461001
नर्मदापुरम में वर्षा का रिकॉर्ड: 1236.4 मिमी, पिछले वर्ष से अधिक!
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में 1 जून 2024 से 27 सितंबर तक कुल 1236.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो पिछले वर्ष की इस अवधि में हुई 1128.0 मिमी. वर्षा से अधिक है। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार 27 सितंबर को विभिन्न तहसीलों में वर्षा का विवरण इस प्रकार रहा: नर्मदापुरम में 12.4 मिमी., सिवनीमालवा में 16.0 मिमी., इटारसी में 47.2 मिमी., माखननगर में 4.0 मिमी., सोहागपुर में 5.0 मिमी., पिपरिया में 0.0 मिमी., बनखेड़ी में 11.6 मिमी., पचमढ़ी में 11.2 मिमी. और डोलरिया में 1.3 मिमी. वर्षा हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर एयरपोर्ट टर्मिनल-1 में बम धमकी की मॉक ड्रिल, यात्रियों की निकासी की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर बम मिलने की सूचना के बाद हड़कम्प मच गया। तुंरत ही पुलिस और अन्य एजेंसियों को सूचना दी गई। CISF ने बचाव को लेरक प्रोसेज शुरू कर दिया। हालांकि यह सब कार्यवाही एक मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। इसमें बम की धमकी मिलने पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की तैयारियों को परखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान टर्मिनल परिसर में बम की धमकी मिलने जैसी स्थिति बनाई गई। इसके बाद निकासी प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल की जांच की गई। मॉक ड्रिल में CISF के साथ राजस्थान पुलिस, एटीएस, इमिग्रेशन, कस्टम्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो, एयरपोर्ट की टीमें, एयरलाइन प्रतिनिधि और अन्य संबंधित एजेंसियां शामिल हुईं। अभ्यास के दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई। संभावित विस्फोटक मिलने के बाद इसे थ्रेट कंटेनमेंट व्हीकल यानी TCV के जरिए एयरपोर्ट बिल्डिंग से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर निस्तारित किया गया। इस दौरान आपातकालीन संचार व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की गई।0
0
Report
गुजरात दौरे पर हरियाणा ने MoU के जरिए 12000 करोड़ निवेश के संकेत दिए
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुजरात दौरे का पहला दिन हरियाणा सरकार ने लगभग 12000 करोड़ के MoU किए साइन डिफेंस टैक्सटाईल के क्षेत्र में साइन किया गया 5000 करोड़ का MoU टेक्निकल टैक्सटाइल के क्षेत्र में कंपनी 2000 करोड़ का करेंगी निवेश Waste to Energy के क्षेत्र में 4000 करोड़, औद्योगिक मशीनरी के क्षेत्र में 500 करोड़ का साइन हुआ MoU सौर ऊर्जा, कॉस्मेटिक निर्माण के क्षेत्र में हरियाणा में 400 करोड़ के निवेश पर बनी सहमति हरियाणा सरकार हर कदम पर निवेशकों और उद्यमियों के साथ- मुख्यमंत्री हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन है सरकार का लक्ष्य- मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ईज आफ़ डूइंग बिज़नेस की दिशा में बढ़ रही है आगे- मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री राव नरबीर भी साथ में रहे मौजूद0
0
Report
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र नवंबर में, सेस और अन्य प्रस्ताव पारित होंगे
Ranchi, Jharkhand:खनिज पर अधिकार के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र नवंबर में, विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जाएगा...\n\nखनिज के सेस की उगाही के मसले पर हेमंत सरकार झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। लंबे समय के बाद मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इसपर निर्णय लिया गया।\n\n62 प्रस्ताव पर लगी मुहर\n\nउच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले छात्रों को इंटर्नशिप\n\nझारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत राजकीय कॉलेज में हेल्थ केयर यूनिट की स्थापना\n\nकार्मिक विभाग राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञों की नियुक्ति\n\nगृह विभाग राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे\n\nजल संसाधन विभाग हजारीबाग जिला के लुटिया जलाशय का पुनर्धार\n\nजल संसाधन विभाग उच्च न्यायालय के आदेश पारित के अनुसार दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को पेंशन आगे लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में\n\nवित्त विभाग विदेश यात्रा हेतु सरकारी सेवकों को विदेश यात्राओं की अनुमति प्रदान\n\nवित्त विभाग झारखंड राजकोषीय अध्ययन संस्थान समिति अधिनियम 1860 के तहत एक साथ संस्था के रूप में झारखंड राज्य स्थापन\nझारखंड राज्य आयुष सेवा पदोन्नति सेवा शर्त की अनुमति\n\nवित्तीय वर्ष 26 27 एवं 27 28 राज्य योजना के तहत माध्यम से गोड्डा में नया पशु आहार कारखाना की स्थापना\n\nग्रामीण विकास विभाग नाबार्ड के अंतर्गत झारखंड जलछाजन योजना कल 28 परियोजना की स्वीकृति\n\nस्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना बाल विकास विभाग द्वारा 5 एकड़ भूमि स्थानांतरित करने की संबंध में खूंटी अचल में\n\nkस्तूरबा गांधी बालिका विकास विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त राशि एक अरब 28 करोड़ की स्वीकृति\n\nसार्वजनिक खाद्य उपभोक्ता मामले पीडीएस दुकान के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक व मशीन के संबंध में पीडीएस दुकानदारों को जोड़ने के संबंध में\n\nमयूराक्षी एवं दामोदर नदी झारखंड एवं बंगाल के बीच में सहमति\n\nपेयजल एवं स्वच्छता विभाग पेयजल की आपूर्ति के निदान को लेकर 263 प्रखंडों में 7,290 चपकालों की अनुमति।\n\npथ निर्माण विभाग गिरिडीह अंतर्गत कुल लंबाई 7 किलोमीटर पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरण\n\nमंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग बड़ी योजनाओं के लिए संशोधन\n\nराजस्व विभाग लातेहार जिला अंतर्गत विभिन्न प्लाटों में हिंडालको को लीज के लिए स्वीकृत\n\nस्वास्थ्य विभाग एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर 500 शय्या वाले अस्पताल के भवन निर्माण की योजना पाँच अरब 45 करोड रुपए की स्वीकृति\n\nचाईबासा में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना\n\nवित्त विभाग उच्च एवं तकनीकी संविदा के आधार पर नियुक्ति के संबंध में\n\nराजस्व विभाग झारखण्ड राज्य अंतर्गत विभिन्न परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण पूरी व्यवस्था में प्रबंधन हेतु लैंड पोजीशन के संबंध में\n\nJCERT में सृजित पद के पुनर्गठन के संबंध में\n\n25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र*\n\nनगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड वेस्ट वाटर अमेंडमेंट के संबंध में\n\nनगर एवं आवास विभाग झारखंड नगर पालिका स्थानांतरण नियमावली गठन की स्वीकृति।\n\nश्रम विभाग झारखंड विधान मंडल द्वारा संशोधन विधेयक 2019 को वापस लेने के संबंध में।\n\n स्वास्थ्य विभाग राज्य विभाग के अंतर्गत सदर अस्पताल रांची में लैब की स्थापना\n\nमहिला एवं बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग आंगनवाड़ी तहत पूर्व पोषाहार कार्यक्रम तथा किशोरी बालिकाओं के लिए न्यूट्रीशन\n\nऊर्जा विभाग राज्य के आदिवासी बहुल गांव में धरती बाबा उत्कर्ष अभियान0
0
Report
Advertisement
झारखंड सरकार 62 प्रस्तावों पर मुहर, SIR दस्तावेज़ पर बहस और विधानसभा का स्पेशल सत्र 25-26 नवंबर
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदीव्य सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं, MMDR और SIR जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने SIR के तहत दस्तावेजों की मांग पर भी सवाल उठाए। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली को लेकर उन्होंने इंडिया अलायंस के बैनर तले जोरदार विरोध की बात कही। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि MMDR और SIR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। यह विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, दोनों ही विषय बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन पर सदन में विस्तार से चर्चा किए जाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से विशेष सत्र आहूत किया गया है。 SIR में दस्तावेजों की मांग पर सवाल..... एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दस्तावेजों की मांग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि SIR के तहत जितने कागजात मांगे जाएंगे, उतने दस्तावेज आप भी उपलब्ध नहीं करा सकते। वहीं एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने इंडिया अलायंस के बैनर तले जोरदार विरोध की बात कही।हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि रैली में जेएमएम की तरफ से कौन शामिल होंगे बाइट.....हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने साइकिलोंनं को लेकर यह जानकारी दी कि विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। बाइट....इरफान अंसारी,आपदा मंत्री0
0
Report
DRI की बड़ी कार्रवाई: बाराबंकी से विदेशी सोना जब्त, तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में सोने की तस्करी के खिलाफ DRI की बड़ी कार्रवाई。 नेपाल के रास्ते भारत में लाया जा रहा था तस्करी का विदेशी सोना。 DRI ने बाराबंकी में 1.996 किलोग्राम विदेशी सोना किया जब्त。 तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार。 खुफिया जानकारी के आधार पर DRI अधिकारियों ने की कार्रवाई。 दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही संदिग्ध कार को किया गया ट्रैक。 बाराबंकी में बस से उतारकर पकड़े गए दोनों आरोपी。 आरोपियों के सामान की तलाशी में बरामद हुआ विदेशी सोना。 सोने का शुद्ध वजन 1.996 किलोग्राम पाया गया。 बरामद सोने का अनुमानित मूल्य करीब 2.76 करोड़ रुपये。 सोने को नए जूतों के तलवों के नीचे छिपाकर रखा गया था。 तस्करी के सोने को छिपाने के लिए अपनाया गया अनोखा तरीका。 DRI ने दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया。 विदेशी मूल के सोने की तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज。 तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी DRI。 आगामी चुनावों को देखते हुए तस्करी के खिलाफ निगरानी बढ़ाई गई。 उत्तर प्रदेश में सोने की तस्करी पर DRI की पैनी नजर。 जनवरी 2026 से अब तक 10 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई。 DRI ने करीब 24 करोड़ रुपये मूल्य का 16.47 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया。 अब तक सोने की तस्करी के मामलों में 12 लोगों की गिरफ्तारी, DRI का अभियान जारी。0
0
Report
एक बार फिर दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, दहेज प्रताड़ना का भी दावा0
0
Report
Advertisement
पंजाब विधानसभा के आख़िरी दिन मंत्री हरपाल सिंह चीमा का दावा: 7 प्रस्ताव पास
Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Harpal Singh Cheema (Punjab Cabinet Minister) on Last Day of Punjab Vidhan Sabha Session / Opposition’s Role / AAP-Congress MLA Clash / Law and Order and Drug Situation in Punjab चंडीगढ़ - पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा सत्र पर कहा, "विधानसभा का यह सत्र बहुत ही सफल रहा। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। पंजाब ने पूरे देश की खाद्य आपूर्ति में सबसे बड़ा योगदान दिया है। चाहे आप हरित क्रांति की बात करें, आज तक पंजाब ने बड़ा योगदान किया है लेकिन जब पंजाब में पानी की बात आती है तो उसे छीनने का बार-बार भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रयास किया... इसे लेकर हम प्रस्ताव लेकर आए हैं... इसके अलावा पिछले पांच साल में जो योजनाएं पंजाब सरकार लेकर आई है, इन सभी योजनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी, अकाली दल और भाजपा के लोग बार-बार कह रहे हैं कि सत्ता में आने पर वे इनको बंद करेंगे... ये सारी योजनाएं हम जारी रखेंगे और बंद नहीं होने देंगे... आज कुल 7 प्रस्ताव विधानसभा में पास किए गए। कांग्रेस पार्टी ने सदन का बहिष्कार किया जबकि आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी..."0
0
Report
पंचकूला कोर्ट के बाहर ड्राइवर ने सड़क जाम किया, वीडियो वायरल
Panchkula, Haryana:पंचकूला में सेक्टर 1 स्थित कोर्ट परिसर के बाहर सरकारी ड्राइवर द्वारा बीच सड़क पर वाहन रोककर जाम लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे की हालत में था और सड़क पर झूमता हुआ दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार, सड़क के बीच वाहन खड़ा होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर के व्यवहार पर सवाल उठाए। घटना के वीडियो सामने आने के बाद police की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत नहीं मिलने के कारण ड्राइवर को छोड़ दिया गया। हालांकि, लोगों की ओर से लगाए गए नशे में होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट होना बाकी है कि ड्राइवर ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। सड़क पर जाम लगाने और कथित तौर पर नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों में जांच के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस का पक्ष और वायरल वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं.0
0
Report
चक्रवात अर्नब के मद्देनजर मलकानगिरी जिला प्रशासन अलर्ट पर, बचाव दल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:MALKANGIRI (ODISHA): MALKANGIRI DISTRICT ADMINISTRATION ON ALERT, RESCUE TEAMS DEPLOYED AHEAD OF CYCLONE ARNAB मलकानगिरी, ओडिशा: चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर मलकानगिरी जिला प्रशासन अलर्ट पर है और बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है। सहायक अग्निशमन अधिकारी सुशांत सेठी ने कहा, "अर्नब चक्रवाती तूफान से मुकाबला करने के लिए हम सब तैयार हैं। जिले में 8 फायर स्टेशन हैं। सभी पर जवान तैनात हैं। जहां पानी भरने की संभावना हैं वहां विशेष निगरानी की जाएगी।"0
0
Report
Advertisement
फडणवीस ने Cabinet बैठक के बाद किसान राहत के लिए 1.5 लाख करोड़ मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): CM DEVENDRA FADNAVIS HOLDS PC AFTER CABINET MEETING मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमने किसानों की राहत के लिए लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। दिवाली के दौरान किसानों को राहत के तौर पर 5,000 रुपये मिलेंगे। दो दिनों में यह पैसा किसानों के खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगा।" भीमाशंकर टॉरेंट प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा, "अगर हम कोयले से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ''पंप स्टोरेज'' ही इसका समाधान है। हम हर जगह पंप स्टोरेज नहीं बना सकते... अगर इसे सही ढंग से समझा जाए, तो यह बहुत उपयोगी है। कुछ लोगों को इससे दिकतें हैं, हम उनकी बात समझ सकते हैं, वे हमसे इस पर चर्चा भी कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के हित में है।" किसानों से कर्ज वसूली के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हमने RBI से भी बात की है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किसानों से जबरन कर्ज वसूली को रोका जाना चाहिए।"0
0
Report
Yanam में चक्रवात के बीच 20 केंद्र, हजारों लोगों के लिए भोजन व्यवस्था
Noida, Uttar Pradesh:30 years back when I was MLA I faced the Cyclone. During 1996 Cyclone 94 people died; at that time most were residing in huts. Now almost 95 percent people are living in pakka houses; approximately 3 to 5% are residing in huts. We have arranged food for thousands of people. And we have established 20 cyclone centers along with government and medicines. Shiva Raj Meena Regional Administrator Yanam: We have arranged 20 cyclone centers and we made food arrangements for six thousand people. Yanam town population is 70 to 80 thousand. There is an old-age home for the poor maintained through an NGO; through this NGO we are distributing food for needy. And we have accommodated needy people in big schools. This night is most important. IMD has indicated the system is very likely to cross the coast near Yanam. Till 4 pm there was no rain here; now we are seeing heavy winds and rains. WT - SRICHARAN SHARMA, KAKINADA0
0
Report
सोनभद्र में काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी, 30 लाख का गांजा बरामद।
Chopan, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF यूनिट मेरठ, SOG सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आयशर कैन्टर से 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एटा निवासी वाहन चालक ऋषि कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। काजू के छिलकों के बीच छिपाई गई थी गांजे की खेप पुलिस के मुताबिक, चुर्क मोड़ यात्री शेड, लोढ़ी के पास शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक आयशर कैन्टर को रोककर तलाशी ली। वाहन में काजू के छिलकों से भरे कट्टों के बीच तीन प्लास्टिक के कट्टों में गांजा छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान कुल 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल आयशर कैन्टर, एक मोबाइल फोन और 100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। उड़ीसा से एटा पहुंचाई जानी थी गांजे की खेप पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था। गांजे की यह खेप उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक व्यक्ति तक पहुंचाई जानी थी। आरोपी के मुताबिक, उड़ीसा के एक व्यक्ति ने गांजा लाने के लिए उसे आयशर कैन्टर उपलब्ध कराया था। इस काम के बदले उसे 40 हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच दिया गया था। ऑपरेशन शुद्धि के तहत संयुक्त टीम की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम में ANTF यूनिट मेरठ, SOG सोनभद्र और थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस शामिल रही। मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ गांजे की खेप मंगाने वाले व्यक्ति और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
DSP सुजीत कुमार गिरफ्तार: रिश्वत मामले में बिहार में हड़कंप
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी ट्रैफिक DSP सुजीत कुमार गिरफ्तार, 30 हजार रुपया रिश्वत लेते पटना की विशेष निगरानी टीम ने दबोचा। DSP की तबियत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है वाहन के मामले में अनुकूल रिपोर्ट देने के लिए 30 हजार रुपया की मांग किया था और रुपया लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार। सदर अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई गई।0
0
Report
पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के खिलाफ मुठभेड़; शाहिद अंसारी घायल, शमशाद अंसारी गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विधानसभा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गिरोह से जुड़े शूटर शाहिद अंसारी के पैर में गोली लगी। और एक अन्य अपराधी शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है पुलिस के मुताबिक, शाहिद अंसारी कांके के रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग और गुमला में शिवालया कंस्ट्रक्शन पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। राजधानी में दहशत फैलाने और रंगदारी के लिए गोलीबारी करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।मौके से पुलिस ने कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल, खोखे और एक हाई-स्पीड बाइक बरामद की है। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों के स्रोत और गोलीबारी की घटनाओं में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है.0
0
Report
अनंत सिंह: MLC चुनाव में जीत की चुनौती, JDU से निष्कासन के बावजूद तैयार हैं
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार | मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव पर कहा, "हम जीतेंगे। हमने जैसा कहा है वैसा ही होगा..." JDU द्वारा उन्हें 6 महीने के लिए पार्टी से निष्काषित किए जाने पर उन्होंने कहा, "हमें कोई परेशानी नहीं है। (सरकारी आवास को)खाली कर देंगे। पार्टी जो भी निर्णय लेगी हम तैयार हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। जनता मालिक है..."0
0
Report
Advertisement
