icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंश मुक्त कर 11.04 लाख रु संपत्ति जब्त कर गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 13 गौवंशों को मुक्त कराया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन समेत कुल 11.04 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि एक सफेद पिकअप में मवेशियों को झारखंड/ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुंजारा मेन रोड पर नाकेबंदी की। दोपहर करीब 12:30 बजे संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। VEHICLE: वाहन में 4 गाय, 8 बछिया और 1 बछुवा, कुल 13 गौवंश बंधे हुए और क्रूरतापूर्वक भरे मिले। चालक इमरान खान (29), निवासी केराडिह, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर से मवेशियों के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने मवेशियों को झारखंड/ओडिशा की ओर ले जाने की बात बताई। पुलिस ने सभी गौवंशों को मुक्त कराकर सुरक्षित ग्राम झरन गौशाला में चारा-पानी की व्यवस्था के साथ रखवाया। कार्रवाई में करीब 1.04 लाख रुपये कीमत के गौवंश और 10 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन, कुल 11.04 लाख रुपये की जप्ती की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 305/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं 4, 6, 10 और 11 में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report

AIIMS दिल्ली में विश्व हृदय दिवस पर डाक्टरों ने दिल की बीमारियों से बचाव बताया

New Delhi, Delhi:दिल्ली AIIMS में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हार्ट विभाग के डाक्टरों ने जनता को जागरूक किया दिल की बीमारी से बचना जरूरी है. एम्स डॉक्टर बोले लोगो को हार्ट अटैक बीमारी से बचाना है तो आपको हेल्दी चीजे खानी होंगी, योगा, और प्रेज करना होगा. एम्स दिल्ली. राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान कार्डियोलॉजी विभाग और नर्सिंग महाविद्यालय ने लोगो को जागरूक किया बच्चे, महिलाएं, युवा, और बुजुर्ग को दिल की बीमारी होती जा रही है. एम्स डॉक्टर और आम जनता के लिए हृदय स्वास्थ्य पर खुला सत्र और पैनल चर्चा की गईं. डॉ. निखिल टंडन, निदेशक, एम्स, नई दिल्ली ने कहा सुगर डायबिटीज होने से दिल की बीमारी हो सकती है हार्ट अटैक बचने के लिए खान-पान में बदलाव और डॉक्टर की सलाह लेते रहना बहुत जरूरी है. राजीव नारंग, विभागाध्यक्ष, हृदयरोग विभाग वक्ता एवं पैनलिस्ट. स्पीच डॉ. निखिल टंडन, निदेशक, एम्स, नई दिल्ली
0
0
Report
Advertisement

महनार में ठग गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, नकली नोट और मशीन बरामद

Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब महनार में वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने दस बंडल नकली कागज का नोट और पेपर कटिंग मशीन के साथ एक गाड़ी भी बरामद किया है। गिरफ्तार ठगों में एक झारखंड का जबकि दूसरा कटिहार का रहने वाला है वहीं मौके से फरार दो अन्य लोगो की पहचान भी कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस बारे में महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि यह गिरोह लोगो को झांसा दे कर ठगी का काम करता है। खास कर ग्रामीण इलाकों में लोगो को रुपया डबल करने का झांसा देकर अपना शिकार बनता था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के साथ साथ पूरे गिरोह की क्राइम कुंडली खंगाला जा रहा है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ: आज़ादी से पहले विदेशी शासन के दौरान महिलाओं की शिक्षा शुरू हुई

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं, "आज़ाद भारत से पहले, जब यह देश विदेशी शासन के अधीन था, तब उन्होंने लड़कियों के लिए स्कूल, कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना की। उस समय लड़कियों के शिक्षा के बारे में कोई इतना सोचता भी नहीं था। उन्होंने संस्कृत डिग्री कॉलेज भी स्थापित किया। उस समय किसी ने इसके बारे में सोचा भी नहीं था, क्योंकि लोग मानते थे कि गुलामी हमेशा बनी रहेगी। लेकिन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज जैसे कुछ लोग थे जो कहते थे कि गुलामी की बेड़ियाँ टूटेंगी और भारत आज़ाद होगा... आज जब हम भारत में सनातन धर्म की परंपरा को देखते हैं, तो उन्होंने उस समय गोरख पीठ के स्वरूप को स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि शैव परंपरा में, यानी भगवान शिव की परंपरा में, यह नाथ संप्रदाय की पीठ है, लेकिन यह सनातन धर्म को समर्पित है..."
0
0
Report
Advertisement

140 करोड़ नागरिक एक साथ उठाएं आवाज़, दुनिया की ताकतें टिक न सकेंगी: योगी

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं, "अगर 140 करोड़ नागरिक एक साथ मिलकर आवाज़ उठाएं, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपके सामने टिक नहीं सकती। लेकिन अगर हमारी आवाज़ें अलग-अलग हों, हमारी चाल अलग-अलग हो, तो वह बंटी हुई चाल तरक्की नहीं लाएगी—बल्कि दुर्भाग्य का कारण बनेगी। अगर अलग-अलग आवाज़ें होंगी, तो वे हमारी ताकत नहीं बनेंगी वे हमारी हार का कारण बनेंगी। और इसी बात को लेकर महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज ने आज़ाद भारत में कहा था कि भारत की आज़ादी का मतलब सिर्फ़ राजनीतिक आज़ादी नहीं है। आज़ादी का मतलब है पूर्ण आज़ादी, और पूर्ण आज़ादी का मतलब है कि हम सांस्कृतिक और राजनीतिक, दोनों तरह से आज़ाद हों..."
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में तीन दशकों के कब्जे पर बुलडोजर, ज्योति विद्या मंदिर जमीन मुक्त

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा से खबर। गोंडा जिले में तीन दशकों से नजूल की बेशकीमती जमीन पर जमे अवैध कब्जे को आखिरकार आज मंगलवार को रात के अंधेरे में डेढ़ घंटे के अंदर बुलडोजर के माध्यम से खुद हटाया गया है और शहर के बहुचर्चित ज्योति विद्या मंदिर स्कूल को रात के अंधेरे में जमींदोज कर दिया गया। खास बात यह रही कि प्रशासन के कड़े रुख और पुख्ता पैरवी के दबाव में आकर खुद स्कूल संचालक दयानंद मिश्रा ने जेसीबी लगवाकर अपने अवैध निर्माण को गिराया और जमीन प्रशासन को सौंप दी है। यह पूरा विवाद गोंडा की करोड़ों रुपये की नजूल भूमि से जुड़ा हुआ है। इस सरकारी भूमि पर कब्जा कर वर्षों पहले ज्योति विद्या मंदिर विद्यालय की स्थापना कर दी गई थी। मामला पिछले 30 सालों से अलग-अलग अदालतों में विचाराधीन था। कब्जाधारी कानूनी दांव-पेंच के जरिए इस भूमि पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए थे।
0
0
Report

आवारा पशु बचाते समय NH-9 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, कैंटर, बस में टक्कर; यात्री सुरक्षित

Hansi, Haryana:हांसी NH-9 पर बड़ा हादसा टला, आवारा पशু को बचाने में भिड़े तीन वाहन हांसी जिले में नेशनल हाईवे-9 पर आवारा पशु को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली, कैंटर और हरियाणा रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान रोडवेज बस में करीब 70 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक, लकड़ियों से भरी ट्रॉली लेकर ट्रैक्टर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के आगे अचानक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे चल रहा कैंटर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया।हादसा यहीं नहीं रुका। कैंटर के पीछे आ रही हरियाणा रोडवेज की बस भी कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार करीब 70 यात्रियों समेत किसी को गंभीर चोट नहीं आई और जान-माल का नुकसान होने से टल गया। यह हादसा एक बार फिर हांसी और आसपास के नेशनल हाईवे पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की समस्या को सामने लाता है। हाईवे पर अचानक पशुओं के आने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे पीछे चल रहे वाहनों के आपस में टकराने का खतरा बना रहता है।
0
0
Report

शाहजहांपुर के बरसाती नाले में दो मासूम बहकर डूबे, एक की मौत

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बरसाती नाले के तेज बहाव में दो मासूम बच्चे साइकिल सहित बह गए। हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मृतक बच्चे का शव बरामद किया गया है। पूरा मामला शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र अंतर्गत देवकली रोड का है। जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय अजय कश्यप और 14 वर्षीय कृष्णा साइकिल पर सवार होकर देवकली रोड से गुजर रहे थे। रास्ते में उफान पर चल रहे बरसाती नाले को पार करते समय पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों साइकिल समेत नाले में समा गए और बहने लगे। हादसे के दौरान 14 साल का कृष्णा किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन 12 वर्षीय अजय कश्यप गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते नाले में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। नाले में घंटों चले तलाशी अभियान के बाद गोताखोरों ने अजय के शव को पानी से बाहर निकाला। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातम का माहौल है। प्रशासन बार-बार लोगों से अपील कर रहा है कि पानी के तेज बहाव में उतरने का जोखिम न उठाएं, फिर भी ऐसे दर्दनाक हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कटनी कनेक्शन: छत्तीसगढ़ में 9 क्विंटल गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई

Katni, Madhya Pradesh:कटनी - करोड़ों के गांजे की खेप... छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारी... और कटनी कनेक्शन, अब पुलिस की जांच तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी है। नागपुर चौकी पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से करीब 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 59 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार दो महिला आरोपी कटनी जिले की रहने वाली हैं। पूछताछ में गांजे की खेप कटनी ले जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद कटनी पुलिस भी अलर्ट हो गई है। ओडिशा से दो पिकअप वाहनों में गांजे की बड़ी खेप कटनी लाई जा रही थी। लेकिन मध्यप्रदेश की सीमा से कुछ किलोमीटर पहले ही छत्तीसगढ़ पुलिस की चेकिंग में तस्करों का पूरा प्लान धरा रह गया। नागपुर चौकी पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की दो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहनों में कपड़ों के गट्ठरों के नीचे प्लास्टिक के पैकेट और बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। जांच हुई तो इनमें गांजा बरामद हुआ। दोनों वाहनों से 200 से ज्यादा पैकेटों में करीब 9 क्विंटल 19 किलो गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 59 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला आरोपी कटनी जिले की रहने वाली हैं, जबकि चार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा से कटनी ले जाई जा रही थी। इसके बाद कटनी पुलिस भी पूरे मामले में सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पिकअप वाहन जशपुर के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हुए और एनएच-43 से आगे बढ़े। इस दौरान वाहनों ने सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के कई थाना क्षेत्रों को पार किया। अब कटनी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और छत्तीसगढ़ पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, रूट और कटनी कनेक्शन की कड़ियां खंगाल रही है।
0
0
Report

वन विभाग ने पालीमेटा जंगल से सागौन अवैध कटाई पकड़ी, घर में छिपाने की पुष्टि

Khairgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ खैरागढ़। वनांचल पैलीमेटा में जंगल से सागौन की कटाई कर उसे घर में छिपाकर रखने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत के सरपंच कुमार पाल के घर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की है। बताया जा रहा है कि लकड़ियों को जंगल से काटने के बाद सिल्ली के रूप में तैयार कर कटिंग भी कर दी गई थी, ताकि उसे आसानी से इस्तेमाल या आगे ले जाया जा सके। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी जब्त की और अपने कब्जे में ले लिया। अब विभाग लकड़ी की मात्रा, कटाई के स्थान और उसके घर तक पहुंचने की पूरी कड़ी की जांच कर रहा है। मामले में वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के बाद जंगलों में अवैध कटाई और सागौन की तस्करी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं
0
0
Report

गया में कपल के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Gaya, Bihar:जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद गया में कपल से बदसलूकी का VIDEO वायरल: युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मामले पुलिस जांच में जुटी बिहार में जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में घूमने गए एक युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। महुआडीह गांव के पास पहाड़ी इलाके में कुछ युवकों द्वारा कपल को घेरकर गाली-गलौज, मारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार को दोपहर अपनी एक दोस्त के साथ शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह स्थित पहाड़ी के पास घूमने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कपल के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की। इतना ही नहीं, काफी देर तक दोनों को वहां रोके जाने की बात भी सामने आ रही है। आरोप है कि युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके अलावा गाड़ी के टायर की हवा निकालने और प्लग निकालने की बात भी वीडियो में सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक आर्यन नाम से सोशल मीडिया आईडी और ग्रुप चलाते हैं। वायरल वीडियो भी इसी नाम से जुड़े एक ग्रुप से सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और न ही वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सार्वजनिक की गई है।बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित युवक के थाने पहुंचकर शिकायत देने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने फोन पर बताया कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top