461001
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, 60 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के 60 वर्षों की पूर्ति पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता श्री शिव राठौर और विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र उपाध्याय ने भाग लिया। श्री राठौर ने बताया कि परिषद ने हिंदू समाज की कई चुनौतियों का सामना किया और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। श्री सुभाष दुबे ने जातिवाद से दूर रहकर सामाजिक एकता की बात की। कार्यक्रम स्थानीय शिव पार्वती गार्डन में संपन्न हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाकाल के आशीर्वाद से पीएम नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा की प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन, मध्य प्रदेश: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कहते हैं, "महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए इस पवित्र भूमि पर आकर, हम पूरे देश और सभी नागरिकों की भलाई और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। आज हमने महाकाल की पूजा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल की नगरी से कोई भी बिना आशीर्वाद लिए नहीं जाता... मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि भगवान महाकाल हमारे प्रधानमंत्री को - जिनका जन्मदिन हमने कल मनाया - सेवा और समर्पण की भावना का आशीर्वाद दें, ताकि वे लगातार सफलता और प्रशंसा के साथ देश को विकास के पथ पर आगे ले जाते रहें।"0
0
Report
हिसार अनाज मंडी में भारी बारिश से मूंगफली बिखरकर 8-10 लाख का नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा | हिसार अनाज मंडी के व्यापारी देवेंद्र ने कहा, "हमारी अनाज मंडी में एक दुकान है। हमें भारी नुकसान हुआ है। वहां करीब 70-80 क्विंटल मूंगफली रखी थी पानी के बहाव में वह सब बह गई... हमें कम से कम ₹8-10 लाख का नुकसान हुआ है... यहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सिर्फ़ आधे घंटे की बारिश के बाद ही पूरी मंडी पानी में डूब जाती है। यहां कोई उचित इंतज़ाम नहीं हैं..."0
0
Report
जमुई के गिद्धौर में कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका कुमारी की अचानक मौत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में कार्यरत 43 वर्षीय शिक्षिका प्रियंका कुमारी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान चारकपत्थर थाना क्षेत्र के चारकपत्थर गांव निवासी सुरेश प्रसाद बरनवाल की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पति, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को प्रियंका कुमारी विद्यालय में अपनी ड्यूटी कर रहीं थीं। इसी दौरान वह विद्यालय के बाथरूम में गईं, जहां अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए गिद्धौर पीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पड़ोसी संजय ने बताया कि गिद्धौर से जमुई सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुरेश प्रसाद बरनवाल ने बताया कि घटना से पहले दोपहर करीब 12 बजे तक उनकी पत्नी से बातचीत ہوئی थी। इसके बाद विद्यालय से फोन आया कि प्रियंका की अचानक तबीयत खराब हो गई है। वह विद्यालय पहुंचने की तैयारी कर ही रहे थे कि दोबारा फोन कर उन्हें जमुई सदर अस्पताल आने को कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पत्नी की मौत की जानकारी मिली। विद्यालय के समीप रहने वाले पड़ोसी संजय ने बताया कि प्रियंका कुमारी कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। पति सुरेश प्रसाद बरनवाल ने बताया कि फिलहाल प्रियंका की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
Advertisement
चाकसू नगर पालिका: भाजपा का चेयरमैन बनना तय, कांग्रेस का नामांकन खारिज
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) चाकसू में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म हुआ खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन के साथ जमा नहीं करवाई अमानत राशि, प्रतिभूति राशि डिपोजिट नहीं कराने पर कांग्रेस का नामांकन खारिज, चाकसू में भाजपा की पुष्पा देवी Sharma का चेयरमैन बनना तय, नामांकन जांच के दौरान कांग्रेस का पर्चा किया गया निरस्त, कांग्रेस का फॉर्म खारिज होने से भाजपा के लिए रास्ता साफ, अब चाकसू नगर पालिका में भाजपा की पुष्पा देवी के सिर अध्यक्ष का ताज, पार्षद चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर भी भाजपा की बाजी, चाकसू में वोटिंग से पहले ही चेयरमैन की तस्वीर साफ0
0
Report
दिल्ली के DCP मीणा ने श्याम लाल और विवेकानंद कॉलेज के सुरक्षा इंतजाम देखें
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के आगामी चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए देर रात श्याम लाल कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। दिल्ली: शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, "शाहदरा ज़िले में दो कॉलेज हैं: श्याम लाल कॉलेज और विवेकानंद महिला कॉलेज। श्याम लाल कॉलेज सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में चलता है, जबकि विवेकानंद महिला कॉलेज में सिर्फ़ सुबह की शिफ्ट होती है। हमने सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए हैं; बाहरी मदद के अलावा, हमारा लोकल स्टाफ़ भी तैनात है। हमने इलाके में सही पेट्रोलिंग पक्की की है और सभी को हाई अलर्ट पर रखा है। SHO और पुलिस स्टेशन का स्टाफ़ चौकन्ना है, और हम किसी भी झगड़े को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं... ज़रूरत पड़ने पर निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही CCTV और मौके पर मौजूद फ़ोटोग्राफ़र भी होंगे।" जब उनसे EVM मशीनों के आने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "प्रशासन इनके आने की जानकारी देगा, लेकिन बूथों पर तैयारी पहले से ही पूरी है; हमें बस उन्हें वेरिफ़ाई करना है।"0
0
Report
दमोह में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपक पूजा: 6 लाख दीपक जलाकर सेवा संकल्प अभियान तेज
Damoh, Madhya Pradesh:सांसद और संस्कृति मंत्री के साथ लोगों ने दीपक जलाए। जिले ने 6 लाख दीपक जलाए, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर्ष का माहौल और सेवा का किया संकल्प। दमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जहां दिन भर अलग-अलग सेवा भावी कार्यों का आयोजन हुआ। शाम के बाद जिला मुख्यालय समेत जिले भर में दीपक की जगमग रोशनी ने लोगों की खुशी का इजहार किया। जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अमले के साथ प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने दस हजार दीपक जलाए। शहर के हृदय स्थल घंटाघर से शुरू हुई दीपमाला आंबेडकर चौक और भाजपा कार्यालय कीर्ति स्तंभ तक पहुंची और लोगों ने दीपक जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जगमग दीपकों के बीच शहर की छटा देखने लायक थी। इस मौके पर मंत्री लोधी ने कहा कि आज देश नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है और ये उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। वहीं सांसद राहुल सिंह ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि हम मोदी के जमाने में राजनीति कर रहे हैं जब देश विकसित भारत बन रहा है। इस मौके पर कलेक्टर ने बताया कि आज से शुरू हुए सेव संकल्प अभियान के तहत महीने भर अलग-अलग गतिविधियां चलेंगी और लोगों को सेवा भावी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा。0
0
Report
Advertisement
छतरपुर के सतई विद्युत मंडल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मचा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सतई विद्युत मंडल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मच गया। अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सटई विद्युत मंडल कार्यालय में आज शॉर्ट सर्किट हो गया। ऐसा लगता था जैसे आतिशबाजी हो रही हो। घटना के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया.0
0
Report
जयपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 44 शराब बोतलें पकड़ीं, 6 गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:आबकारी विभाग का विशेष अभियान, जयपुर में बड़ी कार्रवाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर जारी है विशेष अभियान। जयपुर शहर DEO घनश्याम शर्मा, उपायुक्त EPF ज्ञान प्रकाश मीणा और आबकारी अधिकारी लखन व्यास के निकट सुपरविजन में की गई कार्रवाई। जयपुर शहर दक्षिण पूर्व PO नरेन्द्र सिंह सांजू ने 3 जगह पकड़ी शराब। पहली कार्यवाही में रामनगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में पकड़ी शराब। कार से विभिन्न ब्रांड की 36 बोतल इंपोर्टेड शराब बरामद की। 2 आरोपी मंदीप प्रजापत व रोहित विजयवर्गीय किए गिरफ्तार। दूसरी कार्यवाही में प्रधान मार्ग, मालवीय नगर में एक कार में शराब पकड़ी। 10 बोतल इंपोर्टेड शराब बरामद, एक आरोपी निमिष लांबा गिरफ्तार। वहीं मदर टेरेसा नगर, मालवीय नगर में एक रिहायशी मकान में मारा छापा। हरियाणा, गोवा में बिक्री योग्य और इंपोर्टेड श्रेणी की 44 बोतल शराब पकड़ी। एक आरोपी रितेश लांबा को मौके से किया गिरफ्तार। कार्रवाई में जमादार धीरज सिंह, सिपाही हर्ष वशिष्ठ, रामेश्वर लाल, पित्त राम व रिंकू चौधरी की रही महत्वपूर्ण भूमिका।0
0
Report
प्रदेश की सवर्ण सीटो पर बीजेपी का खेल बिगाड़ने की तैयारी - प्रदेश अध्यक्ष विश्व दीप अवस्थी
Pilibhit, Uttar Pradesh:विधानसभा चुनाव में बीजेपी का खेल बिगाडने का दावा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का प्रदेश की 135 सवर्ण बाहुल्य सीट पर ,, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की विधानसभा को लेकर तैयारी,, विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ तक गठन कर बीजेपी का खेल बिगाडने का दावा,, यूपी के अंदर सत्ता पक्ष पर चंदा चोरी लाखों स्कूलों की शिक्षा पर साधा निशाना,, अब तक विकास नही हुआ पैदा प्रदेश में 135 सवर्ण बाहुल्य सीटो पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी की नजर है ऐसे में बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी करने का दावा करने वाली अंलकार अग्निहोत्री के प्रदेश अध्यक्ष चुंनाव मैदान में बिसात बिछाने के लिए जुटी है। ऐसे में अधिकारों को लेकर यूजीसी से लेकर थाने स्तर पर बीजेपी सरकार की तुलना अंग्रेजी शासन से कर दी। कहा 2027 का चुंनाव आखिरी चुंनाव है इस बार नही बदलाव हुआ तो यूपी में भी अमेरिका चीन जैसा तानाशाह शासन लागू हो जायेगा। भारत अमेरिका का गुलाम जैसे हालात है, इसीलिए अभी समय है आने वाले भविष्य के लिए आई है। सवर्णों को लेकर भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर कोई सवाल खड़े किये है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद को लेकर भी कहावे बड़े नेता हैं लेकिन यूजीसी के नाम पर वह यू तक बोलने के लिए तैयार नहीं ऐसे में सवालों के नाम पर नेता बनने वालों का कोई वजूद नहीं।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के इंद्रा नगर मंदिर में मूर्तियाँ खंडित, आक्रोश बढ़ा; पुलिस जांच शुरू
Udaipur, Rajasthan: उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर (बीड़ा) मोहल्ले में देर रात को मंदिर में स्थापित मूर्तियां खंडित मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी उस समय सामने आई, जब मोहल्ले के कुछ बुजुर्ग पुजारी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौटे। इसके बाद कुछ नवयुवक मंदिर की ओर गए तो वहां मूर्तियां खंडित हालत में मिलीं। शिवलिंग और नाग की प्रतिमा भी टूटी हुई थी।मूर्तियों को खंडित देखकर युवकों ने तुरंत मोहल्लेवासियों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पत्थर से खंडित करने की आशंका मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मूर्तियों पर टूट-फूट के निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया पत्थर या किसी अन्य वस्तु से मूर्तियों को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मोहल्लेवासियों में रोष घटना के बाद इंद्रा नगर बीड़ा क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना को लेकर क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है。0
0
Report
बिजली समस्या पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा का SE ऑफिस के बाहर धरना जारी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर. विधानसभा डूंगरपुर. बिजली की समस्या को लेकर एसई ऑफिस पर विधायक गणेश घोगरा का धरना शुरू किया गया था। धरना स्थल पर ही भोजन कर पूरी रात कार्यकर्ताओं के साथ गुजारी गई। डूंगरपुर जिले में गहराते बिजली संकट तथा प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा ने बिजली विभाग के एसई ऑफिस के बाहर धरना शुरू किया जिसका पड़ाव बन गया। विधायक डेरा डाले रहे और समर्थकों के साथ पड़ाव स्थल पर रात्रि भोजन किया। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पूरी रात पड़ाव स्थल पर गुजारी गई। बिजली समस्या के कारण 5 घंटे भी सिंगल फेज बिजली नहीं मिल पा रही है। गांवों के साथ-साथ शहरों में भी बिजली के व्यवधान की समस्या बनी हुई है। बिजली कटने के कारण महिलाओं को रसोई के काम और घरेलू कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पशुओं के पानी की व्यवस्था भी ठप हो गई है। उपभोक्ताओं को 2,500 से लेकर 8,000 रुपये तक के बिल थमाने की घटनाएं भी बताई गईं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन धरातल पर लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं और बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।0
0
Report
शाहाबाद में जलझूलनी-अनंत चतुर्दशी के लिए सफाई अभियान, जेसीबी से गंदगी हटाई
Baran, Rajasthan:बारां के शाहाबाद कस्बे में त्योहारों को लेकर कस्बे में कराई सफाई आगामी त्योहार जलझूलनी एकादशी एवं अनंत चतुर्दशी को देखते हुए कस्बे में जगह-जगह जेसीबी द्वारा सफाई कराई गई। शाहाबाद कस्बे में जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए थे जिसको लेकर गुरुवार को जेसीबी एवं ट्रैक्टर की मदद से बड़े-बड़े कचरे के ढेरों को साफ करवाया गया। जेसीबी द्वारा कचरे को ट्रॉली में भरकर दूर फेंका गया वहीं नदियों के आसपास हो रही गंदगी को आगामी जलझूलनी एकादशी को देखते हुए सफाई करवाई गई जिससे जलझूलनी एकादशी पर नदियों में भगवान के विमानों को लाकर बिहार कराया जाता है। नदियों के आस-पास गंदगी होने से लोगों है काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन: प्रशासन ने नए मार्ग को दी अनुमति, विवाद जारी
Darbhanga, Bihar:विश्वकर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के रूट को लेकर क्षेत्र में विवाद सामने आया है। एक पक्ष ने नए रूट से विसर्जन कराने का प्रस्ताव रखा जिसे प्रशासन ने मंजूरी दी, जबकि मुस्लिम पक्ष की आपत्ति के कारण तनाव बना रहा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कठहलिया गांव का मामला। कठहलिया गांव में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के रूट को लेकर विवाद सामने आया है। विवाद का मुख्य कारण पूजा समिति द्वारा पुराने रूट के बजाय नए रूट से विसर्जन कराने का प्रस्ताव है। एक पक्ष ने नए रूट पर आपत्ति जताते हुए पुराने मार्ग से ही विसर्जन कराने की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच कराई और प्रस्तावित नए विसर्जन रूट के स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने नए निर्धारित रूट से विसर्जन की अनुमति लेने का निर्णय लिया है। सदर-2 SDPO SK Suman की अध्यक्षता में कठहलिया गांव में फ्लैग मार्च निकला, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने प्रस्तावित नए विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। SDPO SK Suman ने बताया कि यह नई पूजा है और पूजा समिति ने नए रूट से मूर्ति विसर्जन कराने का प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष रखा था। इसके बाद उच्चस्तरीय जांच और स्थल निरीक्षण के बाद नए निर्धारित रूट से विसर्जन की अनुमति दी गई। हालांकि, एक पक्ष की आपत्ति बनी हुई है। आपत्ति जताने वाले लोग कहते हैं कि पुराने मार्ग से विसर्जन किया जाना चाहिए। प्रशासन का कहना है कि नया रूट निर्णय जांच के बाद लिया गया। विवाद के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांव में शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई है।0
0
Report
शाहाबाद ब्लॉक में रिकॉर्ड 91 यूनिट रक्तदान, रक्त की उपलब्धता बढ़ी
Baran, Rajasthan:शाहाबाद ब्लॉक में कुल 91 यूनिट हुआ रक्तदान बारां के शाहाबाद ब्लांक में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। CHC देवरी, CHC शाहाबाद एवं SDH केलवाड़ा में आयोजित इन शिविरों में आमजन, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों एवं युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिसमें CHC देवरी में 52 यूनिट, CHC शाहाबाद में 24 यूनिट एवं SDH केलवाड़ा में 15 यूनिट शाहाबाद ब्लॉक चिकित्सा क्षेत्र में कुल 91 यूनिट रक्तदान किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रवण कुमार शर्मा ने सभी से आगे भी रक्तदान करने की अपील की जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्त की कमी ना हो。0
0
Report
राजभर बोले- अखिलेश सत्ता पाने के लिए बेताब, पीएम मोदी के विकासकार्य पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: SP प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर UP के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव सत्ता पाने के लिए बेताब हैं। वे हमेशा सोचते रहते हैं कि ऐसा क्या कहें जिससे सत्ता मिल जाए... उन्हें PM मोदी के विकास कार्य पसंद नहीं आते। सड़कें बन रही हैं और ज़ाहिर है, वे खराब भी होती हैं—जिन्हें बाद में ठेकेदार ठीक करते हैं—लेकिन वे सवाल उठाते हैं कि वे क्यों टूटीं। अगर वे यह मुद्दा उठाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सड़कों की हालत और अपनी सरकार में क्या होता था, इस पर भी गौर करना चाहिए..."0
0
Report
Advertisement
