461775
पुलिस ने स्कूल एवं आदिवासी छात्रावास परिसर में जाकर की चेकिंग
Pipariya, Madhya Pradesh:स्टेशन रोड़ पुलिस टीम ने प्राइवेट स्कूल और आदिवासी छात्रावास परिसर में जाकर चेकिंग की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग और सर्वर में रिकॉर्ड की स्थिति की जांच की गई। इसके अलावा कर्मचारियों के वेरिफिकेशन, गार्ड की ड्यूटी, और कॉवर्ड कैंपस की भी जांच की गई। पुलिस ने स्कूल और छात्रावास में बस ड्राइवर और कंडेक्टर की जानकारी भी ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 10 लाख के चोरी के गहने बरामद
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस ने 20 दिन पहले हुई लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से घर से चोरी किए गए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी बरामद हुई हैm फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शातिर चोर को जेल भेज दिया है। दरअसल थाना जलालाबाद क्षेत्र के दुमका पुर गांव में चोरी की एक बड़ी घटना हुई थी। जिसमें चोरों ने लगभग 10 लख रुपए के जेवर और नगदी चोरी कर ली थी। चोरी की यह घटना पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आज चोरी का खुलासा करते हुए सूरजभान नाम के शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लगभग 10 लाख का चोरी किया गया सोने चांदी का जेवर और नगदी बरामद हुआ है। शातिर चोर ने कई और चोरियों को भी कुबूला है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी चोर को जेल भेज दिया है।0
0
Report
रांची के मोरहाबादी में JIASOWA दीपावली मेले का भव्य शुभारम्भ
Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी में JIASOWA दीपावली मेले का भव्य शुभारम्भ हुआ है। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दीपावाली मेला 2026 का उद्घाटन झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। मेले में दीपावली के त्योहार की खास रौनक देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगी सजावट, उत्सवी माहौल और दीपावली की तैयारियों के बीच मोरहाबादी में लोगों के बीच खासा उत्साह नजर आ रहा है। JIASOWA का यह आयोजन दीपावली की खुशियों और उत्सव की परंपरा को एक मंच पर ला रहा है।0
0
Report
नीरज कुमार ने ललन सिंह से आशीर्वाद नहीं लेने का संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:पटना स्नातक सीट से जीत दर्ज करने वाले नीरज कुमार ने अपने तेवर दिखाए नीरज कुमार ने कहा है कि वो पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से आशीर्वाद नहीं लेंगे नीरज कुमार ने यह भी कहा है कि उनको जो राजनीतिक कर्ज मिला है उसे वो सूद समेत वापस करेंगे0
0
Report
Advertisement
Hanumangarh की महिला पुलिसकर्मियों ने करवा चौथ के व्रत के साथ ड्यूटी निभाई
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) महिला पुलिसकर्मियों ने व्रत रखकर ड्यूटी की हनुमानगढ़ में गुरुवार को महिला पुलिसकर्मियों ने करवा चौथ का व्रत रखते हुए ड्यूटी की। ड्यूटी पूरी करने के बाद उन्होंने कथा सुनी और पूजा-अर्चना की। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबलों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिना कुछ खाये ड्यूटी की। इसके बाद दोपहर 2 बजे करवा चौथ की कथा सुनी। एएसपी राज कंवर के निर्देश पर महिला पुलिसकर्मियों को दोपहर 2 बजे से हाफ सीएल दी गई, ताकि वे ड्यूटी के बाद पर्व की परंपराएं निभा सकें। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात कांस्टेबल माया ने कहा कि महिलाएं बेटी, बहन, बहू और मां होने के साथ अपनी अलग पहचान भी रखती हैं। परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मसम्मान का भी ध्यान रखना चाहिए।0
0
Report
हनुमानगढ़ में शिक्षकों का प्रदर्शन, कारण बताओ नोटिस रद्द करने की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) शिक्षकों ने नोटिस रद्द करने की मांग की हनुमानगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दनियासर और धान्धूसर के प्राचार्यों को जारी कारण बताओ नोटिस रद्द करने की मांग की। शिक्षकों ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के बाद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें सीबीईओ समग्र शिक्षा रावतसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और निलंबन की सिफारिश करने की मांग की गई। महासंघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन शर्मा के अनुसार, एमडीडी किड्स केयर स्कूल, रावतसर से जुड़े मामले में दोनों स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। उनका आरोप है कि नोटिस में दूरी और व्यावहारिक दिक्कतों को नजरअंदाज किया गया और जवाब देने के लिए बहुत कम समय दिया गया।0
0
Report
झालावाड़ में कुरैशी गैंग से जुड़े आरोप: कुलदीप वाल्मीकि की हत्या का मामला
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ ज झालावाड़ जिले के झालरापाटन निवासी कुलदीप वाल्मीकि की आज सुबह 11:00 बजे शहर के पंप हाउस के समीप जंगल में खून से लथपथ लाश संदिग्ध हालत में पड़ी मिली थी। मामले में पुलिस द्वारा जहां मौत का कारण नशे का सेवन बताया गया, तो वहीं मृतक के परिजनों ने कुरैशी गैंग के सदस्यों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उक्त मामले में मृतक के परिजन व वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ASP भागचंद मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की。 मृतक के परिजनों ने एएसपी भागचंद मीणा के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि कुलदीप को कुरेशी गैंग के सदस्यों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थी। करीब 6 महीने पूर्व भी उसके साथ मारपीट की गई थी। परिजनों का कहना है कि मृतक कुलदीप पूर्व में हुए कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड में प्रमुख गवाह था। ऐसे में कुरैशी गैंग द्वारा उसे लंबे समय से निशाना बनाने की कोशिश की जा रही थी। कुलदीप बुधवार दोपहर को घर से निकाला, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर तलाश करते रहे, लेकिन आज गुरुवार सुबह उसका शव झालरापाटन के पंप हाउस के सभी जंगल की झाड़ियां में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी ले आई। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर कुरैशी गैंग के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की उचित जांच की जाएगी। अनुसंधान में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए। बाइट 1_ दिलीप कलोसिया, वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि बाइट 2_ सपना, मृतक की बहन बाइट 3_ राहुल वाल्मीकि, मृतक का भाई0
0
Report
Advertisement
पिडावा में 27 नामांकन खारिज: प्रत्याशियों ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा
Jhalawar, Rajasthan:जालावाड़ जिले के पिड़ावा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत धरोनिया में सरपंच पद के लिए आए 27 नामांकन पत्र खारिज होने के बाद नाराज प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र के बाहर हंगामा कर दिया और चुनाव बहिष्कार की बात कह कर धरने पर बैठ गए। शेष रहे 15 प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए। जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं, उन्होंने निर्वाचन अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके दस्तावेज पूर्ण होने के बाद भी नामांकन पत्र खारिज किए गए। नाराज लोगों ने मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। नाराज प्रत्याशी व उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गए। नाराज लोगों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने खारिज हुए नामांकन पत्रों को प्रत्याशी को दिखाकर समझाइश भी की। इस reportedly हुआ है कि जिन लोगों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं, उनमें जाति प्रमाण पत्र, शौचालय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की कमी पाई गई है। इस कारण उनके नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं।0
0
Report
अजमेर के महिला बाजार में 80 दुकानें महिलाएं दुकानदार, सशक्तिकरण की मिसाल
Ajmer, Rajasthan:महिला अब अबला नहीं सबला है.. यह ध्येय वाक्य महिला सशक्तिकरण के तहत अजमेर के एक ऐसे बाजार पर सटीक साबित हो रहा है जहाँ लगभग 80 दुकानों पर महिला दुकानदार हैं..देखिए एक रिपोर्ट "महिलाओं का महिला बाजार"0
0
Report
करवा चौथ: सकट माता मंदिर में सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखा
Rajgarh, Rajasthan:सकट के चौथ माता मंदिर में उमड़ी सुहागिनों की भीड़, अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाओं ने रखा करवा चौथ व्रत राजगढ़ (अलवर)। “मेरा जुग-जुग जीये भरतार” की मंगलकामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा। इस अवसर पर सकट कस्बे के प्राचीन चौथ माता मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और अपने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं नए-नए परिधान पहनकर समूहों में भजन गाती हुई चौथ माता मंदिर पहुंचीं। सुबह और शाम के समय बीच-बीच में बारिश का मौसम बना रहने के बावजूद महिलाओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। पर्व के चलते सकट कस्बे का वातावरण चौथ माता के जयकारों से भक्तिमय हो गया। मंदिर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर प्रसाद, शृंगार सामग्री, खानपान और घरेलू सामान की दुकानें सजी रहीं। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना रहा। मंदिर के पुजारी हितेश पाराशर ने बताया कि सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर चौथ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर और आसपास उपलब्ध स्थानों पर समूहों में बैठकर करवा चौथ की कथा सुनी। महिलाओं ने सूर्यदेव को जल अर्पित किया और बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। साथ ही चौथ माता से अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मनौती मांगी। इस दौरान महिलाओं ने परंपरा के अनुसार खांड से बने करवे अपने से बड़ी महिलाओं को भेंट किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। करवा चौथ के पर्व पर सकट कस्बे में धार्मिक आस्था, परंपरा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
करवा चौथ पर छतरपुर यातायात पुलिस ने हेलमेट बैंक से सुरक्षा संदेश दिया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -करवा चौथ पर छतरपुर यातायात पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। पुलिस ने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही महिलाओं को हेलमेट बांटकर सुरक्षा का संदेश दिया है। मामला छत्रसाल चौराहे का है। करवा चौथ के दिन जब महिलाएं अपने पतियों के साथ बाजार निकलीं, तो यातायात पुलिस में पदस्थ महिला आरक्षक शिवानी पाठक ने उन्हें रोककर जागरूक किया। महिलाओं को हेलमेट देकर शपथ दिलाई गई कि वे अपने पतियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेंगी। महिला आरक्षक शिवानी पाठक ने कहा कि जिस तरह महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, उसी तरह उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट भी जरूरी है। हेलमेट सिर्फ एक उपकरण नहीं, जिंदगी बचाने वाला सुरक्षा कवच है। दुर्घटना के समय यह गंभीर चोट से बचाता है। साथ ही यातायात पुलिस ने छत्रसाल चौक स्थित पुलिस चौकी पर हेलमेट बैंक की व्यवस्था भी की है। जिनके पास हेलमेट नहीं है, वे यहां से निशुल्क हेलमेट लेकर यात्रा पूरी कर सकते हैं और बाद में वापस जमा कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की शहर में सराहना हो रही है। बाइट - शिवानी पाठक, महिला आरक्षक, यातायात पुलिस छतरपुर* बाइट - महिला / स्थानीय*0
0
Report
बेगूसराय: हथियारबंद लूटकांड में चार गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर सोना-चांदी के दुकानदार से लूटपाट करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा और 9,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में एक अपराधी दुकानदार की रेकी कर रहा था। वहीं, लूटे गए सोने के जेवरात भी आरोपियों के पास होने की बात सामने आई है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दरअसल, रविवार को बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में खगड़िया मुख्य पथ पर जोकिहारी पुल के पास हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। बखरी बाजार में सोना-चांदी की दुकान चलाने वाले दुकानदार नीरज कुमार अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर परिहारा लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जब दुकानदार ने लूटपाट का विरोध किया, तो अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद अपराधी दुकानदार से करीब 60 हजार रुपये नकद और ढाई भर सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी वारदात से पहले दुकानदार की रेकी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा और 9,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि लूटे गए सोने के जेवरात भी आरोपियों के पास होने की जानकारी मिली है। फिलहाल, पुलिस बरामदगी और मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस लूटे गए सोने के जेवरात को कब तक बरामद करती है और इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है। बाइट: कुंदन कुमार0
0
Report
चमता रजौली दियारा नाव हादसा: दो की मौत, पुल निर्माण की मांग तेज
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड के चमथा रजौली दियारा में बुधवार शाम हुए दर्दनाक नाव हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगा की धारा में छोटी लोहे की नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने दोनों लापता लोगों के शव बरामद कर लिया। इस हादसे के बाद जहां प्रशासन की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की, वहीं दियारा में पुल निर्माण शुरू नहीं होने को लेकर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेन्द्र मेहता के प्रति लोगों का आक्रोश भी खुलकर सामने आया।जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:30 बजे चमथा रजौली दियारा से लगभग 20 से 25 लोग लोहे की छोटी नाव पर सवार होकर परवल तोड़ने और पशुओं के लिए चारा लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव बीच गंगा की धारा में पहुंची तो उसमें पानी भरने लगा। बताया जाता है कि इसी बीच एक युवक ने पानी में छलांग लगा दी, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और सवार लोगो के बीच अफरा-तफरी मच गई।देखते ही देखते नाव में पानी भर गया और वह गंगा में डूब गई। अपनी जान बचाने के लिए कोई रस्सी पकड़ने लगा, तो कोई घास के बोझे का सहारा लेने लगा। तैरना जानने वाले लोग किसी तरह पानी से बाहर निकले। हादसे में दो लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।हादसे के बाद दो लोग लापता हो गए थे। उनकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर लगातार जुटे रहे। रात करीब नौ बजे एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन शुरू की।करीब 19 घंटे के प्रयास के बाद 51 वर्षीय सोगारथ महतो, पिता मेघू महतो, का शव बरामद किया गया। वहीं, राबो कुमारी, पिता हरदेव महतो, का शव भी बाद में करीब 22 घंटे की तलाश के बाद बरामद किया गया। इस प्रकार दोनों लापता लोगों के शव 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिए गए।घटनास्थल तक पहुंचना प्रशासन के लिए भी आसान नहीं था। गंगा की एक धारा पार कर दूसरी धारा के बीच स्थित घटनास्थल तक पहुंचने के लिए अधिकारियों को करीब एक किलोमीटर के दुर्गम रास्ते और दलदली जमीन से गुजरना पड़ा।अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ कृष्ण कुमार, जिला आपदा प्रभारी राजू कुमार अंचलाधिकारी प्रीतम कुमार गौतम, बीपीआरओ विश्वनाथ कुमार आरो रत्नेश सदा समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर लगातार स्थिति का जायजा लेते रहे।स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। रात में एसडीआरएफ की टीम पहुंची और लगातार खोजबीन करती रही। प्रशासन की इस तत्परता को लेकर ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी रिची पांडे और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचकर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।दोनों शवों की बरामदगी के बाद पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेजने की तैयारी की जा रही है।वहीं, अंचलाधिकारी की ओर से मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, सोगारथ महतो मजदूरी करने के लिए दियारा गए थे और काम से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उनके परिवार में दो बेटियों की शादी की जिम्मेदारी भी बाकी है।वहीं, राबो कुमारी सरकारी विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर चमथा रजौली दियारा में पुल निर्माण का मुद्दा गरमा गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल बन जाता, तो दियारा के लोगों को खेती-बाड़ी और मजदूरी के लिए आने-जाने में अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ती। हर दिन नाव के सहारे गंगा पार करना उनकी मजबूरी है।लोगों ने स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेन्द्र मेहता के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि हादसे के करीब 22 घंटे बीत जाने के बाद भी वे घटनास्थल पर जायजा लेने नहीं पहुंचे थे। हादसे के बाद चमथा-1 के मुखिया संजय दास, भाजपा दियारा मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह समेत कई स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद रहे।एक ओर ग्रामीणों ने मुश्किल परिस्थितियों में प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम के लगातार प्रयासों की सराहना की, तो दूसरी ओर पुल निर्माण में देरी को लेकर जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगा।सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चमथा दियारा के लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा? क्या दो जिंदगियों के असमय खत्म होने के बाद भी पुल निर्माण का मुद्दा सिर्फ आश्वासनों और चुनावी वादों तक सीमित रहेगा।बाइट परिजन बाइट परिजन बाइट ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के फ्लाईओवर हादसे में बाइक सवार की मौत, पिकअप चालक हिरासत में
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: गोरखपुर में सिक्स लेन फ्लाईओवर पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत।\n\nएंकर: गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के देवरिया बाईपास रोड स्थित सिक्स लेन फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार शहाबुद्दीन करीब 20 मीटर तक पिकअप के साथ घिसटता चला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहाबुद्दीन परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके पीछे एक बेटा और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।\n\nवीओ: मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के देवरिया बाईपास रोड स्थित सिक्स लेन फ्लाईओवर का है। इलाहीबाग निवासी शहाबुद्दीन सोफा बनाने का काम करता था। गुरुवार को वह अपनी पैशन प्रो बाइक से तारामंडल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शहाबुद्दीन सड़क पर गिर गया और करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शहाबुद्दीन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शहाबुद्दीन की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों के मुताबिक, वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिजनों ने हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है。0
0
Report
मुज़फ्फरनगर: OTP चुरा कर ठगी, 53.83 लाख का खुलासा, दो गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर पुलिस का साइबर ठगो पर शिकंजा भोलेभाले लोगो से OTP प्राप्त कर व्हाट्सप्प बनाकर करते थे ठगी विदेश मे बैठे लोग व्हाट्सप्प के माध्यम से करते थे ठगी व्हाट्सप्प OTP विदेश भेजकर ठगी कराने वाले दो गिरफ्तार पुलिस ने मोनू और कबीर को किया गिरफ्तार मोनू कबीर अपने थाईलैंड मे बैठे साथियो क़ो भेजते थे OTP 53.83 लाख की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा पुलिस ने आरोपियों से 2 मोबाईल फोन किये बरामद 70 सिम क़ो दोनों फोनो से किया गया था एक्टिवेट थाना साइबर पुलिस ने किया ठगी गिरोह का खुलासा.0
0
Report
करवाचौथ में जेल की निरुद्ध महिलाएं मेहंदी से खुशनुमा, 28 ने किया निर्जला व्रत
Mathura, Uttar Pradesh:करवाचौथ पर जिला कारागार में बही उल्लास की धारा: निरुद्ध महिलाओं ने रचाई मेहंदी, 28 ने रखा व्रत मथुरा। करवाचौथ के पावन पर्व के अवसर पर जिला कारागार मथुरा में एक अनोखा और भावुक माहौल देखने को मिला। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के कुशल दिशा-निर्देशन में कारागार परिसर में निरुद्ध महिला बंदियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कला प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष जिला कारागार में निरुद्ध कुल 28 महिला बंदियों ने अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा है। विशेष बात यह है कि इन 28 महिलाओं में से 14 महिलाओं के पति भी इसी कारागार में बंद हैं। कारागार प्रशासन द्वारा इन जोड़ों को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार करवाचौथ पूजन और अर्घ्य देने की समुचित व्यवस्था कराई गई है। पूजन और व्रत के आयोजन में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति का भी विशेष सहयोग रहा। समिति के पदाधिकारी कपिल देव शर्मा ने सभी व्रती महिलाओं के लिए साड़ी, मिट्टी के करवे, सुहाग का पूरा श्रृंगार सामग्री एवं पूजन सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि कोई भी महिला पर्व के उल्लास से वंचित न रहे। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि कारागार में बंदियों के मानसिक सुधार और उन्हें समाज की मुख्य धारा व सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़े रखने के लिए ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का समय-समय पर आयोजन किया जाता है। करवाचौथ पर मिला यह माहौल महिला बंदियों के चेहरे पर खुशी और आत्मिक संबल लेकर आया।0
0
Report
Advertisement
