंडर की मियाद 10 सितंबर को खत्म हो गई थी। हाई कोर्ट ने 10 जुलाई के आदेश में राजपाल यादव को 7 केस में कुल 7 करोड़ 35 लाख रुपये का जुर्माना भरने के साथ-साथ तीन महीने की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने उनकी पत्नी राधा यादव को 7 मामलों में से हर मामले में 5 लाख 51 हजार 380 रुपये का जुर्माना शिकायतकर्ता को देने को कहा था। हाई कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए दो महीने का वक्त दिया था。 *SC ने 9 सितंबर तक 5 करोड़ जमा कराने को कहा था* राजपाल यादव ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 8 सितंबर को दिए आदेश में राजपाल यादव की याचिका पर नोटिस जारी किया। कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा कि 9 सितंबर तक सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में 5 करोड़ रुपये जमा करें, तभी सरेंडर से छूट मिल सकती है। राजपाल यादव ने यह पैसा रजिस्ट्री में जमा नहीं कराया है。 आज SC में क्या हुआ आज मामला चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने लगा। राजपाल यादव की ओर से वकील पी.एस. पटवालिया पेश हुए। पटवालिया ने कहा कि राजपाल के पास अभी 5 करोड़ रुपये नहीं हैं, लेकिन उनकी मंशा पैसा चुकाने की है। रकम के इंतजाम के लिए उन्हें थोड़ा वक्त दे दिया जाए। वकील ने कहा कि राजपाल यादव के पास कुछ संपत्ति है। उनकी मां के पास भी अचल संपत्ति है। इन संपत्तियों को बेचकर रकम जुटाने की कोशिश की जा रही है। अगली सुनवाई पर वह कोर्ट के सामने 2 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और आगे की बकाया रकम को लेकर शेड्यूल पेश कर देंगे。 *राजपाल यादव को लेकर कोर्ट की टिप्पणी* चीफ जस्टिस ने पहले कहा कि राजपाल यादव का जो पिछला व्यवहार रहा है, उसके चलते उन पर कौन भरोसा करेगा। वकील ने कहा कि कोर्ट राजपाल यादव को एक मौका और दे। अगर वह अपने वायदे पर खरे नहीं उतरते हैं तो आगे वह उनकी पैरवी नहीं करेंगे। कोर्ट ने वकील के आश्वासन के मद्देनजर राजपाल यादव को एक और मौका देने का फैसला लिया। चीफ जस्टिस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि राजपाल यादव बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह यहां भी एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे। इसके मद्देनजर कोर्ट ने राजपाल यादव को सुनवाई की अगली तारीख यानी 5 अक्टूबर तक सरेंडर से छूट देने का फैसला लिया। हालांकि, कोर्ट ने राजपाल यादव को अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। *राजपाल यादव के खिलाफ मामला क्या है* राजपाल यादव पर मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से पैसा लेने का आरोप है। इस कंपनी ने जनवरी 2019 में निचली अदालत में दायर शिकायत में कहा था कि 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म “अता पता लापता” बनाने के लिए उनसे 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। बकौल कंपनी, उन्होंने इसकी एवज में कंपनी को 8 करोड़ रुपये लौटाने का वादा किया था। लेकिन राजपाल यादव ने अपना वायदा नहीं निभाया। कंपनी की ओर से दायर शिकायत के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच बाद में 7 करोड़ रुपये में समझौता हुआ। इस समझौते के तहत राजपाल यादव की ओर से सात चेक दिए गए, लेकिन वे सभी बाउंस हो गए। इसके चलते कंपनी ने चेक बाउंस (धारा 138) का मामला दर्ज कराया। जनवरी 2019 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को चेक बाउंस का दोषी ठहराया और छह महीने की जेल की सजा सुनाई। जून 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट ने इस सजा पर रोक लगाने का आदेश दिया। इसके बाद कोर्ट राजपाल यादव के आश्वासन के मद्देनजर सजा पर रोक के आदेश को बढ़ाता रहा। राजपाल यादव जब वायदे पर खरे नहीं उतरे तो हाई कोर्ट ने इस साल 10 जुलाई को तीन महीने की सजा सुना दी。0
0
Report
गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कालेज में प्रशिक्षण देने पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम
Gajraula, Uttar Pradesh:विद्यालय के प्रधानाचार्य पी जी गोस्वामी ने कहा कि आग लगने पर संयम न खोएं। तत्काल ही फायर ब्रिगेड एवं डायल 112 को फोन करें। साथ ही अपने स्तर से भी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश करें। उन्होंने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार भी व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
