icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैसगंज में 120 मोबाइल बरामद, कीमत 32 लाख; मालिकों के चेहरे खिले मुस्कान

GZGAURAV ZEEJust now
Kasganj, Uttar Pradesh:32 लाख रु के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद, मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर आई मुस्कान कासगंज यूपी के कासगंज में गुम हुए मोबाइल फोन को कासगंज पुलिस ने 120 मोबाइल फोन बरामद किया जिसकी कीमत 32 लाख रुपए बताई गई है मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर आई मुस्कान पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में साइबर सेल पुलिस टीम एवं जनपद के समस्त थानों की नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों द्वारा मोबाइल फोन की बरामद की हेतु विशेष अभियान चलाकर निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे थे जिसके परिणाम स्वरुप CEIR पोर्टल/IMEI ट्रैकिंग के माध्यम से दिल्ली हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश प्रांत के विभिन्न स्थानों से कुल 120 मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिसकी कीमत 32 लाख रुपए बताई गई है मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान आई है। बाइट एसपी ओमप्रकाश सिंह
0
0
Report

बक्सर: ब्रह्मपुर थाने के दारोगा नीरज कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Buxar, Bihar:बक्सर में निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाने में तैनात दारोगा नीरज कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक मामले में मदद करने और केस के सिलसिले में पैरवी करने के एवज में दारोगा पीड़ित पक्ष से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले की जांच की और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने निर्धारित योजना के तहत दारोगा नीरज कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई की पुष्टि डुमरांव के एसडीपीओ भास्कर रंजन ने भी की है। उन्होंने बताया कि नीरज कुमार ब्रह्मपुर थाने में पदस्थापित थे और केस के सिलसिले में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।
0
0
Report
Advertisement

रामपुरा फूल स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, जान-माल सुरक्षित

Bathinda, Punjab:ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਬਠਿੰਡਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ 'ਤੇ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਪਟੜੀ ਤੋਂ ਉਤਰੀ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਬਰਨਾਲਾ ਵੱਲ ਜਾ ਰਹੀ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਨੇੜੇ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਗਈ। ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਦੇ ਕੁਝ ਡੱਬੇ ਅਚਾਨਕ ਪਟੜੀ ਤੋਂ ਉਤਰ ਗਏ。 ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਮਾਰੁਤੀ ਸੁਜ਼ੂਕੀ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਲੱਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ। ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹਤ ਅਤੇ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。 ਫਿਲਹਾਲ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਹੋ ਗਿਆ। ਹਾਦਸਾ ਕਿਨ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨਾਂ ਕਰਕੇ ਵਾਪਰਿਆ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਰੇਲਵੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。
0
0
Report

युवा नेतृत्व से लोकतंत्र मजबूत: अराजकता के खिलाफ भारत का संदेश

Noida, Uttar Pradesh:लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं。 बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का स्वप्न देखने वाली शक्तियां युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के स्थान पर अराजकता के औजार थमाना चाहती हैं。 चुनाव सुधार का मुखौटा, न्याय का नारा और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता के बीज बोने वालों को समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र जन-विश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है, जिसे षड्यंत्रों के अंधड़ हिला नहीं सकते। हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं。 जनता-जनार्दन ने राजनीति के इन मारीचों-कालनेमियों को पहचानकर ही सत्ता से दूर रखा है। अब ये देश को अराजकता की आग में झोंककर कुर्सी हथियाना चाहते हैं। उनकी इस सियासी साजिश को देश कभी सफल नहीं होने देगा।
0
0
Report

नरसिंहपुर के परमहंसी गंगा आश्रम में देवी मां भगवती का स्वरूप भक्तों के बीच मंत्रमुग्ध

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर से सामने आया मां भगवती त्रिपुर सुंदरी का यह मनमोहक स्वरूप,,,गोटेगांव स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में मां का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। सुनहरे वस्त्रों, चमचमाते मुकुट और पारंपरिक आभूषणों के साथ लाल, सफेद, गुलाबी और बैंगनी फूलों की मालाओं ने माता के सौंदर्य में चार चांद लगा दिए। दरबार का सबसे खास आकर्षण रहा माता की प्रतिमा के पीछे मोर पंखों से तैयार किया गया भव्य बैकड्रॉप। हर तरफ बिखरी मोर पंखों की आभा ने पूरे परिसर को एक दिव्य और अलौकिक रंग में रंग दिया। मां के इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे हैं। आस्था और दिव्यता का यह संगम हर किसी का मन मोह रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जालना में कम बारिश ने मोसंबी बागों को भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की

Jalna, Maharashtra:जालना जिला मोसंबी का प्रमुख क्षेत्र है, लेकिन इस वर्ष कम वर्षा के कारण बागों में पेड़ करपने लगे हैं। बारिश कम होने से मोसंबी पेड़ कमजोर पड़ रहे हैं और किसान मजबूरन मोसंबी tree काटने को मजबूर हो रहे हैं। अम्बड़ तालुक के धाकलगाव के किसान भारत उंडे ने भी उनकी बाग के पेड़ काट डाले क्योंकि प्यासे कुओं और जायकवाडी डावे कालव्य से पानी मिलना बंद हो गया है। इसके साथ राजेंद्र कटके ने भी अपने बाग में पेड़ काटे। कई बाग पानी नहीं मिलने के कारण करप रहे हैं। इस स्थिति में किसानोंने मोसंबी फसल early selling शुरू कर दी है क्योंकि पानी की कमी से फलों का आकार छोटा है और बाजार में कीमत गिरकर लगभग 10–11 हजार रुपये प्रति टन के आसपास पहुँच गयी है। किसानों का विरोधाभासी अनुभव है: कुछ ने फसल बचाने की कोशिश की, परन्तु पंक्ति में पानी की कमी और मृदा-तोड़ के कारण नुकसान बढ़ता गया है। किसान एक लाख रुपये की अनुदान राशि की मांग कर रहे हैं ताकि मोसंबी बागों की देखरेख संभव हो सके और फसल को बचाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

गोवा एक्सप्रेस ने निरीक्षण ट्रॉली से टक्कर मारी; गैंगमैन की मौत

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर भोपाल-उज्जैन रेलवे ट्रैक पर पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। गोवा एक्सप्रेस ने रेलवे की निरीक्षण ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में एक गैंगमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उज्जैन रेफर किया गया है। तीन अन्य घायलों को भी उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया। ट्रेन कुछ समय रोकने के बाद रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार निरीक्षण ट्राली पर पांच रेलवे कर्मचारी थे। निरीक्षण अधिकारी ट्राली पर बैठे हुए थे और गैंगमैन पीछे से धक्का लगा रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ। टक्कर लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इसके अलावा मक्सी एवं बेरछा थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। डायवर्ट होकर चल रही थी ट्रेन बताया गया कि 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को डि गामा गोवा एक्सप्रेस को पिछले 15 दिनों से मथुरा से भोपाल की ओर डायवर्ट कर चलाया जा रहा था। शुक्रवार को यह ट्रेन उज्जैन से भोपाल की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतक और घायल की पहचान हादसे में मृत गैंगमैन की पहचान भगवान सिंह पिता लालजी राम, निवासी बर्डियासोन के रूप में हुई है। गंभीर घायल दिलीप पिता बाबूलाल जायसवाल भी बर्डियासोन के रहने वाले हैं। उन्हें उपचार के लिए उज्जैन रेफर किया गया है। इसके अलावा निरीक्षण अधिकारी मनोज वर्मा निवासी उज्जैन, गैंगमैन विक्रम पिता मदनलाल निवासी बर्डिया सोन एवं सद्दाम पिता जहुर खां निवासी बेरछा शामिल हैं।
0
0
Report

Dwarka के मोहन गार्डन में छात्र की चाकू हत्या, पुलिस जांच में जुटी

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूल के बाहर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू छात्र की गर्दन में जा धंसा। घायल छात्र वापस स्कूल के अंदर भागा, अस्पताल में मृत घोषित किया गया। मृतक छात्र की पहचान विपिन गार्डन निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र शाम के समय स्कूल में पढ़ने के लिए जाता था। घटनास्थल के पास ही मोहन गार्डन थाना भी स्थित है। वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, अधिकारियों को प्रशिक्षण मिला

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर जोर संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने दिए निर्देश प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश झुंझुनूं जिले में तीन चरणों में होने वाले पंचायती राज चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सूचना केंद्र सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत ने अधिकारियों को चुनाव संबंधी दायित्वों, व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कार्मिक पूरी ऊर्जा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने और किसी भी परिस्थिति में सजग रहकर कार्य करने पर जोर दिया।प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत ने अधिकारियों को चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो।प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं, अधिकारियों की जिम्मेदारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी रामनिवास सहित डीएलएमटी कार्मिकों ने प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। अधिकारियों को चुनाव के दौरान सतर्कता बरतने और निर्वाचन संबंधी निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । बाइट 01 : डॉ. अरुण गर्ग ,जिला निर्वाचन अधिकारी झुंझुनूं बाइट 02 : देवेन्द्र सिंह राजावत ,एएसपी झुंझुनूं
0
0
Report

झुंझुनूं के ग्रामीण इलाकों में मौसम बदला, बरसात से किसानों की चिंता बढ़ी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं ग्रामीण इलाकों में बदला मौसम का मिजाज सुलताना सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हुई बरसात अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट की संभावना खेतों में कटी पड़ी मूंगफली की फसल को लेकर बढ़ी चिंता बारिश से फसल खराब होने की आशंका, किसान परेशान झुंझुनूं जिले के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुलताना सहित आसपास के कई गांवों में बरसात हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुलने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगाई है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के बाद पड़ी फसलों को बारिश से नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मूंगफली की फसल की कटाई का काम चल रहा है। कई किसानों ने खेतों में मूंगफली की फसल काटकर निकालने के लिए रखी हुई है। ऐसे में अचानक हुई बरसात से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। यदि मौसम में इसी तरह बदलाव जारी रहता है और बारिश होती है, तो खेतों में पड़ी फसल को संभालने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।मूंगफली की कटाई के बाद फसल को खेतों से समेटने और सुखाने का काम किया जाता है। इस दौरान बारिश होने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह हुई बरसात के बाद किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। किसानों को चिंता है कि यदि दोबारा बारिश हुई, तो खेतों में कटी पड़ी मूंगफली की फसल को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।सुबह मौसम में आए बदलाव और बरसात के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो सकता है। हालांकि, बारिश का असर कितना व्यापक रहेगा और तापमान में कितनी गिरावट आएगी, यह आगे के मौसम पर निर्भर करेगा। फिलहाल सुलताना सहित आसपास के गांवों में हुई बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top