461001
नर्मदापुरम की पूजा मालवीय ने बेंच प्रेस प्रतियोगिता में जीते दो गोल्ड मेडल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के पशुपालन विभाग में कार्यरत पूजा मुकेश मालवीय ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। उनका चयन 14 अक्टूबर को गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पूजा स्थानीय R3 जिम में अभ्यास करती हैं, जहां उन्हें प्रशिक्षक राहुल वर्मा और अन्य साथी सहयोग करते हैं। विभाग के प्रमुख डॉक्टर संजय अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बड़ीसादड़ी में गणपति विसर्जन शांतिपूर्ण: प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा की अपील
Begun, Rajasthan:#बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना परिसर में गणपति विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी मुद्रा रहेजा के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक में एसडीएम प्रवीण कुमार मीणा, डीएसपी हरिश्चंद्र सिंह और थानाधिकारी भगवानलाल मेघवाल सहित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने समिति सदस्यों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित विसर्जन की अपील करते हुए सुझाव मांगे। सदस्यों ने घंटाघर चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात करने, कस्बे में बायपास रिंग रोड निर्माण सहित अन्य सुझाव रखे। थानाधिकारी ने विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रखने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
बड़ीसादड़ी में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज़, 65 टीमों के 780 खिलाड़ी
Begun, Rajasthan:#बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र के पींड गांव में 70वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम दक ने किया। प्रतियोगिता में जिले की 65 टीमों के 780 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मंत्री दक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलों से प्रतिभा निखरती है और अनुशासन से सफलता मिलती है। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने खेल मैदान में तारबंदी के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। पहले दिन खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों में शानदार रेड और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया।0
0
Report
कोटा नगर निगम में बीजेपी का कब्जा, अनुसुइया गोस्वामी बनीं महापौर; कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम में बीजेपी का कब्जा, अनुसुइया गोस्वामी बनीं महापौर; कांग्रेस में सेंधमारी से हुई क्रॉस वोटिंग नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 65 और कांग्रेस को मिले 35 वोट; सुकेत नगर पालिका में भी 1 वोट से जीते बीजेपी के जितेंद्र चोपड़ा साफा बांधकर बस से पहुंचे बीजेपी पार्षद; कांग्रेस जिलाध्यक्ष का प्रशासन पर पक्षपात का गंभीर आरोप कोटा। कोटा नगर निगम के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए बाजी मार ली है। बीजेपी प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी कांग्रेस की सुनीता सुमन को हराकर कोटा की नई महापौर बन गई हैं। मतदान के बाद हुई मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी को कुल 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में केवल 35 वोट ही आ सके। कांग्रेस खेमे में हुई क्रॉस वोटिंग इस चुनाव का सबसे चौंकाने वाला पहलू कांग्रेस खेमे में हुई क्रॉस वोटिंग रही। नगर निगम में कांग्रेस के पास कुल 39 पार्षद मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी प्रत्याशी सुनीता सुमन को महज 35 वोट ही मिल सके। यानी कांग्रेस के पार्षदों ने बीजेपी के पक्ष में सेंधमारी की। वहीं, बीजेपी के पास अपने 57 पार्षद थे, जबकि 4 में से 2 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भी बीजेपी को पहले ही मिल चुका था। सुकेत नगर पालिका में 1 वोट से जीते बीजेपी के जितेंद्र चोपड़ा दूसरी ओर, कोटा जिले की 25 वार्ड वाली सुकेत नगर पालिका में भी अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा हो गया। यहाँ बेहद कड़े मुकाबले में बीजेपी के जितेंद्र चोपड़ा ने 13 वोट पाकर कांग्रेस के उमरदीन (12 वोट) को मात्र 1 वोट से पराजित किया। गौरतलब है कि सुकेत में कांग्रेस के 11, बीजेपी के 10 और 4 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे। पगड़ी पहनकर पहुंचे बीजेपी पार्षद, कांग्रेस का पक्षपात का आरोप मतदान के दौरान निगम मुख्यालय का माहौल गहमागहमी से भरा रहा। बीजेपी प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी के साथ सभी बीजेपी पार्षद सिर पर पगड़ी पहनकर बस से मतदान करने पहुंचे। दूसरी ओर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरिकेड्स पर कांग्रेसी नेताओं को रोके जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को अंदर जाने दिया गया, जबकि कांग्रेस नेताओं को बाहर रोका जा रहा है। बाइट अनुसुइया गोस्वामी महौपर कोटा नगर निगम0
0
Report
Advertisement
भाजपा के प्रसन्नचंद्र मेहता ने जोधपुर महापौर पद जीता
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर नगर निगम के महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी प्रसन्नचंद्र मेहता ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 6 वोट से हराकर महापौर पद पर कब्जा किया। मेहता को कुल 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 47 पार्षदों का समर्थन मिला। महापौर चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह नगर निगम के सभी पार्षदों को बसों के जरिए मतदान स्थल तक पहुंचाया गया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रसन्नचंद्र मेहता को 53 और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 47 वोट मिले। परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव जीतने के बाद प्रसन्नचंद्र मेहता ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि भले ही उन्हें 53 पार्षदों का समर्थन मिला है, लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी नगर निगम के सभी 100 वार्डों के प्रति है। वे सभी पार्षदों को साथ लेकर जोधपुर के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने भी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जोधपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। भाजपा पहले दिन से ही जीत का दावा कर रही थी और सभी पार्षदों ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के समर्थन से जोधपुर के विकास के लिए काम करेगी और शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। पालीवाल ने महापौर चुनाव में समर्थन के लिए जोधपुर की जनता का आभार जताया।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: नशे की तस्करी से 1.90 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अरनोद थाना पुलिस ने आरोपी जाहिद खान द्वारा नशे की तस्करी से अर्जित करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति को फ्रीज किया है। कार्रवाई में ग्राम बेडमा स्थित आलीशान मकान, फार्म हाउस, गोट फार्म और एक केटा कार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। धारा 68 एफ NDPS एक्ट के तहत वित्तीय जांच के बाद संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, सफेमा नई दिल्ली को भेजा गया था। 24 सितंबर को आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने संपत्तियों पर फ्रीज़िंग बोर्ड लगाकर कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी ने ब्राउन शुगर, डोडाचूरा और अफीम की तस्करी से अवैध आय अर्जित कर संपत्तियां बनाई थीं। इनमें बेडमा स्थित मकान की अनुमानित कीमत 85 लाख, फार्म हाउस और गोट फार्म की कीमत करीब 90 लाख तथा केटा कार की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्ष 2011 से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आता रहा है। अरनोद थाना पुलिस द्वारा आगे भी आपराधिक गतिविधियों से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।0
0
Report
लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन: वोट चोरी के आरोपों पर तेज़ विरोध
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में कांग्रेस का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन,वोट चोरी का मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया था इसी कड़ी में लखनऊ में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की प्रदर्शन का नेतृत्व राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को ‘वोट चोरी’ के मुद्दे से जोड़ते हुए चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवाल उठाए प्रदर्शन में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने लगातार नारेबाजी की0
0
Report
Advertisement
सामूहिक गायन से राष्ट्रप्रेम का संदेश: विहित कार्यक्रम हर क्षेत्र में
New Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट दिल्ली में विद्यार्थियों, शिक्षकों द्वारा संपूर्ण 'वंदे मातरम्' का एक साथ सामूहिक गायन देश भर के 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और नागरिकों द्वारा संपूर्ण 'वंदे मातरम्' का एक साथ सामूहिक गायन किया गया। साउथ वेस्ट दिल्ली में विद्यार्थियों, शिक्षकों द्वारा संपूर्ण 'वंदे मातरम्' का एक साथ सामूहिक गायन स्कूल में देश के भविष्य नई पीढ़ी को राष्ट्रीय गीत के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय महत्व से परिचित कराना है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन विद्या भारती और अन्य शैक्षिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया गया, जिसका लक्ष्य नई पीढ़ी में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के रूप में देश भर में खुशी मनाई जा रही है।0
0
Report
बागेश्वर में वंदे मातरम् 150 वर्ष के उपलक्ष्य में नमामि भारतम् कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन किया
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्या भारती से जुड़े विद्यालयों में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने निर्धारित समय पर संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। विद्यालय परिसरों में देशभक्ति और राष्ट्रभावना का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका से परिचित कराया गया।0
0
Report
मरकाटोला घाटी में हादसा: धूमाल गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 मृत, 6 घायल
Raipur, Chhattisgarh:पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरकाटोला घाटी के पास बड़ा हादसा धुमाल की खड़ी गाड़ी को पीछे से ट्रक में ठोका घटना में four लोगों की मौत दो गंभीर को रायपुर रिफर किया गया लगभग 6 लोगों का धमतरी में इलाज चल रहा है गृहमंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया महापौर रामू रोहरा पहुंचे जिला अस्पताल जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम त्वरित उपचार में जुटी हुई है कबीरधाम जिला के बताए जा रहे हैं सभी जगदलपुर धुमाल बजाने के लिए जा रहे थे0
0
Report
Advertisement
नर्मदा किनारे कुंडों में गणेश विसर्जन, प्रशासन की सख्त निगरानी से नदी सुरक्षित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में गणेश चतुर्थी के समापन और प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद और सख्त नजर आ रहा है। नदियों के स्वरूप को बिगड़ने से बचाने के लिए प्रशासन ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी नदी में सीधे तौर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा। इसके विकल्प के तौर पर नर्मदा नदी के किनारे विशेष कुंड तैयार किए गए हैं, जहां प्रशासन की निगरानी में मूर्तियों का विसर्जन कराया जा रहा है। गणेश प्रतिमाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से नदियों का जल प्रदूषित होता है और नदी का स्वरूप बदलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नरसिंहपुर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। श्रद्धालुओं की आस्था और पर्यावरण की सुरक्षा के बीच तालमेल बिठाकते हुए नर्मदा नदी के प्रमुख घाटों—जैसे बरमान घाट, ककरा घाट और अन्य तमाम घाटों पर अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद रहकर सभी छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन इन्हीं कुंडों में करवा रही है, ताकि नर्मदा नदी को स्वच्छ रखा जा सके।0
0
Report
खंडवा में गणेश विसर्जन व झांकी चल समारोह पर ड्रोन-बॉडी वॉर्न से कड़ी निगरानी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह और निकलने वाली झांकियों को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन तैयार है। पहले गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा इसके बाद झांकियों का चल समारोह निकलेगा। देर रात तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कानून व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की है। खंडवा संवेदनशील जिलों में शामिल है। ऐसे में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चल समारोह के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पुलिस बल के साथ तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। शहर के छोटे-बड़े पंडालों से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए चल समारोह निकलेगा झांकियों का चल समारोह देर रात तक जारी रहेगा। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। गणेश पंडालों आयोजकों और शांति समिति के सदस्यों के साथ जिला प्रशासन ने बैठक कर गणेश उत्सव के इस त्यौहार को हर्षोल्लाह और शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। बाइट — ऋषव गुप्ता, कलेक्टर, खंडवा। खंडवा एसपी अगम जैन ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन स्थल और चल समारोह में करीब एक हजार का फोर्स जिले में तैनात रहेगा। चल समारोह के दौरान पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरों से पूरे मार्ग पर निगरानी की जाएगी, वहीं वीडियो ग्राफरों की टीम भी तैनात रहेगी। पुलिस के कवच पेट्रोलिंग सिस्टम के जरिए अलग-अलग लोकेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। बाइट — अगम जैन, पुलिस अधीक्षक, खंडवा।0
0
Report
मानसून ने छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड बारिश, नारायणपुर-बलरामपूर में भारी वर्षा
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, प्रदेश में 100.1% सामान्य बारिश 1 जून से 25 सितंबर तक 1082.4 MM बारिश दर्ज सामान्य औसत 1081.5 MM, बारिश का आंकड़ा सामान्य से 0.9 MM ज्यादा बलरामपुर 169.4% बारिश के साथ प्रदेश में सबसे आगे नारायणपुर में सबसे ज्यादा 1600.4 MM बारिश रिकॉर्ड बस्तर में एक दिन में 188.2 MM बारिश, प्रदेश में सर्वाधिक कोंडागांव में 161.8 MM, नारायणपुर में 151.9 MM बारिश गरियाबंद में 110.3 MM बारिश से जनजीवन प्रभावित रायपुर में अब तक 1180.2 MM यानी 129.5% बारिश गरियाबंद में 126.5%, महासमुंद में 121.7% बारिश धमतरी में 113.4%, बालोद में 115% बारिश दर्ज सरगुजा में 75.5%, जशपुर में 79.7% बारिश Bेमेतरा में 74.5%, कांकेर में 75.9% बारिश भारी बारिश वाले इलाकों में निचले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी बाढ़ नियंत्रण कक्ष और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार कर रहा निगरानी0
0
Report
Advertisement
14 कॉलेजों के 470 सेवानिवृत्त पेंशन फंसने से भारी आर्थिक संकट, धरना की चेतावनी
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी इन दिनों अपनी पेंशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं आरोप है कि करीब 37 वर्षों से मिल रही पेंशन का भुगतान पिछले दो महीने से नहीं किया गया है प्रदेश के 14 कॉलेजों के करीब 470 सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं. कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई के अनुदानित शिक्षक संघ ने इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है संघ के अध्यक्ष का कहना है कि मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या करते हुए पहले से मिल रही पेंशन ही रोक दी गई है संघ का दावा है कि जुलाई और अगस्त की पेंशन लंबित है जबकि सितंबर से पेंशन बंद किए जाने की स्थिति बन गई है उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद के सामने प्रस्ताव सेवानिवृत्ति के समय लागू वेतनमान के आधार पर पेंशन और उपदान देने से जुड़ा था मंत्रिपरिषद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी, लेकिन संघ का कहना है कि निर्णय में कहीं भी वर्षों से स्वीकृत पेंशन बंद करने का निर्देश नहीं है सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन ही उनके इलाज, दवाइयों और रोजमर्रा के खर्च का प्रमुख सहारा है ऐसे में दो महीने से भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है संघ ने सरकार से लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान करने और पूर्ववत पेंशन बहाल करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा.0
0
Report
बालोद में भीषण सड़क हादसा: पिकअप भिड़ंत, 5 मौत, 9 घायल
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसा मरकाटोला घाट मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त सभी को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया 5 लोगों की मौत, अन्य घायलों को किया जा रहा रेफर धान से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी थी टक्कर 9 व्यक्तियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी, रिफर करने की हो रही तैयारी0
0
Report
कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों मांग रही है? जम्मू में प्रदर्शन
Jammu, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जम्मू में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। वहीं टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए AICC Dr Sayed Naseer Husaain ने कहा कि हम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहते हैं। वहीं कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में भी लिया।0
0
Report
Advertisement
