461771
सोहागपुर में नगर परिषद के नए सीएमओ राकेश मिश्रा ने संभाला पदभार
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर में नगर परिषद के नए सीएमओ राकेश मिश्रा ने मंगलवार को हरदा जिले की खिड़किया नगर परिषद से स्थानांतरित होकर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद, सीएमओ मिश्रा ने परिषद के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार नगर को स्वच्छ बनाए रखने और राजस्व के बकाया भुगतान की वसूली पर जोर दिया। साथ ही, सीएम हेल्पलाइन के शत प्रतिशत निराकरण की दिशा में भी प्रयास करने की बात की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भरूच में भारी बारिश से जलभराव, कसाक नवीनगरी में दीवार गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त
Noida, Uttar Pradesh:भरूच, गुजरात: भरूच शहर में भारी बारिश हुई, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। भारी बारिश के बीच भरूच शहर के कसाक नवीनगरी इलाके में रखरखाव के तहत एक चारदीवारी गिर गई, जिससे पास खड़े पांच दोपहिया वाहन और दो साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।0
0
Report
आबापुरा में झाड़ियों से नवजात मिलने पर सनसनी, पुलिस जांच जारी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा झाड़ियों में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई. दरअसल झाड़ियों में नवजात की चिख पुकार सुन आसपास के लोग जब नजदीक गए तो एक नवजात रोती हुई दिखी. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी आबापुरा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने नवजात को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और नवजात को SNCU वार्ड में ले जाकर भर्ती किया. शिशु रोग विशेषज्ञ रंजना चरपोटा ने नवजात को भर्ती कर स्वास्थ्य के लिए इलाज किया. डॉक्टर के अनुसार नवजात 16 दिन का है. फिलहाल स्वस्थ है और डॉक्टर निगरानी बनाए हुए है. वही झाड़ियों में नवजात किसने रखा इसकी आबापुरा थाना पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
Muzaffarpur के कांटी में खूंखार सांडों का उत्पात, राहगीर भयभीत
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर कांटी नगर परिषद क्षेत्र में खूंखार सांडों के झुंड उत्पात मचा रहे हैं और सड़क पर चलने वालों पर अचानक हमला कर देते हैं, जिससे राहगीरों में भय बना रहता है. बीते दिनों कांटी प्रखंड के नगर परिषद के गोप टोला स्थित शिव मंदिर के पुजारी व काबिलपुर निवासी दिग्विजय झा साढ़ के हमले में घायल हो गए थे जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई थी. कांटी बाजार वार्ड 16 व 17 में इन दिनों सांडों के झुंड भारी उत्पात मचा रहे हैं और चलते राहगीरों पर आक्रामक हमला कर चोटिल कर देते हैं. स्थानीय लोग भयभीत हैं. गोप टोला शिव मंदिर के पुजारी व शेरुकाही पंचायत के काबिलपुर ग्राम के निवासी दिग्विजय झा भी साढ़ के हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की. ग्रामीणों ने खतरे से निजात पाने के लिए कांटी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है. अब ग्रामीण और राहगीर इन सांडों के हमले से डरे हुए हैं और घर से बाहर निकलने या सड़क पर चलने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि का तीखा बयान: मुस्लिमों, विपक्ष और जौहर यूनिवर्सिटी पर निशाना
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि के तीखे बयान, मुस्लिमों, विपक्ष और जौहर यूनिवर्सिटी पर साधा निशाना अमरोहा जनपद के गजरौला पहुंचे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने पत्रकार वार्ता में मुस्लिमों, विपक्ष और जौहर यूनिवर्सिटी समेत कई मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से कारोबार कर रहे हैं, जो चिंताजननक है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान carसेवकों पर हुई गोलीबारी के लिए उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जिम्मेदार ठहराया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है। दिल्ली के छात्र आंदोलन को उन्होंने विदेशी ताकतों से प्रभावित साजिश बताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि यदि वह सरकारी जमीन और संसाधनों से संचालित है तो उसका संचालन पूरी तरह सरकार के अधीन होना चाहिए। राम मंदिर चोरी प्रकरण में उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने और बड़े मंदिरों के लिए अलग प्रबंधन व्यवस्था बनाने की भी मांग की।0
0
Report
अमरोहा-हरिद्वार एक्सप्रेसवे : 10 गांव बाहर, अब 52 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा से हरिद्वार तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके लिए अब 62 नहीं बल्कि 52 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। सर्वे के बाद दस गांवों को परियोजना से बाहर कर दिया गया है। चिह्नित गांवों में सबसे अधिक 34 गांव धनौरा तहसील क्षेत्र के हैं, जबकि हसनपुर तहसील के 17 और नौगावां सादात तहसील के एक गांव की जमीन एक्सप्रेसवे के लिए ली जाएगी। गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे को अमरोहा से हरिद्वार तक जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने पहले मंडी धनौरा, हसनपुर और नौगावां सादात तहसील क्षेत्र के 62 गांवों को चिह्नित किया था। सर्वे के बाद इनमें से दस गांवों को हटा दिया गया है। परियोजना से बाहर किए गए गांवों में वलीपुर, फकराबाद, जलीलपुर मूंगरा, पाइंदापुर, मुकैयादपुर मझरा डींगरा, पैंदापुर मुस्तकम, पिपलौती खुर्द एतमाली, पिपलौती मुस्तकम खुर्द, वसीखेड़ा, मंगरौला शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार सभी चिह्नित गांवों में जमीन का सर्वे पूरा हो चुका है। अब तहसीलों में जमीन की गाटा संख्या का मिलान किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने किसानों की कितनी जमीन एक्सप्रेसवे परियोजना में जाएगी। इसके बाद किसानों से बातचीत कर जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. रुखालू, शकरौली, गुलामपुर, भैंसोली, बाइखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कलां, मछरई, याकूबपुर, सेमला, बसेरा खुर्द, अलमपुर, अब्दीपुर, कटाई और पूठी। धनौरा तहसील के इन गांवों के किसानों से होगी जमीन की खरीद अटाली, मुरीदपुर, मीरपुर, बलदाना असगर अली खां, जलालपुर कलां, झनकपुरी, बस्तौरा माफी, यकबगड़ी, बस्तौरा, शेखूपुर शुमाली, रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम, नंगलिया बहादरपुर, बैरमपुर भूड़, अफजलपुर लूट, हाशमपुर भूड़, कौराला, हौशंगपुर उर्फ काटपुरा, चक कनखेड़ा, कानखेड़ा, बाकीपुर माफी, छाजूपुरा माफी, भटौला शुमाली, टोनिया माफी, हैवतपुर गौसांई, पेली, बौधपुरा, खंडसाल, रचौटी, वंशगोपालपुर डींगरा, पतेईपारा माफी और पारा खालसा, नौगावां सादात तहसील क्षेत्र का मोहम्मदी माफी गांव। किसानों की आपत्तियों के निस्तारण के निर्देश गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना में जमीन जाने को लेकर कई किसानों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कुछ किसानों ने जमीन देने से भी इनकार किया है। बुधवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपत्तियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।0
0
Report
संसद भवन में चंदा चोरी: सनातन का अपमान, विपक्ष घिरा
Noida, Uttar Pradesh:संसद भवन में चंदा चोरी के नाम पर सनातन का अपमान सांसद पप्पू यादव साधु बनकर चंदा चोरी करते हुए दिख रहे हैं संसद परिसर में सनातन का अपमान क्यों कर रहा है विपक्ष राहुल गाँधी, अवधेश प्रसाद आदि भी इस कुक्रिया में शामिल क्या मौलवी बनकर विपक्ष ने सदन में कभी वक्फ में महाभर्ष्टाचार का मुद्दा उठाया है.. आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत सुधीरदास महाराज श्री काले राम मंदिर नाशिक0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री मोहन यादव का थांदला दौरा: 300 करोड़ ऋण वितरित, विकास कार्यों का लोकार्पण
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के थांदला में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे थांदला के कॉलेज ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह और महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है。0
0
Report
नाबालिग ड्राइवरों के खिलाफ बड़ा अभियान: स्कूल के बाहर 32 बाइक जब्त
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। स्कूल और कॉलेजों के बाहर चलाए गए विशेष अभियान में बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस दोपहिया वाहन चला रहे 32 नाबालिग छात्रों की बाइक जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि यह अभियान सड़क हादसों में कमी लाने और नाबालिगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें, क्योंकि दुर्घटना की स्थिति में वाहन मालिक और अभिभावक दोनों जिम्मेदार होंगे। एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो और जिला परिवहन अधिकारी किशन मनोहर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान अभिभावकों को बुलाकर जागरूक किया गया और भविष्य में नाबालिगों को वाहन नहीं देने की सख्त हिदायत दी गई।0
0
Report
सीबीआई ने कैंटोनमेंट बोर्ड भर्ती मामले में रिश्वतखोरी पकड़ ली, कई गिरफ्तार
Ayodhya, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग अयोध्या। कैंटोनमेंट बोर्ड में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती का मामला, सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने जेल के पीछे सहायक सफाई निरिक्षक जितेंद्र सिंह को 60 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जितेंद्र सिंह की गाड़ी से एक लाख रूपये अतिरिक्त और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की लिस्ट बरामद, ₹12000 प्रति व्यक्ति मांगी गई थी रिश्वत, लाल कुर्ती के सभासद बिनीश कुमार ने सीबीआई एंटी करप्शन टीम से की थी शिकायत,सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, कैंटोनमेंट बोर्ड में हुई कई लोगों से पूछताछ, सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ले गई लखनऊ,, कैंटोनमेंट में भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मे चार बार सीबीआई की एंटी करप्शन टीम मार चुकी है छापा।0
0
Report
Advertisement
धन्नीपुर मस्जिद का नया प्लान: फंड कमी से केवल मस्जिद बनेगी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या-लखनऊ हाईवे के सोहावल क्षेत्र स्थित धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के प्लान में बड़ा बदलाव हुआ है। फंड की कमी के चलते अब मस्जिद अपने प्रस्तावित भव्य स्वरूप में नहीं बल्कि छोटे स्वरूप में बनाई जाएगी।जहां 300 करोड़ रुपये की लागत से मस्जिद समेत अस्पताल, म्यूजियम and कम्युनिटी किचन बनाने की योजना थी, वहीं अब फंड की कमी से कम लागत की मस्जिद का निर्माण किया जाएगा।इसकी जानकारी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद आजम कादरी ने मीडिया से बातचीत में दी है। उन्होंने बताया कि चंदे की कमी और प्रशासनिक मंजूरियों में हो रही देरी के कारण इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) ने यह फैसला लिया है।बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के 2019 के ऐतिहासिक फैसले के बाद धन्नीपुर गांव में मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। इस जमीन पर एक भव्य मस्जिद, अस्पताल, रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब योजना सिमट गई है।नए प्लान के मुताबिक, अब केवल मस्जिद का निर्माण किया जाएगा और लगभग एक साल के भीतर इसे बनाकर तैयार कर लिया जाएगा। ट्रस्ट का कहना है कि फंड जुटते ही बाकी प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू किया जाएगा।0
0
Report
दतिया उपचुनाव: कम वोटिंग के बावजूद उमंग सिंघार का बड़ा दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उपचुनाव में कम वोटिंग पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान दतिया में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ सरकार ने जनता को वोट नहीं डालने दिया सरकार और प्रशासन ने बूथ कैप्चरिंग की फिर भी कांग्रेस की जीत होगी जनता का कांग्रेस के प्रति झुकाव था रीवा कांग्रेस नेता अमित कोल हत्याकांड मामला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलने के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर डीजीपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संज्ञान में मामला लाया गया मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया0
0
Report
मावली में ज्वेलरी शॉप चोरी: दीवार तोड़कर लाखों का सोना-चांदी चुरा लिया गया
Udaipur, Rajasthan:मावली में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, दीवार तोड़कर ले गए सोना-चांदी, व्यापारियों में भारी आक्रोश मावली। उदयपुर जिले के मावली कस्बे में शुक्रवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगर के मुख्य बाजार स्थित दो ज्वेलरी दुकानों में अज्ञात चोर पीछे की ओर से दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे उनमें भारी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मौके पर ही जमकर विरोध जताया। घटना के विरोध में व्यापार मंडल ने मावली बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर व्यापारी एकजुट होकर व्यापार मंडल में एकत्रित होने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि मावली क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की तलाश के प्रयास जारी हैं। चोरी गए माल की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। वही मावली विधायक पुष्कर डांगी भी मौके पर पहुंचे है。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में देसी शराब के ठेके से लाखों की चोरी, चोर फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग देसी शराब के ठेके में लाखों रुपए की चोरी, चोरों ने देसी शराब के ठेके का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, तीन लाख रूपये से अधिक की शराब चोरी कर चोर हुए फरार, नगला पटवारी चौकी के पास चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोर देशी शराब की पेटी लेकर हुए फरार, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी इलाके की घटना।0
0
Report
मmandला में एक ही रात दो दुकानों पर चोरों का तहलका, CCTV में कैद घटनाक्रम
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दे दी। ग्राम पिपरिया के बस स्टैंड स्थित किराना और कपड़े की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। निवास थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में देर रात अज्ञात चोरों ने सबसे पहले सीताराम साहू किराना स्टोर्स का शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोर कैश काउंटर से करीब 15 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गए इसके बाद चोरों ने बाजार चौक स्थित एस.के. कलेक्शन कपड़े की दुकान को निशाना बनाया और वहां से करीब 6 जोड़ी कपड़े चोरी कर फरार हो गए। किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैश काउंटर से रुपये निकालते हुए साफ दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है。0
0
Report
कावेरी जल विवाद: कार्ति चिदंबरम का कहना, बोर्ड के आदेश को लागू करें
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KARTI CHIDAMBARAM (CONGRESS MP) ON CWMA ORDER ON CAUVERY WATER RELEASE TO TAMIL NADU / KARNATAKA-TAMIL NADU CAUVERY WATER DISPUTE दिल्ली: कावेरी जल विवाद पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "हमारा रुख़ बिल्कुल साफ़ है कि कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड है और बोर्ड जो भी फ़ैसला ले, उसे लागू किया जाना चाहिए। तमिलनाडु में हमारा यही साफ़ रुख़ है कि कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के इंतज़ाम, समझौते और फ़ैसले को पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए। उनके (बीजेपी के) अपने कानूनी अधिकार हैं। हम बस अपना रुख़ दोहरा रहे हैं कि उस आदेश को लागू किया जाना चाहिए। वह आदेश बहुत विस्तृत है और समझौता व इंतज़ाम भी बहुत विस्तृत हैं। इसमें सभी स्थितियों को ध्यान में रखा गया है और उसी आदेश के आधार पर इसे लागू किया जाना है।"0
0
Report
Advertisement
