461223
सिवनी मालवा में नवरात्रि पर्व की तैयारी, शांति समिति की बैठक आयोजित
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा नगर में आगामी नवरात्रि पर्व के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस थाना परिसर में एसडीओपी राजू रजक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ शहर की दुर्गा आयोजक समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में कपड़ा दुकानदार-ग्राहक विवाद, आग लगाने की धमकी तक पहुँचा मामला
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ग्राहक और दुकानदार के बीच हुई तीखी झड़प, रेडीमेड कपड़ा की दुकान पर कपड़े वापसी को लेकर हुई झड़प, दुकानदार ने तीन युवक पर 2 महीने पुरानी शर्ट वापस करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, दुकान की रिटर्न पॉलिसी बताने पर बाइक सवारों पर गाली गलौज पर बढ़ा विवाद, पानी का कंटेनर फेंकने और दुकान में आग लगाने की धमकी का आरोप, पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से کی पूरे मामले की शिकायत, दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई झड़प की घटना, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह नगर इलाके का मामला।0
0
Report
देवरिया में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन चोरी की बाइक बरामद
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरी की बाइक को बरामद किया। एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गत रात वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिया के पास से एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया जो फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहा था। उसकी निशानदेही पर दो और बाइक को पुलिस ने बरामद किया。0
0
Report
जहानाबाद में देसी कट्टा-11 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, अन्य फरार
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंडई बियर निर्माण स्थल पर हुई फायरिंग और दहशत फैलाने के मामले में की गई है। मामला ओकरी थाना क्षेत्र के पेउता गांव की है। पकड़े गए अपराधी सन्नी कुमार और जितेंद्र कुमार बताए जाते हैं। एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि बीते 2 मई को दयाली बीघा गांव के समीप मंडई बियर निर्माण कार्य के दौरान 6 नकाबपोश बदमाशों ने जेसीबी ड्राइवर इम्तियाज अंसारी के साथ मारपीट एवं फायरिंग कर काम रोकने की धमकी दी थी। इस संबंध में ओकरी थाना में कांड संख्या-203/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। अनुसंधान के दौरान पेउता गांव निवासी सन्नी कुमार और जितेंद्र कुमार की संलिप्तता सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर मुर्गा फॉर्म से दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, 11 राउंड जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बताते चले कि दयाली बीघा के समीप हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके के ठेकेदारों और मजदूरों में भारी दहशत थी, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अब इलाके में शांति बहाल होने और निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर के गोतेगांव रेलवे कॉलोनी में नर्सरी में आग, 2 दमकलों से काबू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर नरसिंहपुर जिले के गोतेगांव रेलवे कॉलोनी स्थित नर्सरी में लगे बॉस में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। बही बताया जा रहा है आग लगने से नर्सरी के पौधों में बड़ा नुकसान हुआ है जिसका आंकलन किया जा रहा है। भीषण गर्मी में बॉस के टकराने से या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।0
0
Report
मोतीहारी जेल: छुटे कैदियों के वीडियो से सुपरिटेंडेंट पर दबाव और ब्लैकमेल
Motihari, Bihar:मोतिहारी में जेल से छूटा कथित कैदी जेलर को ही ब्लैकमेल करने लगा है। मामला सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट से जुड़ा है। मोतिहारी सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट के निजी मोबाइल नम्बर 7033398910 पर नेपाल के मोबाइल नम्बर 0977 9704473130 से दिनांक 3 मई के दोपहर में धमकी भरा एक वॉट्सएপ कॉल और मैसेज आया था जिसमें ब्लैकमेलर ने कहा की अधीक्षक महोदय जेल के अंदर के कारगुजारियो कि कई वीडियो हमारे पास है। जिसके सेंट्रल जेल के अंदर चल रहे कृत्य की कलई खोल दूँगा। इसके बाद ब्लैकमेलर ने सबूत के तौर जेल अधीक्षक के नम्बर पर जेल के अंदर की कई वीडियो भेजा। बताया जा रहा है की इस वीडियो में जेल के अंदर चल रहे है अवैध एवं काला करोबार के वीडियो शामिल हैं। वीडियो देखने के बाद जेल अधीक्षक अभी कारवाई के बारे में सोच ही रहे थे कि अगले दिन फिर से उसी नम्बर से ब्लैकमेलर का व्हाटसएप कॉल आया और दो नया वीडियो भेजते हुए ब्लैकमेलर ने दावा किया कि उसके पास जेल के अंदर का अभी 7 वीडियो और है। ब्लैकमेलर ने वीडियो को रोकने के नाम पर पैसा मांगते हुए बोला की जल्दी पैसा का व्यवस्था कीजिए नही तो ये सभी वीडियो को प्रेस से लेकर विपक्षी पार्टी के नेताओ को देकर आपकी कलई खोल देंगे। जेल के अंदर चल रहे है काले कारोबार को उजागर कर देंगे। जेल सुपरिटेंडेंट के साथ बगावत की हिमाकत करने वाला ब्लैकमेलर का फोन दुबारा आने के बाद जेल प्रशासन के होश उड़ गए कि आखिर इतनी हिमाकत करने वाला कौन है ? उनके बाद जेल उपाधीक्षक सजंय कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति एवं सम्बंधित मोबाइल नम्बर पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन के माध्यम से बताया की उनको शक है की जेल से छूटे कैदियों ने सारा कारनामा किया है।और ब्लैकमेल करके पैसे मांग रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर थाना एवं साइबर थाना ने संयुक्त रूप से अनुशंधान शुरू कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की अगर वीडियो जेल के अंदर के कारगुजारियो कि कलई खोलने वाला है तो क्या वीडियो फुटेज के आधार पर क्या कोई कारवाई होगी या फिर सिर्फ ब्लैकमेलर को पकड़कर फाइल बंद कर दिया जाएगा?0
0
Report
मोतिहारी जेल सुपरिटेंडेंट ब्लैकमेलिंग केस: वीडियो से कलई खुलने की आशंका
Motihari, Bihar:हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर है,हमसे बगावत! फिल्म शोले का यह डायलॉग आज भी उतना ही चर्चित है पर मोतिहारी में तो किसी ने जेलर के खिलाफ ना सिर्फ बगावत किया है बल्कि उनको ब्लैकमेल करने की हिमाकत भी कर दिया है। मोतिहारी में जेल से छूटा कथित कैदी जेलर को ही ब्लैकमेल करने लगा है। मामला सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट से जुड़ा है। मोतिहारी सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट के निजी मोबाइल नम्बर 7033398910 पर नेपाल के मोबाइल नम्बर 0977 9704473130 से दिनांक 3 मई के दोपहर में धमकी भरा एक वॉट्सएप कॉल और मैसेज आया था जिसमें ब्लैकमेलर ने कहा कि अधीक्षक महोदय जेल के अंदर के कारगुजारियो कि कई वीडियो हमारे पास है जिसके सेंट्रल जेल के अंदर चल रहे कृत्य की कलई खोल दूँगा। इसके बाद ब्लैकमेलर ने सबूत के तौर जेल अधीक्षक के नम्बर पर जेल के अंदर की कई वीडियो भेजा। बताया जा रहा है की इस वीडियो में जेल के अंदर चल रहे है अवैध एवं काला करोबार के वीडियो शामिल हैं। वीडियो देखने के बाद जेल अधीक्षक अभी कारवाई के बारे में सोच ही रहे थे कि अगले दिन फिर से उसी नम्बर से ब्लैकमेलर का व्हाट्सअप कॉल आया और दो नया वीडियो भेजते हुए ब्लैकमेलर ने दावा किया कि उसके पास जेल के अंदर का अभी 7 वीडियो और है। ब्लैकमेलर ने वीडियो को रोकने के नाम पर पैसा मांगते हुए बोला की जल्दी पैसा का व्यवस्था कीजिए नहीं तो ये सभी वीडियो को प्रेस से लेकर विपक्षी पार्टी के नेताओ को देकर आपकी कलई खोल देंगे। जेल के अंदर चल रहे है काले कारोबार को उजागर कर देंगे। जेल सुपरिटेंडेंट के साथ बगावत की हिमाकत करने वाला ब्लैकमेलर का फोन दुबारा आने के बाद जेल प्रशासन के होश उड़ गए कि आखिर इतनी हिमाकत करने वाला ब्लैकमेलर कौन है? उसके बाद जेल उपाधीक्षक संजय कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति एवं सम्बंधित मोबाइल नम्बर पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन के माध्यम से बताया की उनको शक है की जेल से छूटे कैदियों ने सारा कारनामा किया है और ब्लैकमेल करके पैसे मांग रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर थाना एवं साइबर थाना ने संयुक्त रूप से अनुशंधान शुरू कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की अगर वीडियो जेल के अंदर के कारगुजारियो की कलई खोलने वाला है तो क्या वीडियो फुटेज के आधार पर क्या कोई कारवाई होगी या फिर सिर्फ ब्लैकमेलर को पकड़कर फाइल बंद कर दिया जाएगा?0
0
Report
Advertisement
FSSAI ने गलत ब्रांड अल्कलाइन पानी पर कार्रवाई, 31.61 लाख रुपये का स्टॉक ज़ब्त
Noida, Uttar Pradesh:FSSAI पश्चिमी क्षेत्र ने गैर-अनुमत सामग्री के उपयोग और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन के कारण गलत ब्रांड वाले 'अल्कलाइन पानी' को ज़ब्त किया प्रेस विज्ञप्ति नई दिल्ली: 7 मई, 2826: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय ने 'फूड सेफ्टी कनेक्ट' पोर्टल के माध्यम से दर्ज एक उपभोक्ता शिकायत के बाद, अल्कलाइन पानी बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इस शिकायत में बताया गया था कि 'फूड बिजनेस ऑपरेटर' (FBO) ने उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान नहीं किया। इसके बाद, गुजरात के वडोदरा स्थित सावली में कंपनी की निर्माण इकाई का लाइसेंस के बाद निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, यह पाया गया कि पैकेजिंग के सामने वाले हिस्से पर उत्पाद का नाम नहीं लिखा था, सामग्री की जानकारी (ingredients) भी गायब थी, और तैयार उत्पाद के अंदर काले कण दिखाई दे रहे थे। आगे की तकनीकी जांच में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं, जैसे कि बिना किसी स्पष्टीकरण के काले-भूरे रंग का होना, तलछट (sediments) की मौजूदगी, और प्राथमिक तथा द्वितीयक पैकेजिंग पर दी गई जानकारियों में विरोधाभास होना। इन निष्कर्षों की गंभीरता को देखते हुए, नियामक अधिकारियों ने लगभग 31.61 लाख रुपये मूल्य का स्टॉक ज़ब्त कर लिया और 'खाद्य सुरक्षा और मानक (FSS) अधिनियम, 2006' के तहत औपचारिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद की गई प्रयोगशाला जांच में 'फुल्विक एसिड' की मौजूदगी की पुष्टि हुई; यह एक ऐसा पदार्थ है जिसकी अनुमति FSSAI के मौजूदा नियमों के तहत नहीं है। जांच में यह साबित हो गया कि यह सामग्री काले खनिज पदार्थों को मिलाने से आई थी, न कि यह कच्चे या संसाधित पानी का स्वाभाविक हिस्सा थी। इस प्रकार, सुरक्षा के निर्धारित मानकों का स्पष्ट उल्लंघन साबित हो गया। FSSAI इस बात को दोहराता है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि जनता के लिए उपलब्ध सभी खाद्य उत्पाद सुरक्षित, पौष्टिक और सही ढंग से लेबल किए गए हों।0
0
Report
हरियाणा के 9 जिलों से 800 श्रद्धालु सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचे
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: सचखंड श्री हजूर साहिब पहुंचने पर श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के साथ हुआ जोरदार स्वागत -रेलवे स्टेशन पर सतनाम वाहेगुरु, बोले सो निहाल सत श्री अकाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लगे जयकारे -मukh्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत हरियाणा प्रदेश के 9 जिलों से 800 से ज्यादा श्रद्धालुओं पहुंचे सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह के पावन चरणों में पवित्र स्थल सचखंड श्री हजूर साहिब पहुंची। सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचने पर श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ रेलवे स्टेशन सतनाम वाहेगुरु, बोले सो निहाल सत श्री अकाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जयकारे से गूंज उठा। इस ट्रेन से हरियाणा प्रदेश के 9 जिलों से 800 से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र धरा पर पहुंचे हैं। सचखंड श्री हजूर साहिब बोर्ड प्रशासक एवं चेयरमैन सतविंद्र सिंह, अधीक्षक रविंद्र सिंह कपूर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने कुरुक्षेत्र हरियाणा से पहुंचे सैंकड़ों श्रद्धालुओं का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और गुलाब के फूलों से वर्षा करके परंपरा अनुसार स्वागत किया। चेयरमैन सतविंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही हरियाणा के श्रद्धालुओं को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड के दर्शन करवाए। उन्होंने कहा कि आज जो ट्रेन सचखंड श्री हजूर साहिब पहुंची है, यह दो महान तीर्थ स्थलों के बीच सेतु का काम कर रही है। यह पावन धरा गुरु साहिबान के पावन चरणों से भी अनेक बार पवित्र हुई है। सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ वह पवित्र स्थान है, जहां दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ज्योति Joत समाए। वहीं कुरुक्षेत्र को विश्व भर में धर्मक्षेत्र की ख्याति प्राप्त है, जहां भगवान श्रीकृष्ण जी ने मोह ग्रस्त अर्जुन के माध्यम से संसार को गीता का उपदेश देकर जीवन का मार्ग दिखाया। इन दोनों पवित्र स्थलों को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन भारत की आध्यात्मिक धारा के प्रवाह का प्रतीक बन रही है0
0
Report
अंबागढ़ चौकी शिविर में विभागीय अव्यवस्था, एसी अधिकारीयों पर एक्शन की बात
नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी विभागों को आम जनता को होने वाली समस्याओं के निराकरण एवं आवेदन लेने के उपस्थित रहना था। लेकिन वही कई विभाग के जिम्मेदार इस पर खानापूर्ति करते हुए नजर आए। जी हां आपको बता दे कि कई विभाग केवल अपने निचले कर्मचारियों को शिविर में भेज दिए तो वही कई विभाग अपने काउंटर से नदारत नजर आए। तो वही अपर कलेक्टर मिथिलेश डोंडे ने गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही करने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
रोहतक में मुख्यमंत्री सैनी ने सांपला जनसभा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट माँगे
Rohtak, Haryana:रोहतक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सांपला पहुंचे, नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की रोहतक, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरूवार को रोहतक जिला के सांपला पहुंचे और खेल मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सांपला नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के प्रत्याशी प्रवीण कोच व 15 वार्डों भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। नगर पालिका चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है। जनसभा के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की सराहना की। उन्होंने সরকার की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए 217 संकल्पों में से 63 पूरे कर दिए गए हैं और बाकी संकल्पों पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के 2 लाख नौकरियां दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी को भी निशाने पर लिया। जनसभा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने भी संबोधित किया। भाषणः नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री0
0
Report
असम विधानसभा में अजमल ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ बड़ा विरोध घोषित किया
Guwahati, Assam:मौलाना बदरुद्दीन अजमल असम विधानसभा बीनाकांडी सीट से चुनाव जीतने के बाद पहली बार पत्रकारों से बातचीत की.\n\nवहीं हमने मौलाना बदरुद्दीन अजमल को पूछा कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने कहा था कि इस बार भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC लागू करेंगे असम में इस पर आपका क्या कहना है.\n\nUniform Civil Code को लेकर मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने हमसे बातचीत करते हुए कहा कि हम पहले भी यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट के खिलाफ थे और इस बार भी खिलाफ है पहले इसकी कार्रवाई शुरू होते ही हम लोग आवाज उठाएंगे और इसको खिलाफ करेंगे इसको लागू नहीं होने देंगे.\n\nवहीं उन्होंने बातचीत के दौरान कांग्रेस को मुस्लिम लीग कहा और कहा कि पहले जो कांग्रेस था वह बहुत अच्छा और सभी धर्म जाति के लोग थे परंतु अभी यह एक मुस्लिम का दल हो चुका है और उन्होंने खास तौर से यह भी कहा है कि इस बार मौलाना बदरुद्दीन अजमल असम विधानसभा में जोरदार आवाज उठाएंगे.\n\nइस बार 2 विधायक है और दोनों ही 100 पर भारी होंगे मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि हम जिस तरह से पार्लियामेंट में जोरदार आवाज उठाते हैं उसे तरह से असम विधानसभा में इस बार मुसलमान हो या अन्य जाति धर्म के लोग जिन लोगों को सताया जाता है उनकी आवाज बनकर जोरदार आवाज उठाएंगे असम विधानसभा में.0
0
Report
उज्जैन के नागदा में घरेलू विवाद ने आग फैलाई, पति की मौत, मासूम समेत तीन झुलसे
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर नागदा शहर के वार्ड इंद्रपुरी क्षेत्र में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और खुद को भी आग के हवाले कर दिया। घटना में पति अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी तनु, सास कालीबाई और पड़ोस में खेल रही रिश्तेदार की एक मासूम ढाई साल की बच्ची दिशा गंभीर रूप से झुलस गईं। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अचानक उग्र हो गया। इसी दौरान आरोपी पति ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। आग तेजी से फैली और पास में खेल रही पड़ोस की बच्ची भी उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पत्नी तनु, सास कालीबाई और मासूम दिशा का प्राथमिक उपचार हॉस्पिटल में करने के बाद सभी को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन रैफर किया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के 7 वर्षीय तैराक इशांक सिंह ने पाल्क स्ट्रेट पार कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात। मुख्यमन्त्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। मुख्यमन्त्री ने इशांक सिंह को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इशांक सिंह की सफलता राज्य के लिए गौरव का क्षण राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी को और ऊर्जावान बनाएगी मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रांची के इशांक सिंह ने विगत 30 अप्रैल 2026 के दिन लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट (palk Strait, 29 किलोमीटर) को पार करते हुए अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इशांक सिंह को कई विभिन्न खिताबों से सम्मानित किया गया है। इशांक सिंह ने अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बाल तैराक ईशान सिंह ने पाक स्ट्रेट पार कर देश और दुनिया में झारखंड प्रदेश का नाम रोशन कर दिखाया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि तैराकी के क्षेत्र में इनकी सफलता पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। झारखंड में हमारी सरकार ने एक बेहतर खेल नीति बनाई है, उसका लाभ यहां के खिलाड़ियों को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विश्वास व्यक्त किया कि सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का मान बढ़ाएंगे। प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिले इस निमित्त राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बाल तैराक इशांक सिंह कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। इनकी सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर इशांक सिंह जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिले इस निमित्त राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा खेल के क्षेत्र में झारखंड प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। यहां के खेल प्रतिभाओं ने कई मौकों पर पूरे विश्व अपना लोहा मनवाया है। झारखंड के खिलाड़ी अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। राज्य के युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी को और ऊर्जावान बनाएगी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में तैराकी प्रशिक्षण सहित सभी सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य योजना बनाते हुए राज्य सरकार आगे बढ़ेगी तथा राज्य में तैराकी प्रतिभावों को आधुनिक सुविधा प्रदान करेगी। मौके पर मुख्यमंत्री ने वर्तमान समय में तैराकी से संबंधित सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी उपस्थित खेल विभाग के अधिकारियों से ली। मौके पर मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह की माता, पिता तथा कोच को भी सम्मानित किया。0
0
Report
धनबाद पुलिस ने भगौड़ा प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार गिरफ्तार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस को रंगदारी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में भगौड़ा वासेपुर प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बरवाअड्डा थाना में मामला दर्ज किया गया था। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया। सिटी एसपी ने बताया कि 6 मई 2026 को गुलाम अंसारी ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले में देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, बालक कुमार दास, मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे और सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम का इस्तेमाल कर गुलाम अंसारी के अलावा धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल के संचालक से भी रंगदारी मांगने के लिए फोन किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल और एक रियलमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है。0
0
Report
AC में धमाका, सब कुछ तबाह — तुरंत जाँच जरूरी
Varanasi, Uttar Pradesh:AC में धमाका सब कुछ तबाह !0
0
Report
Advertisement
