icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

उत्तरकाशी में 260 बैग नॉन ट्रेड सीमेंट मिलने से हड़कंप, जांच की मांग

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:सड़क किनारे नान ट्रेड 260 बैग सीमेंट मिलने से हड़कंप, कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन रिपॉट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी सड़क किनारे सीमेंट के कट्टों पर अंकित नान ट्रेड 260 बैग सीमेंट उतारे जाने के मामले पर हड़कंप मच गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला बताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि जोशियाड़ा मुख्य पुल के समीप सड़क किनारे लगभग 260 बैग सीमेंट पड़े होने की जानकारी सामने आई। इन बैगों पर श्री सीमेंट / नॉन ट्रेड अंकित है जो प्रथम दृष्टया सीमा सड़क संगठन (BRO) के निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सरकारी सामग्री प्रतीत हो रही है। प्रदीप रावत के अनुसार स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त सीमेंट को सुबह BRO के एक वाहन/ट्रक से उतारा गया था। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी सीमेंट सड़क किनारे कैसे पहुंचा और किसके निर्देश पर उतारा गया। जिलाधिकारी से मांग है कि जोशियाड़ा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाले जाएं। BRO वाहन की लॉगबुक, मूवमेंट रजिस्टर, GPS रिकॉर्ड और चालक के बयान दर्ज किए जाएं। सीमेंट के स्टॉक और निर्गमन से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच हो। दोषी पाए जाने पर FIR दर्ज कर कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए।
0
0
Report
Advertisement

BRICS Summit के दौरान दिल्ली-NCR में उड़ानों पर कड़ी सुरक्षा, 7am–11pm प्रतिबंध

Noida, Uttar Pradesh:BRICS Summit के दौरान दिल्ली-NCR में उड़ानों पर विशेष सुरक्षा नियम 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से 13 सितंबर को रात 11 बजे तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी दिल्ली एयरपोर्ट और दिल्ली से 300 किमी के दायरे में आने वाले अन्य एयरपोर्टों पर सामान्य टेक-ऑफ और लैंडिंग पर प्रतिबंध रहेगा किन उड़ानों को अनुमति होगी? नियमित शेड्यूल्ड एयरलाइंस की उड़ानें BRICS Summit में आने वाले VIP/प्रतिनिधियों की विशेष उड़ानें, लेकिन इनके फ्लाइट प्लान को पहले ATC से मंजूरी लेनी होगी। IAF, BSF और Aviation Research Centre की उड़ानें आपात स्थिति या मेडिकल इमरजेंसी के लिए सेना के हेलीकॉप्टर राज्यपाल या मुख्यमंत्री को ले जाने वाले राज्य सरकार के विमान/हेलीकॉप्टर 300 किमी के दायरे से गुजरने वाली उड़ानों के लिए नियम नियमित उड़ानें और ऊपर से गुजरने वाली फ्लाइटें 300 किमी के क्षेत्र के ऊपर से जा सकेंगी, लेकिन ऊंचाई के नियम लागू होंगे उड़ान भरते समय विमान को दिल्ली से 200 किमी दूर पहुंचने तक FL290 (लगभग 29,000 फीट) की ऊंचाई हासिल करनी होगी लैंडिंग के लिए विमान दिल्ली से 200 किमी या उससे अधिक दूर होने के बाद ही FL290 से नीचे आना शुरू कर सकेगा हेलिपैड और एयरपोर्ट सफदरजंग एयरपोर्ट बंद रहेगा केवल आपात/VIP ड्यूटी वाले IAF हेलीकॉप्टर और NSG से जुड़े कुछ BSF/IAF हेलीकॉप्टरों को अनुमति होगी रोहिणी हेलिपैड पूरी तरह बंद रहेगा ऊपर दी गई सूची में शामिल नहीं होने वाली किसी भी उड़ान के लिए गृह मंत्रालय से पहले सुरक्षा मंजूरी लेना जरूरी होगा
0
0
Report

उज्जैन में अवैध शराब पर दबिश, 19 प्रकरण और 1600 किलो महुआ लहान जब्त

Ujjain, Madhya Pradesh:8 टीमों ने जिलेभर में दी दबिश, 47.5 लीटर शराब के साथ 1600 किलो से ज्यादा महुआ लहान जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार उज्जैन जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने लगातार दूसरे दिन भी शिकंजा कसा। बीते दो दिन में जिले के अलग-अलग इलाकों में आबकारी की टीमों ने सुबह से देर रात तक कार्रवाई करते हुए कुल 19 प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी शराब और महुआ लहान बरामद किया गया, वहीं अवैध शराब के परिवहन में शामिल आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग की कार्रवाई उज्जैन शहर के साथ महिदपुर, बड़नगर, खाचरोद, तराना और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई। पहले चरण की कार्रवाई में 10 प्रकरण दर्ज कर 47.5 लीटर मदिरा और 1255 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी धारा सिंह को जेल भेजा गया। इसके बाद विभाग की 8 टीमों ने जिलेभर में फिर से मोर्चा संभाला। दूसरे चरण में 9 प्रकरण दर्ज किए गए और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उज्जैन शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब का अवैध परिवहन करते हुए दो आरोपियों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया। इनके पास से कुल 55 पाव देशी शराब बरामद हुई। महिदपुर के सिमरोल क्षेत्र में आबकारी टीम ने खेत के किनारे बनी झोपड़ी से 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की। इसी क्षेत्र में करीब 300 किलो महुआ लहान भी जब्त किया गया। खाचरोद में करीब 80 किलो और तराना में 25 किलो महुआ लहान पकड़ा गया। बड़नगर क्षेत्र में भी टीम ने कई जगह दबिश देने के साथ वाहनों की सघन चेकिंग की। बड़नगर-उज्जैन और बड़नगर-बदनावर रोड पर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की जांच की गई। वहीं उज्जैन की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ विक्रम उद्योगपुरी स्थित Symbiotech Pharma और Srinivas Pharma का निरीक्षण कर वहां इस्तेमाल होने वाले इथेनॉल, मेथेनॉल और आइसोप्रोपाइल अल्कोहल के स्टोरेज और उपयोग की जानकारी ली। आबकारी विभाग के मुताबिक, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री वाले संभावित क्षेत्रों के साथ मजदूर बस्तियाँ, स्लम एरिया, इंडस्ट्रियल एरिया, संवेदनशील मार्गों और हाथ भट्टी शराब के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन में भी अवैध रूप से शराब परोसे जाने की जांच की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग का मुखबिर तंत्र सक्रिय है और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और संग्रहण से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। आबकारी विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं अवैध शराब की बिक्री, परिवहन या संग्रहण की जानकारी मिले तो आबकारी नियंत्रण कक्ष के नंबर 0734-2551159 पर सूचना दें.
0
0
Report
Advertisement

Ayodhya police reshuffle: 32 outposts get new in-charges

Ayodhya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या। पुलिस महकमे में भारी फेरबदल,एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने किया फेरबदल,32 चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल। 1. रोहित कुमार पाण्डेय कोतवाली अयोध्या (सम्बद्ध पुलिस कार्यालय) से चौकी प्रभारी फतेहगंज, थाना कोतवाली नगर 2. संदीप कुमार कोतवाली अयोध्या से चौकी प्रभारी लक्ष्मणघाट, थाना कोतवाली अयोध्या 3. अभिषेक कुमार आईसी चौकी मीरनघाट, थाना कैंट से चौकी प्रभारी हसन कटरा, थाना कैंट 4. किरनपाल कोतवाली नगर से आईसी चौकी मीरनघाट, थाना कैंट 5. मनीष तिवारी आईसी चौकी सदर बाजार, थाना कैंट से चौकी प्रभारी सहादतगंज, थाना कैंट 6. शुभम सिंह कोतवाली नगर से आईसी चौकी सदर बाजार, थाना कैंट 7. पंकज सिंह कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, थाना कैंट 8. मनोज कुमार कोतवाली अयोध्या से चौकी प्रभारी मठ शिवाला, थाना कैंट 9. जितेन्द्र कुमार थाना पूराकलंदर से चौकी प्रभारी छतिरवा, थाना पूराकलंदर 10. आलोक कुमार सिंह — आईसी चौकी रामनगर, कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी सतीचौरा, थाना रौनाही 11. सत्यम अग्रवाल आईसी चौकी सतीचौरा, थाना रौनाही से आईसी चौकी रामनगर, कोतवाली नगर 12. हिमांशु सिंह थाना महाराजगंज से चौकी प्रभारी जननापुर, थाना रौनाही 13. कमलेश कुमार थाना गोसाईगंज से चौकी प्रभारी तमसा घाट रुस्तमाबाद, थाना महाराजगंज 14. कमल सिंह थाना रौनाही से चौकी प्रभारी अरवत, थाना महाराजगंज 15. प्रिंस सिंह थाना महाराजगंज से चौकी प्रभारी अमसिन, थाना गोसाईगंज 16. अरुण कुमार कोतवाली बीकापुर से चौकी प्रभारी दिलासीगंज, थाना गोसाईगंज 17. जंग बहादुर थाना तारुन से चौकी प्रभारी कोछा बाजार, थाना कोतवाली बीकापुर 18. प्रवीण सिंह थाना आरजेबी से चौकी प्रभारी गुनौर, थाना कोतवाली बीकापुर 19. विकास कुमार मौर्य थाना हैदरगंज से चौकी प्रभारी गयासपुर, थाना तारुन 20. अंशुल वर्मा थाना तारुन से चौकी प्रभारी भोपा डुहिया, थाना हैदरगंज 21. राहुल कुमार यादव थाना कैंट से चौकी प्रभारी आस्तीकन धाम, थाना इनायतनगर 22. राजेश कुमार गुप्ता थाना कुमारगंज से चौकी प्रभारी बीसा का पुरवा तिन्दौली, थाना कुमारगंज 23. प्रशान्त पाण्डेय थाना पटेरंगा से चौकी प्रभारी खण्डासा, थाना खण्डासा 24. गौरव सिंह थाना इनायतनगर से चौकी प्रभारी अमरगंज, थाना खण्डासा 25. राजेन्द्र प्रसाद थाना खण्डासा से चौकी प्रभारी अघियारी, थाना खण्डासा 26. स्तुति गुप्ता थाना रुदौली से चौकी प्रभारी ऐहार, थाना रुदौली 27. देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी थाना रुदौली से चौकी प्रभारी दलसराय, थाना रुदौली 28. आकिल हुसैन थाना कुमारगंज से चौकी प्रभारी हंसराजपुर, थाना बाबा बाजार 29. विपिन कुमार मौर्य थाना मवई से चौकी प्रभारी रैछ, थाना बाबा बाजार 30. सौरभ सिंह थाना बाबा बाजार से चौकी प्रभारी हाईवे प्रथम (गंगरेला), थाना पटेरंगा 31. प्रतिक्षा थाना पटेरंगा से चौकी प्रभारी दिवाली, थाना पटरंगा 32. प्रभात कुमार द्विवेदी थाना बाबा बाजार से चौकी प्रभारी मवई चौराहा, थाना मवई
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान से आ रही बोलेरो में 1000 किलो संदिग्ध पनीर मथुरा में नष्ट

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: राजस्थान बॉर्डर से आ रही बोलेरो से 1000 किलो संदिग्ध पनीर बरामद, मौके पर कराया नष्ट मथुरा: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कोसीकलां क्षेत्र में राजस्थान के कामां से आ रही एक बोलेरो पिकअप से करीब 1000 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा। पनीर की अनुमानित कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई गई है। गुणवत्ता पर संदेह होने के बाद खाद्य विभाग ने पनीर के दो नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं。 आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और कमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने नंदगांव रोड स्थित जिंदल पुलिस चौकी के पास, थाना कोसीकलां, तहसील छाता क्षेत्र में वाहन संख्या UP85ET6299 को रोककर जांच की。 वाहन चालक एवं मालिक अमर सिंह ने टीम को बताया कि पनीर को राजस्थान के कामां स्थित एक डेयरी से बिक्री के लिए लाया जाना था। टीम के मुताबिक, कारोबारी पनीर के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका。 पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर दो नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं, अस्वच्छ, दूषित और संदिग्ध पाए गए करीब 1000 किलो पनीर को जनहित में तत्काल नष्ट करा दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 2.20 लाख रुपये बताई गई है。 खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी。 कार्रवाई करने वाली टीम में जितेंद्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह और धर्मेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे。
0
0
Report

बिहार में आंधी-तूफान के साथ मानसून सक्रिय, 23 जिलों में चेतावनी जारी

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है. आरा, अररिया, औरंगाबाद, बांका समेत 23 जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. आज 11 सितंबर को बिहार के आरा, अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, बक्सर, छपरा, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, हाजीपुर, जमुई, कटिहार, खगड़िया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सासाराम, सीतामढ़ी और सुपौल समेत कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. वहीं, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. आज बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में मौसम सक्रिय रहने के आसार हैं. हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है. आज पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C से 27°C के आसपास रहने का अनुमान है.
0
0
Report

दुर्गावती नदी पर पुल नहीं, ग्रामीणों की जान खतरे में; DM समीक्षा शुरू

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल दुर्गावती नदी पर पुल नहीं, खतरे में ग्रामीणों की जान नदी पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे और मरीज, सांसद-विधायक से निराशा के बाद अब डीएम से आस。 कैमूर जिले के मोहनिया के पास स्थित दुर्गावती नदी पर लंबे समय से पुल न होने के कारण दर्जनों गांवों के लोग नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। हाईवे (NH-19) से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के बावजूद यहां के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं。 स्थानीय निवासी हरिओम सिंह ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ देश को विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि यहां बच्चों और महिलाओं को हर दिन जान जोखिम में डालकर नदी और कीचड़ पार करना पड़ता है। होरलापुर, बिशनपुरा, हथियाबान और बहेरा सहित 10 से ज्यादा गांवों की यही नियति है। नेताओं के अनुसार पुल की फाइल वर्षों से नाबार्ड में फंसी हुई है。 बुजुर्ग ग्रामीण संकठा तिवारी ने बताया कि पुल के अभाव में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। यातायात का साधन न होने से किसान अपनी उपज स्थानीय स्तर पर ही सस्ते में बेचने को विवश हैं। उन्होंने बताया कि सांसद मनोज तिवारी ने भी यहीं से शिक्षा प्राप्त की थी, यदि वे पुल बनवा देते तो यही उनकी 'गुरु दक्षिणा' होती। वहीं, दुघरा गांव के छात्र आदर्श ने बताया कि जर्जर नावों और कीचड़ भरे रास्तों के कारण अक्सर उसकी स्कूल बस छूट जाती है。 लगातार उठ रही इस मांग पर अंततः कैमूर के जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। वह जल्द ही ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) के अभियंताओं के साथ बैठक कर पुल की लागत और फाइल के लंबित होने के कारणों की गहन समीक्षा करेंगे, ताकि जल्द ही कोई समाधान निकाला जा सके बाइट - कुमार अनुराग ,जिलाधिकारी कैमूर (कार्यालय कक्ष में बैठे हुए) बाइट - संकठा तिवारी,ग्रामीण(बुजुर्ग व्यक्ति कंधे पर गमछा लिए) बाइट -हरिओम सिंह , स्थानीय निवासी (सर पर टोपी पहने हुए)
0
0
Report
Advertisement

पुरानी रंजिश के हत्या केस में तीनों दोषियों को उम्रकैद

Jaunpur, Uttar Pradesh:पुरानी रंजिश में हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर की थी भूपेंद्र सिंह की हत्या, अदालत ने सुनाया फैसला जौनपुर। करीब डेढ़ वर्ष पुराने हत्या के मामले में जिला सत्र न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है。 अभियोजन पक्ष के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 5 फरवरी 2025 की रात करीब 11:30 बजे उनका भाई भूपेंद्र सिंह गांव में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान साहब राम की दुकान के पास गांव के ही गामा बिंद, अमित बिंद और दीपक यादव ने उसे घेर लिया。 आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर भूपेंद्र सिंह पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। वादी के मुताबिक घटना के समय वह और उसकी पत्नी मंजू सिंह मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी घटना देखी थी। यह भी बताया गया कि घटना से कुछ दिन पहले भूपेंद्र ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया。 मामले की सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता लाल बहादुर पाल ने अभियोजन की ओर से गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया। साक्ष्यों के परीक्षण और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अदालत ने गामा बिंद, अमित बिंद और दीपक यादव को हत्या का दोषी माना。 अदालत ने तीनों दोषियों को आजीवन कारावास तथा 20-20 हजार
0
0
Report

गोटमार मेले की तैयारी, नदी किनारे पत्थरों की बौछार की परंपरा फिर से

Chhindwara, Madhya Pradesh:गोटमार मेले की तैयारियाँ जाम नदी के किनारों पर शुरू हो चुकी हैं. किनारों पर पत्थरों का ढेर लगा दिख रहा है. पांढुरना और सावरगांव के लोग एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने के लिए तैयार हैं. सदियों पुरानी यह परंपरा देशभर में मेले की पहचान बनाती है. चंडी माता मंदिर और जाम नदी का क्षेत्र मेले का मुख्य केंद्र रहता है. चंडी माता मंदिर सहित मेले स्थल पर पूरी व्यवस्थाएं चुकी हैं. नदी के दोनों किनारों पर पत्थरों के ढेर पहले से दिखाई दे रहे हैं. मेले के दौरान इन्हीं पत्थरों का उपयोग दोनों पक्षों की ओर से किया जाएगा. पुरानी परंपरा के अनुसार दोनों ओर से पत्थरों की बौछार होगी. बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचने लगे हैं. इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है. पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की जा रही है. पिछले साल लगभग एक हजार से अधिक लोग घायल हुए थे, जबकि इस बार भी सुरक्षा को लेकर सावधानियाँ बढ़ाई जा रही हैं. मेले की सुरक्षा के लिए 700 पुलिस कर्मी मौके पर तैनात किए जाएंगे, साथ ही 44 डॉक्टर्स और 22 एंबुलेंस, 200 स्वास्थ्यकर्मी सेवाएं देंगे. घायलो के उपचार के लिए 7 अस्थायी अस्पताल भी बनाए गए हैं.
0
0
Report

जामताड़ा तालाब में एक ही रात में दो शव मिले, इलाके में सनसनी

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: नारायणपुर बाजार स्थित तालाब में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की लाश तैरती मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जहीरूद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मछली पकड़ने का व्यवसाय करता था और बीती रात मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। सुबह तालाब में लाश तैरती देख स्थानीय लोगों और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस डूबने से मौत का मामला मान रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। खास बात यह है कि इसी तालाब में बीती शाम भी एक युवक की लाश बरामद हुई थी। यानी करीब 12 घंटे के भीतर एक ही तालाब से दूसरी लाश मिलने के बाद इलाके में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस दोनों घटनाओं को लेकर जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top