icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झीरम घाटी केस: 10 अगस्त को अंतिम बहस, फैसला संभव

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है, लंबे समय से न्यायालय में चल रहे इस प्रकरण में आगामी 10 अगस्त को अंतिम बहस निर्धारित की गई है, इसके बाद न्यायालय अपना फैसला सुरक्षित रख सकता है या निर्णय की तिथि घोषित कर सकता है, इस मामले में कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन चल रहा है, इनमें से एक आरोपी की मृत्यु हो चुकेी, जबकि शेष आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई जारी है, मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए हैं, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अब मामला अंतिम बहस के चरण में पहुंच गया है, 10 अगस्त को होने वाली अंतिम बहस के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने अंतिम तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे, इसके बाद सभी की नजरें न्यायालय के फैसले पर टिकी रहेंगी।
0
0
Report

कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार की प्रतिबद्धता

Ghaziabad, Uttar Pradesh:सावन में कांवड़ यात्रा चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे बड़ी संख्या में कांवड़िए गाजियाबाद से गुजर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा) धर्मवीर प्रजापति ने मेरठ रोड तिराहे और मोहन नगर चौराहे पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों को शीतल पेय भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल डिफेंस गाजियाबाद के तत्वावधान में हुआ। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की भी सराहना करते हुए कहा कि वे बिना किसी स्वार्थ के पुलिस-प्रशासन के साथ कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। मौलाना साजिद रशीदी के कांवड़ियों को लेकर कथित बयान पर उन्होंने कहा कि कांवड़िए आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने रशीदी को कांवड़ियों के साथ एक किलोमीटर पैदल चलकर उनकी भावनाओं को समझने की सलाह दी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया था。
0
0
Report
Advertisement

गुजरात पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को अमरपाटन से गिरफ्तार किया

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर पाक्सो एक्ट के मामले में गुजरात पुलिस पहुची मैहर एक आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई , पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद का हैं , जहाँ युवक की दोस्ती फ्री फायर गेम खेलते खेलते 15 साल की युवती से दोस्ती हो गई , दोस्ती के बाद दोनों के बीच में बातचीत होने लगी बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और आरोपी युवक गुजरात के अहमदाबाद पहुंच और अप को प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ भागकर मध्य प्रदेश के रीवा आया जहां पर किराए के कमरे में रखकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया , पीड़िता 15 वर्ष की नाबालिग हैं किशोरी के परिजनों ने अहमदाबाद के थाने में इस किशोरी की गुमशुदगि दर्ज करवाई थी , जिसके बाद पुलिस ने इस किशोरी को रीवा से बरामद कर लिया था और साथ ले गई थी , युवक तभी से फरार चल रहा था जिसके बाद युवक की तलाश में गुजरात पुलिस अहमदाबाद से आज अमरपाटन पहुंची थी, जहां तलाशी के दौरान आरोपी शिव कांत उम्र 20 वर्ष को गुजरात पुलिस ने अमरपाटन पुलिस की मदद से अमरपाटन से गिरफ्तार किया है और अपने साथ अहमदाबाद ले गई , दिसम्बर 2025 में आरोपी किशोरी को भगा कर रीवा ले आया था , आरोपी पर अहमदाबाद पुलिस ने अपहरण , बलात्कार व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था, घटना के को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को गुजरात पुलिस ने आज मैहर जिले के अमरपाटन से गिरफ्तार गिरफ्तार किया है और साथ ले गई हैं।
0
0
Report

टोंक में अवैध जल कनेक्शन की जांच के दौरान हमला, दो गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:टोंक सदार थाना क्षेत्र की द्वारिका नगरी में शनिवार को अवैध जल कनेक्शन की जांच करने पहुंची जलदाय विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच के दौरान एक सरकारी अध्यापक और उसकी पत्नी ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों से विवाद करते हुए उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों की बाइक भी उठाकर फेंक दी। बताया जा रहा है कि जलदाय विभाग की टीम क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शन की जांच एवं कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान एक मकान पर जांच को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सरकारी अध्यापक और उसकी पत्नी ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी तथा उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारी सरदार थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान टीम पर हमला करना गंभीर मामला है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मारपीट के दौरान इस्तेमाल किए गए सामान तथा मौके की परिस्थितियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, महिला मोपेड सहित गहरे नाले में गिरकर बाहर निकली

Raipur, Chhattisgarh:बीते लगभग 2 घंटे से राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है और बारिश के बाद राजधानी रायपुर जल भराव की स्थिति निकलकर सामने आ रही है जो काफी खौफनाक है। सड़क में चलते बारिश की वजह से लोगों की कर खराब हो रही है, जिसके चलते लंबी लाइन लग रही है। वहीं दूसरी तरफ शंकर नगर गीतांजलि नगर इलाके के भारत माता चौक में एक महिला अपने मोपेड सहित गहरे नाले में घुस गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से वह बाहर निकल पाई; जान जोखिम में लेकर महिला और मोपेड को निकाला गया है। नगर निगम के लाभदावो के बीच कुछ घंटे की बारिश में निगम के दावों की पोल खुल दी है। अभी तो यह शुरुआत है और मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में आने वाला समय राहगीरों के लिए कितना जोखिम भरा रहने वाला है।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के विजय मंदिर को नागपंचमी पर ASI निगरानी में सीमित समय के लिए खोले जाने की मांग

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। विजय मंदिर (बीजामंडल) को नागपंचमी पर श्रद्धालुओं के पूजन हेतु खोले जाने की मांग. विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को सौंपा मांग पत्र. विदिशा। विदिशा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के विजय मंदिर (बीजामंडल) को आगामी नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के पूजन-अर्चन हेतु खोले जाने की मांग को लेकर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को मांग पत्र सौंपा. विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने मांग पत्र में उल्लेख किया कि विजय मंदिर (बीजामंडल) विदिशा की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है और वर्तमान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है. नागपंचमी के अवसर पर इस स्थल पर पूजा-अर्चना की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में विजय मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा रहता है. प्रत्येक वर्ष नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर के अंदर जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर खोलने की मांग की जाती है, लेकिन ASI के नियमों एवं अभिलेखीय स्थिति के कारण मंदिर का द्वार नहीं खोला जाता. इसके चलते श्रद्धालुओं को बाहर से ही पूजा-अर्चना करनी पड़ती है. विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने मांग की कि आस्था और पुरातात्विक संरक्षण, दोनों का सम्मान करते हुए नागपंचमी के दिन सीमित समय के लिए विजय मंदिर को श्रद्धालुओं के पूजन हेतु खोला जाए. ASI की निगरानी में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा सकता है तथा जिला प्रशासन एवं ASI द्वारा सुरक्षा एवं स्मारक संरक्षण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं. उन्होंने विजय मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप एवं वर्तमान पहचान को लेकर लंबे समय से चली आ रही चर्चा के स्थायी समाधान के लिए उपलब्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक अभिलेखों की विशेषज्ञ समिति से समीक्षा कराकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने का भी आग्रह किया. विधायक मुकेश टंडन ने मांग पत्र के माध्यम से प्रमुख रूप से आग्रह किया कि आगामी नागपंचमी पर विजय मंदिर (बीजामंडल) का ताला खोलकर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाए, ASI की निगरानी में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाए तथा स्मारक की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं. साथ ही मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक अभिलेखों की विशेषज्ञ समिति से समीक्षा कराकर नागपंचमी पर पूजा की अनुमति के संबंध में स्थायी व्यवस्था बनाई जाए. विधायक मुकेश टंडन ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन का संस्कृति विभाग इस विषय में संवेदनशीलता के साथ पहल करते हुए विदिशा की धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का सम्मान करने वाला सकारात्मक एवं स्थायी समाधान निकालेगा.
0
0
Report

नवसारी अस्पताल के पूर्व RMO डॉ. हेमंत राजपुरा को तीन साल जेल और 10k जुर्माना

Navsari, Gujarat:*બ્રેકિંગ, નવસારી* ઓપરેશન માટે 2000 રૂપિયાની લાંચ લેવાના પ્રકરણમાં નવસારી સિવિલ હોસ્પિટલના પૂર્વ RMO ને ત્રણ વર્ષની કેદ 19 વર્ષ આગળ વર્ષ 2007 માં મહિલાના ગર્ભાશયના ઓપરેશનમાં વપરાયેલા દોરા માટે માંગી હતી 2000 રૂપિયાની લાંચ સરકારી સિવિલ હોસ્પિટલમાં ઓપરેશન મફતમાં થતા હોય છે, તેમ છતાં આરોપી પૂર્વ RMO ડૉ. હેમંત રાજપુરાએ માંગી હતી લાંચ ફરિયાદીએ ઓપરેશન સમયે 500 અને બાદમાં વલસાડ ACB ના છટકામાં 1500 રૂપિયાની આપી હતી લાંચ નવસારી સિવિલમાં તત્કાળીન RMO ડૉ. હેમંત રાજપુરા 1500 ની લાંચ લેતા રંગે હાથે પકડાયા હતા નવસારી કોર્ટમાં કેસ ચાલી જતા મુખ્ય જિલ્લા સરકારી વકીલ તુષાર સુળેની દલીલોને કોર્ટે Gra્ય રાખી નવસારી જિલ્લા અને સત્ર ન્યાયાલયના ન્યાયાધીશ પી. જે. તમાકુવાળાએ આરોપી ડૉ. હેમંત રાજપુરાને કસૂરવાર ઠેરવી સજા સંભળાવી કોર્ટે આરોપી ડૉ. હેમંત રાજપુરાને ત્રણ વર્ષની કેદ અને 10 હજાર રૂપિયાનો દંડ ફટકાર્યો
0
0
Report

एनजीओ के एमडीएम घटिया खाना: ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को मुक्त करने की मांग

Katihar, Bihar:एनजीओ के द्वारा दिए जा रहे एमडीएम का खाना से प्रधानाध्यापक को किया जाए मुक्त -- ग्रामीणों की मांग रसोईया से गर्म खाना पकाकर बच्चों को खिलाया जाए शिक्षा विभाग एवं जिला पदाधिकारी से अपील किए कि एनजीओ के द्वारा तैयार घटिया खाना विद्यालय को नहीं भेजे आरोप -- मध्यान भोजन खाने के समय 70% बच्चे अपने घर भोजन खाने के लिए चले जाते हैं, 10% बच्चे घर से लाए टिफिन का खाना खाते हैं, शेष 15 से 20% बच्चे ही एमडीएम का खाना खाते कटिहार जिला के मनसाही प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लहसा में फुलहारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में दिए जा रहे एनजीओ के द्वारा एमडीएम के खाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एनजीओ के द्वारा एमडीएम का घटिया खाना देकर बच्चों के सेहत के साथ खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि एनजीओ के द्वारा दिए जा रहे एमडीएम का खाना से प्रधानाध्यापक को मुक्त किया जाय ताकि विद्यालय में पढ़ने वालें छात्र एवं छात्राओं के सेहत ठीक रहे एवं विद्यालय में रसोईया के द्वारा तैयार गर्म पका हुआ खाना बच्चे को मिले। अगर ऐसा नहीं होता हैं तो क्षेत्र के सभी विद्यालय के बच्चों के साथ प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। बता दे कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र - छात्राओं की संख्या कक्षा एक से आठ तक में कुल 425 हैं जबकि मध्यान भोजन खाने के समय 70% बच्चे अपने घर भोजन खाने के लिए चले जाते हैं। साथ ही 10% बच्चे घर से लाए टिफिन का खाना खाते हैं। शेष 15 से 20% बच्चे ही एमडीएम का खाना खाते हैं , जो खाना खाने योग्य नहीं हैं। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह शिक्षा विभाग एवं जिला पदाधिकारी से अपील किए कि एनजीओ के द्वारा तैयार घटिया खाना विद्यालय को नहीं भेजे और विद्यालय में ही रसोईया द्वारा तैयार गर्म पका हुआ खाना बच्चों को मिले। बाइट -- मिथलेश कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य बाइट -- जितेंद्र उरांव, ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के कोतवाली में जनता-पुलिस CLG बैठक: यातायात और सुरक्षा पर जोर

Bikaner, Rajasthan:कोतवाली थाने में सीएलजी की महत्वपूर्ण बैठक, पुलिस और आमजन के बीच चर्चा, शहर की समस्याओं और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव आमजन ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की कार्रवाई की जमकर सराहना की स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी दिए गए निर्देश बीकानेर में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद और शहर की व्यवस्थाओं को लेकर कोतवाली थाने में सीएलजी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में सिटी सर्किल के सभी थानों के अधिकारी, सीएलजी सदस्य और आमजन मौजूद रहे इस दौरान शहर की प्रमुख समस्याओं, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई बैठक में आमजन ने पुलिस के ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की कार्रवाई की जमकर सराहना की और नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी बताते हुए इसे लगातार जारी रखने की बात कही। वहीं यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर भी लोगों ने पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए बैठक में आगामी राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई अधिकारियों को आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच लगातार संवाद जरूरी है आमजन से मिलने वाले सुझावों और समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है बैठक में एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल सहित सिटी सर्किल के सभी थाना अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top