icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रीको सेज में सोना-हीरे की गुणवत्ता जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी

Jaipur, Rajasthan:रीको का आधुनिकीकरण की ओर बढते कदम, सेज में निर्यातकों को नई सुविधाएं मिलेगी। सोना और हीरे के आभूषणों की गुणवत्ता जांच की मशीनें, सेज में अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी। रीको द्वारा दोनों सेज के लिए दो-दो कैरेट मीटर, एक्स-रे मशीन और सिंथ डिटेक्ट मशीन खरीदी जाएंगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 1.83 करोड़ रुपये है। जल्द ही मशीनों की खरीद और स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दोनों सेज से करीब 8,565 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ और सेज में निवेश 294 करोड़ रुपये है। दोनों सेज में लगभग 39,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। आधुनिक जांच सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्वर्ण और हीरा-आभूषणों की गुणवत्ता होगी, राज्य के राजस्व हितों की भी बेहतर सुरक्षा हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

यूपी भाजपा 2027 लिए पुराने बुजुर्ग नेताओं को सक्रिय करने की तैयारी कर रही

Noida, Uttar Pradesh:एंकर--यूपी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं की नाराजगी दूर करने का प्लान बनाया है. इसके लिए सभी मंडलों से बुजुर्ग नेताओ और कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार कराई जाएगी गई है. 2027 के चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यक्रमो से सालों से दूरी बनाए हुए इन सभी बुजुर्ग और पुराने नेताओ को फिर से एक्टिव किया जाएगा उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने नाराज़ चल रहे पुराने और बुजुर्ग नेताओ को फिर से मनाने की तैयारी कर ली है।ये वो नेता और कार्यकर्ता है जो कभी पार्टी के लिए समर्पित रह चुके है लेकिन पिछले कई सालों से पार्टी की तरफ से कोई दायित्व न मिलने से इन्होंने पार्टी कार्यक्रम से पूरी तरह से दूरी बना ली है।यूपी भाजपा ने इन कार्यकर्ता और नेताओ की सूची तैयार करने की योजना बनाई है।सूत्रों का कहना है कि पार्टी को लगता है कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता में कमी और पारंपरिक वोटरों का मतदान केंद्र तक न पहुंचना कहीं हार की बड़ी वजह न बन जाये। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पुराने और रूठे हुए बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह रणनीति अपनाई है. बाईट पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा यूपी यूपी भाजपा ने यह तय किया है कि जिन लोगों ने पार्टी के लिए अपनी जान लगा दी और जिंदगी भर पार्टी के साथ ही जुड़े रहे उनको अब मुख्य धारा में लाकर रिटर्न गिफ्ट दिया जाए।इस कदम का उद्देश्य पुराने और बुज Herd, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और पार्टी के पारंपरिक वोटरों को मतदान केंद्र तक लाने में उनकी सक्रियता को और मजबूत करना है.
0
0
Report

झुंझुनूं के चिड़ावा बृजलालपूरा में हाईटेंशन लाइन रूट बदले जाएं: किसान विरोध

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के निकट स्थित बृजलालपूरा गांव में खेतों के ऊपर से प्रस्तावित हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने पावर ग्रिड कंपनी के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है तथा खेतों में विरोध स्वरूप बैनर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हाईटेंशन लाइन का रूट नहीं बदला गया तो उनका आंदोलन और उग्र किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित हाईटेंशन लाइन गांव की कृषि भूमि के ऊपर से गुजर रही है, जिससे करीब 40 से अधिक परिवार प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि इन परिवारों की आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है। खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने से खेती-किसानी के साथ-साथ भविष्य में मकान निर्माण, भूमि उपयोग और विकास कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित लाइन किसान के बकरी फार्म के ऊपर से भी गुजर रही है, जिससे उसका रोजगार प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास सीमित कृषि भूमि है और भविष्य में उन्हें वहीं बसना पड़ सकता है। ऐसे में हाईटेंशन लाइन उनके लिए गंभीर समस्या बन जाएगी। धरना दे रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए हाईटेंशन लाइन का रूट बदला जाए, ताकि कृषि भूमि और लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके। उनका कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसानों को नुकसान पहुंचाकर किसी भी परियोजना को लागू नहीं किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो धरना जारी रखा जाएगा और आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उचित समाधान निकालने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में नारी शक्ति लट्ठ यात्रा: हजारों महिलाएं तलवार-लाठियों के साथ सुरक्षा का संदेश

Jaipur, Rajasthan:कारगिल विजय शौर्य दिवस के मौके पर जयपुर में नारी शक्ति का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। झोटवाड़ा स्थित बड़ पीपली बालाजी धाम से हजारों महिलाओं ने हाथों में लट्ठ लेकर "नारी शक्ति लट्ठ यात्रा" निकाली। इस दौरान महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए "राष्ट्रीय नारी सेना" के गठन का भी ऐलान किया गया। कारगिल विजय शौर्य दिवस पर बड़ पीपली बालाजी धाम पर अनूठा नजारा दिखाई दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश की जगह हाथों में ध्वजाएं, लाठियां और तलवारें लेकर यात्रा निकाली। इस भव्य नारी शक्ति लट्ठ यात्रा में हजारों महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में शामिल हुईं। यात्रा बड़ पीपली धाम से शुरू होकर खिरनी फाटक स्थित गणेश मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। पूरे मार्ग में धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यात्रा की अगुवाई बड़ पीपलीधाम के महंत प्रमेंद्र नाथ महाराज ने की। सबसे आगे आर्मी बैंड चल रहा था, जबकि उसके पीछे घोड़ों पर सवार बालिकाएं हाथों में तलवार लिए शौर्य का प्रदर्शन कर रही थीं। 101 वीरांगना बालिकाओं ने तलवारबाजी और लट्ठ संचालन का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना बताया गया। इस अवसर पर "राष्ट्रीय नारी सेना" के गठन की घोषणा भी की गई। महंत प्रमेंद्र नाथ महाराज ने कहा कि यदि नारी धर्म की रक्षा के लिए कलश यात्रा निकाल सकती है, तो धर्म और समाज की सुरक्षा के लिए लट्ठ यात्रा भी निकाल सकती है। उनका कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा केवल सरकार या प्रशासन नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय नारी सेना का विस्तार देशभर में करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा को पूरी तरह अनुशासित रखने के लिए महिलाओं की अलग-अलग टोलियां बनाई गईं, जिनका नाम महारानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होलकर, झलकारी बाई, रानी अवंतीबाई, दुर्गादेवी, मातंगिनी हाजरा और मैडम भीकाजी कामा जैसी वीरांगनाओं के नाम पर रखा गया। प्रत्येक टोली में करीब 250 महिलाएं शामिल रहीं। पूरे आयोजन के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा, पेयजल व्यवस्था और लोगों के उत्साह ने यात्रा को यादगार बना दिया। कारगिल विजय शौर्य दिवस पर निकली इस नारी शक्ति लट्ठ यात्रा ने साफ संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
0
0
Report
Advertisement

गिरुड़ी के किसान की खेत में मोटर से करंट लगकर मौत, परिवार में मातम

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर के गिरुड़ी गांव में आज सुबह खेत में मोटर चलाने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना आज सुबह गिरुड़ी में हुई। किसान रामवतार स्वामी (53) अपने खेत में मोटर चलाने गए थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। लगभग आधे घंटे बाद जब परिजन चाय लेकर खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने किसान को कुएं पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसान को बानसूर उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, किसान रामवतार स्वामी परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता और दो बड़े भाइयों का पहले निधन हो चुका था, जिसके बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी。
0
0
Report
Advertisement

मोहनपुर-झाझा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार की मौत, 12 घंटे जाम

Jamui, Bihar:जमुई:झाझा-लक्ष्मीपुर होते हुए मुंगेर जाने वाली मुख्य सड़क पर देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने झाझा-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग को करीब 12 घंटे तक जाम कर मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची मोहनपुर और लक्ष्मीपुर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद जाम समाप्त कराया। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान संदीपी गांव निवासी स्वर्गीय गुल्ली यादव के 51 वर्षीय पुत्र शनिचर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिचर यादव देर रात अपने पुराने घर संदीपी से नए घर मोहनपुर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर थाना के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 10 फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक भी कुछ दूर तक कार में फंसी रही। परिजनों का आरोप है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ता रहा। हालांकि ग्रामीणों ने कार को पकड़ लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कला गांव निवासी प्रदीप यादव के रूप में बताई जा रही है। मृतक के पुत्र निरंजन कुमार ने बताया कि उनके पिता देर रात बाइक से मोहनपुर स्थित नए घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता करीब 10 फीट तक घिसटते चले गए, जबकि बाइक काफी दूर तक कार में फंसी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि चालक समय पर वाहन रोक देता तो शायद उनके पिता की जान बच सकती थी। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ मुख्य सड़क को करीब 12 घंटे तक जाम कर मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया。 वहीं मोहनपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बाइट: निरंजन कुमार (मृतक का पुत्र)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top